Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
AI Impact Summit-2026 के दौरान 19 फरवरी को दिल्ली में ट्रैफिक प्रतिबंध लागू
AKAshok Kumar1
Feb 19, 2026 03:02:18
Noida, Uttar Pradesh
SPECIAL TRAFFIC ARRANGEMENTS IN CONNECTION WITH AI IMPACT SUMMIT-2026 ON 19.02.2026 In connection with Al Impact Summit-2026, several VVIP movements are scheduled at Bharat Mandapam, Airport and other areas of Delhi on 19 February 2026 (Thursday). Accordingly, traffic restrictions/regulations will be imposed during the following time slots to ensure smooth and secure movement: Morning: 07:30 AM to 10:00 AM Evening: 05:00 PM to 09:00 PM ROADS LIKELY TO BE AFFECTED: Sardar Patel Marg Mother Teresa Crescent Teen Murti Marg Akbar Road Janpath Windsor Place Tees January Marg Prithviraj Road Rajesh Pilot Marg Subrahmaniam Bharti Marg Mathura Road (between Lodhi Flyover & Dr. Dinesh Chandra Dalmia Chowk) Bhairon Marg Shanti Path (between R/A Satya Marg & R/A Kautilya Marg) Africa Avenue Satya Marg (between R/A Yashwant Place & Shanti Path) Dr. Zakir Hussain Marg Gurugram Road Parade Road SUGGESTED ALTERNATE ROUTES: San Martin Marg Panchsheel Marg Dr. APJ Abdul Kalam Road Kamal Ataturk Marg Aurobindo Marg Lodhi Road Barapullah Road Ring Road Tilak Marg Feroz Shah Road Rafi Marg Sansad Marg K. Kamraj Marg South Avenue Road Vandematram Marg NH-48, Rao Tula Ram Marg Old Delhi-Gurugram Road UER-II & NH-48 Service Road
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SKSunny Kumar
Feb 19, 2026 04:37:18
Patna, Bihar:देश की राजधानी नई दिल्ली में हो रहे AI समिट के बिहार पवेलियन में बिहार ने अपने AI तकनीक का प्रदर्शन किया है बिहार सरकार के उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार भी देश दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहा है AI के क्षेत्र में राज्य के अंदर तेजी से कम हो रहे हैं और कई कंपनियों के साथ MOU साइन किए गए हैं... 468 करोड़ का बिहार में निवेश होगा.... बिहार सरकार ने टाइगर एनालिटिक्स और आईआईटी पटना के सहयोग से राज्य में एक 'एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' स्थापित करने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं. यह पहल एआई कौशल विकास और शासन के व्यावहारिक समाधानों पर केंद्रित है.... वही उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि 28 फरवरी को बक्सर में सीमेंट फैक्ट्री और कोका-कोला फैक्ट्री का उद्घाटन हो रहा है उद्योग के क्षेत्र में राज्य के अंदर हम जाल बिछा देंगे ताकि राज्य वीडियो को राज्य के अंदर ही रोजगार उपलब्ध कराया जा सके...
0
comment0
Report
TCTanya chugh
Feb 19, 2026 04:36:55
New Delhi, Delhi:दिल्ली से GRAP 2 को हटाया गया कल शाम CAQM यानी कि कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने GRAP 2 की पाबंदियों को दिल्ली एनसीआर से हटा दिया कल शाम दिल्ली का AQI 240 पर था जिसको देखते हुए निर्णय लिया गया और आज सुबह का जो दिल्ली का AQI यहै वह 169 पर है दिल्ली के हवा जो है आप धीरे-धीरे साफ हो रही है बारिश के बाद भी दिल्ली की हवा साफ हो गई है दिल्ली वालों के लिए यह रहता है पिछले कुछ दिन दिल्ली में हवा बहुत खराब थी मौसम भी बहुत गर्म हो गया था लेकिन अब बारिश के बाद थोड़ा सुधार है लेकिन दिल्ली में अभी भी हवा ऐसे ही साफ बनी रहे तो GRAP 1 की पाबंदियां अभी भी लागू है अभी भी लगातार दिल्ली को सही साफ रखने के लिए मिस्र स्प्रिंकलर काम कर रहे हैं जगह-जगह अभी भी पानी का छिड़काव हो रहा है पीडब्ल्यूडी के ट्रक जगह-जगह घूम के सफाई कर रहे हैं पानी का छिड़काव कर रहे हैं
0
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Feb 19, 2026 04:36:36
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ (UP): UP के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने ब्राह्मण बटुकों को अपने घर बुलाया. डिप्टी चीफ मिनिस्टर के घर पहुंचे स्टूडेंट्स ने उनका वेलकम किया. ब्रजेश पाठक ने शंकराचार्य के शिष्य की शिखा खींचने के मामले में उनकी बुराई की थी. बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स लखनऊ में ब्रजेश पाठक के ऑफिशियल घर पहुंचे और उन पर फूल बरसाकर उनका शुक्रिया अदा किया. स्टूडेंट्स ने ब्राह्मण कम्युनिटी से जुड़े मामलों पर डिप्टी चीफ मिनिस्टर की बेबाकी की तारीफ की. मीटिंग के दौरान स्टूडेंट्स ने उन्हें अपना सपोर्टर और कम्युनिटी की आवाज उठाने वाला लीडर बताया. एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में डिप्टी चीफ मिनिस्टर ब्रजेश पाठक ने शंकराचार्य के शिष्य की शिखा खींचने की घटना को बहुत निंदनीय बताया. उन्होंने कहा कि समाज में ऐसी घटनाएं मंज़ूर नहीं हैं और ऐसे मामलों में सेंसिटिविटी और रिस्पेक्ट बनाए रखना ज़रूरी है।
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Feb 19, 2026 04:34:06
Nagaur, Rajasthan:शादी में जा रहे फोटोग्राफरों की कार दुर्घटनाग्रस्त निंबी टंकी तिराहे के पास हुआ हादसा टक्कर में बाइक चालक को आई हल्की चोटें एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा लाडनूं, डीडवाना एंकर - अहमदाबाद से लाडनूं आ रही एक कार गुरुवार सुबह निंबी टंकी तिराहे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार लोग यहां आयोजित एक शादी समारोह में फोटोग्राफी के लिए आ रहे थे। इसी दौरान कार की एक बाइक से टक्कर हो गई, जिसमें बाइक चालक को हल्की चोटें आईं। हादसे में कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि टक्कर के बाद कार के एयरबैग खुल जाने से बड़ा हादसा टल गया और सवार सुरक्षित बच गए। सूचना मिलने पर निंबी जोधा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है, जिससे बड़ी जनहानि होने से बचाव हो गया।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Feb 19, 2026 04:33:47
Chittorgarh, Rajasthan:निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा ब्लॉक में संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत संचालित गतिविधियों की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई। नीति आयोग की राज्य नोडल एवं यंग प्रोफेशनल रूपाली गुप्ता ने विभिन्न विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों, उप-स्वास्थ्य केंद्रों और स्वास्थ्य शिविरों का निरीक्षण किया। इसके बाद पंचायत समिति परिसर में उपखंड अधिकारी विकास पंचोली की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें छह निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति पर चर्चा की गई। बीडीओ लक्ष्मण लाल खटीक ने अवॉर्ड राशि से किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। बैठक में शिक्षा, चिकित्सा, महिला एवं बाल विकास सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
Feb 19, 2026 04:33:32
Korba, Chhattisgarh:बुधवार की देर शाम कोरबा-कुसमुंडा मार्ग में पसरे अंधेरे की वजह से ट्रेलर ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार रिटायर्ड SECL कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटनाकारित कर ट्रेलर चालक ट्रेलर छोड़कर भागना चाह रहा था जिसे राहगीरों ने पकड़ लिया और जमकर धोया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर चालक को हिरासत में लिया साथी ही ट्रेलर को जप्त कर थाने लाया। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है। बतायाकी गया है कि कोरबा-कुसमुंडा मार्ग पर स्ट्रीट लाइट नहीं होने की वजह से शाम होते ही अंधेरा पसर जाता है जिसकी वजह से कई हादसे हो चुके हैं। बुधवार शाम को भी कोरबा-कुसमुंडा मार्ग अंतर्गत ग्राम खम्हारिया मोड से कुछ ही दूरी पर कोरबा की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने अपनी साइड में चल रहे बाइक सवार रिटायर्ड SECL कर्मी अरुण कुमार को चपेट में ले लिया। इस हादसे में रिटायर्ड SECL कर्मी की सिर में चोट की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इधर ट्रेलर चालक घटना के बाद ट्रेलर को छोड़कर मौके से भागने लगा जिसे स्थानीय राहगीरों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर खिदमत की। वहीं जीवित होने हैं कि आस में घायल को नजदीक के विकास नगर विभागीय अस्पताल पहुंचाया गया,परंतु डॉक्टर ने जांच उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की सूचना पर कुसमुंडा थाना प्रभारी दल बल सहित मौके पर पहुंचे। भीड़ को नियंत्रित करते हुए,आरोपी चालक और दुर्घटनाकारित वाहन को थाने लाया गया। घटना की सूचना परिजनों को दी गई है। इस दुखद हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है। हादसे को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि कोरबा कुसमुंडा मार्गो पर स्ट्रीट लाइट नहीं होने की वजह से शाम होते ही अंधेरा पसर जाता है,जिस वजह आए दिन हादसे हो रहे हैं। बीते लगभग 5 वर्षों से यहां फोर लेन निर्माण की वजह से स्ट्रीट लाइट नहीं लगाया गया है। फोर लेन निर्माण की धीमी गति ने क्षेत्र के कई लोगों की जान ले ली है। प्रशासन को इस ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए.
0
comment0
Report
APAVINASH PATEL
Feb 19, 2026 04:33:01
Sakti, :जैजैपुर के एक किसान के साथ बुधवार को दिनदहाड़े 40 हजार रुपए की उठाईगीरी की वारदात सामने आई है। पीड़ित किसान ने बताया कि वह धान की विक्री राशि निकालने के लिए जैजैपुर गया था। जहां से उसे 40 जिला सहकारी बैंक मर्यादित शाखा से रुपए निकाले और पेट्रोल पंप के पास रुका था। इसी दौरान वह उठाईगीरी का शिकार हो गया। पीड़ित के अनुसार बैंक से राशि निकालकर उसने नकद 40 हजार रुपए एवं पासबुक को एक छोटे थैले में रख लिया और घर लौटने लगा। घर लौटते समय वह जैजैपुर स्थित भगत राम पेट्रोल पंप पर रुका। उसने अपनी मोटरसाइकिल को पंप के दो मशीनों के बीच खड़ा किया और रुपए से भरा थैला वाहन के हैंडल में लटका दिया। इसी दौरान वह अलग से लाए डिब्बे में पेट्रोल भरवा रहा था। तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवक मौके पर पहुंचे और वाहन के हैंडल में लटका थैला लेकर फरार हो गए। पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी ने आरोपियों को थैला ले जाते देखा और तुरंत किसान को इसकी जानकारी दी। जब तक किसान वाहन के पास पहुंचता तब तक आरोपी मौके से भाग चुके थे। जैजैपुर पुलिस एवं सक्ती के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और नगर के अलग-अलग स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में जुटे रहे। पुलिस पेट्रोल पंप और मुख्य मार्गों के कैमरों की जांच कर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का दावा किया है। स्थानीय नागरिकों ने बैंक एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Feb 19, 2026 04:32:44
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। खंजर नाला नेशनल हाईवे के पास लोहे की छड़ लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक पलट गई। हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक करीब 25 क्विंटल लोहे की छड़ लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली बरजोरपुर की ओर जा रही थी। तभी खंजर नाला नेशनल हाईवे के पास ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बरजोरपुर निवासी प्रदीप पिता रामभरोसे इरपाचे लोहे की छड़ों के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिंकू उइके सहित दो अन्य लोग घायल हो गए, जिनके हाथ-पैर में चोटें आई हैं। घटना के बाद राहगीरों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी और सभी घायलों को चिचोली अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी में रखवा दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Feb 19, 2026 04:32:30
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र की अवधि को लेकर आज होगी BAC की बैठक दोपहर 3 बजे विधानसभा परिसर में होगी बैठक बैठक में विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, सीएम नायब सैनी, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, संसद्‍य कार्य मंत्री महिपाल ढांडा समेत तमाम बीएसी के सदस्य रहेंगे मौजूद बैठक में सत्र की अवधि को लेकर होगा फैसला कांग्रेस विधायक दल ही होगी अहम बैठक नेता विपक्ष एवं पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में होगी बैठक दोपहर 12:00 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर 7 स्थित भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर होगी बैठक बैठक में बजट सत्र को लेकर बनाई जाएगी रणनीति सदन में सरकार को किस प्रकार घेरा जाए उसको लेकर कांग्रेस रणनीति पर करेगी चर्चा बीजेपी विधायक दल की आज होगी अहम बैठक सीएम की अध्यक्षता में होगी बीजेपी विधायक दल की बैठक सुबह 11 बजे सीएम आवास पर होगी बीजेपी विधायक दल की बैठक बैठक में बजट सत्र को लेकर बनाई जाएगी रणनीति कल 20 फरवरी से शुरू हो रहा है हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र
0
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Feb 19, 2026 04:32:12
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:बस्तर सांसद महेश कश्यप ने बड़ा बयान देते हुए माओवादी लीडर माड़वी हिड़मा का महिमा मंडन करने वालों पर निशाना साधा है, बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कुछ लोगों ने पहले जल जंगल जमीन का नारा देकर बस्तर के आदिवासियों को भ्रमित कर के रखा था, अब उन्हीं लोगों को बस्तर के युवाओं का रोल मॉडल बनाने का प्रयास किया जा रहा है, बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा नक्सलवाद के कारण बस्तर के हजारों लोगों को बेवजह मरना पड़ा साथ ही बस्तर का विकास लंबे समय तक रुका रहा, बस्तर सांसद ने कहा युवा पीढ़ी को दिशा विहीन करने का प्रयास करने वाले लोगों को रोकने का काम समाज के लोगों को करना चाहिए, गौरतलब है कि जगदलपुर में भूमकाल स्मृति दिवस कार्यक्रम की रैली में माड़वी हिड़मा की मौत को महिमा मंडित करने वाला गाना बजाए जाने के बाद आदिवासी युवाओं का रोल मॉडल आखिर कौन है इसको लेकर सियासी बहस छिड़ गई है बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने वाले एवं आजादी में अपना योगदान देने वाले आदिवासी जन नायक गुंडाधुर, डेबरीधुर, झाड़ा सिरहा जैसे लोग आदिवासी युवाओं के रोल मॉडल है। बाइट महेश कश्यप सांसद बस्तर
0
comment0
Report
KRKishore Roy
Feb 19, 2026 04:31:48
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी से इस वक्त की बड़ी और अहम खबर सामने आ रही है। रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में शॉफ्ट एनक्लोजर में रखे गए युवा बाघ को खुले जंगल में छोड़ने की राह अब लगभग साफ होती नजर आ रही है। करीब एक वर्ष पहले कोटा स्थित अभेड़ा बायलॉजिकल पार्क से रीवाइल्डिंग के उद्देश्य से लाए गए इस बाघ को 4 दिसंबर 2024 को रामगढ़ के शॉफ्ट एनक्लोजर में शिफ्ट किया गया था। तब से उसकी निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। अब राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण, यानी राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण ने रामगढ़ और मुकुन्दरा टाइगर रिजर्व को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के मुताबिक, रामगढ़ में क्लोजर में बंद इस युवा बाघ के व्यवहार और अटैकिंग पैटर्न का आकलन किया जाएगा, जिसके बाद मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक अंतिम निर्णय लेंगे। बताया जा रहा है कि आगामी दिनों में मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक स्वयं रिजर्व का दौरा करेंगे और विस्तृत समीक्षा के बाद तय होगा कि बाघ को खुले जंगल में छोड़ा जाए या नहीं। वन विभाग अब तक इस बाघ को आजाद करने को लेकर सतर्क रुख अपनाए हुए था, क्योंकि शॉफ्ट एनक्लोजर में रहते हुए यह बाघ 60 से अधिक शिकार कर चुका है। फिलहाल रामगढ़ में आरवीटी-1 नाम का एक प्रमुख बाघ मौजूद है, जिसने पहले एक युवा बाघ को मार दिया था, वहीं क्षेत्र में पांच बाघिन भी हैं। ऐसे में संतुलन और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया जाएगा। फील्ड डायरेक्टर सुगनाराम जाट के अनुसार, एनटीसीए की टीम हाल ही में दौरा कर चुकी है और अब अंतिम फैसला उच्च स्तर पर लिया जाएगा।
0
comment0
Report
SYSHRIPAL YADAV
Feb 19, 2026 04:31:26
Raigarh, Chhattisgarh:लैलूंगा थाना क्षेत्र में दो नाबालिग सहेलियों से जुड़ा गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी का झांसा देकर बुलाए गए युवक ने सुनसान जंगल क्षेत्र में दोनों बालिकाओं के साथ जबरन गलत कृत्य किया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार एक 17 वर्षीय बालिका की आरोपी से पूर्व में मोबाइल के माध्यम से पहचान हुई थी। 14 फरवरी को उसे लैलूंगा बुलाया गया, जहां वह अपनी 16 वर्षीय सहेली के साथ पहुंची। दोनों को आरोपी और उसका साथी मोटरसाइकिल से जंगल क्षेत्र ले गए, जहां घटना को अंजाम दिया गया। बाद में धमकी भी दी गई। 16 फरवरी को परिजनों के साथ थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। सघन छापेमारी के बाद मुख्य आरोपी ओमप्रकाश पैंकरा (22) और सहयोगी जयकिशन धोबा (20) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।दोनों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं तथा पॉक्सो अधिनियम के तहत पृथक-पृथक अपराध दर्ज किया गया है।
0
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Feb 19, 2026 04:31:11
Chittorgarh, Rajasthan:रायपुर डिप्टी सीएम अरुण साव असम दौरे से लौटे.. कहा - पिछले 10 वर्षों में डबल इंजन सरकार ने असम की दिशा और दशा बदली.. आम जनता का जीवन आसान हुआ.. अधोसंरचना का विकास हुआ.. जनता ने फिर एनडीए की सरकार बनाने का मन बना लिया है.. भाजपा के पक्ष में माहौल, कार्यकर्ताओं में उत्साह.. विपक्ष का कोई दल मैदान में दिखाई नहीं दे रहा.. इस बार पिछले चुनाव से अधिक सीटों पर होगी जीत कांग्रेस नेताओं के असम दौरे और जीत के दावे पर किया पलटवार- यह दावा वैसा ही साबित होगा जैसे छत्तीसगढ़ में 75 पार का दावा था.. कांग्रेस मैदान में नहीं दिख रही, बैकफुट पर है.. पार्टी में भगदड़ मची है, अपने घर को नहीं संभाल पा रहे कांग्रेसी.. असम में हिमंता बिस्वा शर्मा की सरकार के काम पर जनता का भरोसा है.. पिछले 10 वर्षों के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का निर्णय जनता ने लिया है.. पूर्व सीएम भूपेश बघेल के राज्यसभा जाने की चर्चा पर कहा- यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है, जिसे चाहे भेजे.. पहले जिन्हें भेजा गया था, उन्होंने छत्तीसगढ़ के लिए क्या किया, कांग्रेस को इसका जवाब देना चाहिए.. बलरामपुर मामले में नेताप्रतिपक्ष चरणदास महंत ने मानवाधिकार आयोग को लिखी चिट्ठी पर कहा- सरकार हर मामले में गंभीर है.. बलरामपुर की घटना में सरकार ने तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई की.. मामले में गंभीरता से जांच जारी है.. नक्सलवाद के खात्मे पर डीसीएम साव ने कहा- डबल इंजन सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में काम चल रहा.. पिछले दो वर्षों में नक्सल उन्मूलन की दिशा में तेजी आई.. बस्तर सहित पूरे देश में नक्सलवाद समाप्ति की ओर.. समानांतर रूप से अधोसंरचना विकास और सरकारी योजनाओं का विस्तार किया जाएगा.. बस्तर के विकास के लिए अलग रोडमैप तैयार किया गया है.. पेसा कानून पर कांग्रेस द्वारा सवाल उठाए जाने पर कहा- कांग्रेस का काम सिर्फ सवाल उठाना है.. कांग्रेस सत्ता से बाहर है इसलिए बयानबाजी कर रही है.. बाइट- अरुण साव, डिप्टी सीएम
0
comment0
Report
ASAMIT SONI
Feb 19, 2026 04:30:46
ललितपुर, उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में 13 फरवरी को घर से लापता हुई एक युवती ने अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला है जो अब जमकर वायरल हो रहा है । वायरल वीडियो में युवती ने अपने प्रेमी के साथ वीडियो बनाकर कहा कि वह 20 वर्ष की बालिग है उसने अपनी मर्जी से अपने प्रेमी राहुल यादव के साथ लव मैरिज की है । अब मायके वाले और ललितपुर पुलिस प्रशासन ससुराल वालों को झूठे मुकद्दमे की धमकी दे रही है और मेरी सास प्रैग्नेंट है उनको परेशान किया जा रहा है साथ ही मेरे पति राहुल के दोस्तों को भी परेशान किया जा रहा है । जिसकी वजह से मैं आत्महत्या कर लुंगी , जिसका जिम्मेदार मेरे मायके वाले पुलिस प्रशासन और मेरे रिश्तेदार होंगे मुझे सुरक्षा दें । बताया जा रहा है कि सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली 20 वर्षीय हिमांशी सेंगर 13 फरवरी की रात को अपने घर से लापता हो गयी थी । जिसकी गुमशुदगी की शिकायत युवती के पिता ने कोतवाली पुलिस में दर्ज करवाई थी , पुलिस तभी से लापता युवती की तलाश में जुटी हुई थी । अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे युवती आरोप लगाते हुये सुरक्षा की मांग करती नजर आ रही है ।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top