ब्यावर में डाक विभाग का कैंप: जानें कैसे मिलेंगी नई सेवाएं!
Ajmer, Rajasthan:ब्यावर। राजकीय पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय ब्यावर के सभागार में भारतीय डाक विभाग की तरफ से जन जन की सहभागिता हेतु कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के मुख्खय अतिथि ब्यावर जिला अधीक्षक डाक विभाग कमलेश प्रजापत एवं विशिष्ठ अतिथि उप अधीक्षक डाकविभाग भूरसिंह मीणा थे। कैंप में केंद्रीय सरकार के डाक विभाग की तरफ से विभिन्न योजनाओं यथा ई कॉमर्स एवं निर्यात सेवाएं, वित्तीय सेवाएं, स्माल सेविंग बैंक अकाउंट सेवाएं,डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा, पासपोर्ट से संबंधित जानकारी एवं आधार कार्ड बनवाना एवं संशोधन से संबंधित जानकारी दी गई।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Last Shravan Monday: महाकाल के दरबार में फूलों से महाकाय श्रृंगार, भक्तों की भीड़
Ujjain, Madhya Pradesh:आखिरी सोमवार पर बाबा महाकाल का भव्य फूलों से श्रृंगार खूबसूरत नजारा देख श्रद्धालु मोबाइल में तस्वीरें कैद करते नजर आए उज्जैन में सावन के आखिरी सोमवार पर बाबा महाकाल के दरबार में भक्तों का तांता लगा हुआ है। इस खास मौके पर सात समंदर पार से आए फूलों से बाबा महाकाल के पूरे दरबार को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया है। पुणे से आई डेकोरेशन टीम ने करीब दो क्विंटल फूलों से बाबा महाकाल के दरबार, नंदी हॉल और मंदिर परिसर को सजाया है। थाईलैंड के साथ बेंगलुरु, चेन्नई और पुणे से भी फूल मंगवाए गए हैं。 फूलों से सजे बाबा के दरबार का खूबसूरत नजारा देखकर श्रद्धालु भी मंत्रमुग्ध नजर आए। भक्त अपने मोबाइल में इन तस्वीरों को कैद करते और अपने परिवार-दोस्तों के साथ शेयर करते दिखाई दिए。 बाबा महाकाल का ये खास श्रृंगार आखिरी सोमवार पर श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है。0
0
Report
जानवी गांव में युवक पर फ़ायरिंग, गले के पास गोली लगी; इलाज जारी
Jaipur, Rajasthan:सांचौर(जालोर)-सांचौर के जानवी गांव में युवक पर फायरिंग की घटना सामने आई। गोली लगने से युवक नरेश सारण गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे सांचौर के एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है। उसने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसे पूर्व में कुछ आरोपियों की ओर से धमकियां दी जा चुकी थीं। आरोपी चार गाड़ियों में सवार होकर गांव पहुंचे और युवक समेत आसपास मौजूद लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी। कुल पांच राउंड फायर किए गए, जिनमें से एक गोली नरेश के गले के पास लगी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान और उनकी तलाश की जा रही है।0
0
Report
हरिद्वार के दक्ष मंदिर में सावन के आखिरी सोमवार पर भक्तों की भारी भीड़
Noida, Uttar Pradesh:Haridwar (Uttarakhand): Devotees throng Daksh Temple in Kankhal for worship on last Monday of Sawan0
0
Report
Advertisement
संतोष सुमन के गरीब चौपाल से बिहार के जिलों में जनसमस्याओं के समाधान की तैयारी
Noida, Uttar Pradesh:मुंगेर- हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष सुमन के नेतृत्व में गरीब चौपाल कार्यक्रम की शुरुआत की गई इस कार्यक्रम के जरिए मंत्री संतोष सुमन बिहार के सभी जिलों का दौरा करेंगे और समाज के आखिरी पायदान पर बैठे लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए काम करेंगे विशेष तौर पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के कार्यकर्ता इस गरीब चौपाल में बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं मंत्री संतोष सुमन का जगह-जगह कार्यकर्ता अभिवादन और स्वागत करते नजर आए मुंगेर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां बड़ी संख्या में संतोष सुमन के समर्थक और पार्टी से जुड़े लोग मौजूद रहे मंत्री संतोष सुमन ने लोगों की बातों को सुना उनके आवेदनों को लिया और यथासंभव उसके निपटारे के लिए संबंधित विभाग के पदाधिकारी से तुरंत बात कर उन्हें उचित कार्रवाई का निर्देश दिया0
0
Report
भोपाल में चयनित अभ्यर्थियों का आंदोलन चौथे दिन, भूख हड़ताल जारी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल चयनित अभ्यर्थियों के आंदोलन का आज चौथा दिन भूख हड़ताल पर बैठे चयनित अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत की बिगड़ी तबीयत पुलिस की टीम अस्पताल ले जाने के लिए पहुंची नरेंद्र राजपूत ने अस्पताल जाने से किया इंकार, पद वृद्धि की मांग पर अड़े नीलम पार्क में चल रहा है चयनित अभ्यर्थियों का प्रदर्शन अलग-अलग जिलों से राजधानी भोपाल पहुंचे चयनित अभ्यर्थी अनिश्चितकालीन आंदोलन पर चयनित अभ्यर्थियों शिक्षक भर्ती 2025 वर्ग 2 और वर्ग 3 में पदवृद्धि की मांग शिक्षक भर्ती वर्ग 2 में 25000 और शिक्षक भर्ती वर्ग 3 में 3000 पद वृद्धि की मांग0
0
Report
गोड्डा के रत्नेश्वर धाम में सावन चौथी सोमवारी पर भक्तों की भारी भीड़
Godda, Jharkhand:गोड्डा में सावन की चौथी और अंतिम सोमवारी को शहर के शिवपुर स्थित रत्नेश्वर नाथ धाम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। हजारों की संख्या में डाक बम और श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया है ।रात से ही जलार्पण जारी है। मंदिर परिसर के बाहर तक श्रद्धालुओं और कांवरियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। श्रद्धालुओं का आना जारी है। बताते चलें कि हजारों की संख्या में भागलपुर के बाराकी से डाक बम गोड्डा के रत्नेश्वर धाम मंदिर आते हैं और जलाभिषेक करते हैं।0
0
Report
Advertisement
रक्षाबंधन पर योगी सरकार ने बहन-बेटियों के सम्मान और सुरक्षा को प्राथमिकता दोहराई
Noida, Uttar Pradesh:मेरे सम्मानित प्रदेशवासियों, रक्षाबंधन भाई की कलाई पर बंधने वाला रक्षा-सूत्र मात्र नहीं, अपितु स्नेह, विश्वास और संकल्प का पावन पर्व है, जो परिवार को जोड़ता है, समाज में आत्मीयता जगाता है तथा बहन-बेटियों के सम्मान, सुरक्षा एवं स्वाभिमान के प्रति अपने दायित्व का स्मरण कराता है। रक्षा का यही भाव एक संवेदनशील सरकार के संकल्प में भी दिखाई देता है। हमारी सरकार ने विगत साढ़े नौ वर्षों में बहन-बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। आप सबसे आग्रह है कि रक्षा-सूत्र के संकल्प को अपने आचरण का हिस्सा बनाएं। प्रत्येक बहन-बेटी के सम्मान और सुरक्षा का संकल्प लें। सुरक्षाबल, पुलिसकर्मियों और आपदा राहतकर्मियों को रक्षा-सूत्र बांधकर उनके प्रति अपनत्व और कृतज्ञता प्रकट करें। साथ ही, स्थानीय स्तर पर निर्मित राखियों एवं उपहारों को प्राथमिकता दें।0
0
Report
गंडक नदी के बाढ़-कटाव से क्षेत्र में ग्रामीण पलायन, घर नदी में समा गए
Bettiah, Bihar:बेतिया के दियारे इलाके में गंडक नदी के बाढ़-कटाव से ग्रामीणों को दंश झेलना पड़ रहा है। सिसवा ग्रामीण पंचायत के सिसवा गांव में गंडक नदी भीषण कटाव कर रही है, दर्जनों घर नदी के गर्भ में समा गए हैं। ग्रामीण अपने घर तोड़कर पलायन कर रहे हैं और ऊँचे स्थानों पर जा रहे हैं। कटाव पीड़ितों का किसी ने सुनवाई नहीं की है, राहत की घोषण व मदद आज तक नहीं पहुँची। दो महीने से ग्रामीण बांध बनाने की गुहार लगा रहे हैं, पर अधिकारी नहीं पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि जल संसाधन विभाग व प्रशासन सभी से गुहार लगाई पर कोई नहीं आया। नदी अपना रौद्र रूप धारण कर रही है और कटाव जारी है; घर तोड़ना ही उनका विकल्प बचा है। मुख्तार मियां, रामचंद्र मुखिया, बालिस्टर मियां, सुरेश पटेल, कमल पटेल, भरत चौधरी के घर अभी नदी के गर्भ में समा चुके हैं, बचे लोग अपने अपने आशियाने को खुद तोड़कर पलायन कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हमारे पास रहने के लिए जमीन नहीं है; सरकार जमीन दे ताकि नया आशियाना बना सकें। डायरे इलाके में हर साल गंडक नदी तांडव मचाती है और क्षेत्र में बाढ़-कटाव के दंश से लोग मजबूर हैं, क्योंकि पक्का तटबंध नहीं बनने से स्थिति जस की तस है। प्रशासन और नेताओं से मदद नहीं मिल रही; सालों से स्थाई निदान नहीं हो पाया है।0
0
Report
मालदा की BJP नेता श्रीरूपा मित्र चौधुरी ने पुलिस के बैरिकेड हटवाए, वीडियो वायरल
Barrackpore, West Bengal:*পুলিশের কাজে বাধা দিয়ে পুলিশকে কাজ শেখালেন মালদহের বিজেপি নেত্রী,রাস্তা থেকে পুলিশের রাখা বেরিকেড ফেলে দিল বিজেপি নেত্রী,ধমক দিল কর্তব্যরত পুলিশকে,ভিডিও ভাইরাল* বারাকপুর কল্যাণী এক্সপ্রেসওয়েতে যানবাহনের গতি নিয়ন্ত্রণ রাখার জন্য এক্সপ্রেসওয়ের সার্ভিস রোডে বেরিকেট রাখা হয়েছিল বারাকপুর পুলিশ কমিশনারেটের ট্রাফিক বিভাগের পক্ষ থেকে।।আর কল্যাণী এক্সপ্রেসওয়ে দিয়ে যাওয়ার সময় গাড়ি থেকে নেমে পুলিশের রাখা সেই সমস্ত বেরিকেট সরিয়ে দেওয়ার পাশাপাশি সেগুলো রাস্তার ধারে ফেলে দিল মালদহ ইংরেজবাজার বিধানসভা প্রাক্তন বিধায়ক তথা বিজেপি নেত্রী শ্রীরূপা মিত্র চৌধুরী।।বিষয়টি জানতে চাইলে কর্তব্যরত ট্রাফিক পুলিশকে হুমকিও দিতে দেখা যায় বিজেপি নেত্রীকে।।সেই মুহূর্তের ভিডিও ভাইরাল।।আর সেই ভাইরাল الفيديوকে ঘিরে শোরগোল 230826 BKP EX-MLA SRIRUPA 2C TE0
0
Report
Advertisement
सावन के आखिरी सोमवार पर शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़, आराधना जारी
Patna, Bihar:सावन के पावन महीने का आज आखिरी सोमवार है जिसको लेकर सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है , लोग हाथ में पूजा की सामग्री, जल, दूध लेकर भगवान शिव की आराधना करने के लिए लाइन में खड़े हैं , हिंदू पंचांग के अनुसार सावन का पूरा महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित है इसलिए मान्यता है कि इस दौरान शिव जी बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं, पौराणिक कथा के अनुसार, सावन महीने में ही समुद्र मंथन हुआ था जिससे निकला हलाहल विष भगवान शिव ने संसार की रक्षा के लिए अपने कंठ में धारण किया था और माता पार्वती ने भी शिव जी को पति के रूप में पाने के लिए सावन मास में ही कठोर तपस्या की थी । आज के दिन शिवलिंग पर गंगाजल, पंचामृत, बेलपत्र, धतूरा, भांग, शमी पत्र और सफेद चंदन अर्पित किया जाता है। मंदिर में आए भक्तों ने कहां की आज सावन का आखिरी सोमवार है इसलिए मंदिर में ज्यादा भीड़ है साथी सावन का पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित है इसलिए भक्त यहां पर श्रद्धा के साथ उनकी आराधना करने के लिए आते हैं । युवाओं की बढ़ती भागीदारी आस्था के प्रति देखने को मिल रही है इस पर उन्होंने कहा कि जब कुछ नहीं होता है तब शिव ही सबके काम आते हैं इसलिए कहा जाता है नाथों के नाथ भोलेनाथ हैं । एक भक्त ने कहा कि मैंने पूरे महीने शिवजी की आराधना की है पूरी श्रद्धा के साथ उनकी पूजा की है और अपने भविष्य और अपने परिवार के लिए सुख समृद्धि की मांग की है साथी उनसे यह भी विनती की है कि जो मेरा लक्ष्य है उसको पूरा करने में मेरे साथ दे भविष्य में मैं एक डॉक्टर बनना चाहती हूं0
0
Report
सावन के अंतिम सोमवारी पर झारखंड के शिवालयों में भक्तों की भीड़, सुरक्षा बढ़ाई
Ranchi, Jharkhand:आज सावन की अंतिम सोमवारी है। सुबह से ही झारखंड के तमाम शिवालयों में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष गूंज रहे हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिरों का रुख कर रहे हैं। रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में भी तड़के से ही भक्तों की कतार लगी है। श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन के साथ जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं। पहाड़ी मंदिर में सुबह 3 बजकर 30 मिनट से पट खोलने और भीड़ बढ़ने पर अरघा के जरिए जलाभिषेक कराने की व्यवस्था की गई है। वहीं राज्य के दूसरे प्रमुख शिवालयों में भी अंतिम सोमवारी को लेकर विशेष पूजा-अर्चना और जलाभिषेक की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सावन के आखिरी सोमवार पर बाबा भोलेनाथ के प्रति आस्था ऐसी है कि सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है।0
0
Report
Agra car fire: Three injured as moving car bursts into flames on highway
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग चलती कार बनी आग का गोला कार सवार 3 लोगों ने कूद कर बचाई अपनी जान शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा कार में आग लगने का कारण सूचना पर पहुंची थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम कार में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास जारी कार सवार तीनों लोग हुए घायल तीनों को इलाज के लिए SN मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती थाना एत्मादपुर क्षेत्र के नेशनल हाईवे का मामला0
0
Report
Advertisement
CM योगी के रायबरेली दौरे में 900 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली Cएम योगी आदित्यनाथ का रायबरेली दौरा अमर स्वतंत्रता सेनानी राणा बेनी माधव सिंह की जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल राणा बेनी माधव बख्श सिंह की मूर्ति पर करेंगे माल्यार्पण डिग्री कॉलेज मैदान में जनसभा को करेंगे संबोधित 9सौ करोड़ की विकास योजनाओं की देंगे सौगात 10 बजे रायबरेली पहुंचेंगे सीएम0
0
Report
शिरूर के खेतों में ट्रकभर कचरे: किसानों ने स्वास्थ्य खतरे का जताया सवाल
Shirur, Maharashtra:पुणे जिल्ह्यातील शिरूर तालुक्यातून एक संतापजनक प्रकार समोर आला आहे. बाभूळसर खुर्द येथील शेतात अज्ञात व्यक्तींनी रात्रीच्या sुमारास तब्बल ३ ते ४ ट्रक कचरा आणून ओतला आहे. गट नंबर ३५३ मधील शेतात मोठ्या प्रमाणावर बिस्किटांचे रॅपर्स, बिस्कीट पावडर, खराब झालेली बिस्किटे आणि प्लास्टिकचा कचरा टाकण्यात आला आहे. यामुळे परिसरात दुर्गंधी पसरली असून जनावरांच्या आणि लहान मुलांच्या आरोग्याला मोठा धोका निर्माण झाला आहे. हा एमआयडीसीमधील कंपन्यांचा कचरा असल्याचा संशय स्थानिक शेतकऱ्यांनी व्यक्त केला असून, प्रशासनाने तात्काळ दखल घेऊन दोषींवर कारवाई न केल्यास संबंधित अधिकाऱ्यांच्या कार्यालयासमोरच कचरा ओतण्याचा इशारा संतप्त शेतकऱ्यांनी दिला आहे.0
0
Report
रायबरेली में अवध केसरी र Rana Benny Madhav Baksh Singh की जयंती पर कार्यों का लोकार्पण
Noida, Uttar Pradesh:आज 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर नायक, 'अवध केसरी' राना बेनी माधव बख्श सिंह जी की 222वीं जयंती पर क्रान्तिभूमि रायबरेली में आयोजित 'भाव समर्पण समारोह' में उनके अप्रतिम शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति को नमन करूंगा। इस अवसर पर ₹21 करोड़ से अधिक की लागत से नवनिर्मित 'राना बेनी माधव बख्श सिंह स्मृति सभागार' का लोकार्पण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के परिजनों का सम्मान तथा 'अवध केसरी स्मारिका' एवं विशेष आवरण (स्पेशल कवर) का विमोचन होगा। तत्पश्चात रायबरेली, बछरावां व हरचंदपुर विधान सभा क्षेत्रों में ₹879 करोड़ से अधिक लागत की 346 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करने के साथ विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को DBT के माध्यम से ₹19 करोड़ का अंतरण तथा आयुष्मान कार्ड, लैपटॉप, स्वीकृति-पत्र एवं चाबी का वितरण किया जाएगा। वहीं, सपेरा समुदाय एवं अन्य वर्गों के 60 से अधिक आवास विहीन परिवारों को आवासीय पट्टे आवंटित किए जाएंगे। 'अवध केसरी' के शौर्य और स्वाभिमान की यह पुण्य धरा विरासत के सम्मान के साथ विकास, जन-कल्याण एवं समृद्धि के नए अध्याय लिखती रहे, यही हमारा संकल्प है।0
0
Report
Advertisement
