ऊंचाहार के विधायक के साथ मृतक के परिवार ने सीएम योगी से मुलाकात की
Noida, Uttar Pradesh:रायबरेली की ऊंचाहार विधानसभा से विधायक मनोज पांडेय के साथ मृतक हरिओम बाल्मीकि की पत्नी श्रीमती संगीता बाल्मीकि अपने पिता छोटे लाल एवं बेटी अनन्या संग माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से मुलाकात की।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बारिश में जलभराव के बीच मार्ग अवरोध: एसपी रजत सकलेचा ने सुरक्षा सलाह दी
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर एसपी रजत सकलेचा ने लगातार हो रही बरसात को देखते हुये लवकुशनगर के जलभराव एवं तेज बहाव से प्रभावित मार्गों का निरीक्षण किया।एसपी ने थाना जुझारनगर एवं थाना प्रकाश बम्हौरी अंतर्गत तेज बहाव के कारण अवरोधित मार्गों और जलभराव वाले स्थानों का जायजा लिया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने एसडीओपी लवकुशनगर एवं संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आमजन की सुरक्षा के लिए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।एसपी ने अपील की है कि वर्षा के दौरान सतर्क रहें। रपटा, पुल अथवा जलभराव वाले मार्ग पर तेज बहाव होने पर उसे पार करने का प्रयास न करें, आवागमन से बचें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें。0
0
Report
19 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत: दहेज के दबाव में आत्महत्या?
Dholpur, Rajasthan:बाड़ी शहर की लालजीत कॉलोनी में एक 19 वर्षीय विवाहिता द्वारा फांसी का फंदा खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना पर पहुंचे पीहर पक्ष ने कोतवाली थाना पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने शव को बाड़ी अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया,जहां परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई है। घटना को लेकर मृतका के फूफा किड़ी निवासी कमल सिंह ने बताया कि उनकी भतीجي मधु की शादी बाड़ी की लालजीत कॉलोनी निवासी सोनू जाटव के साथ हुई थी। मधु मूल रूप से गांव रामपुर थाना गढ़ी बाजना जिला भरतपुर की रहने वाली थी। उसकी दो बहिनों की शादी भी इसी परिवार में पूर्व में हुई है। मधु का पति सोनू जाटव मेहनत मजदूरी का काम करता है जो घर से बाहर रहता है। मृतका मधु कुछ दिनों से परेशान चल रही थी। जिसको लेकर उसने अपने पीहर पक्ष को बताया था कि ससुराल वाले दहेज के साथ मानसिक रूप से परेशान करते है। उन्हें फोन पर सूचना मिली कि मधु ने फांसी खाकर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर वे मौके पर पहुंची तो मधु का शव उसके कमरे में छत के कुन्दे पर लटका हुआ था। ससुराल वाले घर से गायब थे। ऐसे में पीहर पक्ष के आने पर कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम कराया गया है। मधु के अभी कोई संतान नहीं थी। घटना को लेकर कोतवाली थाना अधिकारी महेंद्र शर्मा ने बताया की 19 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। मृतका के शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराया है। पीहर पक्ष के राजेश पुत्र रामजीलाल जाटव निवासी गांव रामपुर थाना गढ़ी बाजना भरतपुर ने थाने में रिपोर्ट दी है। जिसमें मर्ग दर्ज कर जांच की जा रही है।0
0
Report
सवाई माधोपुर: झरेटी नाले में बाइक बहने से युवक बचा, वाहन बह गया
Sawai Madhopur, Rajasthan:सवाई माधोपुर में आज इंद्रदेव खासा मेहरबान है। जिसके चलते अल सुबह से ही रुक रुक कर बारिश का दौर जारी है । लगातार रुक रुक कर हो रही बारिश के चलते रणथम्भौर के बरसाती नाले और झरने उफान पर है और पूरे वेग के साथ बह रहे है । रणथंभौर के जंगलों एंव पहाड़ों से निकलने वाला झरेटी नाला भी पूरी तरह से उफान पर बह रहा है , जिसके चलते सवाई माधोपुर- कुंडेरा मार्ग स्थित झरेटी रपट पर नाले का बहाव तेज होने के कारण कुंडेरा- श्यामपुरा क्षेत्र के कई गांवों का फिलहाल जिला मुख्यालय से सम्पर्क कट गया है । झरेटी रपट पर पानी आने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतरे लग गई और लोग पानी कम होने का इंतजार करने को मजबूर है । हालांकि अब बारिश कम होने के साथ ही झरेटी रपट पर पानी का बहाव भी धीरे धीरे कम होने लगा है ,लेकिन एक ओर जहां पानी के बहाव का वेग तेज होने के चलते कोई भी वाहन चालक अभी झरेटी रपट पार करने की जहमत नही उठा पा रहा है । वही एक बाइक सवार ने अपनी जान जोख़िम में डालकर पानी के तेज बहाव के बीच झरेटी रपट पार करने की नाकाम कोशिश की । जिसका उसे भारी खामियाजा उठाना पड़ा ,दरसल एक युवक ने तेज बहाव के बीच बाइक से झरेटी नाले को पार करने की कोशिश की ,लेकिन जैसे ही युवक तेज बहाव के बीच बाईक लेकर झरेटी रपट पर कुछ दूर पहुंचा की पानी के तेज बहाव से उसका संतुलन बिगड़ गया और युवक बाइक के साथ पानी के तेज बहाव में बहने लगा , इस दौरान युवक ने अपनी बाईक को बहने से बचाने की भरपूर कोशिश की लेकर युवक ना तो अपनी बाईक को बहने से बचा सका और ना खुद को पानी के तेज बहाव में बहने से बचा सका ,नतीजा यह हुवा की युवक बाईक सहित झरेटी नाले में बह गया ,हालांकि इस दौरान युवक कुछ दूर बहने के बाद सही सलामत नाले से बाहर निकल आया ,लेकिन उसकी बाईक नाले के तेज बहाव में बह गई । युवक की खुद की लापरवाही खुद पर ही भारी पड़ गई । हालांकि युवक की जान बच गई लेकिन उसकी बाईक पानी मे बह गई ,अब कब नाले का बहाव कम होगा ओर युवक को उसकी बाइक मिलेगी भी या नही ,इस बारे में फिलहाल कुछ भी नही कहा जा सकता । गौरतलब है कि प्रशासन द्वारा बार बार चेताने के बाद भी कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नही आते और जानबूझकर अपनी जान से खिलवाड़ करते है ,ये तो गनीमत रही कि युवक की जान बच गई ,अन्यथा उसकी जान भी जा सकती थी0
0
Report
Advertisement
शिवपुरी में लगातार बारिश के कारण सभी स्कूलों में एक दिवसीय अवकाश घोषित
Shivpuri, Madhya Pradesh:शिवपुरी जिले लगातार दो दिन हो रही बारिश के चलते जिला शिक्षा अधिकारी के आदेशानुसार शासकीय / अशासकीय विद्यालयों /नवोदय विद्यालय आई,.सी.एसी. सी/सी. बी. एस. सी शैक्षणिक संस्थानों मे नर्सरी से कक्षा 12 तक का एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।0
0
Report
भोपाल में भदभदा डेम के गेट खुलने से जलस्तर बढ़ा, तालाब लबालब
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल भदभदा डेम का एक गेट खोला गया भदभदा का 6 नंबर गेट खोला गया भोपाल क़ा बड़ा तालाब हुआ लबालब इस साल की बारिश में पहली बार खोला गया डेम का गेट0
0
Report
बदलापुर नगरपालिका में नियोजन सभापति संभाजी शिंदे के साथ धक्काबुक्की, विरोधियों पर आरोप
Ambernath, Maharashtra:बदलापूर नगरपालिका में नियोजन सभापति संभाजी शिंदे के साथ धक्काबुक्की, विरोधियों पर आरोप. शिवसेना के भरत नवगिरे द्वारा घटनाक्रम के संबंध में कहा गया है कि यह धक्काबुक्की पालिकाभवन के परिसर के भीतर हुई है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. घटना के बाद संभाजी शिंदे ने तुरंत बदलापूर पूर्व थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. इस घटना से बदलापुर के स्थानीय राजनीति में भारी हलचल पैदा हो गई है.0
0
Report
Advertisement
रामकोला में सड़क हादसों से तीन लोगों की दर्दनाक मौत, पुलिस मौके पर
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - रामकोला में सड़क हादसों का कहर - ट्रक की चपेट में आने से 3 की दर्दनाक मौत - रामकोला थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत - 15 वर्षीय चंद्रेश राजभर, 35 वर्षीय और 36 वर्षीय मोतीलाल यादव की मौत - हादसों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस - पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी - रामकोला कप्तानगंज मार्ग के गोबराही की घटना ।0
0
Report
जालौन में CCTV में कैद चोर: बाइक चोरी का मामला পুলিশ ने किया दर्ज
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में घर के बाहर खड़ी बाइक को चुरा ले गया चोर, सफेद रंग की पेंट-शर्ट पहने पहुंचे शातिर चोर ने की बाइक चोरी, घर के बाहर गली में खड़ी बाइक को पैदल धकेलकर मुख्य मार्ग तक ले गया चोर, पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई बाइक चोरी की घटना, सीसीटीवी फुटेज में पैदल धकेलकर बाइक ले जाता दिख रहा चोर, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक चोर की तलाश में जुटी पुलिस, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के नदीगांव रोड स्थित बाबू पैलेस के पास का मामला।0
0
Report
सहारनपुर में युवक ने पांच कारों के शीशे तोड़े, पुलिस हिरासत में
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र की लेबर कॉलोनी में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने सड़क किनारे खड़ी कारों को पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। युवक ने लगातार करीब पांच कारों को निशाना बनाया और पत्थर मारकर उनके शीशे तोड़ दिए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक ने एक के बाद एक कारों पर पत्थर बरसाए, जिससे कई वाहनों के शीशे टूट गए। अचानक हुई इस घटना से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने किसी तरह युवक को काबू में किया और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान युवक ने कथित तौर पर बताया कि उसे किसी व्यक्ति ने प्रत्येक शीशा तोड़ने के लिए 200 रुपये देने की बात कही थी। हालांकि युवक द्वारा बताई गई इस बात की पुलिस अभी पुष्टि कर रही है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक नशे की हालत में था और उसकी बातों पर पूरी तरह भरोसा नहीं किया जा सकता। कुछ लोगों ने युवक के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की भी बात कही है। घटना को लेकर आसपास के लोगों में अलग-अलग चर्चाएं हैं। पुलिस अब युवक से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने आखिर किन परिस्थितियों में कारों के शीशे तोड़े और क्या इस घटना के पीछे किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका है। पुलिस क्षतिग्रस्त वाहनों की जानकारी भी जुटा रही है। फिलहाल युवक पुलिस हिरासत में है और मामले की जांच जारी है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
Advertisement
महिपालपुर टनल में तेज बारिश से जलभराव, वाहन फँसे, शहरवासियों में भारी जाम
New Delhi, Delhi:महिपालपुर टनल में तेज बारिश के चलते जलभराव हुआ, वाहन फँसे सड़क पर जाम है, जनता परेशान। टनल के अन्दर गाड़ी पानी फँसी, सड़क जनता परेशान। लोकेशन महिपालपुर। एंकर... राजधानी दिल्ली में जन्माष्टमी पर तेज बारिश हुई। बारिश के चलते महिपालपुर से टनल में जलभराव हो गया और एयरपोर्ट से महिपालपुर व वसंत कुंज की तरफ जाने वाले टनल में दोनों तरफ से वॉटर लॉगिंग हो गई है। जलभराव के अंदर वाहन फँसते नजर आए। जलभराव के बीच आसपास के बच्चे मौज-मस्ती करते नजर आए। दोनों साइड से जल भरा होने के चलते सड़क पर जनता परेशान हो गई। प्रशासन का पानी पंप भी बीच-बीच में बंद हो रहा था。0
0
Report
हनुमानगढ़ में भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष ने निकाय चुनावों के लिए युवाओं को आह्वान किया
Hanumangarh, Rajasthan:निकाय चुनाव में पूरी ताकत से जुटें युवा कार्यकर्ता : गोरा,युवा सम्मेलन में शामिल हुए भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा हनुमानगढ़ में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष बने लेने के बाद प्रथम बार पहुंचे शंकर गोरा ने जिला भाजपा कार्यालय में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुशील जोशी की अध्यक्षता में आयोजित युवा सम्मेलन में हिस्सा लिया। सम्मेलन में जिलेभर से आए युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा ने युवाओं को संबोधित करते हुए आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और उनकी सक्रियता से संगठन को नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जिलेभर के नगर निकायों में भाजपा का कमल खिलाने के लिए पूरी सक्रियता, समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया। गोरा ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों में युवा कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन की विचारधारा और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाते हुए चुनावी मैदान में पूरी ताकत से जुटना होगा। भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुशील जोशी ने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा को सफलता दिलाने के लिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूरी ताकत और एकजुटता के साथ मैदान में उतरेंगे。0
0
Report
आरक्षण और UGC के विरोध पर दादरी से सूरजपुर तक पैदल मार्च तय
Greater Noida, Uttar Pradesh:गौतमबुद्धनगर के सवर्ण समाज ने आरक्षण व्यवस्था और UGC से जुड़े प्रावधानों के विरोध में आंदोलन शुरू कर दिया है। शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब में हुई प्रेस वार्ता में सवर्ण समाज की कोर कमेटी ने इसकी घोषणा की। कमेटी ने बताया कि 16 सितंबर को दादरी से सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट तक एक बड़ा पैदल मार्च निकाला जाएगा। आयोजकों का दावा है कि इसमें जिलेभर से हजारों लोग शामिल होंगे। कोर कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि यह पैदल मार्च 16 सितंबर को सुबह 10 बजे दादरी से शुरू होगा। इसमें बैनर और झंडे भी होंगे। यह मार्च सूरजपुर कलेक्टेट पहुंचेगा, जहां जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन में आरक्षण व्यवस्था में सुधार और UGC के विरोध वाले प्रावधानों को वापस लेने की मांग की जाएगी। आयोजकों ने साफ किया कि आंदोलन पूरी तरह अहिंसक और कानून के दायरे में होगा। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को मार्च की सूचना देकर सुरक्षा और जरूरी व्यवस्थाएं मांगी हैं। प्रेस वार्ता में पंडित पीताम्बर शर्मा ने कहा कि उनका आंदोलन किसी जाति, धर्म, समुदाय या राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा, "हम किसी जरूरतमंद और शोषित व्यक्ति को आरक्षण देने के विरोधी नहीं हैं।" उनकी मांग है कि आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा और सुधार हो। साथ ही, वास्तविक जरूरतमंद को उसकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति के आधार पर लाभ मिले। क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष रामदेव रावल ने बताया कि आंदोलन का मकसद किसी वर्ग का अधिकार छीनना नहीं है। इसका उद्देश्य व्यवस्था में मौजूद कमियों पर सवाल उठाना है। उन्होंने दावा किया कि आरक्षण का फायदा कई बार आर्थिक रूप से सक्षम लोगों तक ही सीमित रह जाता है। इससे वास्तविक गरीब और वंचित लोग पीछे छूट जाते हैं। रावल ने कहा कि आरक्षण नीति की ऐसी समीक्षा होनी चाहिए, जिससे असली जरूरतमंद को लाभ मिले और अवसरों की व्यवस्था ज्यादा न्यायसंगत बने। उन्होंने UGC से जुड़े विरोध वाले प्रावधानों पर भी आपत्ति जताई और उन्हें वापस लेने की मांग की।0
0
Report
Advertisement
खाद्य विभाग और पुलिस ने मिठाई दुकानों पर छापा, मांस-रसगोल्ला और रंग जब्त
Basirhat, West Bengal:স্বরূপ নগরের সীমান্ত এলাকার বাজারে খাদ্য দপ্তর ও পুলিশের হানা মিষ্টির দোকান, রেস্টুরেন্ট-হোটেলে তল্লাশি—বাজেয়াপ্ত মাংস,রসগোল্লা, দানাদার ও কেমিক্যাল যুক্ত রং সাত দিনের মধ্যে উপযুক্ত নথি দেখানোর নির্দেশ, নোটিশ দোকানে সাঁটিয়ে দিল খাদ্য দপ্তর আজ শুক্রবার দুপুরে উত্তর ২৪ পরগনার বসিরহাট মহকুমার স্বরূপনগর থানার তেঁতুলিয়া ও হঠাৎগঞ্জ-সহ একাধিক এলাকায় খাদ্য দপ্তর , ব্লক আধিকারিক ও পুলিশের যৌথ অভিযান চলেছে । মিষ্টির দোকান, রেস্টুরেন্ট ও হোটেলে সরাসরি হানা দিয়ে খাদ্যসামগ্রীর গুণমান ও রান্নার পরিবেশ খতিয়ে দেখেন আধিকারিকরা। অভিযানে বাশি মাংস, মিষ্টি, রসগোল্লা, দানাদার এবং খাবারে ব্যবহৃত কেমিক্যাল রং বাজেয়াপ্ত করা হয় । পাশাপাশি অস্বাস্থ্যকর পরিবেশে রান্না ও খাদ্যসামগ্রী রাখার অভিযোগে একাধিক ব্যবসায়ীকে নোটিশ ধরিয়ে দেয় খাদ্য দপ্তর। খাদ্য দপ্তরের আধিকারিকরা ব্যবসায়ীদের আগামী সাত দিনের মধ্যে উপযুক্ত নথিপত্র ও প্রয়োজনীয় কাগজপত্র দেখানোর নির্দেশ দিয়েছেন। শুধু ব্যবসায়ীদের হাতে নোটিশ দেওয়াই নয়, দোকানের গায়েও নোটিশ সাঁটিয়ে দেওয়া হয়。0
0
Report
धूपगुड़ी के मघुरमारी 1 और 2 ग्राम पंचायतों में बीजेपी की जीत, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुने
Jalpaiguri, West Bengal:জলপাইগুড়ি জেলার ধূপগুড়ি মাগুরমারি ১ নম্বর ও ২ নম্বর গ্রাম পঞ্চায়েতেও ভাঙন। ধূপগুড়ি ব্লকের মাগুরমারী ১ ও মাগুরমারী ২ - এই দুটি গুরুত্বপূর্ণ পঞ্চায়েত তৃণমূলের হাতছাড়া হয়ে দখলে নিল বিজেপি। এই বোর্ড গঠনকে কেন্দ্র করে পঞ্চায়েত অফিস চত্বরে ছিল কড়া নজরদারি। যেকোনো অপ্রীতিকর ঘটনা এড়াতে আগাম মোতায়েন করা হয় ধূপগুড়ি থানার পুলিশ ও কেন্দ্রীয় বাহিনীকে। সেই নিরাপত্তা বলয়ের মধ্যেই ভেঙে দেওয়া হয় পুরনো বোর্ড, গঠিত হয় নতুন বোর্ড। ধূপগুড়ি মাগুরমারী ১ নং -এ প্রধান হলেন দীপালি রায়, উপপ্রধান হরকান্ত রায়। ধূপগুড়ি মাগুরমারী ২ নং -এ প্রধান হিসেবে নির্বাচিত হলেন রত্না রায়, উপপ্রধান বিপ্লব রায়। বোর্ড গঠনের খবর প্রকাশ্যে আসতেই আনন্দে মাতোয়ারা গেরুয়া শিবির। নবনির্বাচিত প্রধান-উপপ্রধানদের গলায় মালা পরিয়ে ও হাতে পদ্ম তুলে দিয়ে স্বাগত জানান কর্মীরা। এরপর ব্যান্ড পার্টির সুরে বিজয় মিছিলে মুখরিত হয়ে ওঠে গোটা এলাকা।0
0
Report
राजनांदगांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा ने भक्ति की धारा चलाई
Rajnandgaon, Chhattisgarh:एंकर राजनांदगांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर शहर के मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। वहीं सर्व यादव समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर राजनांदगांव शहर पूरी तरह कृष्ण भक्ति में रंगा नजर आया। शहर के श्रीकृष्ण मंदिरों में विशेष सजावट की गई और भगवान कृष्ण के बाल रूप की मनमोहक झांकी सजाई गई।इसी कड़ी में सर्व यादव समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बाल कृष्ण के बाल स्वरूप वाले डोले को विशेष रूप से सजाया गया था। शहर के विभिन्न मार्गों से गुजर रही शोभायात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। लोक नृत्य, बैंड बाजे और डीजे की धुनों के बीच समाज के महिला और पुरुष जमकर थिरकते नजर आए। वहीं बच्चों में भी शोभायात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।पूरे मार्ग में भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में समाज के लोगों की मौजूदगी ने शोभायात्रा को भव्य रूप दिया। जन्माष्टमी के अवसर पर निकाली गई इस शोभायात्रा में धार्मिक आस्था के साथ समाज की एकजुटता भी दिखाई दी। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। राजनांदगांव में जन्माष्टमी का यह उत्सव देर तक भक्ति और उल्लास के माहौल में चलता रहा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर राजनांदगांव में आस्था, उमंग और सामाजिक एकजुटता का संगम देखने को मिला。0
0
Report
Advertisement
