Back
बिहार विधानसभा सत्र समाप्त: सभी नेता होली के रंग में रंगे, तेजस्वी गायब
RKRAJESH KUMAR
Feb 27, 2026 14:16:03
Noida, Uttar Pradesh
लोकेशन- पटना
बिहार विधानमंडल का 27 दिनों तक चलने वाला महत्वपूर्ण सत्र अब संपन्न हो गया है। यह सत्र कई मायनों में अहम रहा, लेकिन सबसे सुखद तस्वीर सत्र के अंतिम दिन देखने को मिली। पूरे सत्र के दौरान जहां सदन के अंदर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखे वार-पलटवार और नोकझोंक देखने को मिली, वहीं सत्र के समापन के अवसर पर सभी राजनेता अपने राजनीतिक मतभेदों को पीछे छोड़कर होली के रंग में रंगे नजर आए।
मंत्री संजय कुमार सिंह ने इस सौहार्दपूर्ण माहौल पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि 27 दिनों के इस लंबे सत्र में सदन के अंदर स्वाभाविक रूप से काफी गर्माहट रही। विभिन्न मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदनों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए और हंगामा भी हुआ। लेकिन, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सदन के बाहर निकलते ही वह सारा तनाव और राजनीतिक मतभेद खत्म हो गया।
मंत्री ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जैसे ही सत्र की समाप्ति हुई, सभी नेता एक हो गए और हंसी-खुशी एक-दूसरे को होली की बधाई देने लगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि होली के त्योहार में कोई सत्ता पक्ष या विपक्ष नहीं होता है। यह एक ऐसा सद्भावपूर्ण पर्व है जिसमें अगर कोई दुश्मन भी सामने आ जाए, तो उसे भी रंग लगाकर यही कहा जाता है कि 'बुरा न मानो होली है'।
मंत्री ने अपनी स्पष्ट प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव इस पूरे सत्र के दौरान सदन से पूरी तरह गायब रहे। मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि कम से कम आज अंतिम दिन होने के नाते उन्हें सदन में जरूर आना चाहिए था। सत्र की समाप्ति के समय उनका सदन में रहना जरूरी था, लेकिन किसी कारणवश वे नहीं आए।
बाइट- संजय सिंह, मंत्री बिहार सरकार
बिहार के उपमुख्यमंत्री शाह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा राष्ट्र में घुसपैठ से कोई समझौता नहीं होगा जो भी घुसपैठियों होंगे उन्हें बाहर किया जाएगा बिहार से भी एक-एक घुसपैठियों को बाहर निकल जाएगा
बाइट - सम्राट चौधरी उपमुख्यमंत्री बिहार
बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने मनीष सिसोदिया को कोर्ट से बेल मिलने के मामले पर कहा या न्यायिक प्रक्रिया इसमें कुछ कहा नहीं जा सकता है मगर जब विपक्ष को सजा मिलती है तो सरकार उन्हें फसाया है यह कहते हैं और जब राहत मिल जाती है तो सरकार अच्छी हो जाती है
बाइट - विजय चौधरी मंत्री बिहार सरकार
बिहार विधानसभा का बजट सत्र के खत्म होने के बाद जनता दल यूनाइटेड के विधायक शालिनी मिश्रा ने पूरे बिहार वासियों के साथ पत्रकारों को होली की बधाई दी और कहा कि पहले जिस प्रकार होली मनाई जाती थी अब वह फगुनहट नहीं रहा....
पहले लोग होली का आनंद एक महीना पहले से ही लेना शुरू कर देते थे लेकिन जैसे-जैसे समय बदल रहा है वैसे-वैसे लोग अपनी आदत भी बदल रहे हैं इसके साथ ही साथ उन्होंने एक होली की गीत गाते हुए कहा कि होली सबको भाईचारे का एक प्रतीत देने वाले त्यौहार है..
बाइट - शालिनी मिश्रा, विधायक जेडीयू
बिहार विधानमंडल का 27 दिनों तक चलने वाला महत्वपूर्ण सत्र अब संपन्न हो गया है। यह सत्र कई मायनों में अहम रहा, लेकिन सबसे सुखद तस्वीर सत्र के अंतिम दिन देखने को मिली। पूरे सत्र के दौरान जहाँ सदन के अंदर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखे वार-पलटवार और नोकझोंक देखने को मिली, वहीं सत्र के समापन के अवसर पर सभी राजनेता अपने राजनीतिक मतभेदों को पीछे छोड़कर होली के रंग में रंगे नजर आए।
मंत्री संजय कुमार सिंह ने इस सौहार्दपूर्ण माहौल पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि 27 दिनों के इस लंबे सत्र में सदन के अंदर स्वाभाविक रूप से काफी गर्माहट रही। विभिन्न मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदनों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए और हंगामा भी हुआ। लेकिन, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सदन के बाहर निकलते ही वह सारा तनाव और राजनीतिक मतभेद खत्म हो गया।
मंत्री ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जैसे ही सत्र की समाप्ति हुई, सभी नेता एक हो गए और हंसी-खुशी एक-दूसरे को होली की बधाई देने लगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि होली के त्योहार में कोई सत्ता पक्ष या विपक्ष नहीं होता है। यह एक ऐसा सद्भावपूर्ण पर्व है जिसमें अगर कोई दुश्मन भी सामने आ जाए, तो उसे भी रंग लगाकर यही कहा जाता है कि 'बुरा न मानो होली है'।
मंत्री ने अपनी स्पष्ट प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव इस पूरे सत्र के दौरान सदन से पूरी तरह गायब रहे। मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि कम से कम आज अंतिम दिन होने के नाते उन्हें सदन में जरूर आना चाहिए था। सत्र की समाप्ति के समय उनका सदन में रहना जरूरी था, लेकिन किसी कारणवश वे नहीं आए।
बाइट- संजय सिंह, मंत्री बिहार सरकार
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AAANOOP AWASTHI
FollowFeb 27, 2026 18:30:100
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 27, 2026 18:15:480
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 27, 2026 18:15:300
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 27, 2026 18:15:190
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 27, 2026 18:15:08Noida, Uttar Pradesh:DELHI: JNU STUDENT HOLDS PROTEST AGAINST VARIOUS DEMANDS
0
Report
MJManoj Jain
FollowFeb 27, 2026 18:05:130
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowFeb 27, 2026 18:04:510
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowFeb 27, 2026 18:04:370
Report
PGPARAS GOYAL
FollowFeb 27, 2026 18:04:180
Report
ASAkash Sharma
FollowFeb 27, 2026 18:03:580
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 27, 2026 18:03:050
Report
SPSatya Prakash
FollowFeb 27, 2026 18:02:520
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowFeb 27, 2026 18:02:420
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 27, 2026 18:02:270
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 27, 2026 18:02:120
Report
