Back
जोधपुर में जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन, नव उत्थान-नई पहचान पर जोर
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Dec 16, 2025 12:03:21
Jodhpur, Rajasthan
जोधपुर -- राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर, जोधपुर में आयोजित जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी एवं जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली द्वारा किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ पारंपरिक ढोल-थाली की मंगल धुनों एवं कच्ची घोड़ी लोकनृत्य प्रस्तुति के साथ संपन्न हुआ। प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा स्थापित फोटो पैनल (स्टैंडी) के माध्यम से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं, उपलब्धियों एवं जनोपयोगी जानकारियों का समग्र प्रदर्शन किया गया। जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए इसकी विषयवस्तु एवं प्रस्तुति की सराहना की। उद्घाटन अवसर पर पूर्व जेडीए अध्यक्ष प्रो. महेंद्र सिंह राठौड़, त्रिभुवन सिंह भाटी, महेंद्र मेघवाल, संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह, जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद आशीष कुमार मिश्रा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी गणपत सुथार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
विकसित राजस्थान–2047 के लक्ष्य की दिशा में जनजागरूकता पर जोर
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने मीडिया से संवाद के दौरान कहा कि “नव उत्थान–नई पहचान, बढ़ता राजस्थान–हमारा राजस्थान” की भावना को प्रतिबिंबित करती इस प्रदर्शनी को राज्य सरकार की दो वर्षों की उपलब्धियों का सशक्त प्रस्तुतीकरण है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि आमजन को राज्य सरकार की योजनाओं से व्यापक रूप से अवगत कराते हुए अधिकतम लाभ सुनिश्चित किया जाये, जिससे विकसित राजस्थान–2047 के लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में प्रभावी प्रगति हो सके।
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा बहुविभागीय विकास कार्यों की प्रस्तुति
सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, सहकारिता, जल संसाधन, पीएचईडी, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, आपदा प्रबंधन, श्रम, ऊर्जा, खान एवं भू-विज्ञान, सार्वजनिक निर्माण, स्वायत्त शासन, नगरीय विकास, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी, शिक्षा, उद्योग एवं वाणिज्य, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, गृह, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास, वन, पर्यटन सहित अन्य विभागों के विकास कार्यों, योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है। यह जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी 18 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी, जिसमें आमजन प्रातः 11 बजे से सायं 6 बजे तक मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकेंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRahul shukla
FollowDec 16, 2025 13:56:290
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowDec 16, 2025 13:56:190
Report
AAAteek Ahmed
FollowDec 16, 2025 13:56:060
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 16, 2025 13:55:510
Report
SNShashi Nair
FollowDec 16, 2025 13:55:310
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowDec 16, 2025 13:55:150
Report
VKVishwas Kumar
FollowDec 16, 2025 13:54:590
Report
KJKamran Jalili
FollowDec 16, 2025 13:54:480
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowDec 16, 2025 13:54:350
Report
RSRahul shukla
FollowDec 16, 2025 13:54:140
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowDec 16, 2025 13:53:590
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowDec 16, 2025 13:53:300
Report
RSRahul shukla
FollowDec 16, 2025 13:53:030
Report
JSJitendra Soni
FollowDec 16, 2025 13:52:520
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowDec 16, 2025 13:52:370
Report