Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
अंता उपचुनाव आज: सीएम शर्मा ने मतदाताओं से मतदान की अपील
SPSanjay Prakash
Nov 11, 2025 06:16:13
Noida, Uttar Pradesh
अंता उपचुनाव मतदान आज सीएम भजनलाल शर्मा ने की अपील कहा - अंता के प्रिय भाइयो एवं बहनो, आज अंता के लिए निर्णायक और ऐतिहासिक दिन है आपका एक-एक मत अंता के सर्वांगीण विकास को गति प्रदान करने एवं स्वर्णिम भविष्य के निर्माण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मेरा आप सभी मतदाताओं से विनम्र निवेदन है कि अंता में सुशासन एवं समग्र विकास के लिए मतदान अवश्य करें आपका प्रत्येक वोट अंता के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। याद रखें - पहले मतदान, फिर जलपान
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VAVishnupriya Arora
Nov 11, 2025 07:52:27
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Nov 11, 2025 07:51:40
Jalore, Rajasthan:विधानसभा सांचौर इनफॉर्मर भजनलाल गोदारा लोकेशन-सांचौर सांचौर(जालोर)-एयरफोर्स का 'महा-गजराज' युद्धाभ्यास, पाकिस्तान बॉर्डर के पास हाईवे पर गरजे फाइटर प्लेन की, विमान C-295 ने भी लैंडिंग के बाद भरी उड़ान, जगुआर व सुखोई-30 ने किया टच एंड गो ट्रायल एंकरऑपरेशन सिंदूर के बीच भारतीय वायुसेना का महा गजराज युद्धाभ्यास चल रहा है इसके तहत चितलवाना के अगड़ावा-सेसावा में इंडियन एयरफोर्स का महा गजराज युद्धाभ्यास किया जा रहा है यहां सबसे पहले ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट C-295 हवाई पट्टी पर टच एंड गो करके निकला। रन का पूरा ट्रायल भी किया। वहीं, फाइटर प्लेन जगुआर व सुखोई-30 ने हाईवे पर लैंड करने के बाद दोबारा उड़ान भरी। बता दें कि इससे पहले अगस्त 2021 में इस आपातकालीन हवाई पट्टी का उद्घटान हुआ था।तब केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी ने उद्घाटन किया था।यहां पर फाइटर प्लेन का टच एंड गो ट्रायल हुआ था। उसीके बाद अप्रैल 2024 में भी वायुसेना ने रिहर्सल किया था।उस समय भी फाइटर प्लेन ने टच एंड गो ट्रायल किया था। यह एक्सरसाइज NH 925A पर अगड़ावा-सेसावा में बनी 3 किलोमीटर लंबी और 33 मीटर चौड़ी आपातकालीन एयर स्ट्रिप पर हो रही है यह एयर स्ट्रिप भारत-पाकिस्तान तारबंदी बॉर्डर से महज 40 किमी. दूरी पर बनाई गई है। इस हाईवे पर यह तीसरी एक्सरसाइज है, जब फाइटर प्लेन को उतारा गया है। युद्धाभ्यास शुरू होने से पहले हाईवे पर आवाजाही बंद कर दी गई थी। एक्सप्रेस-वे उतरने के दौरान सेना और पुलिस के जवान तैनात रहे। इस दौरान हाईवे पर पूरी तरह से आवाजाही को बंद कर दिया गया है इस हवाई पट्टी को बनाने में 32.95 करोड़ रुपए लागत आई है। भारत-पाक बॉर्डर पर सामरिक और आंतरिक सुरक्षा के लिहाज से देश की यह महत्वपूर्ण परियोजना है। इसका निर्माण भारतीय सेना को मजबूत करने व सैन्य सुविधाओं का सुगमता से उपलब्ध करवाने के लिए किया गया है। विंग कमांडर देवेंद्र पांडेय ने बताया इंडियन एयरफोर्स की साउथ-वेस्टर्न कमांड एक्सरसाइज महा-गजराज चल रहा है। इस दौरान सी-295, जगुआर और सुखोई-30 को हाईवे पर लैंड करवाया गया। ये हम इसलिए करते हैं ताकि हम हमारी इमरजेंसी एयर लैंडिंग फील्ड की वैलिडिटी को परख सकें। उन्होंने बताया कि इस एक्सरसाइज एक ट्रांसपोर्ट वाहन सी-295 व फाइटर प्लेन जगुआर और सुखोई-30 शामिल थे।
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Nov 11, 2025 07:51:18
Udayabata, Odisha:ଜଗତସିଂହପୁର ଆଦିକବି ସାରଳା ଦାସ ସଂସ୍କୃତି ଭବନ ଠାରେ ସର୍ବୋତ୍ତମ ସୋସିଆଲ ଅରଗନାଇଜେସନ ଓ କେନ୍ଦ୍ର ସଂସ୍କୃତି ମନ୍ତ୍ରାଳୟର ମିଳିତ ଆନୁକୂଲ୍ୟରେ ଓଡ଼ିଶାର ପ୍ରଥମ ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ସ୍ବର୍ଗତ ହରେକୃଷ୍ଣ ମହତାବଙ୍କ ୧୨୫ତମ ଜନ୍ମ ଜୟନ୍ତୀ ପାଳିତ ହୋଇଯାଇଛି। ଏହି କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମରେ ଅତିଥି ଭାବେ ପୂର୍ବତନ ସାସଂଦ, ମନ୍ତ୍ରୀ ତଥା ବିଶିଷ୍ଟ କବି ପ୍ରସନ୍ନ ପାଟସାଣି,ପାରାଦ୍ୱୀପ ପୋର୍ଟର ପୂର୍ବତନ ଟ୍ରଷ୍ଟି ପ୍ରତାପ ମିଶ୍ର, ଜଗନ୍ନାଥ ସଂସ୍କୃତି ପ୍ରଚାରକ ମନୋଜ ଦାସ,ବରିଷ୍ଠ ସାମ୍ବାଦିକ ଜ୍ଞାନରଞ୍ଜନ ସାମନ୍ତରାୟ,ସର୍ବୋତ୍ତମ ସୋସିଆଲ ଅରଗନାଇଜେସନର ଉପଦେଷ୍ଟା ପ୍ରଦୀପ ଲେଙ୍କା ,ସମ୍ପାଦିକା ସୁଶ୍ରୀ ଶ୍ରାବଣୀ ରାୟ ପ୍ରମୁଖ ଯୋଗଦେଇ ସ୍ବର୍ଗତ ମହତାବଙ୍କ ସ୍ମୃତି ଚାରଣ କରିବା ସହିତ ଓଡ଼ିଶା ପ୍ରତି ତାଙ୍କର ଅବଦାନ ସମ୍ପର୍କରେ ଆଲୋକପାତ କରିଥିଲେ । ଜଗତସିଂହପୁର ରୁ ନାରାୟଣ ବେହେରା।( ଜୀ ମିଡିଆ)
0
comment0
Report
ASAJEET SINGH
Nov 11, 2025 07:51:07
Jaunpur, Uttar Pradesh:रसकेपुर में दर्दनाक सड़क हादसा बस की टक्कर से दो युवकों की जान गई, परिवार में मचा मातम जौनपुर जिले के तेजी बाजार थाना क्षेत्र के रसकेपुर बाजार में एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मनोज मिश्रा (30 वर्ष), और इस्लाम (28 वर्ष), दोनों निवासी बाउद्दीनपुर, किसी काम से बाइक पर सवार होकर रस्केपुर जा रहे थे। रास्ते में सामने से आ रही एक प्राइवेट बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मनोज मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इस्लाम को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही तेजी बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और बस व चालक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस दुखद घटना की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
0
comment0
Report
DVDinesh Vishwakarma
Nov 11, 2025 07:49:48
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले के तेन्दूखेड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम सड़रई और हीरापुर के जोड़ने बाली नदी में 13 करोड़ 44 लाख की लागत से सन 2017-2018 से सेतू पुल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है लेकिन शासन प्रशासन और ठेकेदार की लापरवाही से 8 वर्षो से इस सेतु पुल का निर्माण कार्य अभी तक पूर्ण नहीं हो पाया. यह बह सेतु पुल नर्मदा पथ के लिये बनाया जा रहा था और यह सेतु पुल दो जिलों रायसेन और नरसिंहपुर को जोड़ता है जिसके इस क्षेत्र के लोगों को कम दूरी तय कर आबागमन करने में सहूलियत मिलती है और लोगो को कम दूरी तय करनी पड़ती है. भू अधिग्रहण के कारण और शासन प्रशासन की अनदेखी और ठेकेदार की लापरवाही के चलते 8 वर्षो में भी अभी आधा अधूरा निर्माण कार्य हो पाया है और ठेकेदार ने काम करना बंद कर दिया अपना सामान लेकर ठेकेदार चला गया है ग्रामीणों में आक्रोश है कि 8 वर्षो में इस सेतु पुल का निर्माण कार्य न हो पाना सोच से परे है.
0
comment0
Report
SDShankar Dan
Nov 11, 2025 07:49:24
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर से बड़ी खबर ऑपरेशन सिंदूर के बाद सरहद पर सेना सतर्क, जैसलमेर में दिख रहा सेना का शौर्य, ‘मरु ज्वाला’ का हुआ आगाज, आसंमान में हेलीकॉप्टर और धरती पर टेंक कर रही अभ्यास, कल 12 नवंबर को ‘अखण्ड प्रहार’ युद्धाभ्यास का है आयोजन, 13 दिवसीय ऑपरेशन त्रिशूल का होगा समापन, 30 अक्टूबर को हुआ था त्रिशूल सेना अभ्यास हुआ था शुरू आगाज, सेना के जवान सरहद पर दिखा रहे अलग अलग हथियारों से प्रदर्शन, नई आधुनिक ताकत का नजारा दिखा रहे जवान, टेंक व आधुनिकरण हथियारों का हो रहा प्रशिक्षण, सेनाओं के उच्चधिकारी है मौजूद | अभ्यास मरु ज्वाला स्तीनों सेनाओं का अभ्यास त्रिशूल संचालक: दक्षिणी कमान टैंक टी-90 इन्फैंट्री लड़ाकू वाहन बीएमपी-2 अपाचे एएच-64 एस जगुआर- एमआई-17 एएलएच (डब्ल्यूएसआई) रुद्र विभिन्न ड्रोन रोबोटिक खच्चर विशेषज्ञ गतिशीलता वाहन हल्का हमला वाहन ऊबड़-खाबड़ इलाके वाली बाइक कैनिस्टर लॉन्च किया गया एंटी-आर्म-लोइटरिंग गोला-बारूद एनआई सक्षम स्विविलेंस क्वाड कैप्टर- 130 मिमी आर्टिलरी गन 105 मिमी आईएफजी और एलएफजी दिखा रहे अपना जलवा
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Nov 11, 2025 07:49:11
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर में अचार्य कोचिंग इंस्टीट्यूट एक बार फिर विवादों में घिर गया है। शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले इस कोचिंग सेंटर पर लगातार आरोप लग रहे हैं और अब मामला इतना बढ़ गया है कि खुद केंद्रीय मंत्री तोखन साहू को हस्तक्षेप करना पड़ा है। मंत्री ने कलेक्टर और एसपी को तत्काल सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इंस्टिट्यूट के कर्मचारियों के द्वारा बच्चे और पत्नी के सामने पति की पिटाई करने के वीडियो वायरल होने के बाद एनएसयूआई ने भी संस्थान का घेराव किया और तीन दिन में जवाब नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दे दी है। अचार्य इंस्टीट्यूट बिलासपुर का चर्चित कोचिंग सेंटर लेकिन बीते कुछ दिन से यह संस्थान लगातार विवादों में घिरा हुआ है। कभी छात्रों के साथ बदसलूकी के आरोप, तो कभी शिक्षकों के साथ मारपीट के मामले। और अब सामने आया ताज़ा विवाद—कोचिंग के वैध दस्तावेजों पर गंभीर सवाल। इसी मुद्दे पर आज केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने बिलासपुर कलेक्टर और एसपी को सीधे निर्देश जारी किए। मंत्री ने कहा कोचिंग संस्थान के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाए। बिना अनुमति चल रहे संस्थानों पर किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इधर, एनएसयूआई ने भी अचार्य इंस्टीट्यूट का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कोचिंग प्रबंधन छात्रों से मनमानी फीस वसूलता है और कई आवश्यक दस्तावेज भी संस्थान के पास मौजूद नहीं हैं। प्रदर्शनकारियों ने प्रबंधन को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। अगर तीन दिन में दस्तावेज़ और जवाब नहीं दिया गया, तो बड़ा आंदोलन करेंगे। शहर में बिना अनुमति किसी कोचिंग को मनमानी नहीं करने देंगे। फिलहाल प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। लेकिन सवाल वही क्या बिलासपुर में कोचिंग सेंटरों की मनमानी पर अब लगाम लगेगी? या विवादों का यह सिलसिला यूं ही चलता रहेगा? अचार्य इंस्टीट्यूट पर कार्रवाई होगी या नहीं, इसका फैसला आने वाले दिनों में साफ होगा。
0
comment0
Report
MSMAYUR SHUKLA
Nov 11, 2025 07:48:53
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का बयान आप सब जानते हैं कि 2014 में नरेन्द्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश विकास के रास्ते पर है आज हम लोग भगवान बिरसा मुंडा के जन्मोत्सव उपलक्ष्य पर यहां इकठ्ठा हैं हम लोग 150वीं जयंती मना रहे हैं इनके विचारों को लेकर हम जन-जन तक जाएंगे इन्होंने स्वराज और स्वदेशी का विचार दिया भगवान बिरसा मुंडा को पकड़ने के लिए अंग्रेजों ने अभियान चलाया भगवान बिरसा मुंडा हम सबके लिए एक पत्रिका है भारतीय जनता पार्टी प्रदेश भर में कार्यक्रम करेंगे जनजातीय शौर्य का कार्यक्रम करेंगे इस कार्यक्रम में स्वच्छता का कार्यक्रम रखा गया है 15 नवम्बर को सोनभद्र में जनजातीय सम्मेलन का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी शामिल रहेंगे प्रदेश स्तर पर हम लोग इस अभियान चलाने जा रहे हैं आप सब लोग जानते हैं कि हम लोग के लिए भगवान बिरसा मुंडा का बलिदान हुआ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने जनजातीय अभियान चलाया है इस अभियान को हम आगे ले जाएंगे इस अभियान को जन जन तक हमें पहुंचना है
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top