Back
हर घर स्वदेशी के संदेश के साथ बीजेपी करेगी घर-घर प्रचार
VSVishnu Sharma
Sept 30, 2025 12:47:02
Jaipur, Rajasthan
वोकल फॉर लोकल के नारे के साथ घर-घर जाकर स्वदेशी अपनाने का नारा देगी। दीपावली से पूर्व लोगों को समझाया जाएगा कि वो मेक इन इंडिया उत्पादों का ही उपयोग करें। राजस्थान में अभियान को गति देने के लिए मंगलवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला हुई। कार्यशाला में आत्मनिर्भर भारत अभियान के राष्ट्रीय सह संयोजक और सांसद सीपी जोशी ने कहा कि हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी को लेकर 140 करोड़ जनता के बीच जाएंगे। आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए बीजेपी ने हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी अभियान शुरू किया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से शुरू हुआ यह अभियान 25 दिसम्बर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती तक चलेगा। इसको लेकर बीजेपी हर राज्य में कार्यशालाएं आयोजित कर रही है ताकि अभियान को गति मिल सके। इस कड़ी में बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को प्रदेश स्तरीय कार्यशाला हुई। आत्मनिर्भर भारत अभियान के राष्ट्रीय सह संयोजक और सांसद सीपी जोशी ने कार्यशाला को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा से आर्थिक रूप से संपन्न रहा है। भारत में अंग्रेजों के शासन से पहले पहले स्थान पर कृषि, दूसरे पर व्यापार और तीसरे पर नौकरी हुआ करती थी, लेकिन अंग्रेजों ने इस व्यवस्था को बदल दिया। अंग्रेजों ने पहले स्थान पर नौकरी, दूसरे पर व्यवसाय और तीसरे स्थान पर खेती को कर दिया। इसलिए भारत की आर्थिक स्थिति कमजोर हुई। कार्यशाला के बाद सीपी जोशी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत 140 करोड़ लोगों का अभियान बने, इस उद्देश्य के साथ घर घर दस्तक दी जाएगी। भारत आत्म निर्भर था, 1947 से पहले धान उत्पादन, तकनीकी, रक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में हम सबसे आगे थे। दुनिया में भारत की अर्थ व्यवस्था 40 प्रतिशत हुआ करती थी। बाद में कुछ कारणों से चावल, गेंहू आयात करना पड़ा, सोना गिरवी रखना पड़ा। हालांकि 2014 के बाद से आत्मनिर्भर भारत अभियान को बल मिला। आज चावल, दुग्ध और गेंहूं उत्पादन में शीर्ष पर हैं, वहीं सोलर एनर्जी में दुनिया के सिरमौर हैं। रक्षा उपकरणों का 11 साल में 34 गुना निर्यात बढ़ा है। जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में वन प्रॉडक्ट वन डिस्ट्रीक्ट योजना शुरू की है। इसमें हर जिले का कोई विशेष उत्पाद ज्वैलरी, मिटी के खिलौने, संगमरमर के खिलौने, चमड़े के बैग जैसे कई उत्पाद है जिनकी महक दुनिया में फैली है। इससे स्वदेशी अर्थव्यवस्था दुनिया में बढ़ेगी। अभी भारत 11वें से चौथे नम्बर की आर्थिक शक्ति बना है। वहीं तीसरी आर्थिक शक्ति बनने की दस्तक दे रहा है। NS लडाकू विमान से सेमीकंडक्टर चिप स्थानीय उत्पादन होने लगे हैं। स्थानीय उत्पादों को प्रगति देने के लिए ही जनजागरण किया जा रहा है। अभियान में पूरे देश का सहयोग लेकर जनजागरण के साथ प्रतियोगिताएं युवा महिला उद्यमी सम्मेलन चित्रकला प्रतियोगिता से लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्वदेशी मेले भी लगेंगे, उसमें स्थानीय उत्पादकों प्रोत्साहित करेंगे, जोशी ने कहा कि जो उत्पाद भारत की भूमि पर बना है और जिसमें भारत का पसीना लगा है वह उत्पाद स्वदेशी है यानि स्वदेशी वो जिसमें मेरे देश की मिट्टी की खुशबू हो, स्वदेशी वो जिसमें मेरे देश की श्रम शक्ति का पसीना हो। स्वदेशी जागरण मंच अपना काम कर रहा है उसमें यह फर्क है स्पष्ट कहा कि स्वदेशी वो मेरे देश की मिट्टी की खुशबू हो स्वदेशी वो जिसमें मेरे देश की श्रम शक्ति हो। मोबाइल कई कंपनियां हिंदुस्तान की धरती पर काम कर रही है यहां के लोगों को टैक्स विकास में महत्वपूर्ण भूमिका है आत्मनिर्भर भारत अभियान है। वॉक फोर लोकल में महत्सपूाग् बर्खास्त विधायक कंवरलाल मीणा की बहाली को लेकर प्रयास पर सीपी जोशी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति हो अपने कानूनी पक्ष को लेकर कहीं भी जा सकता है। कांग्रेस ने आतंकवादियों के लिए रात 12 बजे कोई खुलवाई तो ऐसे में सवाल करने से पहले सोचना चाहिए। कोई भी जनप्रतिनिधि अपने पक्ष के लिए ऐसा करता है तो क्या गलत है ? कांग्रेस को कोई हक नहीं है सवाल उठाने का।
सीपी जोशी,राष्ट्रीय सह संयोजक,वोकल फॉर लोकल
13
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NJNEENA JAIN
FollowOct 03, 2025 19:00:3610
Report
SASHAKIL AHMAD
FollowOct 03, 2025 19:00:252
Report
SASHAKIL AHMAD
FollowOct 03, 2025 19:00:140
Report
SLSanjay Lohani
FollowOct 03, 2025 18:50:202
Report
KSKumar Shashivardhan
FollowOct 03, 2025 18:50:111
Report
AGAdarsh Gautam
FollowOct 03, 2025 18:49:593
Report
D1Deepak 1
FollowOct 03, 2025 18:49:342
Report
RKRishikesh Kumar
FollowOct 03, 2025 18:49:160
Report
RKRishikesh Kumar
FollowOct 03, 2025 18:49:060
Report
DSDeepesh shah
FollowOct 03, 2025 18:48:510
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
FollowOct 03, 2025 18:48:350
Report
PKPankaj Kumar
FollowOct 03, 2025 18:48:250
Report
MSManish Sharma
FollowOct 03, 2025 18:47:550
Report
RKRakesh Kumar
FollowOct 03, 2025 18:47:420
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowOct 03, 2025 18:47:330
Report