सचिन पायलट का बड़ा बयान: एसआई भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी पर उठाए सवाल!
Tonk, Rajasthan:https://we.tl/t-5Ao4Q5URJ5 टोंक एसआई भर्ती परीक्षा रद्द होने का मामला मंत्री किरोड़ी और हनुमान बेनीवाल के बीच मची होड़ के बीच पायलट का बड़ा बयान कहा-आरपीएससी में गड़बड़ी को लेकर मैंने वहीं से शुरूआत की थी मैंने कहा था कि इसका पुनर्गठन होना चाहिए लेकिन अब तक नहीं हुआ है मंत्री जोगाराम पटेल के बयान पर भी साधा निशाना कहा-कोर्ट के स्पष्ट आदेश है, लेकिन जिम्मेदार कौन है इस पर कोई जवाब नहीं दे रहे हैं इसके बाद कोई कहने सुनने को बचा नहीं है यह एक एग्जाम, एक परीक्षा नहीं है इस पूरी प्रक्रिया पर ही कार्रवाई होनी चाहिए अगर इस पर कार्रवाई नहीं होगी तो फिर दोबारा ऐसा हो सकता है पूर्व सीएम के पीएसओ की गिरफ्तारी पर भी बोले पायलट कहा-कानून अपना काम कर रहा है, इस बारे खुद उनका बयान आ चुका है टोंक कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और टोंक विधायक सचिन पायलट का बड़ा बयान वोट चोरी को लेकर बोले सचिन पायलट कहा-बिहार के पटना में कल वोट अधिकार यात्रा का समापन होगा राहुल गांधी ने सबूतों के साथ वोट चोरी को लेकर यह यात्रा निकाली है मुख्य निर्वाचन आयुक्त के चयन को लेकर भी पायलट ने उठाए सवाल कहा-पहले इसके चयन में प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और चीफ जस्टिस कमेटी में शामिल होते थे इनका पैनल तय करते था कि कौन सीईसी का चैयरमैन बनेगा अचानक उसमें बदलाव लाया गया, चीफ जस्टिस को हटाकर मंत्री को शामिल किया गया है आप समझ सकते हैं कि दो-एक के बहुमत के साथ वो जिसे चाहे सीईसी का चैयरमेन बना सकते हैं ऐसा क्यों किया गया, किसने प्रस्ताव रखा था, किसकी मांग थी ? पब्लिक में किस मतदाता ने यह मांग रखी ? चीफ जस्टिस को हटाकर गृहमंत्री को रखने की मांग और प्रस्ताव किसने रखा ? टोंक सचिन पायलट का बड़ा बयान महाराष्ट्र चुनावों को लेकर बोले पायलट कहा-महाराष्ट्र चुनावों के बाद कांग्रेस पार्टी ने निर्वाचन आयोग को कहा कि हमें वोटर लिस्ट दे दिजिए और यह हमारा अधिकार है, लेकिन निर्वाचन आयोग ने मना कर दिया उसके बाद हम सुप्रीम कोर्ट तक गए लेकिन उसके आदेश देने के बाद निर्वाचन आयोग ने नियम बदल दिए टोंक सचिन पायलट ने निर्वाचन आयोग पर साधा निशाना 45 दिन ने सीसीटीवी फुटेज डिलिट करने के नियम को लेकर साधा निशाना कहा-डेटा इतना सस्ता है कि लाखों, करोड़ों गेगा बाइट का डेटा स्टोर कर सकते हो तो किस कारण से आप पोलिंग बूथ की वीडियो फुटेज, सीसीटीवी फुटेज है उसकों डिलिट करना चाहते हो ? इसका कोई जवाब नहीं दे रहा है। राहुल गांधी ने सबके सामने कहा कि हमने 6 महीने अध्ययन करके यह डेटा एकत्रित किए एक एक मकान में 200-200 वोट बना रखे हैं , फर्जी वोट बने हुए हैं बिहार में एसआईआर के नाम पर लाखों लोगों के नाम काटे जा रहे है गृहमंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में गरीब, दलित, शोषित वर्ग के लोग हैं क्या उनके नाम आप काट देंगे ? टोंक सचिन पायलट का बड़ा बयान वोट चोरी मामले को लेकर बोले पायलट कहा-हम तो निर्वाचन आयोग को सिर्फ इतना बोल रहे हैं कि आप जांच तो किजिए लेकिन बिना जांच के लोगों के नाम काटे जा रहे हैं उसकी जांच नहीं कर रहे हैं, बल्कि हलफनामा मांग रहे हैं इलेक्शन कमीशन की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बोले पायलट कहा-मैने वो प्रेस कॉन्फ्रेंस देखी है, किस तरह से वो तर्क दे रहे , लेकिन किसी भी बात को कोई जवाब नहीं दे रहे बल्कि वो कह रहे हैं कि हलफनामा दिजिए, एफिडेविट दिजिए अभी भी जांच नहीं कर रहे हैं, गलतियों को छुपाने कै लिए झूठ पर झुठ बोल रहे हैं और निष्पक्षता, पारदर्शिता हमारे लोकतंत्र की मूल भावना है, वो एक ऐसी नींव है जिस पर हमारे 75 साल का लोकतंत्र की इमारत खड़ी हुई है, उसकों खोखला करना चाहता है। डर से, दबाव से, लालच से, लोभ से वो कतई अस्वीकार है भारत की जनता को मुझे बड़ा खेद होता जब हम सवाल पूछते हैं इलेक्शन कमीशन से और जवाब देते हैं बीजेपी के प्रवक्ता बीजेपी के प्रवक्ता क्यों जवाब देते हैं निर्वाचन आयोग एक संवैधानिक संस्था है, उसकों आपने अपने लगातार कमजोर, खोखला करने का काम किया है वोटों की गड़बड़ी जब सिद्ध हो गई है, तो अपने झूठ और गड़बड़ियों को छिपाने के लिए विपक्ष पर आक्रमण कर रहे है यह लोकतंत्र के लिए कोई स्वस्थ परम्परा स्थापित नहीं हो रही है वोट चोरी के पूरे खेल को राहुल गांधी ने एक्सपोज किया है अब हर एक प्रदेश में कांग्रेस इसकों जन जन पहुंचाने का काम करेगी *लोकतंत्र में सबसे बड़ा खौफ और डर होता है तो जनता का होता है* जनता का डर अगर दिखेगा तो अधिकारी, कर्मचारी, बाबू जो इस काम को करने में सरकार के साथ लिप्त रहे हैं उनकों भी जोर पड़ेगा, जब समय बदलेगा तो उन सबकी जवाबदेही तय होगी चाहे कोई रिटायर्ड हो या ना हो टोंक सचिन पायलट का बड़ा बयान कहा-वोट अधिकार यात्रा को सबका जन समर्थन मिल रहा है गठबंधन के सभी लोग भी हमारे साथ है । टीएमसी भी कल इस यात्रा में शामिल होंगी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव के साथ गठबंधन के सभी नेता यात्रा में शामिल हुए हैं वोट का जो अधिकार है वो प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है जो हमारे पुर्वजों ने दिया है, उसकों कोई छिनने का काम करेगा तो कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे राजस्थान में भी हम इस अभियान को चला रहे हैं बहुत जल्द प्रदेश में एक सभा भी करेंगे हम उसके बाद एक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा ताकि गांव, ढाणी, कस्बे के लोगों को बताएं जब भी हम मुद्दे को उठाते हैं तो उसका जवाब ना तो सरकार के पास होता है, ना ही निर्वाचन आयोग के पास होता है अब समय आ गया है कि जनता की जो लड़ाई है वो हम कांग्रेसजन मिलकर लड़ेगे और मुझे पूरा विश्वास है कि राहुल गांधी और पूरा विपक्ष एक साथ आया है उसके परिणाम आएंगे, बिहार में हमारा गठबंधन बहुमत से सरकार बनाएगा आने वाले समय में लोगों के अधिकार छिनने की साजिश की जा रही है उसकों हम कामयाब नहीं होने देंगे टोंक एसआई भर्ती परीक्षा रद्द होने का मामला मंत्री किरोड़ी और हनुमान बेनीवाल के बीच मची होड़ के बीच पायलट का बड़ा बयान कहा-आरपीएससी में गड़बड़ी को लेकर मैंने वहीं से शुरूआत की थी मैंने कहा था कि इसका पुनर्गठन होना चाहिए लेकिन अब तक नहीं हुआ है मंत्री जोगाराम पटेल के बयान पर भी साधा निशाना कहा-कोर्ट के स्पष्ट आदेश है, लेकिन जिम्मेदार कौन है इस पर कोई जवाब नहीं दे रहे हैं इसके बाद कोई कहने सुनने को बचा नहीं है यह एक एग्जाम, एक परीक्षा नहीं है इस पूरी प्रक्रिया पर ही कार्रवाई होनी चाहिए अगर इस पर कार्रवाई नहीं होगी तो फिर दोबारा ऐसा हो सकता है पूर्व सीएम के पीएसओ की गिरफ्तारी पर भी बोले पायलट कहा-कानून अपना काम कर रहा है, इस बारे खुद उनका बयान आ चुका है0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बांकीपुर उपचुनाव में तेजस्वी यादव का रोड शो और चुनाव आयोग पर तीखे आरोप
Noida, Uttar Pradesh:बांकीपुर उपचुनाव में आज चुनाव प्रचार का आख़िरी दिन है और सभी प्रमुख दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने आज रोड शो कर अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की अपील की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि चुनाव में धार्मिक ध्रुवीकरण की कोशिश की जा रही है और इस मुद्दे पर आयोग को निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं, अपनी हालिया विदेश यात्रा को लेकर उठ रहे सवालों पर भी तेजस्वी यादव ने जवाब दिया। उन्होंने कहा, "हम मेलेनी को मेलोडी खिलाने नहीं गए थे," और इशारों-इशारों में सरकार पर तंज कसा। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन तेजस्वी के इस रोड शो और उनके तीखे बयानों ने बांकीपुर उपचुनाव की सियासी सरगर्मी को और तेज कर दिया है। अब देखना होगा कि प्रचार के आख़िरी दिन की यह राजनीतिक जंग मतदान के दिन कितना असर छोड़ती है।0
0
Report
कांकेर के तीन आश्रमों में बच्चों की मौत, 76 आश्रमों में मलेरिया टेस्ट तेज
Kurustikur, Chhattisgarh:कांकेर जिले के तीन आदिवासी आश्रमों में बच्चों की मौत हो गई है। ग्यारह बच्चे अब तक मलेरिया पॉजिटिव पाए गए हैं जिनका इलाज चल रहा है। दो दिन पूर्व मरदापोटि आश्रम, डोमाहर्रा आश्रम और सरंडी आश्रम के तीन बच्चों की मलेरिया से मौत हो गई थी। जिला भर के 76 आश्रमों में बकायदा कैंप लगाकर मलेरिया टेस्ट किया जाएगा, यह दावा अधिकारी ने किया है। आज स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया के साथ कांकेर पहुंचे और जिला पंचायत सभागार में स्वास्थ्य विभाग के जिले भर के सभी स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मीटिंग कर जानकारी ले रहे हैं।0
0
Report
मंडला के पीएम श्री विद्यालय में शिक्षक अभाव, छात्रों ने जनसुनवाई में राहत मांगी
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला जिले में शिक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। पीएम श्री विद्यालय के नाम पर स्कूल तो बना दिया गया, लेकिन पढ़ाने के लिए शिक्षक ही नहीं हैं। हालात ऐसे हैं कि अपनी पढ़ाई और भविष्य को लेकर चिंतित छात्र-छात्राएं अब जनसुनवाई पहुंचकर शिक्षकों की मांग करने को मजबूर हैं。 मामला मंडला जिले की मोहगांव जनपद के बिलगांव पीएम श्री विद्यालय का है। जहां छात्र-छात्राएं शिक्षकों की भर्ती की मांग लेकर जनसुनवाई पहुंचे। छात्रों का आरोप है कि विद्यालय को पीएम श्री विद्यालय का दर्जा तो दे दिया गया, लेकिन पिछले एक साल से यहां पर्याप्त शिक्षक नहीं हैं। शिक्षकों के अभाव में पढ़ाई लगभग ठप पड़ी है और नियमित कक्षाएं भी संचालित नहीं हो पा रही हैं। छात्रों का कहना है कि परीक्षा नजदीक है, लेकिन पढ़ाई पूरी नहीं हो पा रही। ऐसे में उन्हें अपने परीक्षा परिणाम और भविष्य की चिंता सताने लगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि माध्यमिक शाला का उन्नयन कर पीएम श्री विद्यालय तो बना दिया गया, लेकिन उसके अनुरूप शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई। वहीं प्रशासन का कहना है कि शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। आज ही मामले की जांच कर विद्यालय में शिक्षकों की व्यवस्था कराने की कार्रवाई की जाएगी, ताकि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो。0
0
Report
Advertisement
राजनांदगांव में भाजपा नेताओं के इस्तीफे पर बैज का बयान
Begun, Rajasthan:रायपुर राजनांदगांव में भाजपा नेताओं के इस्तीफे पर पीसीसी चीफ दीपक बैज का बयान बीजेपी में भगदड़ मची हुई है.. बीजेपी से लोग जुड़ कम रहे है और निकल ज्यादा रहे है. बीजेपी के खिलाफ माहौल है.. इसी वजह से बीजेपी के 111 नेताओ ने पार्टी से नाराज होकर इस्तीफा दे दिया है. ये बीजेपी के जनविरोधी कार्यो को लेकर ऐसा हुआ..नइनके खुद के नेताओ को इनपर विश्वास नहीं है.. बस्तर में मलेरिया से मौत मामले पर पीसीसी चीफ बैज का बयान बस्तर मलेरिया की चपेट में है.. बस्तर के गरीब अदिवासी इससे पीड़ित है.. सरकार ना तो मलेरिया से बचा पा रही है, ना ग्रामीणों को मेडिकेटिड माचारदानी किट दे पा रही है.. कांग्रेस ने अपने समय में बस्तर को मलेरिया मुक्त घोषित किया था. आज की स्तिथी में ना जाँच हो रही है ना ही दवाइयां है ना ही किट मौजूद है. सरकार इसके लिए जिमेदार है.. कल दिल्ली में बैठक को लेकर पीसीसी चीफ बैज ने कहा-- सरकार के खिलाफ पार्टी की रणनीति पर चर्चा होगी... बैठक पर बीजेपी के बयानों पर कहा- बीजेपी पहले अपने घर को देखे.. बीजेपी में सर फुटवल्ल है इनकी पार्टी से कार्यकर्ता जा रहे है.. बाइट- दीपक बैज, पीसीसी चीफ0
0
Report
दतिया प्रचार का अंतिम दिन: घनश्याम सिंह की रैली और भाजपा नेत्री के बयान
Datia, Madhya Pradesh:दतिया में आज प्रचार प्रसार का अंतिम दिन है कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के पक्ष में शहर के मुख्य मार्ग से रैली निकल जा रही है रैली का स्वरूप कल निकालिए रैली से बड़ा है कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने कहा 25000 से ऊपर से कांग्रेस पार्टी जीतेगी। भाजपा नेत्री ज्योत्सना टिलवानी ने कांग्रेसी सदस्यता ग्रहण कर ली है उन्होंने कहा कांग्रेस जीतेगी क्योंकि जनता उनके साथ है।0
0
Report
राजस्थान पर्यटन गाइडों का शहीद स्मारक पर प्रदर्शन, 7 सूत्री मांगें
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान पर्यटन गाइड एसोसिएशन का धरना-प्रदर्शन: गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष धारासिंह के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन, सुबह 11 बजे शहीद स्मारक जयपुर में प्रदर्शन। सात सूत्रीय मांगों में सामाजिक-आर्थिक और व्यवसायिक उन्नयन शामिल है। राज्य और राष्ट्रीय स्तर के पर्यटन गाइड शामिल हुए। टूरिस्ट गाइड वेलफेयर एंड रिफार्म सोसाइटी के अध्यक्ष धारासिंह गुर्जर ने बताया कि गाइड अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित हैं। सरकार पर्यटन गाइड के लिए योजना बनाए; केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन दिया गया पर बजट घोषणाओं में गाइडों की अनदेखी जारी है। प्रदेशभर से गाइड मौजूदा कानून राजस्थान पर्यटन व्यापार (सुविधा एवं विनियमन) नियम 2010 में संशोधन कर संविदा सेवा में शामिल करने, लाइसेंस रिन्यूवल 2 वर्ष से 5 वर्ष करने, रिन्यूवल फीस माफ़ी, टूरिस्ट गाइड परिवार का स्वास्थ्य बीमा, गम्भीर बीमारी, दुर्घटना, मृत्यु पर आर्थिक सहयोग, निशुल्क विदेशी भाषा प्रशिक्षण, पर्यटन गाइड सेवा कक्ष की स्थापना, पर्यटन गाइड कल्याण समिति का गठन, 60 वर्ष बाद पेंशन योजना शुरू करवाने की मांग कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
कोटा में नशा तस्करी: मिनी टेम्पो से डोडा-चूरा और अफीम पकड़, 2 गिरफ्तार
Kota, Rajasthan:कोटा ग्रामीण पुलिस को ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत बड़ी सफलता मिली है। थाना चेचट पुलिस और डीएसटी टीम ने 8 लेन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर नाकाबंदी के दौरान पंजाब नंबर की एक मिनी टेम्पो को पकड़ा। टेम्पो से 9 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा-चूरा और 9 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई है। पुलिस ने पंजाब के बठिंडा जिले के दो अंतर्राज्यीय तस्करों मलकीत राम और रमनदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के अनुसार तस्कर मिनी टेम्पो में ठेला रखकर पुलिस को चकमा देते थे और नशे की खेप पंजाब से मध्य प्रदेश ले जा रहे थे। टेम्पो को भी जब्त कर लिया गया है।0
0
Report
महबूबा मुफ्ती के बयान में सांप्रदायिकता की बू, सरकार अपराध को कैसे लेती है?
Noida, Uttar Pradesh:Dinesh Sharma, BJP MP महबूबा मुफ्ती के बयान पर सांप्रदायिकता की बू आती है वह हर बात को हिंदू और मुसलमान के आईने से देखते हैं जबकि हमारी सरकार अपराध को अपराध की तरह लेती है0
0
Report
कपासण में एक पेड़ माँ के नाम: पर्यावरण प्रेम जगाने वाला भव्य कार्यक्रम
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत नगर पालिका द्वारा जशमा रोड स्थित गोवर्धन पुरी गौशाला में 'एक पेड़ माँ के नाम' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने पौधारोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम नगर पालिका अधिशासी अधिकारी खेमराज सिंह गुर्जर के निर्देशन में आयोजित हुआ, जिसमें जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नगर पालिका कार्मिकों और नरेगा श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।0
0
Report
Advertisement
Naresh Bansal Mehbooba Mufti पर बयान; छात्र विरोधी तत्वों के खिलाफ सरकार कार्रवाई
New Delhi, Delhi:BJP MP Naresh Bansal on Mehbooba Mufti छात्रों को निशान नहीं बना रही है...एंटी सोशल एलीमेंट्स के खिलाफ सरकार जरूर कार्रवाई करेगी...छात्रों के खिलाफ एफआईआर वापस ले रही है0
0
Report
बूंदी: 101 गुमशुदा मोबाइल मालिकों को सौंपे; साइबर और जिला पुलिस की सफल बरामदगी
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी से बड़ी खबर एसपी अवनीश कुमार शर्मा आज 101 गुमशुदा मोबाइल उनके मालिकों को सौंपें。 पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल किए सुपुर्द。 साइबर सेल और जिला पुलिस की कार्रवाई से बरामद हुए थे मोबाइल。 मोबाइल पाकर लोगों के खिले चेहरे。 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय सिंह चंपावत, एएसपी जसवीर सिंह, ASP अदिति चौधरी सहित अन्य अधिकारी रहे मौजूद0
0
Report
योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर दौरा: मंदिर दर्शन और संत मुलाकात
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर पहुँचते ही गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन-पूजन किया और ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर आशीर्वाद लिया. इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में संतों से मुलाकात की. शाम 4 बजे के करीब बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के नवगठित कार्यकारिणी के परिचय समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री।0
0
Report
Advertisement
SC की बड़ी राहत: बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले छात्र प्रदर्शनकारियों की तुरंत रिहाई का आदेश
Noida, Uttar Pradesh:*SC की बड़ी राहत: छात्र प्रदर्शनकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई, बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले गिरफ्तार लोगों की तुरंत रिहाई का आदेश* जंतर मंतर और देश के दूसरे हिस्सों में विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए छात्रों के लिए सुप्रीम कोर्ट से राहत की खबर है। सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों को निर्देश दिया है कि ऐसे सभी प्रदर्शनकारियों को रिहा किया जाए, जिनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। कोर्ट ने यह भी साफ किया है कि प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ गिरफ्तारी जैसी कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी *डिजिटल डेटा और सबूत सुरक्षित रखे जाए* सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि प्रदर्शनकारियों का डिजिटल डेटा सुरक्षित रखा जाए और उसे सार्वजनिक न किया जाए। कोर्ट ने प्रदर्शन स्थल से जुड़े सभी सबूत भी सुरक्षित रखने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि पुलिस सभी CCTV फुटेज, ड्रोन वीडियो, वायरलेस संचार और PCR कॉल रिकॉर्ड सुरक्षित रखें, ताकि जांच में उनका इस्तेमाल किया जा सके। *याचिकाओं में पुलिस पर बेहद गम्भीर आरोप* चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने याचिकाकर्ताओं की दलीलों का हवाला देते हुए कहा कि पुलिस पर ज्यादती के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और इलेक्ट्रिक बैटन का इस्तेमाल किया। पुलिस ने कील लगी लाठियों का भी इस्तेमाल किया, जिससे प्रदर्शनकारियों को गंभीर और जानलेवा चोटें आईं। कोर्ट ने कहा कि आरोप है कि पैलेट गन चलाने से 19 वर्षीय एक युवक की आंखों की रोशनी चली गई। वकीलों की ओर से बिहार में एक पुलिसकर्मी द्वारा प्रदर्शनकारियों पर AK-47 से गोली चलाने का मामला भी उठाया गया है *स्वतंत्र जांच के लिए कमेटी बनाने पर विचार करेगा SC* चीफ जस्टिस ने कहा कि पहली नजर में यह छात्रों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन था, जिसमें वे संविधान से मिले अधिकार के तहत अपनी मांगें उठा रहे थे। कोर्ट ने कहा कि इस मामले की पूरी तरह स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। यदि किसी ने जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग किया है, तो कानून उसके खिलाफ कार्रवाई करेगा। चीफ जस्टिस ने यह भी कहा कि अगर जांच के बाद किसी की जवाबदेही तय नहीं होती, तो ऐसी जांच का कोई मतलब नहीं रह जाता। कोर्ट ने कहा कि वह हर आरोप की तह में नहीं जा सकता। इसलिए वह इस मामले की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच के लिए हाई-पावर्ड कमेटी बनाने के पक्ष में है। हालांकि, उससे पहले कोर्ट ने केंद्र सरकार, दिल्ली पुलिस और जिन राज्यों में हिंसा हुई है, उन्हें अपना पक्ष रखने का अवसर दिया है। कोर्ट ने दिल्ली, महाराष्ट्र, बिहार, केरल, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिवों को नोटिस जारी किया है। अगली सुनवाई में इन राज्यों के मुख्य सचिव ऑनलाइन पेश होंगे। *छात्रों के लिए Government का नरम रुख* सुनवाई के दौरान इस मामले में छात्र प्रदर्शनकारियों के प्रति सरकार का अपेक्षाकृत नरम रुख नजर आया। केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि सरकार छात्रों के साथ है। उन्होंने कहा कि अगर छात्रों के साथ पुलिस ने ज्यादती या बर्बरता की है, तो यह बेहद गंभीर बात है और सरकार भी इसे हल्के में नहीं लेती। तुषार मेहता ने कहा कि छात्रों को शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करने का पूरा अधिकार है। लेकिन अगर किसी ने कानून तोड़ा है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और उसे सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदर्शन के दौरान घायल हुए पुलिसकर्मियों के परिवार वाले भी कोर्ट पहुंचे हैं। इसलिए कोर्ट को यह भी देखना चाहिए कि पुलिस का मनोबल बना रहे। तुषार मेहता ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि असली छात्र ऐसी हिंसा में शामिल होंगे। उनके मुताबिक, कुछ असामाजिक और उपद्रवी तत्व छात्रों के आंदोलन में घुस गए होंगे, जिन्होंने आंदोलन की आड़ में हिंसा को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन में कुछ ऐसे लोग भी मौजूद थे, जिन पर पहले से बलात्कार और NDPS कानून के तहत मामले दर्ज हैं। तुषार मेहता ने कहा कि जांच के लिए एक समिति बनाई जा सकती है, लेकिन उससे पहले सरकार को अपने सभी तथ्य और सबूत कोर्ट के सामने रखने का समय दिया जाए। *याचिकाकर्ताओं की दलील* याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी, श्याम दीवान, गोपाल शंकरनारायणन, प्रशांत भूषण और हरिहरन पेश हुए। वकीलों ने दलील दी कि यह मामला सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं है। देश के कई हिस्सों, जैसे मध्य प्रदेश, नागपुर और बिहार आदि में भी विरोध प्रदर्शनों के दौरान ऐसी घटनाएं हुई हैं। वकीलों ने दलील दी कि निहत्थे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और पैलेट गन तथा आंसू गैस का इस्तेमाल किया। वकीलों ने यह भी दावा किया कि मुंबई में एक पुलिसकर्मी का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें वह छात्रों को फर्जी नारकोटिक्स केस में फंसाने की बात करता दिखाई दे रहा है। बिहार से जुड़े मामले में वकील शादान फरासत ने कहा कि बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह एफआईआर वापस ले रही है, लेकिन इसके बावजूद 150 से अधिक नाबालिग अब भी हिरासत में हैं। उन्होंने कोर्ट से मांग की कि इन बच्चों को तुरंत रिहा किया जाए। वकील प्रशांत भूषण ने सवाल उठाया कि पत्थरों से भरा ट्रक सुबह 4 बजे जंतर मंतर कैसे पहुंच गया। उन्होंने पूछा कि सैकड़ों पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद यह ट्रक वहां तक कैसे पहुंचा। वकीलों ने दलील दी कि राज्य के पुलिस विभाग से अपनी कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया कि अदालत की निगरानी में एक एसआइटी का गठन किया जाए।0
0
Report
राजनाथ की चिट्ठी पर कांग्रेस: सेना भर्ती नहीं, अग्निवीरों की भर्ती हो रही है
Raipur, Chhattisgarh:बस्तर रेजिमेंट बनाने को लेकर राजनाथ की चिट्ठी पर कांग्रेस ने कहा है कि अभी तो सेना में भर्ती कहां हो रही है... सैनिको की जगह अग्निवारों की भर्ती हो रही है है.... कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील शुक्ला ने कहा है कि बीजेपी चिट्ठी के जरिए जनता को मूरख बना रही है0
0
Report
SC ने विरोध प्रदर्शन के लिए स्वतंत्र जांच के लिए घोषणा कर दी
Noida, Uttar Pradesh:जंतर मंतर और देश के दूसरे हिस्सों में विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए छात्रों के लिए सुप्रीम कोर्ट से राहत की खबर है। सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों को निर्देश दिया है कि ऐसे सभी प्रदर्शनकारियों को रिहा किया जाए, जिनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। कोर्ट ने यह भी साफ किया है कि प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ गिरफ्तारी जैसी कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी डिजिटल डेटा और सबूत सुरक्षित रखे जाए सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि प्रदर्शनकारियों का डिजिटल डेटा सुरक्षित रखा जाए और उसे सार्वजनिक न किया जाए। कोर्ट ने प्रदर्शन स्थल से जुड़े सभी सबूत भी सुरक्षित रखने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि पुलिस सभी CCTV फुटेज, ड्रोन वीडियो, वायरलेस संचार और PCR कॉल रिकॉर्ड सुरक्षित रखे, ताकि जांच में उनका इस्तेमाल किया जा सके। याचिकाओं में पुलिस पर बेहद गम्भीर आरोप चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने याचिकाकर्ताओं की दलीलों का हवाला देते हुए कहा कि पुलिस पर ज्यादती के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और इलेक्ट्रिक बैटन का इस्तेमाल किया। पुलिस ने कील लगी लाठियों का भी इस्तेमाल किया, जिससे प्रदर्शनकारियों को गंभीर और जानलेवा चोटें आईं। कोर्ट ने कहा कि आरोप है कि पैलेट गन चलाने से 19 वर्षीय एक युवक की आंखों की रोशनी चली गई। वकीलों की ओर से बिहार में एक पुलिसकर्मी द्वारा प्रदर्शनकारियों पर AK-47 से गोली चलाने का मामला भी उठाया गया है स्वतंत्र जांच के लिए कमेटी बनाने पर विचार करेगा SC चीफ जस्टिस ने कहा कि पहली नजर में यह छात्रों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन था, जिसमें वे संविधान से मिले अधिकार के तहत अपनी मांगें उठा रहे थे। कोर्ट ने कहा कि इस मामले की पूरी तरह स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। यदि किसी ने जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग किया है, तो कानून उसके खिलाफ कार्रवाई करेगा। चीफ जस्टिस ने यह भी कहा कि अगर जांच के बाद किसी की जवाबदेही तय नहीं होती, तो ऐसी जांच का कोई मतलब नहीं रह जाता। कोर्ट ने कहा कि वह हर आरोप की तह में नहीं जा सकता। इसलिए वह इस मामले की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच के लिए हाई-पावर्ड कमेटी बनाने के पक्ष में है। हालांकि, उससे पहले कोर्ट ने केंद्र सरकार, दिल्ली पुलिस और जिन राज्यों में हिंसा हुई है, उन्हें अपना पक्ष रखने का अवसर दिया है। कोर्ट ने दिल्ली, महाराष्ट्र, बिहार, केरल, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिवों को नोटिस जारी किया है। अगली सुनवाई में इन राज्यों के मुख्य सचिव ऑनलाइन पेश होंगे। छात्रों के लिए सरकार का नरम रुख सुनवाई के दौरान इस मामले में छात्र प्रदर्शनकारियों के प्रति सरकार का अपेक्षाकृत नरम रुख नजर आया। केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि सरकार छात्रों के साथ है। उन्होंने कहा कि अगर छात्रों के साथ पुलिस ने ज्यादती या बर्बरता की है, तो यह बेहद गंभीर बात है और सरकार भी इसे हल्के में नहीं लेती। उन्होंने कहा कि छात्रों को शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करने का पूरा अधिकार है। लेकिन अगर किसी ने कानून तोड़ा है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और उसे सजा मिलनी चाहिए। तुषार मेहता ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान घायल हुए पुलिसकर्मियों के परिवार वाले भी कोर्ट पहुंचे हैं। इसलिए कोर्ट को यह भी देखना चाहिए कि पुलिस का मनोबल बना रहे। तुषार मेहता ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि असली छात्र ऐसी हिंसा में शामिल होंगे। उनके मुताबिक, कुछ असामाजिक और उपद्रवी तत्व छात्रों के आंदोलन में घुस गए होंगे, जिन्होंने आंदोलन की आड़ में हिंसा को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन में कुछ ऐसे लोग भी मौजूद थे, जिन पर पहले से बलात्कार और NDPS कानून के तहत मामले दर्ज हैं। तुषार मेहता ने कहा कि जांच के लिए एक समिति बनाई जा सकती है, लेकिन उससे पहले सरकार को अपने सभी तथ्य और सबूत कोर्ट के सामने रखने का समय दिया जाए。 याचिकाकर्ताओं की दलील याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी, श्याम दीवान, गोपाल शंकरनारायणन, प्रशांत भूषण और हरिहरन पेश हुए। वकीलों ने दलील दी कि यह मामला सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं है। देश के कई हिस्सों, जैसे मध्य प्रदेश, नागपुर और बिहार आदि में भी विरोध प्रदर्शनों के दौरान ऐसी घटनाएं हुई हैं। वकीलों ने दलील दी कि निहत्थे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और पैलेट गन तथा आंसू गैस का इस्तेमाल किया। वकीलों ने यह भी दावा किया कि मुंबई में एक पुलिसकर्मी का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें वह छात्रों को फर्जी नारकोटिक्स केस में फंसाने की बात करता दिखाई दे रहा है। बिहार से जुड़े मामले में वकील शादान फरासत ने कहा कि बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह एफआईआर वापस ले रही है, लेकिन इसके बावजूद 150 से अधिक नाबालिग अब भी हिरासत में हैं। उन्होंने कोर्ट से मांग की कि इन बच्चों को तुरंत रिहा किया जाए। वकील प्रशांत भूषण ने सवाल उठाया कि पत्थरों से भरा ट्रक सुबह 4 बजे जंतर मंतर कैसे पहुंच गया। उन्होंने पूछा कि सैकड़ों पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद यह ट्रक वहां तक कैसे पहुंचा。 वकीलों ने दलील दी कि राज्य के पुलिस विभाग से अपनी कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया कि अदालत की निगरानी में एक एसआइटी का गठन किया जाए。0
0
Report
Advertisement
