Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hyderabad500004
हिदमा: 26 हमलों में शामिल रहा, एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कई चौंकाने वाले विवरण
DSDM Seshagiri
Nov 18, 2025 17:06:23
Hyderabad, Telangana
Anchor: A former police officer Rtd ACP Reddanna shared several interesting insights about Hidma in an exclusive interview given to Zee News. Our correspondent brings you this special information from Hyderabad.. Madvi Hidma: Hidma is a key accused in a total of 26 attacks. In 2007, he carried out an attack on CRPF personnel at Urpalmet in Sukma district,killing several of them. In 2010, 76 jawans were killed in the Tadmetla ambush. In 2013, Congress leaders were massacred near Jheeram Ghati. In April 2017, he killed 27 CRPF jawans in Sukma district. On April 4, 2021, 23 jawans were killed in Bijapur district’s Tarrem area under Hidma’s strategy.
124
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ATAnuj Tomar
Nov 18, 2025 18:35:28
Noida, Uttar Pradesh:आज दिल्ली सचिवालय में पर्यावरण एवं वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ‘ग्रीन एक्शन प्लान’ की समीक्षा बैठक की। असौला सहित विभिन्न क्षेत्रों में वेस्ट लैंड की पहचान, हरियाली बढ़ाने के कदम, और invasive species को हटाने की प्रगति पर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। साथ ही, अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में पेड़ लगाने के टारगेट को समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती Rekha Gupta के नेतृत्व में दिल्ली की हरियाली बढ़ाना, प्रदूषण में कमी लाना और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ वातावरण तैयार करना, दिल्ली सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar
Nov 18, 2025 18:35:01
Delhi, Delhi:यमुनापार इलाके में एमसीडी की बड़ी कार्रवाई。 एमसीडी का अतिक्रमण विरोधी अभियान, कई खोखे ढहे—4 वाहन जब्त。 एमसीडी शाहदरा नॉर्थ ज़ोन ने मंगलवार को यमुनापर के सुंदर नगरी से करावल नगर तक बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। वार्ड 218 सुंदर नगरी के 70 फुटा रोड से काबाड़ियों और सड़क किनारे बनाए गए अवैध ढांचों को हटाया गया। सुंदर नगरी व दिलशाद कॉलोनी वार्ड में 40 से अधिक अस्थायी खोखे तोड़े गए। रोहताश नगर वार्ड 223 में शाहदरा सब्ज़ी मंडी के आसपास फैला अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया, जबकि यमुना विहार बी और सी ब्लॉक में भी सड़क किनारे कब्जे हटाए गए। भजनपुरा व करावल नगर में अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान चलाते हुए चार वाहन जब्त किए गए。
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar
Nov 18, 2025 18:34:43
Delhi, Delhi:विसुअल्स -- थाना न्यू उस्मानपुर शॉट, आरोपी शॉट, जहाँ हत्या हुई थी वहां के शॉट, महिला बनकर की हत्या, यमुना खादर पर अज्ञात लाश की गुत्थी सुलझी ----महिला बनकर फंसाते थे राहगीर, विरोध पर कर देते थे हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार。 यमुनापार उत्तर - पूर्वी दिल्ली के यमुना खादर क्षेत्र में 10 अक्टूबर को मिले अज्ञात शव की गुत्थी को न्यू उस्मानपुर पुलिस ने सुलझा ली है। हत्या में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में सामने आया कि आरोपी महिला का भेष धरकर राहगीरों को जाल में फँसाते थे। विरोध करने पर चाकू से हमला कर देते थे। इसी तरीके से उन्होंने खादर के सुनसान हिस्से में युवक की हत्या की थी。 जिला डीसीपी के मुताबिक इंस्पेक्टर राजेंद्र कसाना की निगरानी में एसआई उदित जैन और एचसी लोकेंदर की टीम लगातार मौके का निरीक्षण कर रही थी। सुरागों की कड़ी जोड़ी जा रही थी। तकनीकी विश्लेषण और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने पहले आरोपीunie_b को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने कबूला कि वह अपने साथी के साथ रात के समय महिला की तरह तैयार होकर खादर इलाके में घूमता था। किसी राहगीर के रुकते ही दोनों उसे भीतर के जंगल वाले क्षेत्र में ले जाते थे। जब मृतक ने प्रतिरोध किया तो उस पर बटनदार चाकू से हमला किया गया। उनीब की निशानदेही पर पुलिस ने उसके साथी बंटी सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया। दोनों आरोपी गढ़ी मेंडू के रहने वाले हैं और पहले भी राहगीरों को इसी तरीके से निशाना बना चुके हैं। पुलिस अब इनकी आपराधिक गतिविधियों की पूरी पड़ताल कर रही है। आगे की जांच जारी है。
0
comment0
Report
CSCharan Singh
Nov 18, 2025 18:34:08
0
comment0
Report
AGAdarsh Gautam
Nov 18, 2025 18:33:52
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी जिले के टिकरी स्थित कस्तूरबा गांधी रमसा छात्रावास की एक दर्जन छात्राएं आज जिला मुख्यालय पहुंचीं—आंखों में आंसू, और दिल में महीनों की पीड़ा लिए। छात्राओं ने सीधे जिला सीईओ और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने गुहार लगाई—“हमें हमारी वार्डन बचाइए।” छात्राओं का आरोप है कि छात्रावास की वार्डन न केवल मारपीट करती हैं, बल्कि बाथरूम और टॉयलेट साफ करवाने, तथा छुआछूत जैसा व्यवहार करने तक की नौबत पहुंचा देती हैं। छात्राओं ने कहा कि शिकायतें करने पर उल्टे उन्हीं पर आरोप लगाए जाते हैं। यह वही मामला है, जिसका video कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो संज्ञान में आने के बाद सीधी के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचीं राज्यमंत्री राधा सिंह ने तत्काल डीईओ को जांच के आदेश दिए थे। लेकिन आदेश को कई दिन गुजरने के बावजूद ना तो जांच हुई, और न ही कोई कार्रवाई। प्रशासन की इसी लापरवाही से निराश होकर छात्राएं आज जन-सुनवाई में पहुंच गईं। कैमरे के सामने बच्चियों की आंखें भर आईं—उन्होंने कहा कि डीईओ जी आए जरूर थे, लेकिन जांच सिर्फ खानापूर्ति बनकर रह गई।
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Nov 18, 2025 18:33:07
Ujjain, Madhya Pradesh:ठंड बढ़ी, उज्जैन में नर्सरी से 8वीं तक स्कूल समय बदला — अब स्कूल सुबह 9 से शाम 4 बजे तक ही कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने शीत ऋतु के चलते स्कूलों के समय परिवर्तन का आदेश जारी किया उज्जैन। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने उज्जैन जिला अंतर्गत संचालित शासकीय/अशासकीय/ सी.बी.एस.ई./ आईसीएसई / माध्यमिक शिक्षा मण्डल एवं समस्त बोर्ड से जुड़े हुए विद्यालयों में शीतऋतु एवं तापमान में आई गिरावट को दृष्टिगत रखते हुए जिले की कक्षा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के समस्त विद्यालयों के लिए समय में परिवर्तन करते हुए स्कूल संचालन का समय प्रातः 9.00 बजे के पूर्व एवं सायं 4.00 बजे के पश्चात् नहीं रखे जाने अर्थात विद्यालय समय प्रातः 09.00 बजे से सायं 04.00 के मध्य ही होने के आदेश जारी कर दिए हैं। ये आदेश तत्काल प्रभावशील होकर दिनांक 31.01.2026 तक लागू रहेगा。
0
comment0
Report
ATALOK TRIPATHI
Nov 18, 2025 18:32:57
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर आधा दर्जन गौ तस्करों और स्वाट टीम समेत 2 थानों की फोर्स के बीच मुठभेड़ में 3 तस्कर को लगी गोली, घायल, कुल 6 तस्कर गिरफ्तार पकड़े गए 6 गौ तस्करों के पास से 3 अवैध तमंचा, जिंदा,खोखा कारतूस, स्कॉर्पियो व पिकअप वाहन व 6 गोवंश बरामद स्वाट, जंगीपुर व बिरनो थाने की फोर्स और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ में 6 तस्कर गिरफ्तार पकड़े गए सभी गौ तस्कर अंतरजनपदीय गौ-तस्कर गिरोह के 6 सदस्यों में से 3 तस्करों को लगी गोली, घायल, अस्पताल में भर्ती जंगीपुर थाना क्षेत्र के देवकठिया के पास अपने को घिरा देख तस्करों ने पुलिस पार्टी पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से तीन घायल पुलिस ने गौ तस्करों का गोरखपुर–वाराणसी हाईवे पर किया पीछा, देवकथिया मोड़ पर की घेराबंदी पकड़े गए गौ सभी गौ तस्कर कई जिलों में गौ तस्करी को लेकर सक्रिय थे पकड़े गए गौ तस्करों के खिलाफ जंगीपुर थाने में मुकदमा दर्ज, आगे की कानूनी कार्रवाई जारी सीओ सिटी शेखर सेंगर ने घटना की पुष्टि की, कहा- स्वाट प्रभारी, थानाध्यक्ष बिरनो और जंगीपुर थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से की कार्रवाई गाजीपुर में आधा दर्जन गौ तस्करों और स्वाट टीम समेत दो थानों की फोर्स के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से 3 गौ तस्कर घायल हो गए। जिन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जबकि 3 अन्य गौ तस्करों को भी मौके पर ही दबोच लिया गया। पकड़े गए गौ तस्करों के पास से 3 अवैध तमंचा, कारतूस, स्कार्पियो, पिकअप वाहन समेत 6 गोवंश बरामद किया गया है। इस बात की पुष्टि सीओ सिटी शेखर सेंगर ने की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि गाजीपुर पुलिस ने अंतरजनपदीय गौ-तस्करी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया है। स्वाट टीम, जंगीपुर और बिरनो थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात हुई मुठभेड़ में छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। जबकि तीन बदमाश पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुए हैं। तस्करों के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस और स्कार्पियो-पिकअप समेत छह गोवंश भी बरामद किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, यह पूरी कार्रवाई 18 नवंबर की रात उस वक्त शुरू हुई जब बिरनो थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ ग्रीनफील्ड रमदोपुर मोड़ के पास गश्त पर थे। तभी एक तेज रफ्तार संदिग्ध पिकअप और स्कॉर्पियो गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर जंगीपुर की ओर जाती दिखाई दी। पुलिस ने पीछा करना शुरू किया। लेकिन पिकअप सवार तेज रफ्तार से गाड़ी भगाते हुए आगे निकल गए। बिरनो थानाध्यक्ष ने तुरंत स्वाट टीम और जंगीपुर थाने को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने भाग रहे गौ तस्करों की घेराबंदी शुरू कर दी। रसूलाबाद के पास खुद को घिरा देख आधा दर्जन तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू दी और गाड़ियों को मोड़कर वापस बिरनो की तरफ भागने लगे। देवकठिया मोड़ के पास कच्चे रास्ते में पुलिस ने दोबारा घेराबंदी की। जहां बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से सीधी गोलीबारी करने लगे । जिसके बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। जिसमें तीन तस्करों के पैरों में गोली लगी और वे वहीं घायल होकर गिर पड़े। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल गाजीपुर भेजा गया। जबकि तीन अन्य तस्करों को स्कॉर्पियो वाहन के साथ मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार गोली से घायल तस्करों में मोहम्मद सुहेल खान, जिला गया बिहार, शशिकांत राणा, जिला चंदौली, रंजीत कुमार, जिला जौनपुर शामिल है। वही गिरफ्तार अन्य 3 तस्करों में युवराज कुमार, जौनपुर, अजीत यादव, प्रतापगढ़, सर्वेश यादव, प्रतापगढ़ शामिल है। पकड़े गए गौ तस्करों के पास से 3 अवैध तमंचे, जिंदा-खोखे कारतूस, एक पिकअप, एक स्कार्पियो और कुल छह गोवंश बरामद किए गए हैं। इस दौरान सीओ सिटी शेखर सेंगर ने ये भी बताया कि यह पूरा गिरोह लंबे समय से कई जिलों में गौ-तस्करी में सक्रिय था। पुलिस को काफी समय से इसकी तलाश थी। मुठभेड़ और बरामदगी के आधार पर थाना जंगीपुर में मुकदमा दर्ज कर सभी पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report
ADASHISH DWIVEDI
Nov 18, 2025 18:32:27
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में बड़ा हादसा,बारातियों से भरी बस मोबाइल टावर से टकराई, 16 घायल चार गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर हरदोई के हरपालपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया।बारात लेकर जा रही बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे टावर से टकरा गई। हादसे में 16 बाराती घायल हो गए, जबकि चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार,फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र के देवरान गढ़िया गांव निवासी विनोद कुशवाहा के पुत्र पुष्पेंद्र की बारात सूरापुर गांव जा रही थी। बारातियों से भरी बस जैसे ही कटरा–बिल्हौर मार्ग पर स्थित बरसोहिया गांव के पास पहुंची,चालक का नियंत्रण बस से हट गया और तेज रफ्तार बस सीधे मोबाइल टावर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में शिवम (27), राजबहादुर शर्मा (62), सुशील (21), बबलू (30), आनंद (16), विमलेश (15), पंकज (20), रामसिंह (60), रामलाल (60), रामवीर (30), केशव (17), नीलू (30), कृष्णानंद (65) समेत कुल 16 बाराती घायल हुए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को दो एंबुलेंस से सीएचसी हरपालपुर भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद शिवम, सुशील, कृष्णानंद और राजबहादुर शर्मा की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।हादसे के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।
0
comment0
Report
ALArup Laha
Nov 18, 2025 18:31:19
Belna, West Bengal:সাংবাদিক পরিচয়ে অফিসে ঢুকে হুমকি! ভূমি ও ভূমি সংস্কার আধিকারিকের অভিযোগে আটক যুবক। পূর্ব বর্ধমানের ভাতার ব্লকের ভূমি ও ভূমি সংস্কার আধিকারিকের অফিসে সাংবাদিক পরিচয় দিয়ে ঢুকে কর্মী-আধিকারিকদের হুমকি দেওয়ার অভিযোগে এক যুবককে আটক করল পুলিশ। ঘটনায় চাঞ্চল্য ছড়িয়েছে এলাকায়। অভিযোগের ভিত্তিতে আটক হওয়া যুবকের নাম সমীরন দাস বৈরাগ্য। বাড়ি মঙ্গলকোট থানার চাঁদরা গ্রাম। ভূমি ও ভূমি সংস্কার আধিকারিক তমালতরু মিশ্রের অভিযোগের ভিত্তিতেই পুলিশ তাকে হেফাজতে নিয়েছে। মঙ্গলবার দুপুর নাগাদ সমীরন দাস বৈরাগ্য ভাতার বিএলএলআরও অফিসে এসে নিজেকে একটি ডিজিটাল সংবাদমাধ্যমের সাংবাদিক হিসেবে পরিচয় দেন এবং আধিকারিকের সঙ্গে কথা বলতে চান। সেই সময় অফিসেই উপস্থিত ছিলেন ভূমি ও ভূমি সংস্কার আধিকারিক তমালতরু মিশ্র। তিনি জানান, “ওনার কথাবার্তা শুনেই আমার সন্দেহ হয়। পরে চেপে ধরতেই স্বীকার করে যে বালি সিণ্ডিকেটের সঙ্গে যুক্ত। বেআইনিভাবে চলা বালির গাড়ির বিরুদ্ধে অভিযান চালানোয় সাংবাদিক পরিচয় দিয়ে এসে আমাকে হুমকি দিতে চেয়েছিল। তখনই আমি পুলিশকে জানাই.” পুলিশ সূত্রে জানা গেছে, জিজ্ঞাসাবাদে অভিযুক্ত যুবক নিজের দোষ স্বীকার করেছে। বর্তমানে তাকে আরও জেরা করা হচ্ছে। বাইট ১।তমালতরু মিশ্র(ভূমি ও ভূমি সংস্কার আধিকারিক), বাইট ২। সমীরন দাস বৈরাগ্য (অভিযুক্ত)। 181125ZG_BWN_PRESS
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top