Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
दिल्ली LPG संकट: प्रवासी मजदूरों की थाली महंगी, पलायन की संभावनाएं बढ़ीं
ABAmit Bhardwaj1
Mar 28, 2026 07:03:06
Noida, Uttar Pradesh
दिल्ली में एलपीजी की आपूर्ति ने प्रवासी मजदूरों की रोजमर्रा की जिंदगी को मुश्किल बना दिया है। हजारों मजदूरों का पेट जिन छोटे ढाबों और होटलों के भरोसे भरता था, वह गैस की कमी के कारण रेट बढ़ा रहे हैं और प्रवासी दिहाड़ीदार मजदूर काफी परेशान होने लगे हैं। इस कारण से प्रवासी मजदूरों के सामने दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हो गया है और अब वो पलायन करने के बातें करने लगे हैं। गैस सिलिंडर खाली है और अगर भरवाने जाओ तो इतनी ब्लैक मार्केटिंग है कि 90 में मिल रहा था 1 किलो वह अब ₹400 किलो रहा है जिसकी दिहाड़ी ₹500 है। दूसरा ढाबों पर खाना इतना महंगा है कि उसका खर्च निकालना परेशानी का बड़ा सबब बना हुआ है। बढ़ते खर्च और सीमित काम के बीच कई मजदूर अपने गांव लौटने की तैयारी कर रहे हैं। राजधानी के लेबर चौक, औद्योगिक इलाकों, बाजारों और निर्माण स्थलों के आसपास सस्ते भोजन के लिए छोटे होटल और ढाबे ही मजदूरों का सहारा होते हैं। यहाँ 40 से 60 रुपये में भरपेट खाना मिल जाता था लेकिन पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस सिलिंडर की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण इन होटलों की रसोई ठंडी पड़ गई है। संगम विहार सहित दिल्ली कई इलाकों में छोटे ढाबों पर सीमित खाना बनाया जा रहा है और खाने कीमत काफी ज़्यादा यानी कि डबल के आस पास हो गई है। बिहार के रहने वाले आए मजदूर चंदन ने बताया कि पहले ढाबे पर 50 रुपये में खाना मिल जाता था लेकिन अब 80 से 100 रुपये में मिल रहा है। परांठा 20 रुपये में मिलता था सीधा 50 से 60 रुपये का हो गया है। अब इतना महंगा खाना मुश्किल है। यही हाल रहे तो गांव वापस जाना पड़ेगा। गुड़िया ने बताया कि पहले पास के ढाबे पर 50 रुपये में खाना मिलता था, लेकिन गैस न होने के कारण यही खाना अब 100 रुपये में मिल रहा है। हम लोग दिहाड़ी मजदूर हैं। दिहाड़ी की कमाई से घर के और खर्च भी चलाने होते हैं। अगर यही हालात रहे तो गांव वापस जाना पड़ेगा। दिहाड़ी रोजाना नहीं हो रही है। कालाबाज़ारी के जरिए 1 किलोग्राम गैस 400 से 500 रुपये में मिल रही है। हमारी इतनी दिहाड़ी भी नहीं है। अगर 2 से 3 दिन में हालात नहीं सुधरे तो हम वापस बिहार लौट जाएंगे। बच्चे भी भूखे हैं पूरी तरह से खाना नहीं खिला पा रहे हम उनको। प्रवासी मजदूर चंदन शर्मा, राम चरित शर्मा, टिंकू राम, गुड़िया देवी, कविता, अर्चना देवी।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NMNitesh Mishra
Mar 28, 2026 08:07:50
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद थाना क्षेत्र के लुबी सर्कुलर रोड स्थित किसी शान्ति अपार्टमेंट से एक गंभीर हादसा सामने आया है। करीब 21 वर्षीय युवक ऋषव निशांत छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से युवक को तुरंत धनबाद के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार युवक के शरीर में कई गंभीर चोटें आई हैं और उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया।बताया जा रहा है कि घायल युवक ऋषव निशांत, प्रोफेसर कामता प्रसाद का पुत्र है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चिंता का माहौल है और वे लगातार युवक की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद धनबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक छत से कैसे गिरा—यह दुर्घटना थी या कुछ और। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
0
comment0
Report
ASAshutosh Sharma1
Mar 28, 2026 08:07:37
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में विदेशी महिला से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, सेल्फी के बहाने युवकों की हरकत! जलमहल क्षेत्र में घटना, पुलिस साइबर सेल की मदद से आरोपियों की पहचान में जुटी राजधानी जयपुर में विदेशी महिला पर्यटक को गलत तरह से टच करने और सेल्फी लेने का एक और मामला सामने आया है। जलमहल क्षेत्र में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक विदेशी महिला को घेरकर सेल्फी लेने के बहाने जबरदस्ती करते नजर आ रहे हैं।बताया जा रहा है कि युवकों ने महिला के साथ फोटो क्लिक करने के बहाने अभद्र व्यवहार किया और उसे अपनी ओर खींचने की कोशिश की। इस दौरान महिला उनसे बचने और वहां से निकलने का प्रयास करती दिखाई दे रही है। पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया।वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक महिला के बेहद करीब आकर उसके साथ जबरन सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे हैं। एक युवक महिला के गले में हाथ डालकर उसे अपनी तरफ खींचता दिख रहा है, जिससे महिला असहज होकर वहां से निकलने की कोशिश करती है।पूरे मामले में ब्रह्मपुरी थाना पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। SHO हेमंत जनागल ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर संदिग्ध युवकों की पहचान की जा रही है। साइबर सेल की मदद से वीडियो की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान होते ही उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच जारी है。
0
comment0
Report
RMRam Mehta
Mar 28, 2026 08:07:09
Baran, Rajasthan:बिजली विभाग की राजस्व वसूली करने गए तकनीकी कर्मचारी को पीटा, पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज कर्मचारी धरने पर बैठे बारां केområdet મોટपुर में बिजली विभाग के मोठपुर जीएसएस पर कार्यरत तकनीकी कर्मचारी पर हमले और पुलिस द्वारा मामला दर्ज न करने के विरोध में विभाग के समस्त कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। तकनीकी कर्मचारी दिनेश कुशवाह विभागीय आदेशानुसार बकाया राजस्व वसूली के कार्य से क्षेत्र में गए थे। इसी दौरान सुनील शर्मा और उनके 6-7 अन्य साथियों ने दिनेश कुशवाह के साथ अभद्रता की और उन पर जानलेवा हमला कर दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि ड्यूटी के दौरान राजकार्य में बाधा पहुँचाते हुए उनके साथ मारपीट की गई, जिससे विभाग के कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। पीड़ित कर्मचारी और उनके साथियों का कहना है कि घटना के तुरंत बाद संबंधित थाने में रिपोर्ट दी गई थी, लेकिन थानेदार द्वारा अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस की इस ढुलमुल कार्यप्रणाली और दोषियों को संरक्षण देने के विरोध में समस्त विद्युत कर्मचारी लामबंद हो गए हैं। प्रशासनिक अनदेखी से नाराज होकर सभी कर्मचारी Biggest GSS पर धरने पर बैठ गए हैं।
0
comment0
Report
AAAkshay Anand
Mar 28, 2026 08:06:59
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
AAAkshay Anand
Mar 28, 2026 08:05:56
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Mar 28, 2026 08:05:28
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर। फर्जी सर्टिफिकेट के सहारे नौकरी कर रहे एक शिक्षक की याचिका हाईकोर्ट ने रद्द कर दी। शिक्षक ने राज्य शासन द्वारा किए गए बर्खास्तगी आदेश को चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने सेवा समाप्ति के निर्णय को सही ठहराते हुए कहा, कि इस तरह की सेवा कानून की नजर में शून्य है।कोर्ट ने अपने फैसले में कहा, धोखाधड़ी से हासिल किए गए नौकरी कानून की नजर में अक्षम्य अपराध है, ऐसे मामलों में विभागीय जांच के बिना भी सेवा समाप्ति का आदेश जारी किया जा सकता है। कोंडागांव जिले में पदस्थ एक शिक्षक ने अपनी सेवा समाप्ति के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ता शिक्षक ने अपनी याचिका में कहा, बिना उचित जांच के उसे नौकरी से हटाया गया है, जो गलत है। मामले की सुनवाई के दोरान हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता के तर्कों को खारिज करते हुए कहा, कि, यदि नियुक्ति ही फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हुई है, तो वह प्रारंभ से ही अमान्य मानी जाएगी। पंडित रविशंकर शुक्ल विवि रायपुर ने याचिकाकर्ता शिक्षक द्वारा प्रस्तुत मार्कशीट को फर्जी घोषित किया था।याचिका की सुनवाई जस्टिस पीपी साहू की सिंगल बेंच में हुई। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है, कि ऐसे मामलों में विस्तृत विभागीय जांच की आवश्यकता नहीं है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है, जब कोई व्यक्ति फर्जी दस्तावेजों के जरिए नौकरी हासिल करता है, तो वह सेवा का हकदार नहीं होता और उसकी नियुक्ति स्वतः ही शून्य हो जाती है。
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Mar 28, 2026 08:04:35
0
comment0
Report
AMALI MUKTA
Mar 28, 2026 08:04:20
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:मासूम बच्ची के साथ 5 रुपये का लालच देकर दुष्कर्म का प्रयास। कौशांबी जिले में 8 साल की एक मासूम बच्ची को 5 रुपये का लालच देकर आरोपी ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव में यह घटना हुई। पीड़ित बच्ची मात्र 8 साल की है। आरोपी ने बच्ची को मात्र 5 रुपये देकर लालच दिया। इसके बाद उसे अपने घर ले गया, मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। मासूम बच्ची जब घर पहुंची तो उसने पूरे परिवार को घटना की जानकारी दी। पीड़ित परिवार ने तुरंत कोखराज थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी केशानंदन लोधी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म का प्रयास और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। कोखराज पुलिस की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि हुई है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और कोई भी आरोपी बच नहीं पाएगा। यह घटना पूरे समाज को झकझोर देने वाली है।
0
comment0
Report
SSSHARVAN SHARMA
Mar 28, 2026 08:04:09
Shamli, Uttar Pradesh:जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र की शामली पुलिस ने लूट की घटनाओं का खुलासा करते हुए 15,000 रुपये के ईनामी बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए सोने के कुंडल, नगद, अवैध तमंचा-कारतूस और बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस ने गिरफ्तार करके आगे की क़ानूनज कार्यवाही सुरु कर दी है। आप को बता दे कि मामला जनपद शामली के सदर कोटवाली क्षेत्र के ग्राम लिसाढ़ के जंगल क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने अलग-अलग स्थानों पर लूट की वारदातों को अंजाम दिया था। जहाँ एक घटना में अरविन्द नामक व्यक्ति से मोबाइल और नगदी लूटी गई, जबकि दूसरी घटना में एक महिला से कुंडल, नथ और अंगूठी छीन ली गई थी। घटना में कोतवाली शामली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देश पर टीमों का गठन किया गया था。 इसी क्रम में पुलिस को सफलता उस समय मिली जब आईटीआई कॉलेज से लिसाढ़ मार्ग पर जंगल क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में 15 हजार का ईनामी बदमाश रईस पुत्र इदरीश निवासी राजीव कॉलोनी, पानीपत घायल हो गया, जिसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी शामली भेजा गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के पास से 2 लूटे हुए कुंडल, 1350 रुपये नगद, 315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा व दो जिंदा कारतूस तथा बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई है। वहीं उसका साथी फारुख निवासी पानीपत मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।वहा इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं और उसे गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top