राजस्थान: दवा से मौत नहीं, जांच में कोई नुकसानदायक तत्व नहीं मिला; चेतावनी नीति लागू
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर-- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने शनिवार को जोधपुर सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए खांसी की दवा सेवन से हुई मौतों के सवाल पर मंत्री ने साफ किया कि सरकार की ओर से कोई लापरवाही नहीं हुई है और जांच में अब तक दवा में कोई जानलेवा तत्व नहीं पाया गया है। मंत्री खींवसर ने बताया कि इस माह करीब 1 लाख 33 हजार लोगों ने उक्त दवा का सेवन किया, लेकिन ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया जिसमें डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवा के सेवन से किसी की मौत हुई हो। उन्होंने कहा कि दवा की चार स्तर पर जांच हो चुकी है। पहली बार निर्माण के दौरान, दूसरी बार खरीद के समय, तीसरी बार हादसे के बाद और चौथी बार पुनः विस्तृत जांच। मंत्री ने कहा कि दवा में जानलेवा तत्व नहीं मिला और जैसे ही पहली मौत का मामला सामने आया, सरकार ने तुरंत दवा को वापस (विथड्रॉ) ले लिया। केंद्र सरकार द्वारा जिस फार्मूले पर बैन लगाया गया है, उस पर बोले – “यदि कोई अन्य ब्रांड उसी फार्मूले से बनी दवा बेच रहा है तो उसकी जांच होगी。” मंत्री ने यह भी कहा कि आगे सर्दी-जुकाम और खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ सकती है, इसलिए सरकार ने नई पॉलिसी लागू की है, जिसके तहत गर्भवती महिलाओं और बच्चों को दी जाने वाली बोतल पर चेतावनी अंकित की जाएगी। एसओजी जांच पर हनुमान बेनीवाल के बयान को लेकर मंत्री ने कहा – “वे तो हर प्रकरण की एसओजी से जांच की मांग करते हैं, लेकिन इस मामले में मुख्यमंत्री ने पहले ही निर्देश दिए हैं कि पूरी सूक्ष्मता और निष्पक्षता से जांच हो।” ड्रग कंट्रोलर राजाराम को एपीओ करने के मामले को लेकर कहा कि इस केस से कोई लिंक नहीं है, उसका मामला अलग है, ऐसा भी मंत्री ने स्पष्ट किया। मंत्री खींवसर ने कहा कि सरकार पारदर्शिता और गंभीरता से काम कर रही है और यदि कहीं भी गड़बड़ी पाई गई तो कड़ी कार्रवाई होगी।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ईशा देओल बिहार आगमन के अवसर पर लोकसेवक आवास में स्वागत
Noida, Uttar Pradesh:प्रसिद्ध अभिनेत्री ईशा देओल जी के बिहार आगमन पर लोकसेवक आवास में उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।0
0
Report
झारखंड मंत्री ने सोनम बांगचुग मामले में केंद्र सरकार के रवैये पर गम्भीर निशाना साधा
Ranchi, Jharkhand:झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने सोनम बांगचुग से जुड़े मामले में कहा, बीजेपी की जो केंद्र की सरकार है ये भारतीय संविधान के मूल्यों के विरुद्ध काम कर रही है। जो एटीट्यूड है, तानाशाह वाला है , वो जो चाहेंगे वही करेगें ये नहीं होना चाहिए।ये सम्पूर्ण राजनीतिक और सामाजिक संगठन के लिए अच्छी बात नहीं है। हमारे पास जो राजनीतिक व्यवस्था है, संविधान प्रदत्त जो प्रावधान है , अगर पीएम और उनके नेतृत्व की सरकार , एरोगेंस के साथ काम करेगें तो हमारा लोकतंत्र कमजोर हो जाएगा। उस समय जब हिंदुस्तान आजाद नहीं था तब अंग्रेजों का शासन था, महात्मा गांधी जब देश हित से जुड़े विषयों पर अनशन पर बैठे थे तब ऐसा दुर्व्यवहार अंग्रेजों के द्वारा नहीं था गांधी जी के प्रति जो आज केंद्रीय सरकार का व्यवहार सोनम बांगचुग के प्रति दिखाई दे रहा है, इतना खराब व्यवहार तो अंग्रेजों का भी नहीं था।ये एक मुद्दे को लेकर आंदोलन कर रहे और आप लोकतांत्रिक देश की अवधारणा को ही समाप्त कर रहे हैं, फिर बचेगा क्या। कोई कुछ बोल नहीं पाएगा। लोकतांत्रिक अधिकार है सरकार की कमियों को या व्यवस्था की कमियों के बारे में हम बोलें। सत्ता आती है और जाती है। लेकिन भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का अधिकार आपके पास नहीं है। बाइट ...राधाकृष्ण किशोर, वित्त मंत्री, झारखंड बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, जो आंदोलन था उसका स्वरुप धीरे धीरे बदलता जा रहा था , जिस विषय को वो उठा रहे थे और जो आंदोलन वो कर रहे थे ,पर वो मंच , और उस मंच का लोग दुरुपयोग कर के कभी राम के नाम को लेकर विवाद खड़ा करना, अभी आस्था के नाम पर विवाद खड़ा करना । कई दल अपने एजेंडा को वहां से लागू करने का प्रयास कर रहे थे। जहां तक सवाल है ,स्वास्थ्य कारणों से ही सोनम बांगचुग को एडमिट करवाया गया , क्योंकि सबसे आप कोई भी आंदोलन तभी कर सकते हैं जब आप स्वास्थ्य रहेगें। जो कदम उठाया गया है सही उठाया गया है0
0
Report
केदारनाथ यात्रा 2026: रिकॉर्ड श्रद्धालु, बेहतर व्यवस्थाएं, नई सीख..
Noida, Uttar Pradesh:केदारनाथ धाम यात्रा 2026 ने नया इतिहास रच दिया है। 22 अप्रैल से अब तक 14 लाख से अधिक श्रद्धालु केदारनाथ मंदिर पहुंचे हैं। यह आंकड़ा पिछले तीन वर्षों के मुकाबले सबसे बेहतर रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं में रिकॉर्ड प्रयास हुए; 1.80 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की गईं, लगभग ढाई लाख श्रद्धालुओं ने OPD और इमरजेंसी सेवाओं का लाभ लिया। CCTV के 100 से अधिक कैमरों से यात्रा की निगरानी की गई, जिससे समय पर निर्णय और सूचना पहुंचना आसान रहा। कुल लाभ में घोड़ा-खच्चर संचालक, पालकी संचालक, होटल व्यवसायी आदि का व्यवसाय बढ़ा है; महिलाओं की आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रथम चरण की सबसे बड़ी उपलब्धि 14 लाख श्रद्धालुओं का सफल दर्शन रहा। SOP ड्राफ्ट तैयार किया गया है ताकि भविष्य में यात्रा और अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम हो सके।0
0
Report
Advertisement
सुल्तानगंज-एनएच-22 पर नवविवाहित दंपति की मौत: तेज ट्रक ने बाइक कुचली
Naya Chak, Bihar:सुल्तानगंज में तेज रफ्तार का कहर जारी है. पिछले एक महीने में सड़क हादसों में 10 लोगों की मौत हो चुकी है. ताजा मामला रविवार सुबह करीब 10 बजे का है, जहां सुल्तानगंज-देवघर मुख्य मार्ग (NH-22) पर मदरिया पावर हाउस के समीप एक तेज ट्रक ने बाइक सवार नवविवाहित दंपति को ओवरटेक करने के दौरान जोरदार टक्कर मारी. इस भीषण हादसे में 20 वर्षीय रोशनी की मौके पर मृत्यु हो गई, जबकि उनके पति जुल्फिकार गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतका मुंगेर जिले के मिर्जापुर बरदह निवासी रोशनी के रूप में पहचानी गई हैं. रोशनी अपने मायके बांका जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र के चुटिया बेलारी गांव से पति के साथ मुंगेर लौट रही थीं. मदरिया पावर हाउस के पास तेज ट्रक ने उन्हें कुचल दिया. शादी इसी महीने 2 जुलाई को हुई थी; शादी को महज 17 दिन हुए थे. पति ने घायल अवस्था में बताया कि दोनों अपनी नई जिंदगी को लेकर खुश थे, लेकिन एक पल में हादसे ने उनकी खुशी छीन ली. हाथों की मेहंदी का रंग अभी फीका भी नहीं पड़ा था.0
0
Report
हिसार में गोयनका श्रद्धांजलि: दिग्गज नेताओं का जुटान, गोयनका परिवार के योगदान पर चर्चा
Hisar, Haryana:हिसार: प्रख्यात समाजसेवी नन्द किशोर गोयनका को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए आज हिसार स्थित गोयनका सदन में दिनभर दिग्गज हस्तियों का तांता लगा रहा, जिसमें पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. डी.पी. वत्स ने विशेष रूप से पहुंचकर उनको श्रद्धांजलि दी। इस भावुक क्षण पर डॉ. वत्स ने नंद किशोर गोयनका के साथ अपने लंबे और गहरे संबंधों को याद करते हुए कहा कि मेरे साथ उनका एक लंबा और गहरा वास्ता रहा है। वह न केवल एक महान समाजसेवी थे, बल्कि आज अग्रोहा जिस मुकाम पर है, उसके विकास में गोयनका परिवार का योगदान अतुलनीय है।0
0
Report
135 किलोग्राम गांजे के साथ दिल्ली नंबर कार जब्त, फरार चालक की तलाश
Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 135 किलोग्राम गांजा और एक दिल्ली नंबर की कार जब्त की है। हालांकि वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। यह कार्रवाई बाबूबरही थाना क्षेत्र के पीपराघाट बांध के पास की गई।_sadem_SDPO कामिनी कौशल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दिल्ली नंबर की एक कार में बड़ी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर बाबूबरही थाना पुलिस ने सशस्त्र बल के साथ पीपराघाट बांध के पास घेराबंदी कर वाहन जांच अभियान शुरू किया।_ _जांच के दौरान संदिग्ध कार पुलिस को देखकर रुक गई, लेकिन चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी में car से छह पैकेटों में रखा कुल 135 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।_olta police ने गांजा और कार दोनों को जब्त कर लिया है। बरामद गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है।_इस मामले में पुलिस पदाधिकारी के बयान पर बाबूबरही थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। केस में वाहन चालक, मालिक और अन्य अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया है। पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क का पता लगाने के लिए मामले के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है।बताया जा रहा गांजा नेपाल से लाया जा रहा था हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर तफ्तीश में जुट गई है।0
0
Report
Advertisement
सासाराम में गैवेल नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर बंधक बनाकर पैसे मांगने का मामला
Sasaram, Bihar:बड़ी खबर सासाराम से है। जहां नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर गुजरात के अहमदाबाद के एक युवक को झांसा में लेकर सासाराम बुलाया गया तथा उसे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेदा गांव में एक मकान में 10 दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया तथा उसके परिजनों से लगातार पैसे की उगाही की गई। गुजरात पुलिस ने रोहतास पुलिस से संपर्क किया इसके बाद मामला सामने आया और सासाराम के मुफस्सिल थाना की पुलिस ने बेदा गांव के एक मकान में छापामारी कर अहमदाबाद निवासी अगोड़ा मुकेश भाई को मुक्त कराया। पुलिस ने मोहम्मद इरफान नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो सहरसा जिला का रहने वाला है। वही इस मामले में एक महिला सहित दो अन्य लोगों की भी संलिप्त है। जो फरार बताए जा रहे हैं। संबंध में सासाराम के एसडीपीओ-2 संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गैवेल नेटवर्क मार्केटिंग नामक कंपनी के नाम पर नेटवर्क मार्केट में नौकरी देने के झांसा देकर गुजरात से अगोड़ा मुकेश भाई को सासाराम बुलाया गया। एक महिला कर्मी के माध्यम से लगातार अगोड़ा मुकेश भाई को फोन कॉल किया गया एवं उसे 50 हजार से 60 हजार रुपए प्रति महीना कमाने का झांसा देकर सासाराम बुलाया गया। जहां सासाराम रेलवे स्टेशन से उसे एक लड़की ने रिसीव किया और बेदा स्थित एक मकान में रख दिया। बाद में उसे बंधक बनाकर उससे पैसे की उतिगी की जाने लगी। इतना ही नहीं, बंधक बनाए गए व्यक्ति के परिजनों उसके माता-पिता को फोन कर भी पैसे मंगवा गए। लेकिन इसकी शिकायत जब गुजरात के अहमदाबाद पुलिस थाना में की गई तो वहां की पुलिस ने बिहार पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ है। बता दे कि नेटवर्क कंपनी के नाम पर कम समय में अधिक पैसा कमाने का लालच देकर लड़कियों के माध्यम से भोले भाले लोगों को फसाया जा रहा है तथा उससे पैसे की उगाही की जा रही है। इसका खुलासा होते ही हड़कंप मच गया है। सासाराम के एसडीपीओ-2 संजीव कुमार के नेतृत्व में बेदा गांव में जब छापेमारी की गई तो पुलिस ने बंधक को मुक्त कराया। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया।0
0
Report
जल जीवन मिशन घोटाले के बाद केंद्र ने राजस्थान को बड़ा बजट मंजूर किया
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-जल जीवन मिशन घोटाले के बाद अब केंद्र सरकार से बजट आना शुरू हो गया है. केंद्र सरकार ने राजस्थान के लिए 500 करोड से ज्यादा का बजट स्वीकृति किया है. अब माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में राजस्थान में जल जीवन मिशन की रफ्तार बढ़ेगी. जेजेएम में बजट का गणित- राजस्थान में हर घर नल योजना के जरिए लाखों परिवारों तक पीने का पानी पहुंचना है. करीब 45 लाख आबादी तक पेयजल योजनाएं पहुंचाने के लिए बजट की भी जरूरत है. जेजेएम घोटाले की कार्रवाई के बाद केंद्र सरकार ने राजस्थान को 537 करोड का बजट स्वीकृत किया है. इससे प्रदेश में ग्रामीण पेयजल परियोजनाओं के क्रियान्वयन को नई गति मिलेगी और 'हर घर जल' के लक्ष्य को समय से पूरा करने में सहयोग मिलेगा. इसके पहले राज्य सरकार संवेदकों के साथ हुए समझौते के मुताबिक 1 हजार करोड जारी किए. अब समझौते के मुताबिक सरकार इसी महीने 1 हजार करोड और जारी करेगी. संवेदक के मुताबिक अभी भी पिछला 2 हजार करोड का बजट बाकी है. जेजेएम में किस साल कितने कनेक्शन- नंबर साल कनेक्शन 1. 2019-20 1,02,169 2. 2020-21 6,80,883 3. 2021-22 5,38,030 4. 2022-23 13,88,472 5. 2023-24 12,17,862 6. 2024-25 9,44,618 7 2025-26 2,71,691 8. 2026-27 45,001 सामान्य,अनुसूचित जाति,जनजाति क्षेत्रों के बजट- केंद्र सरकार की स्वीकृति के अनुसार ₹537.70 करोड़ की सहायता राशि में सामान्य क्षेत्र के लिए ₹307.45 करोड़, अनुसूचित जाति घटक के लिए ₹177.73 करोड़, अनुसूचित जनजाति घटक के लिए ₹52.52 करोड़ का प्रावधान किया गया है. यह संपूर्ण राशि राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं पर किए गए व्यय की प्रतिपूर्ति के रूप में प्राप्त होगी. मिशन डायरेक्ट राजन विशाल के मुताबिक राजस्थान में भौतिक रूप से पूर्ण 3,241 योजनाओं में से 2,520 योजनाओं का अंतिम रूप से जल्द ही चरणबद्ध तरीके से 'जल अर्पण' किया जाएगा. डिजिटल मॉनिटरिंग से बढ़ेगी पारदर्शिता- जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत स्वीकृत सभी परिसंपत्तियों की सुजलम भारत प्लेटफॉर्म पर जियो-टैगिंग सुनिश्चित की जाएगी. साथ ही सुजलम एप्लीकेशन के प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग मॉड्यूल पर योजनाओं की प्रगति का नियमित किया जाएगा. इससे परियोजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्ता, प्रभावी निगरानी सुनिश्चित होगी.0
0
Report
राजगढ़ में जगन्नाथ मेले पर लोक संगीत संध्या ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया
Alwar, Rajasthan:राजगढ़ में लोक संगीत संध्या: जगन्नाथ मेले पर सजी सांस्कृतिक शाम अलवर के राजगढ़ में भगवान जगन्नाथ जी के मेले के पावन अवसर पर राजस्थान संगीत नाटक अकादमी, पंचायती पुस्तकालय और कला संगम के संयुक्त तत्वावधान में पंचायती पुस्तकालय सभागार में भव्य लोक संगीत संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के प्रसिद्ध लोक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुरमनाथ एंड ग्रुप ने गणेश वंदना से की। इसके बाद कालबेलिया नृत्य और ‘केसरिया बालम’ की प्रस्तुति पर श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाईं। अजमेर के राधा ग्रुप ने चरी, भवई और घूमर नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। वहीं युसूफ खान ने भपंग वादन और ‘हो रही है टर्र ही टर्र’ गीत से माहौल को संगीतमय बना दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएसपी देशराज कुलदीप ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूली छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट भूपेंद्र शर्मा ने की, जिन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन राजस्थान की लोक कला और संस्कृति के संरक्षण एवं नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।0
0
Report
Advertisement
केंद्र ने राजस्थान के जल जीवन मिशन को 537 करोड़ का बजट दिया, गति बढ़ेगी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-जल जीवन मिशन घोटाले में आरोपियों पर कार्रवाई के बाद अब केंद्र सरकार से बजट आना शुरू हो गया है. केंद्र सरकार ने राजस्थान के लिए 500 करोड़ से ज्यादा का बजट स्वीकृति किया है. अब माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में राजस्थान में जल जीवन मिशन की रफ्तार बढ़ेगी. जेजेएम में बजट का गणित- राजस्थान में हर घर नल योजना के जरिए लाखों परिवारों तक पीने का पानी पहुंचना है. करीब 45 लाख आबादी तक पेयजल योजनाएं पहुंचाने के लिए बजट की भी जरूरत है. जेजेएम घोटाले की कार्रवाई के बाद केंद्र सरकार ने राजस्थान को 537 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है. इससे प्रदेश में ग्रामीण पेयजल परियोजनाओं के क्रियान्वयन को नई गति मिलेगी और 'हर घर जल' के लक्ष्य को समय से पूरा करने में सहयोग मिलेगा. इससे पहले राज्य सरकार संवेदकों के साथ हुए समझौते के मुताबिक 1 हजार करोड जारी किए. अब समझौते के मुताबिक सरकार इसी महीने 1 हजार करोड और जारी करेगी. संवदेकों के मुताबिक अभी भी पिछला 2 हजार करोड का बजट बाकी है. जेजेएम में किस साल कितने कनेक्शन- नंबर साल कनेक्शन 1. 2019-20 1,02,169 2. 2020-21 6,80,883 3. 2021-22 5,38,030 4. 2022-23 13,88,472 5. 2023-24 12,17,862 6. 2024-25 9,44,618 7 2025-26 2,71,691 8. 2026-27 45,001 सामान्य,अनुसूचित जाति,जनजाति क्षेत्रों के बजट- केंद्र सरकार की स्वीकृति के अनुसार ₹537.70 करोड़ की सहायता राशि में सामान्य क्षेत्र के लिए ₹307.45 करोड़, अनुसूचित जाति घटक के लिए ₹177.73 करोड़, अनुसूचित जनजाति घटक के लिए ₹52.52 करोड़ का प्रावधान किया गया है. यह संपूर्ण राशि राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं पर किए गए व्यय की प्रतिपूर्ति के रूप में प्राप्त होगी. मिशन डायन राजन विशाल के मुताबिक राजस्थान में भौतिक रूप से पूर्ण 3,241 योजनाओं में से 2,520 योजनाओं का अंतिम रूप से जल्द ही चरणबद्ध तरीके से 'जल अर्पण' किया जाएगा. डिजिटल मॉनिटरिंग से बढ़ेगी पारदर्शिता- जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत स्वीकृत सभी परिसंपत्तियों की सुजलम भारत प्लेटफॉर्म पर जियो-टैगिंग सुनिश्चित की जाएगी. साथ ही सुजलम एप्लीकेशन के प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग मॉड्यूल पर योजनाओं की प्रगति का नियमित किया जाएगा. इससे परियोजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्ता, प्रभावी निगरानी सुनिश्चित होगी.0
0
Report
दिल्ली सरकार का हर घर तिरंगा कार्यक्रम: 15 लाख ध्वज वितरण और रोजगार मौके
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली सरकार की हर घर तिरंगा’ को जनभागीदारी और देशभक्ति से जोड़ने की पहल 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 लाख से अधिक राष्ट्रीय ध्वज वितरित करने का सरकार का लक्ष्य दिल्ली सरकार एसएचजी (Self Help Groups) से तैयार कराएगी 2 लाख तिरंगे दिल्ली सरकार का कहना है तिरंगा निर्माण से एसएचजी सदस्यों को मिलेगा रोजगार का अवसर0
0
Report
एलवर-भरतपुर रोड हादसा: कार ने स्कूटी सवार की मौत, जाम से राहगीर परेशान
Govind Garh, Ramwas, Rajasthan:अलवर-भरतपुर रोड हादसा: कार की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, 2 किमी जाम बड़ौदा मेव (अलवर) अलवर-भरतपुर मार्ग पर धोला की प्याऊ के पास गुरुवार को तेज रफ्तार कार ने इलेक्ट्रिक स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे 34 वर्षीय युवक राजेश गुर्जर की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी करीब 100 फीट दूर जा गिरी और कार खंभे से टकराकर गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर करीब 2-2 किमी लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश के बाद देर रात करीब 12:30 बजे जाम खुलवाया। पुलिस ने वाहन जब्त कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
दतिया उपचुनाव: संजना सिंह के प्रचार से चुनावी रंग में बदला मुकाबला
Datia, Madhya Pradesh:दतिया विधानसभा उपचुनाव में मुकाबला अब और रोचक होता जा रहा है। भाजपा, कांग्रेस और आजाद समाज पार्टी के बाद अब भारतीय गण वार्ता पार्टी की प्रत्याशी एवं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर संजना सिंह ने भी चुनावी अभियान का आगाज कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि मां पीतांबरा की प्रेरणा से वह दतिया आई हैं और जनता की सेवा के लिए चुनाव मैदान में उतरी हैं। दतिया विधानसभा उपचुनाव में भारतीय गण वार्ता पार्टी की प्रत्याशी एवं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर संजना सिंह ने अपने चुनाव कार्यालय का शुभारंभ कर चुनावी बिगुल फूंक दिया। उन्होंने कहा कि उनका चुनाव चिन्ह बैटरी टॉर्च है और जल्द ही जनसंपर्क व चुनावी सभाओं की शुरुआत की जाएगी। उनके प्रचार अभियान में देशभर से किन्नर अखाड़ों के संतों और उस्तादों के शामिल होने की तैयारी है। भोपाल निवासी संजना सिंह मध्यप्रदेश की पहली ट्रांसजेंडर सरकारी कर्मचारी रह चुकी हैं। उन्होंने सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग में सेवाएं दीं, स्वच्छ भारत मिशन और राज्य निर्वाचन आयोग की स्टेट आइकॉन भी रहीं। करीब दो वर्ष पहले उन्होंने सरकारी सेवा छोड़कर किन्नर अखाड़े का दामन थामा, जहां उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि मिली। संजना सिंह ने कहा कि उन्होंने दतिया को नहीं चुना, बल्कि "मां पीतांबरा ने मुझे दतिया के लिए चुना है।" उनका कहना है कि यह चुनाव केवल दतिया का नहीं, बल्कि पूरे किन्नर समाज की दिशा और दशा तय करने वाला चुनाव है। उन्होंने कहा कि उनका न कोई परिवार है और न कोई उत्तराधिकारी, इसलिए राजनीति उनके लिए निजी लाभ का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा का रास्ता है। उन्होंने भयमुक्त दतिया बनाने, निष्पक्ष मतदान का माहौल तैयार करने और विकास को प्राथमिकता देने का संकल्प भी दोहराया। बाइट संझना सिंह (महामंडलेश्वर एवं प्रत्याशी, भारतीय गण वार्ता पार्टी)0
0
Report
पिर पंजल क्षेत्र में बाढ़ से भारी तबाही, राजौरी और सुरानकोट में जन-धन क्षति
Aram Pora, Ganderbal, In a Post on X PDP President Mehbooba Mufti Said " Flash floods across the Pir Panjal region especially in Rajouri and Surankote have caused widespread devastation. The loss of lives , public infrastructure and private property is deeply alarming. This is a stark reminder of the price we pay for playing with the environment , indiscriminate deforestation, senseless mining and encroachment of riverbeds. The government must ensure immediate relief, rescue and rehabilitation for all those affected.0
0
Report
कैलाश विजयवर्गीय के बयानों पर फिर सुर्खियाँ, कहते हैं सामने बोलना चाहिए
Indore, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। इंदौर में अपने विधानसभा क्षेत्र के एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने साफ कहा कि वे जो भी कहते हैं, सामने कहते हैं और किसी को बुरा लगता है तो उन्हें इसकी परवाह नहीं है। इंदौर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने चिर-परिचित अंदाज में कहा कि मैं मुंह पर बोलता हूं, किसी को बुरा लगे तो लगे, वैसे वैसे भी सत्तर साल का हो गया हूँ, यूँ ही सठिया गया हूँ; किसी को बुरा लगे तो लगे, अपने को क्या फर्क पड़ता है। उनके इस बयान के दौरान मंच पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। हालांकि उन्होंने किसी व्यक्ति या दल का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका यह अंदाज एक बार फिर सुर्खियों में आ गया।0
0
Report
Advertisement
