icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
PTPawan Tiwari16 Nov 2025, 12:19 pm

बलरामपुर में लिखित परीक्षा से महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और यातायात नियंत्रण पर फोकस

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन बलरामपुर में महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध और यातायात व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर पुलिस कर्मियों की दक्षता परखने के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा का उद्देश्य पुलिस बल में कार्यरत अधिकारियों के ज्ञान, समझ और कार्यकुशलता का आकलन करते हुए अपराधों की रोकथाम में उनकी तत्परता को और मजबूत करना था। परीक्षा की निगरानी एवं संचालन अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, जो परीक्षा प्रभारी भी रहे, के नेतृत्व में किया गया। इसमें जनपद के सभी थाना प्रभारी, थानाध्यक्ष और उपनिरीक्षकों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई। कुल 50 अंकों के 30 प्रश्न पूछे गए, जिनमें 25 बहुविकल्पीय और 5 लघु उत्तरीय प्रश्न शामिल थे। प्रश्नपत्र में महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से निपटने की तकनीक और सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों पर विशेष फोकस रखा गया। महिला संबंधी अपराध विषय में अधिकारियों की यह जांच की गई कि वे घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, बालिकाओं के विरुद्ध अपराध और अन्य उत्पीड़न से जुड़े मामलों में कानून और जांच प्रक्रियाओं की कितनी समझ रखते हैं। उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि संवेदनशील मामलों में पुलिस तुरंत, प्रभावी और कानूनी रूप से सशक्त कार्रवाई कर सके। साइबर अपराध खंड में हैकिंग, फ़िशिंग, साइबर स्टॉकिंग और ऑनलाइन फ्रॉड जैसे मामलों की पहचान, तकनीकी जांच और रोकथाम पर आधारित प्रश्न शामिल थे। तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए पुलिस की तकनीकी दक्षता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। यातायात व्यवस्था खंड में सड़क सुरक्षा नियम, दुर्घटना रोकथाम, यातायात प्रबंधन और उल्लंघनों पर कार्रवाई से संबंधित बिंदुओं की जानकारी का आकलन किया गया। एएसपी विशाल पाण्डेय ने बताया कि इस प्रकार की परीक्षाएं पुलिस को अधिक सक्षम, सजग और अद्यतन बनाती हैं। परीक्षा के परिणामों के आधार पर भविष्य में प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनसुरक्षा पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और ऐसे प्रयास इसे और मजबूत करते हैं।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बिहार शराबबंदी पर विपक्ष-सरकार के आरोपों के बीच कड़ी कार्रवाई की मांग

Patna, Bihar:बिहार में 2016 से शराब बंदी लागू है लेकिन इसके बावजूद भी अब तक शत प्रतिशत शराबबंदी को प्रशासन लागू करने में विफल रही है कई जगहों पर पुलिस प्रशासन शराबबंदी को लेकर सवाल के घेरे में है.... विफल शराबबंदी को लेकर राजद सहित विपक्षी दल ने सरकार पर हमला बोला... बिहार में सरकार और सरकार के स्तर से जो कार्रवाई दिखनी चाहिए, जो कार्रवाई होनी चाहिए, वह हो नहीं रहा है। होम डिलीवरी हो रहे हैं और दूसरे राज्यों से हर गाँव और हर घर तक शराब पहुँच रहे हैं और उसमें उत्पाद विभाग और उसमें पुलिस की भूमिका स्पष्ट रूप से नज़र आ रही है। तभी तो उत्पाद विभाग के अधिकारियों के यहाँ, तभी तो पुलिस के अधिकारियों के यहाँ शराब मिल रहे हैं और वह भी कार्टून का कार्टून। इसी से स्पष्ट होता है कि बिहार में जिसको शराबबंदी कानून लागू करने के लिए महती भूमिका निभानी चाहिए, वही शराबबंदी कानून को विफल करने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं और सरकार में बैठे हुए लोग ऐसे माफियाओं को संरक्षित कर रहे हैं जो शराब और शराबबंदी कानून को विफल करने में लगे हुए हैं। ऐसे लोगों पर सरकार के स्तर से कार्रवाई होनी चाहिए और सरकार और सरकार में बैठे हुए लोगों को जो भी माफिया को संरक्षित करने वाले हैं, जो बड़े अधिकारी हैं, जो बड़े पदाधिकारी हैं और जो माफियाओं को संरक्षित करने में सरकार में अपनी भूमिका निभा रहे हैं, उनको भी कार्रवाई... होनी चाहिए और उन पर कार्रवाई दिखनी चाहिए क्योंकि शराबबंदी कानून को विफल करने में उन्हीं की भूमिका है जिनको शराबबंदी कानून को लागू करने के लिए सरकार के स्तर से...
0
0
Report
Advertisement

कीर्ति की आत्महत्या: सुसाइड नोट में आरोप, आरोपितों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा साबला में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पहले युवक ने 2 पन्ने का एक सुसाइड नोट लिखा और 1 मिनट का वीडियो बनाकर साझा किया। वीडियो में उसने कहा कि मैं आत्महत्या कर रहा हूं और मुरलीधर, उसकी पत्नी तथा बेटे ने झूठा मुकदमा करवाकर उसे परेशान किया है; एएसआई तखतसिंह ने भी उसका उत्पीड़न किया। परिजनों के आरोपों के बाद पुलिस ने सुसाइड नोट और वीडियो की जांच शुरू कर दी है। साबला थाना क्षेत्र के धाणी कटारा गांव में ki rti (29) पुत्र दलीप्रसाद कटारा का शव घर के पास फांसी के फंदे पर लटका मिला। शव को फंदे से नीचे उतारकर आसपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित किया। परिजनों ने 1 मिनट का वीडियो और 2 पेज का सुसाइड नोट पुलिस को सौंपा है; मृतक ने वीडियो में कहा कि वह आत्महत्या कर रहा है और उसका कारण मुरलीधर कटारा, उसकी पत्नी और सुनील कटारा हैं जिन्होंने एक्सीडेंट के झूठे मुकदमे लगवाए व उसे प्रताड़ित किया। उक्त व्यक्ति ने कहा कि एएसआई तखतसिंह ने भी मदद की और गलत काम में उनका सपोर्ट किया। पुलिस ने सुसाइड नोट और वीडियो कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

घाघरा खेत में करंट से वृद्ध किसान की मौत, परिवार ने मुआवजे की मांग

Gumla, Jharkhand:खेत में मौत का करंट! घाघरा में खेती के दौरान वृद्ध किसान की दर्दनाक मौत, परिजनों ने मुआवजे की उठाई मांग गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। खेत में खेती का काम कर रहे एक वृद्ध किसान की बिजली करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है, जबकि परिजनों ने प्रशासन और बिजली विभाग से उचित मुआवजे की मांग की है। गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के चमेली गांव में सोमवार सुबह खेत में काम करने के दौरान बिजली करंट लगने से एक वृद्ध किसान की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान लोहरा उरांव के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र संतोष उरांव ने बताया कि उनके पिता ने खेती के लिए बिजली विभाग से विधिवत कृषि विद्युत कनेक्शन लिया था। सोमवार सुबह वह खेत में बीड़ा उठाने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बिजली करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घाघरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही घाघरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इधर, परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने प्रशासन और बिजली विभाग से उचित मुआवजा तथा आर्थिक सहायता देने की मांग की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि जांच में हादसे की वजह क्या सामने आती है और पीड़ित परिवार को प्रशासन की ओर से कब तक राहत मिलती है। वाइट - संतोष उरांव मृतक के पुत्र
0
0
Report
Advertisement

देवघर एम्स में राजनीति, ताला लगाने की चेतावनी से अस्पतालों में हलचल

Deoghar, Jharkhand:देवघर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी देवघर के सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे इस दौरान उन्होंने एम्स को लेकर बड़ा बयान दे दिया है स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि देवघर एम्स में राजनीति हो रही है और कई राजनीतिक कार्यक्रम हो रहे हैं ऐसे में अगर यही चलता रहा तो एम्स में ताला जड़ देंगे उन्होंने कहा कि एम्स कोई कार्यक्रम का अड्डा नहीं है अगर कोई पॉलीटिकल एक्टिविटीज वहां होगा तो एम्स में ताला लगा देंगे हमारा प्रयास हुए कि मरीज को एम्स इसलिए भेजते हैं कि वहां पर बेहतर इलाज हो लेकिन यह मालूम हो रहा है कि देवघर एम्स के द्वारा मरीजों को देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया जा रहा है इस विषय में उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह इसको लेकर विभागीय बैठक भी करेंगे。
0
0
Report

बैतूल: ग्राम सभाओं के विरोध के बीच नगर निगम गठन पर ग्रामीणों की नाराजगी

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल में नगर पालिका परिषद को नगर निगम बनाने की प्रक्रिया अब तेजी पकड़ चुकी है। पंचायतों में ग्राम सभाएं आयोजित की जा रही हैं और क्षेत्र में सर्वे का काम जोरों पर चल रहा है। नगर निगम गठन के लिए 26 पंचायतों से ग्राम सभा के प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं, जिसमें करीब 75 गांवों को शामिल करने की योजना है। बताया जा रहा है कि नगर निगम बनने के लिए दो लाख से अधिक जनसंख्या होना जरूरी होता है। इसी बीच ग्राम पंचायत भोगीतेड़ा में इस प्रस्ताव का विरोध सामने आया है। गांव के लोगों ने साफ तौर पर नगर निगम में शामिल होने से इनकार कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि उनका क्षेत्र पूरी तरह ग्रामीण है, जहां अधिकतर लोग मजदूरी और पंचायत स्तर के कार्यों पर निर्भर हैं। उनका मानना है कि नगर निगम में शामिल होने से टैक्स बढ़ जाएंगे और आम लोगों पर आर्थिक बोझ पड़ेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि उनके गांव को नगर निगम में शामिल न किया जाए और पंचायत स्तर पर ही रखा जाए। अब देखना होगा कि प्रशासन ग्रामीणों की इस नाराजगी को कैसे संभालता है और नगर निगम गठन की प्रक्रिया में क्या बदलाव किए जाते हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

राजस्थान में यूसीसी को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा

Jaipur, Rajasthan:प्रदेश में यूसीसी कानून को लेकर प्रक्रिया चल रही है। यूसीसी को लेकर सुझाव मांगे जा रहे हैं। कांग्रेस की ओर से आरोप लगाए जा रहे हैं कि बिना ड्राफ्ट के सरकार सुझाव ले रही है। प्रदेश में चल रही यूसीसी की तैयारी को लेकर कांग्रेस लगातार सरकार पर आरोप लगाती आ रही है। कांग्रेस आगामी विधानसभा सत्र में यूसीसी सहित तमाम मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है। प्रदेश में यूसीसी को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना बिना ड्राफ्ट सुझाव लेने पर कांग्रेस का सवाल, विधानसभा सत्र में घेरने की तैयारी टीकाराम जूली बोले— खेजड़ी के कानून जरूरत, सरकार UCC ला रही है रफ़ीक खान का आरोप— UCC संविधान की धाराओं का उल्लंघन यूसीसी को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि सरकार से सभी वर्ग त्रस्त हैं। आज प्रदेश में खेजड़ी के कानून की जरूरत है, लेकिन सरकार यूसीसी लेकर आ रही है। खेजड़ी को लेकर बड़ा आंदोलन हुआ, मंत्रियों ने आश्वासन भी दिया, लेकिन खेजड़ी का कानून नहीं आया और यूसीसी कानून लेकर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता के एक-एक मुद्दे को आगामी विधानसभा सत्र में कांग्रेस प्रमुखता से उठाएगी। साथ ही प्रदेश में शिक्षा और चिकित्सा जैसे मुद्दों को लेकर भी सरकार को घेरा जाएगा। बाइट — नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली राजस्था‍न विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के मुख्य सचेतक रफ़ीक खान ने कहा कि यूसीसी को लाने की बात विधानसभा सत्र के संदर्भ में हो रही है। बिना बिल के, बिना विधानसभा सत्र के 100 तरह के सर्वे किए जा रहे हैं। बिल आएगा तो बात करेंगे, लेकिन यूसीसी अपने आप में संविधान की धाराओं का उल्लंघन है। बाइट — रफ़ीक खान, कांग्रेस विधायक दल के मुख्य सचेतक
0
0
Report

बड़ामलहरा में बाइक टक्कर वीडियो वायरल, डैशकैम रिकॉर्ड से हादसा खुलासा

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के बड़ामलहरा से एक सड़क हादसे का वीडियो वायरल हो रहा है. अग्रवाल कॉलोनी के पास दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक बाइक सवार अचानक सड़क पर यू-टर्न लेता है. तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार दूसरी बाइक उससे जा टकराती है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े. ये पूरी घटना पीछे चल रही क्रेटा कार के डैश कैम में रिकॉर्ड हो गई. हादसे के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. हालांकि पहले दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामला निपटा लिया था और थाने में शिकायत नहीं की थी. लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद बड़ामलहरा पुलिस ने संज्ञान लेकर अब वीडियो और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top