Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
झारखंड प्रतिनिधिमंडल का Coventry दौरा: शहरी नवाचार और टिकाऊ ट्रांसपोर्ट पर सहयोग
DTDhiraj Thakur
Jan 21, 2026 16:33:10
Noida, Uttar Pradesh
झारखंड के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल ने यूनाइटेड किंगडम स्थित कोवेंट्री में शहरी नवाचार और सतत शहरी प्रबंधन से जुड़े विभिन्न संस्थानों का दौरा किया================= यूके/रांची झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के नेतृत्व में झारखंड प्रतिनिधिनिधिमंडल ने यूनाइटेड किंगडम प्रवास के दौरान कोवेंट्री में शहरी नवाचार और सतत शहरी प्रबंधन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थानों का दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य ज़ीरो-एमिशन शहरी मॉडल, भविष्य की मोबिलिटी प्रणालियाँ, नवोन्मेषी सार्वजनिक स्थल तथा आधुनिक शहर नियोजन के व्यावहारिक अनुभवों को समझना रहा। प्रतिनिधिमंडल ने Coventry City Council और Coventry University के साथ संवाद कर ज़ीरो-एमिशन सिटी मैनेजमेंट मॉडल, शहरी नवाचार और अकादमिक–प्रशासनिक सहयोग के माध्यम से टिकाऊ शहरों के विकास पर चर्चा की। इन संवादों में नीति, तकनीक और नागरिक-केंद्रित दृष्टिकोण को एक साथ लाने पर विशेष जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त, प्रतिनिधिमंडल ने कोवेंट्री सिटी बस डिपो का दौरा कर ईवी आधारित शहरी परिवहन प्रणालियों में प्रयुक्त प्रमुख तकनीकों और संचालन मॉडल का अध्ययन किया। ज़ीरो-एमिशन बस फ्लीट, स्मार्ट डिपो प्रबंधन और स्वच्छ सार्वजनिक परिवहन के अनुभवों को झारखंड के शहरों में लागू करने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ। कोवेंट्री सिटी काउंसिल द्वारा प्रस्तुतियों के माध्यम से शहरी मोबिलिटी में नवाचार, भविष्य की परिवहन प्रणालियाँ, शहर नियोजन एवं प्रबंधन, सार्वजनिक स्थलों का विकास तथा Coventry Very Light Rail (VLR) जैसी उन्नत तकनीकों पर विस्तृत चर्चा हुई। VLR को किफ़ायती, टिकाऊ और नागरिक-अनुकूल शहरी परिवहन समाधान के रूप में प्रस्तुत किया गया, जो आधुनिक शहरों के लिए एक प्रभावी मॉडल है। मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि कोवेंट्री का अनुभव झारखंड के शहरों को स्वच्छ, स्मार्ट और भविष्य-तैयार बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण सीख प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि इन अंतरराष्ट्रीय अनुभवों के आधार पर झारखंड में शहरी मोबिलिटी, सार्वजनिक परिवहन, शहर नियोजन और सार्वजनिक स्थलों के विकास के लिए नवोन्मेषी और व्यावहारिक समाधान अपनाए जाएंगे। यह दौरा झारखंड के शहरी विकास को सतत, तकनीक-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
UMUJJWAL MISHRA
Mar 11, 2026 04:04:36
Ranchi, Jharkhand:रामनवमी को लेकर राजधानी Ranchi में पहली मंगलवारी का जुलूस देर रात धूमधाम से निकाला गया। शहर के विभिन्न इलाकों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में इस शोभायात्रा में शामिल हुए और ढोल-नगाड़ों के साथ जय श्रीराम के नारे लगाते हुए जुलूस निकाला। जुलूस निकलने से पहले अखाड़ों और मंदिरों में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद पारंपरिक तरीके से शस्त्र प्रदर्शन करते हुए शोभायात्रा शहर के अलग-अलग मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान कई अखाड़ों के सदस्य, युवा और महिलाओं की टोली भी जुलूस में शामिल हुई। नारी सेना की महिलाओं ने भी पारंपरिक शस्त्र कला का प्रदर्शन किया, जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा
0
comment0
Report
WJWalmik Joshi
Mar 11, 2026 04:04:26
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जळगांव महानगर पालिकेच्या स्थायी समितीच्या विशेष बैठकीत प्रशासनाकडून १४०० कोटींचे अंदाज पत्रक सादर करण्यात आले जळगाव शहराच्या विकासाची दिशा आणि गती ठरवणारे महापालिकेचे सुमारे १४०० कोटींचे अंदाजपत्रक स्थायी समितीच्या विशेष बैठकीत प्रशासनाकडून सादर करण्यात आले. महापालिका प्रशासनाने २०२५-२६ या वर्षाचे सुधारित आणि २०२६-२७ या वर्षाचे मूळ अंदाजपत्रक तयार करून आयुक्त ज्ञानेश्वर ढेरे यांनी ते स्थायी सभापती डॉ. चंद्रशेखर पाटील यांच्याकडे सुपूर्द केले. सभागृहात डॉ. चंद्रशेखर पाटील यांच्या अध्यक्षतेखाली ही बैठक पार पडली. दरम्यान, आठवडाभरानंतर पुन्हा विशेष बैठक घेऊन अर्थसंकल्प अधिकृतपणे जाहीर केला जाणार आहे。
0
comment0
Report
KPKAILAS PURI
Mar 11, 2026 04:04:14
0
comment0
Report
VMVimlesh Mishra
Mar 11, 2026 04:03:15
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - मध्यप्रदेश में एक तरफ सरकार नशामुक्ति और शराबबंदी की दिशा में काम करने को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन दूसरी तरफ हकीकत कुछ और ही तस्वीर दिखा रही है। ताजा आंकड़े बताते हैं कि शराब से दूरी बनाने वाले लोगों की संख्या कम हो रही या ज्यादा पर जिला सहित मण्डला नगर पवित्र नगर घोषित होने के बावजूद नगर सहित जिले में शराब का कारोबार लगातार बढ़ रहा है। पिछले साल की तुलना में इस साल शराब दुकानों की नीलामी करीब 50 करोड़ रुपए ज्यादा में हुई है। वीओ - 1 - दरअसल जिले में इस साल शराब दुकानों की नीलामी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। आबकारी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले वर्ष जिले की शराब दुकानें करीब 90 करोड़ रुपए में नीलाम हुई थीं, जबकि इस साल यही दुकानें लगभग 140 करोड़ रुपए में नीलाम हुई हैं। यानी साफ है कि शराब का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। नशामुक्ति के सरकारी अभियानों और जागरूकता कार्यक्रमों के बावजूद शराब की खपत में कमी आने के बजाय बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वीओ - 2 - विशेषज्ञों का मानना है कि शराब दुकानों की बढ़ती कीमत इस बात का संकेत है कि जिले में शराब की मांग लगातार बढ़ रही है। यही वजह है कि ठेकेदार भी ज्यादा कीमत देकर दुकानें लेने के लिए आगे आ रहे हैं। बाइट - 1 - एड राकेश तिवारी - पूर्व अध्यक्ष - जिला अधिवक्ता संघ । बाईट - 2 - चारु शुक्ला - स्थानीय नागरिक । वीओ - 3 - मामले के संबंध में डीईओ का कहना है कि निश्चित रूप से आबादी बढ़ने के साथ ही शराब की खपत बढ़ी है जबकि पड़ोसी प्रांत छग में शराब का कारोबार सरकारी हाथों में होने के कारण यंहा के व्यापारियों का का रुझान मण्डला जैसे पड़ोसी जिलों के तरफ बढ़ रहा है । बाईट - 3 - रामजी पांडे -डीईओ वीओ - 4 - हालांकि सरकार नशामुक्ति अभियान चलाने और शराब के दुष्परिणामों को लेकर जागरूकता फैलाने की बात करती है, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि जमीनी स्तर पर इन अभियानों का असर बहुत कम दिखाई दे रहा है । ऐसे में सवाल उठता है कि जब सरकार नशामुक्ति की बात कर रही है, तो फिर शराब का कारोबार हर साल क्यों बढ़ रहा है ? और क्या वाकई नशामुक्ति के दावे सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गए हैं ? विमलेश मिश्र - मण्डला ।
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Mar 11, 2026 04:02:35
Dungarpur, Rajasthan:हेडलाइन - टीम ऑफ विजिटर्स पहुंची जिला कारागृह, भोजन, स्वास्थ्य और कानूनी सुविधाओं की ली जानकारी एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले में न्याय, मानवाधिकारों और जेल व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के लिए गठित टीम ऑफ विजिटर्स ने जिला काराग्रह, डूंगरपुर का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मनोज मीणा, उपखंड अधिकारी सोनू कुमार गुर्जर, सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हेमंत सैनी, मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी राहुल जैन सहित टीम के अन्य सदस्यों ने कारागृह के विभिन्न बैरकों का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान जेल परिसर में कुल 92 बंदी निरुद्ध पाए गए। टीम ऑफ विजिटर्स द्वारा बंदियों से सीधी और व्यक्तिगत संवाद किया गया। टीम द्वारा जेल में बंदियों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधाओं और विधिक सहायता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Mar 11, 2026 04:02:17
Dungarpur, Rajasthan:रामनवमी की विशाल शोभायात्रा 26 मार्च को रामोत्सव आयोजन समिति की बैठक में निर्धारित की गई। डूंगरपुर जिले के श्रीनाथ मंदिर परिसर में रामोत्सव आयोजन समिति व सर्व हिन्दू समाज की बैठक आयोजित हुई। बैठक में 26 मार्च को रामनवमी की विशाल शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। रामोत्सव की भव्य शोभा यात्रा बादलमहल से निकाली जावेगी जिसमें अश्व, बग्गीया, रामदरबार, अलग अलग झाकियां, अखाड़ा, डी जे, बैंड होंगे जो पहले के मार्ग बादल महल, तहसील चौराहे, गैपसागर की पाल, पुराना हॉस्पिटल, कंसारा चौक, सोनिया चौक, माणक चौक, दर्जीवाड़ा, कनेरा पोल, घूमटा बाजार, मोची बाजार से पुराना हॉस्पिटल से गैप सागर की पाल पर महाराती के साथ संपूर्ण होगी।
0
comment0
Report
NZNaveen Zee
Mar 11, 2026 04:02:00
Rewari, Haryana:रेवाड़ी में भाजपा नेता के भतीजे के बनवारे पर बरसाए ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे..... गोत्र की लड़की से शादी पर विवाद, पुलिस सुरक्षा में निकाला बनवारा...... हमला करने वालों के गोत्र की लड़की से आज होंगी शादी, पुलिस बल तैनात.... बावल विधानसभा में मंगलवार रात बाल्मीकी बस्ती में बनवारे के दौरान कुछ लोगों ने बनवारे पर ईंट-पत्थर और लाठी डंडे बरसाए। जिसमें कुछ लोगों को चोटें आई। यह विवाद उनके गोत्र की लड़की से शादी करने पर हुआ। सूचना के बाद दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस की मौजूदगी में बनवारा निकाला गया। बस्ती में बने तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वाल्मीकि बस्ती के अंकित की आज सारवान गोत्र की लड़की से शादी होगी। दूल्हे के चाचा एवं भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पुष्प कुमार ने कहा कि मंगलवार रात को उनके भतीजे अंकित का बनवारा निकल रहा था। बस्ती में ही प्रेम कुमार और जगदीश पहले से लठ लेकर बैठे हुए थे। अचानक उनके घरों से बनवारे पर ईंट-पत्थर बरसने शुरू हो गए। कई लोगों ने लाठी-डंडों से हमला किया। जिससे मेरे बेटे अमित समेत कई को चोटें आई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और दो थानों के साथ- साथ पुलिस लाइन से पुलिस जवान बुलाकर उनकी मौजूदगी में बनवारा निकलवाया। उन्होंने बताया कि बस्ती में सारवान गोत्र के परिवार रहते हैं। पहले से हमारे गोत्र में सारवान और सारवान गोत्र में हमारे गोत्र की लड़कियों से शादी हो चुकी है। जिस पर कभी किसी पक्ष ने एतराज नहीं किया। अब मेरे भतीजे की शादी सारवान गोत्र की लड़की के साथ हो रही है, उस पर आपत्ति जता रहे हैं। सारवान गोत्र की लड़की से शादी करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। बावल थाना प्रभारी ने बताया कि राकेश के परिवार ने शिकायत दी थी, परंतु किसी का नाम नहीं बताया। मंगलवार को भी हमने बात की थी। अचानक बनवारे के समय यह सब हो गया। 15-20 परिवार शादी के विरोध में है। सुरक्षा की दृष्टि से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया था। स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण में है। शादी संपन्न होने तक बस्ती में पुलिस तैनात रहेगी।
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Mar 11, 2026 04:01:41
Jalore, Rajasthan:जालोर जिले के रामसीन थाना क्षेत्र के मांडोली गांव में हिम्मताराम (41) पुत्र समेलाराम शव मिला है। ये युवक 4 मार्च से घर से लापता था। 8 मार्च को रामसीन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी。 शव गांव के पास उसके गेहूं के खेत में पड़ा मिला। रामसीन थानाधिकारी अरविंद कुमार मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया。 भीनमाल डीएसपी शंकरलाल मसूरिया भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार हिम्मताराम 4 मार्च से लापता था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट रामसीन के पुलिस थाने में दर्ज करवाई गई थी。 प्रारंभिक जानकारी में बताया जा रहा है कि खेत पर काम करते समय अचानक तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हुई होगी। उसने होली पर समाज की ओर से आर्थिक सहायता के लिए 20 हजार लिए थे। उसकी जेब से 19 हजार रुपए भी बरामद हुए हैं।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top