Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jodhpur342011
आईआईटी जोधपुर और एनएलयू जोधपुर ने संयुक्त कानून-प्रौद्योगिकी केंद्र के लिए समझौता किया
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Nov 13, 2025 11:37:50
Jodhpur, Rajasthan
जोधपुर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर और राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय जोधपुर ने देश का पहला संयुक्त विधि एवं प्रौद्योगिकी केंद्र (Joint Centre for Law and Technology) स्थापित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह पहल आईआईटी जोधपुर के निदेशक प्रो. (डॉ.) अविनाश कुमार अग्रवाल और एनएलयू जोधपुर की कुलपति प्रो. (डॉ.) हरप्रीत कौर द्वारा की गई। केंद्र कानून और प्रौद्योगिकी के संगम पर शिक्षा, अनुसंधान और नीति संवाद के लिए एक अग्रणी मंच बनेगा। इसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), साइबर सुरक्षा, डेटा संरक्षण, फिनटेक और मेडटेक विनियमन, तथा नैतिक शासन जैसे विषयों पर कार्य होगा। यह भारत का पहला स्थायी सह-शासित शैक्षणिक केंद्र होगा, जो संयुक्त मास्टर्स, पीएचडी और कार्यकारी शिक्षा कार्यक्रम प्रारंभ करेगा। प्रो. अग्रवाल ने कहा कि नवाचार विभिन्न विचारों के मेल से उत्पन्न होता है। कानून और तकनीक के इस संवाद से हम न्याय व्यवस्था को अधिक सुलभ और जिम्मेदार बना सकेंगे.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RSRAJEEV SHARMA
Dec 14, 2025 01:00:29
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर बहराइच भेड़िए के हमले से तोड़ा बीते साल का रिकॉर्ड बीते साल भेड़िए के हमले में हुई थी 10 मौत, 50 लोग हुए थे घायल इस साल भेड़िए ने बुजुर्ग दंपत्ति समेत 11 लोगों को बनाया निवाला भेजिए के हमले में घायल होने वालों की संख्या पहुंची 60 अभी तक 5 भेड़ियों को शूट कर चुका है वन विभाग अभी और भेड़िए होने की DFO ने जताई आशंका ठंड की सन्नाटी रातों में भेड़िया वारदातों को दे रहा अंजाम सॉफ्ट टारगेट बच्चों को सबसे ज्यादा बना रहा निवाला 1 साल की बच्ची शानवी को निवाला बनाने के बाद मारा गया 5वाँ भेड़िया घर से 1.5 किलोमीटर दूर बच्ची की लाश के अवशेष हुए थे बरामद बहराइच के कैसरगंज इलाके में भेड़िए का आतंक बरकरार
0
comment0
Report
JSJitendra Soni
Dec 14, 2025 01:00:12
0
comment0
Report
Dec 13, 2025 23:23:51
1
comment0
Report
AAAkshay Anand
Dec 13, 2025 23:15:15
Noida, Uttar Pradesh:मुस्लिम लीग का नया अवतार... 'मॉडर्न जिन्ना बन चुकीं ममता बनर्जी की अगुवाई में बंगाल को तबाह किया जा रहा' - भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को निशाने पर लेते हुए उन्हें मॉडर्न जिन्ना करार दिया. उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में बंगाल तबाह हो रहा है. तरुण चुघ का यह बयान उस वक्त आया है. अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी के जाने के बाद सॉल्ट लेक स्टेडियम में दर्शकों ने तोड़फोड़ कर दी. इस घटना को लेकर तरुण चुघ ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है. कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की ज़िम्मेदारी है. और सुरक्षा देना सरकार का कर्तव्य है. लेकिन, ममता बनर्जी की जिहादी सरकार इस मामले में फेल हो गई है. चुघ ने रांची में कहा कि आज मुस्लिम लीग का नया अवतार बनके, मॉडर्न जिन्ना ममता बनर्जी के नेतृत्व में बंगाल को तबाह किया जा रहा है.
0
comment0
Report
Dec 13, 2025 19:40:17
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Dec 13, 2025 19:00:12
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Dec 13, 2025 18:45:53
Gorakhpur, Uttar Pradesh:खोराबार थाना क्षेत्र में नामी कंपनी टाटा के नाम पर नकली चायपत्ती, नमक और हार्पिक धड़ल्ले से बेचे जाने का खुलासा हुआ है। कंपनी के जांच अधिकारी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो दुकानों से सैकड़ों पैकेट नकली सामान बरामद किए गए हैं। यह सिर्फ उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी नहीं बल्कि आम लोगों की सेहत से सीधा खिलवाड़ है। खोराबार थाना क्षेत्र के जंगल सिकरी और सूबा बाजार इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब टाटा कंपनी के जांच अधिकारी पुलिस टीम के साथ छापेमारी करने पहुंचे। शिकायत मिल रही थी कि इलाके में टाटा अग्नि चाय, टाटा प्रीमियम चाय, टाटा नमक और हार्पिक नकली पैकिंग में खुलेआम बेचे जा रहे हैं। सबसे पहले टीम पहुंची जंगल सिकरी स्थित विकास जनरल स्टोर… दुकानदार वकील कुमार जायसवाल के गोदाम की तलाशी ली गई, जहां से 500 से अधिक पैकेट नकली टाटा चाय और नमक बरामद हुए। सभी पैकेट असली जैसे दिख रहे थे, जिससे आम ग्राहक आसानी से धोखा खा सकता है। इसके बाद कार्रवाई हुई सूबा बाजार में मंजू गुप्ता की दुकान के गोदाम से भी 400 से ज्यादा पैकेट नकली हार्पिक, चाय और नमक जब्त किए गए। पुलिस ने सारा नकली सामान सील कर खोराबार थाने के मालखाने में रखवा दिया है। टाटा कंपनी के जांच अधिकारी शिवम गुप्ता ने बताया कि काफी दिनों से नकली सामान बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी। यह सीधे तौर पर उपभोक्ताओं की सेहत के साथ खिलवाड़ है। सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं रिपोर्ट आने के बाद बड़ा खुलासा हो सकता है। कंपनी के जांच अधिकारी की तहरीर पर खोराबार थाने में दोनों दुकानदारों के खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन और धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक— नकली नमक और चाय के सेवन से पाचन तंत्र खराब, पेट की बीमारियां यहां तक कि हृदय रोग, किडनी फेल और कैंसर का खतरा भी हो सकता है। गौर करने वाली बात ये है कि कुछ दिन पहले राजघाट थाना क्षेत्र के साहबगंज मंडी में भी 225 किलो नकली टाटा नमक पकड़ा जा चुका है। यानि गोरखपुर में नकली ब्रांडेड सामान का नेटवर्क तेजी से फैलता जा रहा है। सवाल बड़ा है आखिर कब तक मुनाफे के लिए लोगों की सेहत से खेला जाएगा? और क्या यह सिर्फ दो दुकानों का मामला है, या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है? पुलिस जांच जारी है…
0
comment0
Report
SBSharad Bhardwaj
Dec 13, 2025 18:45:31
Delhi, Delhi:दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्राफ 4 लागू हुआ। दिल्ली सरकार ने गैर सरकारी और सरकारी ऑफिस 50% होम वर्क करेंगे। दिल्ली सरकार ने पहली कक्षा से 9वीं कक्षा के छात्रों के लिए ऑनलाइन क्लास लेंगे। दिल्ली में लगातार प्रदूषण बढ़ता जा रहा है, सरकार की चिंता भी बढ़ती जा रही है। प्रदूषण को कैसे कम किया जा सकता है? दिल्ली में ग्राफ 1, ग्राफ 2, ग्राफ 3 और अब ग्राफ 4 भी लागू हो गया है। सरकार ने कक्षा 9 तक के छात्रों के लिए स्कूलों में कक्षाएं 'हाइब्रिड' मोड में चलेंगी। शिक्षा विभाग, NDMC, MCD और दिल्ली छावनी बोर्ड के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सरकारी मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है कि कक्षा 9 तक के बच्चों के लिए स्कूलों में कक्षाएं 'हाइब्रिड' मोड में चलींगी। साथ ही आदेश गैर सरकारी ऑफिस और सरकारी ऑफिस के लिए भी 50% होमवर्क के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली की जनता भी इसे लेकर अपनी राय प्रकट कर रही है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top