Back
OPS पेंशन खत्म करने के आदेश के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों का विरोध
KCKashiram Choudhary
Nov 11, 2025 13:38:41
Jaipur, Rajasthan
OPS बंद करने के आदेश से निराशा, रोडवेज कर्मचारियों ने जताया विरोध
- OPS बंद करने के आदेश के विरोध में काली पट्टी बांधकर किया कामकाज
- 18 नवंबर को शहीद स्मारक पर देंगे धरना, बोर्ड-निगमों के कार्मिक दिखा रहे एकजुटता
जयपुर।
राजस्थान के बोर्ड, निगम, सार्वजनिक उपक्रम, स्वायत्तशासी संस्थाओं एवं विश्वविद्यालयों आदि में ओपीएस पेंशन समाप्त करने के आदेश का विरोध शुरू हो गया है। इसे लेकर जारी राज्य सरकार के 9 अक्टूबर 2025 के आदेश का विरोध किया जा रहा है। आज राजस्थान रोडवेज मुख्यालय में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया गया। राजस्थान परिवहन निगम मंत्रालयिक एवं अधीनस्थ कर्मचारी संघ एवं अन्य संगठनों के संयुक्त मंच के तत्वाधान में विरोध जताया गया। रोडवेज मुख्यालय सहित सभी इकाइयों में कर्मचारी व अधिकारियों द्वारा काली पट्टी बांध कर विरोध किया गया। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा एवं बुढ़ापे की लाठी यानी पुरानी पेंशन योजना को बचाने के लिए सभी रोडवेजकर्मी एकजुट हैं। मुख्यालय एवं डिपो कार्यालयों में पूरी ड्यूटी के दौरान काली पट्टी बांधकर विरोध किया जा रहा है। रोडवेज मुख्यालय में कर्मचारियों ने एकत्रित होकर राज्य सरकार के इस आदेश के विरोध में नारेबाजी की। अब 18 नवंबर को शहीद स्मारक पर रोडवेज सहित अन्य बोर्ड-निगमों के कर्मचारी शहीद स्मारक पर धरना देंगे।
राजस्थान परिवहन निगम मंत्रालयिक एवं अधीनस्थ कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष सर्वेश्वर शर्मा ने बताया कि यह कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात है। ओपीएस पाने के लिए रोडवेज के रिटायर्ड कर्मचारियों ने लाखों रुपए की राशि ओपीएस खाते में जमा करवाई है। मौजूदा कर्मचारियों ने भी इसके लिए स्वीकृति दी हुई है। राज्य सरकार यदि ओपीएस बंद करने की बात करेगी तो इसका विरोध किया जाएगा。
क्या सरकार ले रही धैर्य की परीक्षा?
संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नितिन शर्मा ने कहा कि मुझे लगता है सरकार अभी कर्मचारियों के धैर्य की परीक्षा ले रही है। लेकिन जो भी हो, इस आदेश का विरोध किया जाएगा। ओपीएस को लेकर रोडवेज ही नहीं, सभी बोर्ड और निगमों के कर्मचारी एकजुट हैं। 18 नवंबर को होने वाले विरोध प्रदर्शन में भी यह एकजुटता दिखाई देगी। रोडवेज कर्मचारियों के इस विरोध में रोडवेज के मौजूदा कर्मचारियों के साथ ही रिटायर्ड कर्मचारी भी एकजुट हो रहे हैं। रोडवेज के एटक, सीटू, इंटक, रिटायर्ड कर्मचारी एसाोसिएशन, रोडवेज कर्मचारी कल्याण समिति सहित अन्य संगठनों ने भी कर्मचारियों के इस विरोध प्रदर्शन का साथ देने का निर्णय किया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Etah, Uttar Pradesh:
क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, एटा ,श्री दिग्विजय सिंह की ओर से समस्त देशवासियों व जनपदवासियों को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं
0
Report
Etah, Uttar Pradesh:
पुष्पेंद्र लोधी, ब्लॉक प्रमुख शीतलपुर, एटा की ओर से आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई
0
Report
Etah, Uttar Pradesh:
होपवेल अल्ट्रासाउंड सेंटर, एटा की डॉक्टर राशिदा हाशमी की ओर से सभी जनपदवासियों व देशवासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं बहुत-बहुत शुभकामनाएं
0
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowMar 03, 2026 09:48:540
Report
HSHarish Sharma2
FollowMar 03, 2026 09:48:350
Report
0
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowMar 03, 2026 09:48:190
Report
STSumit Tharan
FollowMar 03, 2026 09:48:080
Report
DPDharmendra Pathak
FollowMar 03, 2026 09:47:380
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 03, 2026 09:47:210
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 03, 2026 09:47:050
Report
DSDeepesh shah
FollowMar 03, 2026 09:46:530
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 03, 2026 09:46:310
Report
RRRikeshwar Rana
FollowMar 03, 2026 09:46:090
Report
RRRikeshwar Rana
FollowMar 03, 2026 09:45:550
Report
