Back
अयोध्या में सुरक्षा सख्ती: हाई अलर्ट और व्यापक चेकिंग जारी
PKPravesh Kumar
Nov 11, 2025 05:31:40
Ayodhya, Uttar Pradesh
दिल्ली में हुए धमाके के बाद रामनगरी अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सख्त कर दी गई है। प्रभु श्रीराम की नगरी को देखते हुए प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है। सुरक्षा की कमान आईजी अयोध्या रेंज प्रवीण कुमार और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने खुद संभाल रहे हैं। अयोध्या के वरिष्ठ अधिकारी देर रात तक ग्राउंड जीरो पर उतरकर सभी गाड़ियों व संदिग्धों की बारीकी से जांच पड़ताल किये। राम जन्मभूमि परिसर, सरयू घाट, प्रमुख मंदिरों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में उन्होंने खुद सुरक्षा इंतज़ामों की बारीकी से जांच की। पुलिस बल को सतर्क रहने और हर गतिविधि पर पैनी नज़र रखने के निर्देश दिए गए हैं। आईजी प्रवीण कुमार और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के नेतृत्व में पूरी पुलिस फोर्स लगातार गश्त पर है। हर प्रवेश द्वार पर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है और संदिग्धों पर विशेष नजर रखी जा रही है। प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन सतर्कता में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा घेरा और मजबूत किया गया है ताकि अयोध्या की शांति और सुरक्षा कायम रह सके। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ साथ उनको किसी प्रकार की समस्या न हो इसका भी खास ध्यान रखा जा रहा है क्योंकि अयोध्या में देश ही नहीं बल्कि विदेशों से श्रद्धालु आते हैं ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एक बड़ी जिम्मेदारी भी है
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MDMritunjay Das
FollowDec 11, 2025 06:31:310
Report
RSRavi sharma
FollowDec 11, 2025 06:30:580
Report
SBShowket Beigh
FollowDec 11, 2025 06:30:500
Report
ADArvind Dubey
FollowDec 11, 2025 06:30:250
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowDec 11, 2025 06:30:120
Report
0
Report
0
Report
1
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
FollowDec 11, 2025 06:19:590
Report
HBHemang Barua
FollowDec 11, 2025 06:19:450
Report
HSHITESH SHARMA
FollowDec 11, 2025 06:19:370
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowDec 11, 2025 06:19:250
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 11, 2025 06:19:160
Report
DSdevendra sharma2
FollowDec 11, 2025 06:18:580
Report
0
Report