Back
जोधपुर में गैस आपूर्ति बाधित, ऑटो-टैक्सी चालक घंटों कतार में
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 13, 2026 08:47:57
Jodhpur, Rajasthan
जोधपुर। कमर्शियल गैस की सप्लाई प्रभावित होने के बाद अब जोधपुर शहर में सीएनजी और एलपीजी को लेकर भी लोगों में दहशत का माहौल बनता नजर आ रहा है। हालात यह हैं कि शहर के कई सीएनजी और एलपीजी पंपों पर ऑटो और टैक्सी चालकों की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। शहर के डीजल सेट रोड क्षेत्र में शुक्रवार सुबह ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां करीब दो से तीन किलोमीटर तक ऑटो और टैक्सी की लाइन लगी रही। सुबह 6 बजे से ही बड़ी संख्या में ऑटो चालक गैस भरवाने के लिए कतार में खड़े नजर आए। कई चालक घंटों इंतजार करने के बाद भी अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे। ऑटो चालकों का कहना है कि वे सुबह से लाइन में लगे हुए हैं और 6 से 7 घंटे तक इंतजार करने के बावजूद भी गैस नहीं मिल पा रही है। उनका कहना है कि गुरुवार को भी वे पंप पर कतार में खड़े थे, लेकिन दोपहर बाद अचानक गैस खत्म हो गई, जिससे उन्हें खाली हाथ ही लौटना पड़ा। शुक्रवार सुबह फिर से गैस भरवाने की उम्मीद लेकर चालक पंप पर पहुंच गए, लेकिन लंबी कतार के कारण अब तक कई लोगों का नंबर नहीं आ पाया है। ऑटो चालकों का कहना है कि यदि वे 5-6 घंटे तक लाइन में ही खड़े रहेंगे तो सड़कों पर गाड़ी कैसे चलाएंगे और रोजी-रोटी कैसे कमाएंगे। गैस की अनिश्चित आपूर्ति के चलते शहर में ऑटो और टैक्सी चालकों की चिंता बढ़ती जा रही है। यदि जल्द ही स्थिति सामान्य नहीं हुई तो परिवहन सेवा और चालकों की आय दोनों पर इसका सीधा असर पड़ सकता है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KYKaniram yadav
FollowMar 13, 2026 09:36:200
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 13, 2026 09:36:04Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:Sukhdev Panse PHOTO
0
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 13, 2026 09:35:29Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
गर्मी में गिरते भू जल स्तर को लेकर बोरिंग करने पर लगाई रोक
बोरिंग कराई जाने पर की जाएगी कार्रवाई
पकड़े जाने पर FIR होगी दर्ज
कलेक्टर ने आदेश किया जारी
0
Report
RSRahul shukla
FollowMar 13, 2026 09:35:200
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 13, 2026 09:34:59Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): KUNAL GHOSH (TMC) PRESS CONFERENCE
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 13, 2026 09:34:530
Report
PSPramod Sharma
FollowMar 13, 2026 09:34:390
Report
RVRajat Vohra
FollowMar 13, 2026 09:34:050
Report
SPSatya Prakash
FollowMar 13, 2026 09:33:500
Report
VAVishnupriya Arora
FollowMar 13, 2026 09:32:280
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 13, 2026 09:32:210
Report
ARAnuvesh Rath
FollowMar 13, 2026 09:31:590
Report
ANAnil Nagar1
FollowMar 13, 2026 09:31:520
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowMar 13, 2026 09:31:320
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 13, 2026 09:31:220
Report