Back
अलवर सांसद खेल उत्सव 2.0 में 50,000 से अधिक प्रतिभागी, उत्साह ने रचा इतिहास
AMAsheesh Maheshwari
Nov 07, 2025 12:47:43
Noida, Uttar Pradesh
Alw Jugal Gandhi: “अलवर सांसद खेल उत्सव 2.0” में उमड़ा उत्साह — 50,000 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाया खेल का जुनून
खबर:
अलवर सांसद एवं केंद्रीय वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा वी-शक्ति संस्था के बैनर तले आयोजित “अलवर सांसद खेल उत्सव 2.0” के दूसरे चरण में जिलेभर से हजारों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
अलवर जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने जिले के आठ खेल मैदानों में बैडमिंटन, जबकि इंदिरा गांधी स्टेडियम, अलवर में आयोजित योग और बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाया।
गत वर्ष आयोजित खेल उत्सव की सफलता के बाद इस बार खिलाड़ियों में उत्सव को लेकर अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। पिछले वर्ष की तुलना में रजिस्ट्रेशन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, और इस बार 50,000 से अधिक प्रतिभागी बच्चे अपनी प्रतिभा और जोश का प्रदर्शन कर रहे हैं।
सभी प्रतिभागियों के लिए मैदानों तक आने-जाने हेतु वाहन व्यवस्था, भोजन एवं चिकित्सा सुविधाएँ भी सुनिश्चित की गई हैं। जिला शिक्षा विभाग और खेल कार्यकारिणी के सहयोग से, योग्य निर्णायकों की देखरेख में सभी प्रतियोगिताएँ सुचारू रूप से आयोजित हो रही हैं।
प्रतिभागियों का कहना है कि भूपेंद्र यादव द्वारा शुरू किया गया यह खेल उत्सव जिले के खिलाड़ियों के लिए एक ऐतिहासिक पहल है। ग्रामीण बच्चों के लिए यह आयोजन प्रतिभा को राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का मंच प्रदान कर रहा है, जो पहले संभव नहीं था।
गौरतलब है कि अलवर सांसद खेल उत्सव 2.0 के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले 14 और 15 नवंबर को इंदिरा गांधी स्टेडियम, अलवर में आयोजित किए जाएंगे।
3
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VMVimlesh Mishra
FollowNov 07, 2025 14:22:380
Report
AGAdarsh Gautam
FollowNov 07, 2025 14:21:570
Report
JSJAMNJAY SINHA
FollowNov 07, 2025 14:21:480
Report
JSJAMNJAY SINHA
FollowNov 07, 2025 14:21:240
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowNov 07, 2025 14:21:100
Report
OTOP TIWARI
FollowNov 07, 2025 14:20:570
Report
GBGovindram Bareth
FollowNov 07, 2025 14:20:410
Report
MGMohd Gufran
FollowNov 07, 2025 14:20:220
Report
NJNaynee Jain
FollowNov 07, 2025 14:20:00Noida, Uttar Pradesh:Eiffel Tower
Aapka agla stop Eiffel Tower hai!
Announcements inside Indian metro are leaving people surprised!
0
Report
OTOP TIWARI
FollowNov 07, 2025 14:19:480
Report
DSDeepesh shah
FollowNov 07, 2025 14:19:320
Report
HSHITESH SHARMA
FollowNov 07, 2025 14:19:190
Report
MMManoj Mallia
FollowNov 07, 2025 14:19:100
Report
MDMahendra Dubey
FollowNov 07, 2025 14:19:040
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowNov 07, 2025 14:18:490
Report