icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
HDHARSH DWIVEDI9 Sept 2025, 06:45 am

एटा हर्ष फायरिंग: बेटे के जन्मदिन पर पिता की रिवॉल्वर वाला वीडियो वायरल

Etah, Uttar Pradesh:एटा ब्रेकिंग... एटा में नहीं थम रहा है हर्ष फायरिंग कर रील बनाने का सिलसिला, आरोपी ने फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर किया था अपलोड,पुलिस जांच में जुटी, आरोपी अपने बेटे के जन्मदिन पर पिता की रिवॉल्वर से गाने के साथ लगातार फायर करते हुए वीडियो में हुआ कैद, हर्ष फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है वायरल, फायर करता युवक अपने पिता क़ी सरकारी रिवाल्वर से अपने के बेटे के बर्थडे पर कर रहा है हर्ष फायरिंग, वायरल वीडियो करीब 6 बर्ष पुराना बताया जा रहा है, जलेसर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, एटा के थाना जलेसर क्षेत्र मामला। रिपोर्ट- हर्ष द्विवेदी एटा।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हरीश रावत के उत्तराखंड लौटने पर शक्ति प्रदर्शन, ED विवाद बीच समर्थकों का स्वागत

RARAM ANUJJust now
Noida, Uttar Pradesh:करीब तीन महीने का लंबा समय बीतने और स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आज राज्य वापस लौट आए हैं। उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश बॉर्डर 'नारसन' पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे और नारों के साथ उनका स्वागत किया। हालांकि, यह स्वागत सिर्फ उनके स्वास्थ्य लाभ लेकर लौटने की खुशी तक सीमित नहीं था इसे पूरी तरह से एक बड़े राजनीतिक 'शक्ति प्रदर्शन' के तौर पर देखा जा रहा है। पेश है एक रिपोर्ट दरअसल, बीते दिनों हरीश रावत के बेहद करीबी और पूर्व ओएसडी (OSD) चंदन सिंह जीना के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की कार्रवाई की थी, जिसमें कई दस्तावेज और सामान बरामद किए जाने का दावा किया गया। इस कार्रवाई के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में तमाम तरह की चर्चाएं गर्म थीं और हरीश रावत के देहरादून न पहुंचने को लेकर तरह-तरह के सवाल खड़े किए जा रहे थे। इन तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए हरीश रावत जब सीमा पर पहुंचे, तो नारसन से लेकर हरिद्वार और देहरादून तक समर्थकों भीड़ देखी गयी उनके स्वागत में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, विधायक ममता राकेश, विधायक हरीश धामी, विधायक अवधेश चौधरी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे。 हरिद्वार पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री ने मां गंगा को दूध अर्पित कर पूजा-अर्चना की। मीडिया से बात करते हुए हरीश रावत ने भावुक लहजे में कहा कि उनके खिलाफ जिस तरह की साजिश रची जा रही है, उससे मां गंगा ही उनकी रक्षा करेंगी। उन्होंने मांग की कि इस पूरे प्रकरण की जांच किसी निष्पक्ष कमीशन से कराई जानी चाहिए ताकि 'दूध का दूध और पानी का पानी' हो सके। इसके साथ ही उन्होंने अपने पूर्व ओएसडी के खिलाफ हुई ED की कार्रवाई को शुद्ध रूप से राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताया。 हरीश रावतपुर मुख्यमंत्री हरीश रावत के इस कदम को पार्टी नेताओं का भी पूरा समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस विधायक आदेश चौधरी ने कहा कि हरीश रावत के उत्तराखंड लौटने से पार्टी को मजबूत नेतृत्व मिलेगा और कांग्रेस 2027 के आगामी विधानसभा चुनाव में और बेहतर प्रदर्शन करेगी। आदेश चौहान विधायक जयपुर वहीं, कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि हरीश रावत केवल कांग्रेस ही नहीं, बल्कि सभी राजनीतिक दलों में एक सर्वमान्य नेता हैं और उनका कद किसी भी शक्ति प्रदर्शन से कहीं बहुत बड़ा है। पार्टी के आम कार्यकर्ताओं का भी यही मानना है कि एक सुनियोजित साजिश के तहत पूर्व मुख्यमंत्री को फंसाने की कोशिश की जा रही है。 धीरेंद्र प्रताप वरिष्ठ नेता कांग्रेस पार्टी Hariश रावत का यह शक्ति प्रदर्शन जहां उनके समर्थकों का उत्साह बढ़ा रहा है, वहीं इससे प्रदेश कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति का एक अलग चेहरा भी सामने आया है। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी का मुख्य नेतृत्व नदारद रहा। स्वागत कार्यक्रमों में न तो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नजर आए और न ही पार्टी के अन्य दिग्गज विधायक। ऐसे में बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या प्रदेश कांग्रेस का मौजूदा नेतृत्व हरीश रावत के इस आक्रामक रुख और नेतृत्व के साथ खड़ा होगा? इस घटनाक्रम ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि राज्य में कांग्रेस के भीतर अपनी-अपनी राजनीतिक जमीन बचाने और अपनी जगह तलाशने की होड़ अब भी बदस्तूर जारी है。 राम अनुज जी मीडिया देहरादून
0
0
Report

अयोध्या: 14 कोसी परिक्रमा की तैयारी तेज, जनौरा पर बुलडोजर से नजूल मकान ध्वस्त

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में नवंबर माह में प्रस्तावित 14 कोसी परिक्रमा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आज जनौरा नाका स्थित परिक्रमा मार्ग पर जिला प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की। चौड़ीकरण की जद में आ रहे नजूल की जमीन पर बने तीन मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान मकानमें रहने वाले लोगों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन प्रशासन की टीम ने कार्रवाई जारी रखी। जिले प्रशासन के मुताबिक, जिन मकानों पर कार्रवाई की गई है, वे नजूल की जमीन पर बने थे। प्रशासन का कहना है कि भवन के मुआवजे का भुगतान भी संबंधित लोगों को किया जा चुका है। वहीं, कुछ प्रभावित लोग इस मामले को लेकर हाईकोर्ट भी गए थे। प्रशासन के अनुसार हाईकोर्ट से दिशा-निर्देश आने के बाद ही आज यह कार्रवाई की गई है। बुलडोजर एक्शन के दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व अमित भट्ट, सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी समेत पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही। नवंबर में होने वाली 14 कोसी परिक्रमा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन परिक्रमा मार्ग को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए चौड़ीकरण की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ा रहा है。
0
0
Report
Advertisement

दलसिंहसराय में चोरी-छिनतई के तीन गिरफ्तार, 16 आभूषण और बाइक बरामद

Samastipur, Bihar:चोरी-छिनतई के मामलों में तीन आरोपित गिरफ्तार, 16 पीस जेवरात व बाइक बरामद। आरोपित के निशानदेही पर जेवर खरीदने वाला सोनार भी गिरफ्तार। समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में चोरी व छिनतई की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक, सोने का मंगलसूत्र, लॉकेट, कान का फूल समेत 16 पीस जेवरात और एक मोबाइल बरामद किया गया है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ में कई घटनाओं में उनकी संलिप्तता सामने आई है. डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम लगातार तकनीकी अनुसंधान और सूचना के आधार पर छापेमारी कर रही थी. आरोपित बार-बार अपना ठिकाना बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था. इसी दौरान 19 सितंबर को सूचना मिली कि सदरगंज चौक के पास एक महिला के गले से सोने की चेन छीनने का प्रयास किया जा रहा है. जिसमें दो बदमाश को पकड़ा है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-13 निवासी विमल पोद्दार के पुत्र अनीश कुमार उर्फ बौधा तथा नरहन बस स्टैंड वार्ड-14 निवासी स्व. अर्जुन महतो के पुत्र शिव कुमार को गिरफ्तार किया. पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि अनीश क़ुमार उर्फ बौधा अपने अन्य साथियों और एक महिला के साथ मिलकर छिनतई की घटनाओं को अंजाम देता था. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस पहले से लगातार छापेमारी कर रही थी. पुलिस के अनुसार दोनों आरोपितों की निशानदेही पर चोरी के आभूषण खरीदने वाले सोनार को भी गिरफ्तार किया गया. उसकी पहचान विभूतिपुर के एकडारा निवासी सुजीत कुमार साह के रूप में हुई है. पुलिस ने सिंघिया बाजार स्थित उसकी दुकान से विभिन्न कांडों में लूटे गए 16 पीस आभूषण बरामद किया. गिरफ्तार आरोपितों से संबंधित बेगूसराय, विभूतिपुर और दलसिंहसराय थानों में कुल 14 कांड दर्ज हैं.
0
0
Report

रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे पर कार पलटने से युवक की मौत, 5 घायल

Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर.. रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन महिलाओं समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग महाराष्ट्र के नागपुर के रहने वाले हैं। सभी लोग वृंदावन में दर्शन करने के बाद प्रतापगढ़ के मनगढ़ धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान लालगंज क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तत्काल लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने सभी घायलों को रायबरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर 35 वर्षीय हरसल जायसवाल ने दम तोड़ दिया। वहीं तीन महिलाओं समेत पांच घायलों का जिला अस्पताल में गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

कोटपूतली नगर परिषद सभापति निर्वाचन के लिए मतदान आज, सुरक्षा कड़ी

Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली नगर परिषद कोटपूतली में 21 सितम्बर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान प्रक्रिया जारी रहेगी जिसकी पूरी व्यवस्था नगर परिषद कार्यालय में की गई। रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी SDM योगेश सिंह देवल ने 21 सितम्बर को होने वाले नगर परिषद सभापति निर्वाचन की तैयारियों को लेकर तहसीलदार रामधन गुर्जर थानाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों से बैठक कर निर्वाचन प्रक्रिया की समीक्षा की। रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि सभापति पद का निर्वाचन 21 सितम्बर को प्रातः 10:00 बजे से 2:00 बजे तक नगर परिषद कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। मतदान समाप्त होने के पश्चात मतगणना होगी और परिणाम घोषित होने के बाद निर्वाचित सभापति को शपथ दिलाई जाएगी तथा निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। 22 सितम्बर को प्रातः 10:00 बजे नगर परिषद के सभी निर्वाचित सदस्य की बैठक होगी। उपसभापति पद के लिए 10:00 से 11:00 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त होंगे। एक से अधिक आवेदन मिलने पर नियमानुसार निर्वाचन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। आवश्यकता होने पर मतदान दोपहर 2:30 से शाम 5:00 बजे के बीच कराया जाएगा, इसके पश्चात मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। परिषद के आसपास बेरिकेटिंग का काम पूर्ण कर लिया गया है 100 मीटर से अधिक दूरी पर आवागमन रोककर यातायात के लिए अलग रास्ता खोला गया है। कल के चुनाव को देखते हुए पुलिस का अतिरिक्त जाप्ता मंगवाया गया है ताकि सुरक्षा की पूरी चौकसी रहे। रिटर्निंग अधिकारी ने कहा कि निर्वाचक नामावली में सम्मिलित निर्वाचित नगर परिषद सदस्य ही सभापति और उपसभापति निर्वाचन में मतदाता के रूप में भाग ले सकेंगे। सभी निर्वाचित सदस्य को निर्वाचन के दौरान अपनी वैध पहचान संबंधी दस्तावेज एवं निर्वाचन प्रमाण पत्र साथ लाना आवश्यक होगा। इसके बाद कार्यालय परिसर और आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने बैरिकेडिंग, प्रवेश-निष्कास व्यवस्था तथा निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान आवश्यक सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए.
0
0
Report
Advertisement

हनुमानगढ़ में पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती 2021 की पुनः परीक्षा शांतिपूर्ण, उपस्थिति लगभग 74 प्रतिशत

Hanumangarh, Rajasthan:जिले के 23 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई राजस्थान पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती-2021 पुनः परीक्षा hanumanagarh? Wait ensure script; content below: हनुमानगढ़ में राजस्थान पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती-2021 की पुनः परीक्षा रविवार को जिले में निर्धारित 23 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुई। परीक्षा दो पारियों में आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों की ओर से केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। प्रथम पारी में जिले के 23 परीक्षा केंद्रों पर कुल 4,980 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1,718 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पारी में भी 4,945 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी तथा 1,753 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पारी में कुल 73.83 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव और एसपी बी आदित्य ने परीक्षा के दौरान विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा प्रक्रिया के दौरान व्यवस्थाओं को देखा और शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित परीक्षा संचालन की स्थिति का निरीक्षण किया।
0
0
Report

झांसी के मऊरानीपुर जल विहार मेले में 500 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था के साथ तैनात

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के मऊरानीपुर कस्बे में हर साल होने वाले ऐतिहासिक जल विहार मेले को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा का बड़ा प्लान तैयार किया है। मेले में आने वाली भारी भीड़ को देखते हुए करीब 500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। एसएसपी विकास कुमार ने मेला स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा के अलावा यातायात और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर एसडीएम मनोज कुमार भारती, एस पी ग्रामीण डॉ अरविंद कुमार, सीओ रत्नेश्वर सिंह के साथ बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा। झांसी के मऊरानीपुर में होने जा रहे जल विहार मेले में इस बार सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता किया जा रहा है। एसएसपी विकास कुमार ने मौके पर पहुंचकर मेला स्थल का भ्रमण कर स्थानीय प्रशासन, मंदिरों के महंत, नगर पालिका, मेला पदाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं पर चर्चा की। साथ ही पूरे मेला क्षेत्र को CCTV कैमरों से लैस किया जाएगा, ताकि चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा सके। महिला सुरक्षा को लेकर महिला हेल्प डेस्क के साथ महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की जाएगी। और मेले में करीब 500 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे। वहीं भीड़ वाले स्थानों के साथ संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके अलावा नदी किनारे के क्षेत्र में जल पुलिस की विशेष व्यवस्था रहेगी।
0
0
Report

जबलपुर के नंबर से मैहर में फर्जी TP काटने वाला ठग गिरफ्तार; 420 IPC दर्ज

Maihar, Madhya Pradesh:लोकेशन - मैहर / एमपी जबलपुर की गाड़ी के नंबर से मैहर में कट रही थी फर्जी TP, वाहन स्वामी पंहुचा मैहर, बदेरा थाना पुलिस ने हाइवा जप्त कर 420 का मुकदमा किया दर्ज जबलपुर के हाइवा के नंबर का क्लोन बनाकर मैहर में अल्ट्राटेक के नाम से फर्जी TP काटने का मामला सामने आया है। वाहन स्वामी ने बदेरा थाना पुलिस की मदद से लोड हाइवा को पकड़कर जब्त कराया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 420 का मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक जबलपुर थाना सिहोरा निवासी सुनील कुमार साहू ने बताया कि उनकी पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड हाइवा ट्रक क्रमांक MP20 ZM 8529 है। बीते 12 सितंबर से लगातार मैहर जिले में अल्ट्राटेक के नाम से फर्जी TP कटने के मैसेज उनके मोबाइल पर आ रहे थे। जानकारी जुटाने पर पता चला कि कटनी निवासी सतीश कुमार काछी द्वारा अपने वाहन जिसका मूल नंबर CG04 QA 9613 है, पर जबलपुर निवासी सुनील साहू की गाड़ी का नंबर लगाकर फर्जीवाड़ा किया जा रहा था। गाड़ी की कई किस्तें न भर पाने के कारण फाइनेंसर द्वारा गाड़ी खींच लिए जाने के डर से आरोपी सतीश ने कटनी जिला छोड़ मैहर जिले में आकर फर्जी कारोबार शुरू कर दिया और फर्जी नम्बर टांगकर लगातार TP काटवाता रहा। इस पूरे मामले की भनक लगने पर सुनील साहू मैहर पहुंचे और टोल प्लाजा एवं बदेरा पुलिस की मदद से घेराबंदी की। जैसे ही वह हाइवा टोल प्लाजा के पास पहुंचा, पुलिस ने उसे धर लिया। फिलहाल पुलिस ने ट्रक को बदेरा थाने में जब्त कर खड़ा कर लिया है और मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

लखीसराय: सूर्यगढ़ा पुलिस ने नाबालिग सहित चोरी का खुलासा किया

Lakhisarai, Bihar:ANCHOR - लखीसराय के सूर्यगढ़ा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सूर्यगढ़ा थानाधिकारी रोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने तकनीकी जांच और उससे मिले इनपुट के आधार पर रामपुर गांव से चोरी की घटन में शामिल एक नाबालिग को पकड़ा। पूछताछ में नाबालिग ने लखीसराय शहर के पुरानी बाजार स्थित दो अलग-अलग ज्वेलरी दुकान में छापेमारी कर चोरी के सोने की जेवरात को बरामद किया। साथ ही पुलिस ने पुरानी बाजार स्थित गोपू ज्वेलर्स के संचालक अशोक वर्मा, उसके स्टाफ आकाश कुमार और तुलसी ज्वेलर्स के संचालक विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार रामपुर से पकड़े गए नाबालिग ने चोरी के आभूषण इन्हीं लोगों के पास बेचे थे। पिछला साल पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बाइट- रोहित कुमार, थानाध्यक्ष, सूर्यगढ़ा, लखीसराय। लखीसराय से राज किशोर मधुकर की रिपोर्ट।
0
0
Report

नलखेड़ा के मां बगलामुखी मंदिर में रात 8 बजे के बाद हवन-अनुष्ठान पर प्रतिबंध

Agar, Madhya Pradesh:एंकर- आगर-मालवा के नलखेड़ा में मां बगलामुखी मंदिर प्रबंधन समिति ने सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर आदेश जारी किया है। अब मंदिर परिसर और मंदिर परिसर के बाहर रात 8 बजे के बाद किसी भी तरह का हवन, यज्ञ या धार्मिक अनुष्ठान नहीं किया जा सकेगा। तहसीलदार एवं मां बगलामुखी मंदिर प्रबंध समिति के सचिव की ओर से जारी आदेश में सभी संबंधित पंडितों, यज्ञशाला संचालकों और श्रद्धालुओं को निर्धारित समय-सीमा का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि रात 8 बजे के बाद हवन अथवा अन्य धार्मिक अनुष्ठान करते पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यानी अब नलखेड़ा के मां बगलामुखी मंदिर में रात 8 बजे के बाद हवन-अनुष्ठान पर प्रशासन ने सख्ती कर दी है।
0
0
Report

सSingरौली कोल माइंस हादसा: ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, तनाव बढ़ा

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग.. लंघाडोल थाना क्षेत्र के धिरौली कोल माइंस के पास बड़ा हादसा... मिट्टी ले जा रहा ट्रैक्टर चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटा.... TRACK्टर की चपेट में आने से चालक अशोक पनिका की मौके पर ही दर्दनाक मौत.... हादसे के बाद सुलियारी-निवास खनुआ के ग्रामीण घटनास्थल पर जुटे.... ग्रामीणों ने ट्रैक्टर मालिक को मौके पर बुलाकर उचित मुआवजे की मांग की.... ਮुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, मौके पर तनाव की स्थिति.... घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, ग्रामीणों की भीड़ मौजूद..... लंघाडोल पुलिस मौके पर मौजूद, हादसे के कारणों की जांच जारी
0
0
Report
Advertisement

दतिया में युवक को गोली, हालत गंभीर, ग्वालियर रेफर

Datia, Madhya Pradesh:दतिया में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर दतिया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रविवार शाम कपाली आश्रम के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शाम करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है। घायल की पहचान विकास यादव पुत्र मोहन सिंह, निवासी ग्राम गेवरा, दतिया के रूप में हुई है। परिजन उसे जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने ग्वालियर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि विकास बाइक से जा रहा था, तभी तीन बाइक सवार युवकों ने उसे निशाना बनाकर गोली चला दी और मौके से फरार हो गए। घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
0
0
Report

अग्निपीड़ित परिवारों से मिलीं सांसद शांभवी चौधरी, सूखा राहत सामग्री वितरित

Samastipur, Bihar:अग्निपीड़ित परिवारों से मिलीं सांसद शांभवी चौधरी, सूखा राहत सामग्री का किया वितरण ।चाय बनाने के दौरान फटा था सिलेंडर,पांच घर जलकर हुआ था राख । समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के अजना पंचायत के जखरा गांव स्थित वार्ड संख्या 13 में शुक्रवार की अहले सुबह चाय बनाने के दौरान गैस सिलेंडर फटने से पांच घर जलकर राख हो गए थे। घटना के बाद आज समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी एवं धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष सायन कुणाल ने अग्निपीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और उन्हें ढाढ़स बंधाया। इस दौरान पीड़ित परिवारों के बीच सूखा राहत सामग्री का वितरण किया गया। सांसद ने प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी से बातचीत कर सरकार की ओर से मिलने वाली सभी प्रकार की सहायता एवं सुविधाएं पीड़ित परिवारों तक जल्द पहुंचाने का निर्देश दिया। सांसद ने कहा कि अग्निकांड में अपना घर और सामान गंवाने वाले परिवारों को सरकारी स्तर पर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
0
0
Report

दमोह के हिंडोरिया तालाब में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव का शव: हत्या या आत्महत्या जांच जारी

Damoh, Madhya Pradesh:तालाब में मिला मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव का शव, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस... एंकर/ दमोह जिले के हिंडोरिया में एक तालाब में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई है और पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच में जुटी है। दरअसल हिंडोरिया कस्बे में रहने वाले ऋषभ उर्फ सोनू नामदेव का शव इसी क्षेत्र के पहाड़ी इलाके में बने तालाब में तैरता हुआ मिला, राहगीरों के शव को देख कर पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को रेस्क्यू किया, तालाब के पास ही ऋषभ की बाइक भी खड़ी मिली। पहली नजर में ये आत्महत्या मामला लग था है ,पुलिस के मुताबिक परिजनों ने जो जानकारी दी उसके मुताबिक पहले भी ऋषभ दो बार सुसाइड की कोशिश कर चुका है और शराब का आदि था लिहाजा मामला सुसाइड का ही लग रहा है लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए हत्या के एंगल से भी जांच की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top