Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
ढाका विश्वविद्यालय में बिलाल एर्दोगन और मसूद ओज़ील आगमन को भाइयों की पुनर्मिलन कहा
ABAmit Bhardwaj1
Feb 19, 2026 05:33:32
Noida, Uttar Pradesh
DUCSU VP Chhatra Shibir leader says “Reunion of long-lost brothers” DUCSU VP and Chhatra Shibir leader Sadiq Kayem said at a inaugural function organized at Dhaka University Medical Center, “We are deeply honored to welcome Bilal Erdogan and the legendary Masud Ozil to the historic Dhaka University campus. This feels more like a reunion of long-lost brothers than a formal meeting. Their presence is a reflection of a friendship between Bangladesh and Turkey that goes beyond protocol and speaks of true human relations.” He said, “This bond between Bengal and Turkey is nothing new. During the Khilafat Movement during the British rule, Bengalis stood by the Ottoman Sultanate in solidarity. Our literary tradition has also imagined the land and culture of these two regions as a common civilization.” The DUCSU president said, “Today’s Bangladeshi youth are boldly writing a new chapter in history. They want to build strong international partnerships based on human dignity and rights through mutual respect.” He noted that the support of the Turkish Cooperation and Coordination Agency (TIKA) will further strengthen the relationship between the two countries.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VRVIJAY RANA
Feb 19, 2026 07:10:07
Chandigarh, Chandigarh:कल से हरियाणा विधानसभा का बजट शुरू हो रहा है। इससे पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने खास बातचीत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसे कई मुद्दे हैं जिनको कांग्रेस जोरदार तरीके से उठाएगी। जैसे किसानों का विषय, पेंशन, नौकरियां आदि मुद्दे। saur सत्र के दौरान कांग्रेस की ओर से विधानसभा का घेराव भी किया जाएगा जिसमें भी कई मुद्दों को लेकर सरकार का विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार आंकड़ों का खेल खेलती है जबकि धरातल पर सरकार ने प्रदेश को कर्ज में डूबो दिया है। राज्यसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से जल्दी STATEसभा के लिए उम्मीदवार घोषित किया जाएगा और एक सीट पर कांग्रेस जीत हासिल करेगी।
0
comment0
Report
BBBindu Bhushan
Feb 19, 2026 07:09:59
Madhubani, Bihar:मधुबनी के सकरी थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव स्थित ऐतिहासिक उग्रनाथ महादेव मंदिर में देर रात चोरों ने हाथ साफ किया और करीब 20 लाख के सम्पत्ति की चोरी की। बारदात ने आस्था और सुरक्षा दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना रात 2 से 3 बजे की है। CCTV कैमरे में दो नकाबपोश चोर मंदिर परिसर में घूमते और पूरी तसल्ली से गर्भगृह में प्रवेश करते दिखे। चोरों ने अपने चेहरे को गमछे से ढका रखा था। चोरों ने बड़ी सफाई से भगवान के शरीर पर सजे लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषणों और दान पेटी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब श्रद्धालु पूजा के लिए मंदिर पहुँचे, तो बाबा के श्रृंगार को गायब देखा। देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और सैकड़ों ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में जमा होकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर डीएसपी अमित कुमार और एसडीओ चंदन झा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि शीघ्र चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। ग्रामीणों ने मंदिर की सुरक्षा हेतु स्थाई गार्ड तैनात करने की भी मांग की है। पुलिस फिलहाल CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है.
0
comment0
Report
PSPramod Sharma
Feb 19, 2026 07:09:22
New Delhi, Delhi:गैंगस्टर लॉरेश बिश्नोई गैंग की मैडम ज़हर हुई गिरफ्तार बिश्नोई के गैंग में फिर लेडी डॉन की हुई एंट्री हूँई लॉरेश बिश्नोई गैंग की मैडम ज़हर गिरफ्तार लॉरेंस बिश्नोई गैंग में गनमैन कहे जाने वाले बॉबी कबूतर की गर्लफ्रेंड है नेहा... बॉबी कबूतर लॉरेश विश्नोई गैंग को हथियारों की खेप मुहैया करवाता है देश के एक बड़े आर्म्स सप्लायर और भारत का अवैध हथियारों का सबसे बड़ा सौदागर कहा जाने वाला सलीम पिस्टल से हथियार लेता था बॉबी कबूतर सलीम पिस्टल को नेपाल भारत बॉडर से गिरफ्तार किया जा चुका है जो पाकिस्तान ISI के लिए करता था काम. मुसेवाल हत्याकांड से लेकर फ़िल्म एक्टर्स दिशा पाटनी के घर हुई फायरिंग या और दिल्ली के चर्चित नादिर शाह हत्याकांड से लेकर सीलमपुर डबल मर्डर जैसे संगीन वारदातों में बॉबी कबूतर LB और हाशमी बाबा गैंग को अवैध हथियार सप्लाई की एक मुख्य कड़ी रहा है। अब बॉबी कबूतर उर्फ महफूज उसकी गर्लफ्रैंड और दो गुर्गे स्पेशल सेल काउंटर इंटेलीजेंस के कब्जे में है। पुलिस नेहा से पहले भी कर चूको है कई लेडी डॉन को गिरफ्तार..पहले चंडीगढ़ लेडी डॉन दीपा, हाशिल बाबा गैंग से जुड़ी लेडी डॉन जोया खान भी हो चिको है गिरफ्तार अब बॉबी कबूतर की लेडी डॉन नेहा भी पहुंच चुकी है सलाखों के पीछे, बॉबी कबूतर की ये गर्लफ्रैंड और लेडी डॉन नार्थ ईस्ट दिल्ली में एक ब्यूटी पार्लर चलाती है और उसकी आड़ में बॉबी कबूतर और गैंग के बदनाम कामों का हिस्सा भी थी। ड्रग्स के साथ बॉबी की इस गर्लफ्रैंड को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा बॉबी के दो गुर्गे भी पकड़े गए है मोहम्मद राजी खान और शाहबाज ये चारों गिरफ्तारी महिपाल पुर फ्लाई ओवर के नजदीक से हुई है। बॉबी की गर्लफ्रैंड से हाशिम बाबा लॉरेश गैंग में ड्रग्स कनेक्शन पर पूछताछ जारी है। पुलिस की पूछताछ में बताया कि बॉबी और लेडी डॉन नेहा 7 साल से जुड़े है। नेहा की पैसों की डिमांड ने ही जोड़ा गैंग से इसके पहले हाशिम बाबा की बेगम लेडी डॉन जोया भी गैंग के ऑपरेशन संभालती थी जिसे हाल में गिरफ्तार किया गया है जो फिलहाल जेल में बन्द है। इसके पहले चंडीगढ़ कोर्ट में लॉरेश के दुश्मन भुप्पी राणा की पेशी के दौरान हत्या की साज़िश रचने में भी LB गैंग की एक लेडी डॉन को गिरफ्तार किया गया था जो वकील की ड्रेस में राणा की हत्या करना चाहती थी बता दे की सिद्धू मूसेवाला मर्डर से पहले बॉबी कबूतर शामिल था। पब्लिक के अनुसार उसने मूसेवाला की मूवमेंट और रूट की जानकारी इकट्ठा की थी। मई 2022 में दिनदहाड़े सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी Delhi Police Special Cell की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट बॉबी की तलाश में थी। आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था और फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर रहा था। स्पेशल सेल ने उसे दबोच लिया था। बॉबी की गर्लफ्रैंड से गैग के राज उगलवा रही है स्पेशल सेल।
0
comment0
Report
RSRajkumar Singh
Feb 19, 2026 07:09:02
Hajipur, Bihar:बड़ी खबर से वैशाली में एक जन्मदिन पार्टी अब विवाद का कारण बन गई है।थाने से महज़ 200 मीटर की दूरी पर मंच सजा, डीजे बजा और भोजपुरी गानों पर जमकर ठुमके लगे।हैरानी की बात ये कि पंचायत के मुखिया के साथ थाने में तैनात चौकीदार भी मंच पर डांस करते नजर आए।मामला बेलसर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार बेलसर पंचायत के मुखिया मुकेश शाह अपने 45वें जन्मदिन का आयोजन कर रहे थे।बताया जा रहा है कि 45 किलो का केक काटा गया और पंचायत के लोगों को निमंत्रण दिया गया था।कार्यक्रम के दौरान तेज आवाज में भोजपुरी गाने बजाए गए।मंच पर मुखिया और थाने में तैनात चौकीदार महेश कुमार कलाकारों के साथ डांस करते नजर आए।इतना ही नहीं कार्यक्रम में कलाकारों पर पैसे लुटाने का भी वीडियो सामने आया है।यह पूरा आयोजन बेलसर थाने से लगभग 200 मीटर की दूरी पर बताया जा रहा है।जब आम नागरिकों के डीजे बजाने पर पुलिस कार्रवाई करती है,तो इस कार्यक्रम पर प्रशासन की क्या भूमिका रही.बेलसर थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा है कि उन्हें इस कार्यक्रम की कोई पूर्व सूचना नहीं थी और न ही किसी प्रकार की अनुमति ली गई थी.वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से viral है।स्थानीय स्तर पर इसको लेकर चर्चा तेज है।फिलहाल यह देखना होगा कि वायरल वीडियो के बाद प्रशासन कोई कार्रवाई करता है या नहीं。
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Feb 19, 2026 07:08:16
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर।धार्मिक नगरी रतनपुर में कछुओं की रहस्यमयी और दर्दनाक मौत का सिलसिला थमने का नाम नहींप ले रहा है, जिससे जीव प्रेमियों और स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ताजा मामला बूढ़ा महादेव मंदिर परिसर स्थित तालाब का है, जहाँ एक साथ 8 कछुओं के शव मिलने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि इन कछुओं को किसी अज्ञात तत्व द्वारा बेरहमी से पीट-पीटकर मारा गया है। गौरतलब है कि सप्ताहभर के भीतर यह दूसरी बड़ी घटना है; इससे पहले प्रसिद्ध महामाया मंदिर परिसर स्थित कुंड में भी 4 कछुए मृत पाए गए थे। एक के बाद एक हो रही इन घटनाओं ने मंदिर प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारी अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार कर रहे हैं ताकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सके। फिलहाल, वन विभाग और पुलिस की टीम आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि यदि यह किसी की शरारत या क्रूरता है, तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।
0
comment0
Report
RKRajesh Kumar Sharma
Feb 19, 2026 07:07:42
Delhi, Delhi:मंदिर दर्शन पर गए परिवार के घर से लाखों का गोल्ड नगदी की चोरी दिल्ली के जनकपुरी चोरों ने दिया वारदात को अंजाम पुलिस मामले की जाँच में जुटी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। एक परिवार जब पास के मंदिर में दर्शन करने गया हुआ था, तभी पीछे से चोरों ने उनके घर को निशाना बना लिया। चोर घर से लाखों रुपये के सोने के आभूषण और हजारों नकदी लेकर फरार हो गए। परिवार के वापस लौटने पर चोरी का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इलाके में बढ़ती चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत का वातावरण है।
0
comment0
Report
VSVIPIN SHARMA
Feb 19, 2026 07:07:26
Kaithal, Haryana:कैथल पुलिस ने नशा तस्करों पर कसा शिकंजा 2 किलो 675 ग्राम अफीम सहित राजस्थान का नशा तस्कर गिरफ्तार जिला पुलिस की सीआईए-1 टीम ने ढांड क्षेत्र से राजस्थान के राजसमंद जिले के पिपली आचार्य निवासी हंसराज उर्फ नरेश रेगर को 2 किलो 675 ग्राम अफीम के साथ सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में ASI गुरदान सिंह की टीम बस अड्डा ढांड के पास गश्त पर थी। गुप्त सूचना मिली कि हंसराज अफीम की तस्करी करता है और वह गांव खेड़ी रायेवाली के बस अड्डे पर किसी को डिलीवरी देने आ रहा है। इस आधार पर पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी की। शाम करीब 5 बजे ढांड की ओर से एक संदिग्ध व्यक्ति हाथ में थैला लटकाए आता दिखा। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन सतर्क टीम ने उसे घेरकर काबू कर लिया। आरोपी की पहचान राजस्थान के हंसराज रेगर के रूप में हुई। DS P के समक्ष ली गई तलाशी में उसके कब्जे से 2 किलो 675 ग्राम अफीम बरामद हुई। थाना ढांड में NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। बुधवार को कोर्ट से 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया गया है। जिला पुलिस का नशा तस्करों पर सतत प्रहार DS P गुरविंदर सिंह ने बताया कि नशा मुक्ति अभियान के तहत 2025 में NDPS Act के 112 मामलों में 206 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 14 किलो 505 ग्राम अफीम, 10 किलो 976 ग्राम चरस, 101 किलो 430 ग्राम चूरा पोस्त, 11.45 ग्राम स्मैक, 268.90 ग्राम हैरोइन, 76 किलो 664 ग्राम गांजा, 1622 किलोग्राम डोडोपोस्त, 3 किलो 935 ग्राम अफीम फसल, 305 इंजेक्शन और 66 हजार नशीली गोलियां बरामद की गईं। इनमें 20 मामले कमर्शियल क्वांटिटी के थे, जिनमें 60 आरोपी पकड़े गए। प्रेस वार्ता: DS P गुरविंदर सिंह
0
comment0
Report
Feb 19, 2026 07:07:14
Prajapatipur, Uttar Pradesh:न्याय पंचायत बल्लीपरवा के पुरजागीर बाजार स्थित डॉक्टर काली प्रसाद मेमोरियल स्कूल में आज धूमधाम से मनाया गया रूबेला टीकाकरण कार्यक्रम दिवस विदित हो कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों का टीकाकरण रूबेला के माध्यम से किया जा रहा है इसके लिए स्कूलों में टीकाकरण सत्र आयोजित किया जा रहे हैं और विभागों से भी अपील की जा रही है कि अपने बच्चों का टीकाकरण जरूर कराए इस अभियान का उद्देश्य भारत में खसरा और रूबेला जैसी गंभीर बीमारियों को खत्म करना है खसरा और रूबेला दोनों ही संक्रामक बीमारियां है जो बच्चों में गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा करती है इस अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूल में जाकर बच्चों का टीकाकरण कर रही है इसी को लेकर आज कार्यक्रम डॉक्टर काली प्रसाद मेमोरियल स्कूल पुर्जागीर में रखा गया जहां पर 157 बच्चों को रूबेला का
1
comment0
Report
ADArvind Dubey
Feb 19, 2026 07:06:21
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर कड़ा प्रहार किया है। ओबरा क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान करीब 25 घन मीटर अवैध गिट्टी से लदा हाइवा वाहन पकड़ा गया है। मौके से चालक फरार हो गया जबकि सह चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बीएनएस और खान एवं खनिज अधिनियम की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वाहन सीज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जिले भर में अवैध खनन और अवैध परिवहन के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार और खान निरीक्षक श्री अतुल दुबे की संयुक्त टीम ने ओबरा थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान बग्गा नाला के समीप वाहन संख्या UP64CT2945 हाइवा को रोका गया। जांच में पाया गया कि वाहन में लगभग 25 घन मीटर गिट्टी का परिवहन किया जा रहा था, जो अवैध था। टीम को देखते ही चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पूछताछ में सह चालक संदीप पाल ने बताया कि गिट्टी सोनभद्र माइनिंग वर्क्स ओबरा से लोड की गई थी। खान निरीक्षक की तहरीर पर थाना ओबरा में मु0अ0सं0 34/2026 के तहत धारा 303(2), 317(2), 285 बीएनएस, धारा 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम और धारा 3 सार्वजनिक संपत्ति निवारक अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने सह चालक संदीप पाल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार चालक मनोज पाल, वाहन स्वामी और संबंधित माइनिंग वर्क्स संचालक के विरुद्ध विधिक कार्रवाई जारी है। फरार अभियुक्त की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।
0
comment0
Report
VSVARUN SHARMA
Feb 19, 2026 07:05:41
Mansurwal Dona, Punjab:ਕਪੂਰਥਲਾ ਦੇ ਆਲੂ ਕਿਸਾਨ ਵਾਜਬ ਕੀਮਤਾਂ ਦੀ ਘਾਟ ਕਰਣ ਨਿਰਾਸ਼ ਕਪੂਰਥਲਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਸਬਜ਼ੀਆਂ ਦੇ ਉਤਪਾਦਨ ਦਾ ਮਹੱਤਵਪੂਰਨ ਕੇਂਦਰ ਮੰਨਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਇੱਥੇ ਹਰ ਸਾਲ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ 'ਤੇ ਆਲੂ ਦੀ ਖੇਤੀ ਕੀਤੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਸੈਂਕੜੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਦੀ ਰੋਜ਼ੀ-ਰੋਟੀ ਇਸ ਫਸਲ ਨਾਲ ਜੁੜੀ ਹੋਈ ਹੈ। ਪਰ ਇਸ ਵਾਰ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਵਾਜਬ ਕੀਮਤਾਂ ਨਾ ਮਿਲਣ ਕਾਰਨ ਕਿਸਾਨ ਗੰਭੀਰ ਚਿੰਤਾ ਅਤੇ ਨਿਰਾਸ਼ਾ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ。 ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਬੀਜ, ਖਾਦ, ਦਵਾਈਆਂ ਅਤੇ ਡੀਜ਼ਲ ਦੇ ਭਾਅ ਲਗਾਤਾਰ ਵੱਧ ਰਹੇ ਹਨ, ਜਿਸ ਨਾਲ ਲਾਗਤ ਕਾਫ਼ੀ ਵਧ ਗਈ ਹੈ, ਪਰ ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਆਲੂ ਦੀ ਕੀਮਤ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਲਾਗਤ ਵੀ ਪੂਰੀ ਨਹੀਂ ਕਰ ਰਹੀ। ਕਈ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੀ ਫਸਲ ਔਣੇ-ਪੌਣੇ ਭਾਅ 'ਤੇ ਵੇਚਣ ਲਈ ਮਜ਼ਬੂਰ ਹੋਣਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਜਦਕਿ ਕੁਝ ਕਿਸਾਨ ਕੋਲਡ ਸਟੋਰਾਂ ਵਿੱਚ ਸਟੋਰੇਜ ਦੀ ਉੱਚੀ ਫੀਸ ਦੇ ਕਾਰਨ ਫਸਲ ਸੰਭਾਲਣ ਤੋਂ ਵੀ ਹਿਚਕਿਚਾ ਰਹੇ ਹਨ。 ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਤੁਰੰਤ ਆਲੂ ਦੀ ਐਕਸਪੋਰਟ (ਨਿਰਯਾਤ) ਖੋਲ੍ਹੇ ਤਾਂ ਜੋ ਵਾਧੂ ਉਤਪਾਦਨ ਨੂੰ ਬਾਹਰੀ ਬਾਜ਼ਾਰ ਮਿਲ ਸਕੇ ਅਤੇ ਕੀਮਤਾਂ ਵਿੱਚ ਸੁਧਾਰ ਆ ਸਕੇ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਆਲੂ ਲਈ ਘੱਟੋ-ਘੱਟ ਸਮਰਥਨ ਮੁੱਲ (MSP) ਲਾਗੂ ਕਰਨ ਦੀ ਵੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ, ਤਾਂ ਜੋ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੀ ਲਾਗਤ ਦਾ ਯੋਗ ਮੁਆਵਜ਼ਾ ਮਿਲ ਸਕੇ ਅਤੇ ਉਹ ਆਰਥਿਕ ਤੌਰ 'ਤੇ ਸੰਭਲ ਸਕਣ。 ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਚੇਤਾਵਨੀ ਦਿੱਤੀ ਕਿ ਜੇਕਰ ਜਲਦ ਹੀ ਕੋਈ ਹੱਲ ਨਾ ਨਿਕਲਿਆ ਤਾਂ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸੀਜ਼ਨ ਵਿੱਚ ਆਲੂ ਦੀ ਬਿਜਾਈ ਘਟ ਸਕਦੀ ਹੈ, ਜਿਸ ਦਾ ਅਸਰ ਸਥਾਨਕ ਅਰਥਵਿਵਸਥਾ ਅਤੇ ਮਜ਼ਦੂਰ ਵਰਗ ਉੱਤੇ ਵੀ ਪਵੇਗਾ。 ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਆੜਤੀਆਂ ਅਤੇ ਵਪਾਰੀਆਂ ਮੁਤਾਬਕ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਵੱਧ ਆਮਦ ਅਤੇ ਬਾਹਰੀ ਰਾਜਾਂ ਤੋਂ ਆਈ ਸਪਲਾਈ ਕਾਰਨ ਕੀਮਤਾਂ ਡਿੱਗੀਆਂ ਹੋਈਆਂ ਹਨ, ਜਿਸ ਦਾ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਨੁਕਸਾਨ ਸਿੱਧਾ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਝੱਲਣਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ。
0
comment0
Report
MSManuj Sharma
Feb 19, 2026 07:04:54
Solan, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में एक लेक्चरर को दिए गए सेवा विस्तार को लेकर सियासत तेज हो चुकी है। गीतांजली कश्यप ने देर शाम मीडिया से बातचीत में कहा कि उनके पति और पिता को बेवजह बदनाम किया जा रहा है और यह एक साजिश का हिस्सा है। गीतांजली कश्यप ने स्पष्ट किया कि वह साइकोलॉजी की लेक्चरर हैं और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) सोलन में अपनी सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने बताया कि संस्थान में इस समय करीब डेढ़ सौ छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और साइकोलॉजी विषय पढ़ाने के लिए कोई अन्य लेक्चरर उपलब्ध नहीं है। ऐसे में विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सरकार से सेवा विस्तार का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा कि सरकार ने उनके निवेदन को स्वीकार किया है और इस निर्णय का उनके पति या父 से कोई संबंध नहीं है। मेरे परिवार को राजनीतिक रूप से बदनाम करने की कोशिश की जा रही है, उन्होंने आरोप लगाया। गौरतलब है कि गीतांजली कश्यप इसी माह सेवानिवृत्त होने वाली थीं। राज्य सरकार ने उन्हें 1 मार्च से 31 अगस्त तक छह माह का सेवा विस्तार प्रदान किया है। राजनीति हलकों में इस फैसले को लेकर चर्चा इसलिए भी तेज है क्योंकि गीतांजली कश्यप, हिमाचल सरकार में मंत्री कर्नल धनी Ram शांडिल की बेटी हैं। साथ ही वह सोलन के भाजपा नेता डॉ. राजेश कश्यप की पत्नी हैं, जो वर्ष 2022 में भाजपा टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। सोशल मीडिया पर सेवा विस्तार को लेकर सवाल उठ रहे हैं और विपक्ष इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देने में जुटा है। हालांकि गीतांजली कश्यप ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उनका उद्देश्य केवल छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो, यह सुनिश्चित करना है।
0
comment0
Report
NLNitin Luthra
Feb 19, 2026 07:04:03
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top