गोंडा नहर हादसे में 12वां शव मिला, क्या है सच्चाई?
Kanpur, Uttar Pradesh:गोंडा ब्रेकिंग गोंडा के इटियाथोक में हुए नहर हादसे का मामला नहर हादसे में आज एक और मौत की पुष्टि 24 घंटे के बाद नहर में मिला 12वां शव रामरूप की 7 साल बेटी रचना का मिला शव घटनास्थल से 15 किमी दूर बहकर आया शव मनकापुर के कुड़ासन से हुई शव क़ी बारामदगी कल बेलवाबहुता नहर में पलटी थी बोलेरो हादसे में गई थी 11 जानें एक बच्ची थी लापता बोलेरो सवार सिर्फ 4 लोग ही बचे थे जिंदा0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सहारनपुर के किसान संदीप चौधरी के मियाजाकी आम ने रिकॉर्ड कीमत हासिल की
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में दुनिया के सबसे महंगे आमों में शुमार मियाजाकी आम ने सहारनपुर के किसान संदीप चौधरी की मेहनत को नई पहचान दी है. गुजरात के सूरत निवासी व्यापारी प्रवीण गुप्ता ने किसान से सिर्फ चार मियाजाकी आम, यानी एक किलो आम, ₹2 लाख 11 हजार में खरीदे हैं. बताया जा रहा है कि भारत में पहली बार किसी खरीदार ने मियाजाकी आम के लिए इतनी बड़ी कीमत चुकाई है. प्रवीण गुप्ता ने यह आम अपनी मां के नाम पर खरीदा है. किसान संदीप चौधरी ने कहा कि डील पहले ₹3.5 लाख में तय थी, पर खरीदार ने कहा कि आम अपनी माता को समर्पित करना चाहते हैं, तो कीमत घटाकर ₹2 लाख 11 हजार कर दी गई. सौदा के तहत ₹1 लाख ऑनलाइन मिल चुके हैं, शेष ₹1 लाख आम की डिलीवरी के समय 1 अगस्त को दिए जाएंगे. पिछले वर्ष भी प्रवीण गुप्ता आम खरीदना चाहते थे, तब किसान ने मुख्यमंत्री को भेजे थे. संदीप चौधरी कहते हैं कि तीन साल पहले मियाजाकी आम की खेती शुरू की थी ताकि पारंपरिक के साथ महंगी फसलों से आय बढ़े. उन्होंने कहा कि कई लोगों ने उनका मजाक उड़ाया, पर आज मेहनत रंग लाई. किसान ने घोषणा की कि बिक्री से मिली राशि का 10 प्रतिशत गरीबों की मदद के लिए खर्च करेंगे. वर्तमान में उनके मियाजाकी आम के करीब 40 पेड़ हैं.0
0
Report
प्रतापगढ़ में मुठभेड़: लूट के वांछित शुभम तिवारी गिरफ्तार
Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ में मुठभेड़, लूट का वांछित शुभम तिवारी गिरफ्तार। जेठवारा के गजराही नहर पुलिया के पास हुई पुलिस- बदमाश भिड़ंत। जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में लगी गोली। कब्जे से तमंचा, कारतूस और लूटी गई बाइक बरामद। 23 जुलाई को व्यापारी से हुई थी बैग लूट, एक आरोपी पहले गिरफ्तार। शुभम पर पहले से तीन मुकदमे, फरार साथी की तलाश जारी। मामला जेठवारा कोतवाली के गजरही पुल का।0
0
Report
बागलकोट में कथित अफेयर के शक पर पति ने पत्नी की हत्या, गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:बागलकोट, कर्नाटक: SP सिद्धार्थ गोयल ने कहा, कल हमने हत्या का मामला दर्ज किया। पीड़िता का नाम भाग्यश्री है। वह 22 साल की है। उसकी शादी 6 साल पहले प्रवीण से हुई थी... हमने उसे गिरफ़्तार कर लिया है... पति को शक था कि पत्नी का किसी और के साथ अफेयर है। उसे कथित तौर पर पत्नी के कुछ वीडियो मिले थे... हमें उसके शरीर पर कुछ चोटें भी मिली हैं... आगे की जांच चल रही है...0
0
Report
Advertisement
दमाऊ धारा में युवक लापता, DDRF की टीम तलाश में जुटी
Sakti, सिती जिले के दमाऊ धारा में नहानेके दौरान एक युवक झरने में बह गया है और लापता हो गया है. DDRF की टीम मौके पर तलाश में जुटी हुई है. इधर, घटना के बाद से मौके पर लोगों की भीड़ है. जानकारी के मुताबिक दुर्ग जिले से 6 दोस्त प्रतीक कंवर, उदय साहू, चेलक लहरे, तेजस साहू, साहिल राव, योगेश वर्मा घूमने के लिए दमाऊ धारा आए थे. इनमें से 4 दोस्त झरने के ऊपर नहा रहे थे. तभी 20 वर्षीय प्रतीक कंवर का पैर फिसल गया और झरने में गिर गया, जिससे वह तेज बहाव में बह गया है. घटना के बाद साथियों में हड़कंप मच गया. तुरंत पुलिस और जांजगीर चांपा DDRF की टीम को सूचना दी गई. जिसके बाद DDRF ने तलाश की लेकिन सफलता हाथ नहीं आई.0
0
Report
राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास के एक्सटेंशन पर तेज़ हलचल
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर 31 अगस्त और राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में सबसे बड़ा सवाल। मुख्य सचिव की कुर्सी पर एक्सटेंशन की सुगबुगाहट तेज। वी.श्रीनिवास के एक्सटेंशन का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने की खबर। सीएम भजनलाल शर्मा ने भेजा श्रीनिवास का एक्सटेंशन प्रस्ताव। राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में एक्सटेंशन पर बढ़ी हलचल। अगर एक्सटेंशन मिला तो 31 अगस्त के बाद भी संभालेंगे कमान। डेपुटेशन के लंबे अनुभव के बाद राजस्थान में अलग अंदाज से बनाई पहचान। पहले के कई CS सचिवालय तक सीमित रहे,लेकिन वी.श्रीनिवास ने बदली कार्यशैली। फाइलों और बैठकों से आगे निकले वी.श्रीनिवास। सचिवालय से ज्यादा मैदान में दिखे मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास। बैठकों से आगे जिलों तक पहुंची मुख्य सचिव की सक्रियता।0
0
Report
छत्तीसगढ़ में 2 दिन भारी बारिश, मॉनसून एक्टिव रहेगा
Raipur, Chhattisgarh:आज पूरे छत्तीसगढ़ में बारिश होगी. कहीं-कहीं अति भारी बारिश और मूसलाधार बारिश का मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में 2 दिन तक बारिश के हालात रहेंगे, मॉनसून एक्टिव रहेगा. वहीं राजधानी रायपुर में भी आज भारी बारिश का अनुमान है. रायपुर संभाग, दुर्ग संभाग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई जिलों में आज मूसलाधार बारिश होने की संभावना है0
0
Report
Advertisement
राजेश्वर सिंह का फाइल वीडियो सामने आया
Noida, Uttar Pradesh:राजेश्वर सिंह का फाईल वीडियो0
0
Report
सरकार के लिखित आश्वासन के बिना छात्रों का देशव्यापी विरोध तेज़
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: SAURAV DAS (CJP) ON WRITTEN ASSURANCE/ SUPREME COURT'S ORDER IS USED AS A WEAPON, A ROADMAP FOR THE AGITATION WILL BE DRAWN UP/ HIS TWEET REGARDING SC INTERIM ORDER\nदिल्ली - कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास कहते हैं, "सरकार ने हमें गारंटी दी थी कि छात्रों और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अब तक दर्ज सभी FIR वापस ले ली जाएंगी और भविष्य में किसी भी प्रदर्शनकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी - न केवल दिल्ली में, बल्कि BJP या NDA शासित किसी भी राज्य में। यह गारंटी हमें शनिवार को पूरे देश के सामने दी गई थी। इसके लिए मंगलवार की समय-सीमा तय की गई थी, और अब जबकि इसके खत्म होने में कुछ ही घंटे बचे हैं, हमें सरकार से अभी तक लिखित में वह आश्वासन नहीं मिला है... मैं आज शाम सरकार के प्रतिनिधियों से मिलने भी गया था, उनके बुलावे पर। उन्होंने मुझे सुप्रीम कोर्ट का एक आदेश दिखाया; खास तौर पर, निर्देश संख्या 4 में कहा गया है कि मौजूदा FIR की जांच जारी रह सकती है। सरकार ने तर्क दिया कि चूंकि यह सुप्रीम कोर्ट का लिखित आदेश है, इसलिए मामला अब विचाराधीन (sub judice) हो गया है। मैंने उनसे सीधे पूछा कि क्या वे लिखित में गारंटी देंगे या नहीं। हमें उनकी ओर से अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। इसलिए, मैं सरकार से कहना चाहता हूं: आप देश के युवाओं के साथ बहुत बड़ा धोखा करने जा रहे हैं। हमने स्पष्ट कर दिया है कि हम सरकार द्वारा दी गई गारंटी का उल्लंघन करने वाले किसी भी आदेश या फैसले को स्वीकार नहीं करेंगे। आपको छात्रों से किए गए वादों का सम्मान करना होगा। हम चाहते हैं कि आप छात्रों के हित में भविष्य में लिए गए जाने वाले किसी भी फैसले के संबंध में अपनी बात पर कायम रहें। यदि आप ऐसा करने में विफल रहते हैं, तो हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि हम एक और बड़े विरोध प्रदर्शन की घोषणा करेंगे, जो दिल्ली के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी होगा। हम एक बार फिर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे, क्योंकि हम छात्रों के सर्वोत्तम हित में काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं..."0
0
Report
इंदिरापुरम में एनकाउंटर: आसू खान गिरफ्तार, अवैध तमंचा-यामाहा बाइक बरामद
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में 1 स्नैचर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हुए अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, बिना नंबर प्लेट की यामाहा आर-15 बाइक और पीली धातु का टुकड़ा बरामद किया गया है। अभियुक्त दिल्ली, गाजियाबाद और एनसीआर क्षेत्र में स्नैचिंग और चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। थाना इंदिरापुरम पुलिस टीम हिंडन बैराज मोड़ के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कनावनी पुस्ता रोड की तरफ से एक युवक मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार ने भागने का प्रयास किया। भागते समय वह बाइक समेत फिसलकर गिर गया और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से अभियुक्त घायल हो गया। पुलिस ने घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम आसू खान बताया। वह अपने साथी नईक के साथ मिलकर मोटरसाइकिल बदल-बदलकर दिल्ली, गाजियाबाद और एनसीआर क्षेत्र में स्नैचिंग की वारदातें करता था। उसने इंदिरापुरम क्षेत्र में भी कुछ दिन पहले स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दिया था। आसू खान के खिलाफ दिल्ली, गाजियाबाद और एनसीआर क्षेत्र के विभिन्न थानों में लूट, स्नैचिंग, चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके साथी नईक की तलाश कर रही है.0
0
Report
Advertisement
रीवा में चाकू हमला: कांग्रेस नेता अमित कॉल की मौत, हत्यारों की तलाश जारी
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा शहर में देर शाम सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शांतिविहार कॉलोनी मोड़ पर अज्ञात बदमाशों ने कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अमित कोल पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अमित कोल को तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वारदात को तीन अज्ञात हमलावरों ने अंजाम दिया और घटना के बाद मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक सहित दो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले का निरीक्षण किया। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।0
0
Report
हैदराबाद में भारी बारिश के दौरान ट्रैफिक कमिश्नर जलभराव स्थानों का निरीक्षण
Noida, Uttar Pradesh:HYDERABAD, TELANGANA: JOINT CP TRAFFIC JOEL DAVIS INSPECTS WATERLOGGING POINTS AMID HEAVY RAINS0
0
Report
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। हाईकोर्ट द्वारा नियुक्त कोर्ट कमिश्नर की रिपोर्ट में जोधपुर के कई इलाकों में सफाई व्यवस्था बदहाल मिलने के बाद कोर्ट ने मामले को पहले से लंबित जनहित याचिका के साथ जोड़ने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट के जस्टिस समीर जैन की एकलपीठ में अधिवक्ता नमन भंसाली की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई हुई। याचिका में शहर में फैली गंदगी, कचरा संग्रहण व्यवस्था की कमी और स्वच्छता के नाम पर वसूले जा रहे शुल्क के बावजूद सुधार नहीं होने का मुद्दा उठाया गया था। सुनवाई के दौरान कोर्ट कमिश्नर अधिवक्ता प्रशांत टाटिया ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट में बताया गया कि उन्होंने जोधपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में करीब 110 किलोमीटर का निरीक्षण किया। इस दौरान 27 प्रमुख स्थानों जैसे पार्क, बाजार, अस्पताल, धार्मिक स्थल, ऐतिहासिक इमारतों और शिक्षण संस्थानों की स्थिति देखी गई। रिपोर्ट में सामने आया कि कई स्थानों पर सफाई के तय मानक पूरे नहीं हो रहे हैं। विशेष रूप से पुराने शहर के इलाकों में कचरा संग्रहण व्यवस्था कमजोर पाई गई, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को नगर निगम की सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कोर्ट ने कहा कि इसी विषय पर डीबी सिविल रिट याचिका पहले से लंबित है, इसलिए अलग-अलग मामलों में विरोधाभासी आदेशों से बचने के लिए वर्तमान याचिका को उसी मामले के साथ जोड़ने के लिए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के समक्ष भेजा जाए।0
0
Report
Advertisement
जोधपुर: राजस्थान HC ने दो दशक पुराने छात्रा आत्महत्या मामले में तीन शिक्षकों को राहत
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने करीब दो दशक पुराने छात्रा आत्महत्या मामले में तीन शिक्षकों को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने कहा कि स्कूल में अनुशासन बनाए रखने के लिए छात्र को डांटना, उसकी पढ़ाई और उपस्थिति को लेकर फटकार लगाना अपने आप में आत्महत्या के लिए उकसाने का अपराध नहीं है। इसके लिए आरोपी की ओर से आत्महत्या के लिए उकसाने या जानबूझकर मदद करने का ठोस और प्रत्यक्ष कृत्य सामने आना जरूरी है। न्यायाधीश कुलदीप माथुर ने दो शिक्षिकाओं सहित रवि भटनागर की ओर से दायर आपराधिक पुनरीक्षण याचिकाओं को स्वीकार करते हुए बीकानेर की अतिरिक्त सत्र अदालत द्वारा 9 फरवरी 2021 को धारा 305 आईपीसी के तहत आरोप तय करने का आदेश रद्द कर दिया। कोर्ट ने तीनों को आरोप से डिस्चार्ज कर दिया। मामला वर्ष 2005 का है। बीकानेर के एक स्कूल में कक्षा 12वीं की छात्रा ने 19 अक्टूबर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। शिकायत में आरोप था कि शिक्षकों के कथित व्यवहार और प्रताड़ना से परेशान होकर छात्रा ने यह कदम उठाया। हालांकि पुलिस जांच के बाद नेगेटिव फाइनल रिपोर्ट पेश की गई थी। जांच में सामने आया कि छात्रा नियमित रूप से स्कूल नहीं आती थी और शिक्षकों ने उसे पढ़ाई तथा उपस्थिति सुधारने के लिए समझाया था। हाईकोर्ट ने कहा कि धारा 305 के अपराध के लिए धारा 107 आईपीसी के तहत दुष्प्रेरण के तत्व भी साबित होना जरूरी हैं। केवल अनुशासनात्मक कार्रवाई या डांट-फटकार को आत्महत्या के लिए उकसावा नहीं माना जा सकता। रिकॉर्ड में ऐसा कोई प्रत्यक्ष कृत्य नहीं मिला, जिससे आरोपियों की आत्महत्या के लिए उकसाने की मंशा साबित हो।0
0
Report
बिश्नोई नेता का बड़ा बयान: आमिर खान पर आरोप, सलमान को राहत की उम्मीद
Jodhpur, Rajasthan:सलमान खान पर नरम उन्होंने दावा किया लॉरेंस बिश्नोई को मैसेज भिजवाया है कि अभी सलमान को कुछ नहीं करना है\n\nजोधपुर अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया ने बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और सलमान खान को लेकर मीडिया से बातचीत में बड़ा बयान दिए। उन्होंने आमिर खान की व्यक्तिगत जिंदगी और उनकी शादियों पर टिप्पणी करते हुए आरोप लगाए कि वे "हिंदू लड़कियों की जिंदगी खराब कर रहे हैं" और "जेहाद फैला रहे हैं." बूड़िया ने कहा कि आमिर खान को लेकर बिश्नोई समाज और हिंदू समाज में नाराजगी है। विश्नोई समाज लॉरेंस बिश्नोई के साथ है और इस शादी को लेकर लॉरेंस बिश्नोई ने उसकी आलोचना भी की थी۔\n\nदेवेंद्र बूड़िया ने आगे कहा कि यदि आमिर खान राजस्थान या जोधपुर आते हैं तो उनका विरोध किया जाएगा। पकड़ कर मुंह काला कर देंगे। उन्होंने आरोप लगाए कि अमीर खान "हिंदू लड़कियों की जिंदगी खराब कर रहे हैं" और "जेहाद फैला रहे हैं।" उन्होंने यह भी दावा किया कि आमिर खान के संबंध में समाज में गहरा आक्रोश है।\n\nसलमान खान को लेकर बूड़िया का रुख अपेक्षाकृत नरम दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को संदेश भिजवाया था कि सलमान खान को दो साल तक राहत दी जाए और उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सलमान खान बिश्नोई समाज के प्रमुख धार्मिक स्थल मुकाम मंदिर जाकर समाज से माफी मांग लेते हैं तो समाज उन्हें माफ करने पर विचार कर सकता है।\n\nगौरतलब है कि सलमान खान और बिश्नोई समाज के बीच विवाद 1998 के काले हिरण शिकार मामले से जुड़ा रहा है। इस मामले को लेकर समय-समय पर बयानबाजी और विवाद सामने आते रहे हैं।0
0
Report
पत्नी से तलाक के बाद पानी की टंकी पर छलांग: मौत, बेटा माइक पर पुकार
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित पेपर मिल रोड की कांशीराम कॉलोनी में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। पत्नी से विवाद के बाद 30 वर्षीय शुभम पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गया। नीचे खड़े उसके पांच वर्षीय बेटे की "पापा नीचे आ जाओ" की मासूम पुकार, पुलिस की समझाइश और लोगों के लगातार प्रयास भी उसे नीचे नहीं उतार सके। करीब तीन से चार घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद वह टंकी के अंदर पानी में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मूल रूप से सदर बाजार क्षेत्र की हसनपुर चुंगी निवासी शुभम अपनी पत्नी शिवानी से मिलने कांशीराम कॉलोनी आया था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद शुभम गुस्से में कॉलोनी की पानी की टंकी पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। पुलिस भी पहुंच गई और उसे सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान पुलिस माइक से लगातार शुभम को समझाती रही। सबसे मार्मिक दृश्य तब देखने को मिला जब उसका छोटा बेटा माइक पर अपने पिता को बार-बार आवाज लगाकर नीचे आने की गुहार लगाता रहा। बच्चे की मासूम अपील सुनकर मौके पर मौजूद कई लोगों की आंखें नम हो गईं, लेकिन शुभम अपनी जिद पर अड़ा रहा। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय पार्षद राजकुमार शर्मा भी मौके पर पहुंचे और काफी देर तक समझाने की कोशिश की। स्थानीय लोगों के अनुसार शुभम पहले भी कई बार इसी तरह पानी की टंकी पर चढ़ चुका था। इसके बावजूद इस बार वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं हुआ। शाम होने पर अचानक शुभम टंकी के अंदर पानी में गिर गया। इसके बाद पुलिस और अन्य लोगों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी शिवानी ने बताया कि दोनों के बीच पहले विवाद हुआ था, जिसका कई महीने पहले महिला थाने में लिखित समझौता हो चुका था। इसके बावजूद शुभम का आना-जाना बना हुआ था। उनका आरोप है कि शुभम नशा भी करता था। सर्किल अधिकारी द्वितीय मनोज कुमार यादव ने बताया कि मृतक का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। कॉलोनी के लोगों ने भी उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। फिलहाल मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले में आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की ओर से मिलने वाली शिकायत के आधार पर की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
