Back
इंतजार शास्त्र पर सियासत जारी: राठौड़ का गहलोत पर पलटवार और पर्ची घमासान
VSVishnu Sharma
Mar 28, 2026 15:04:24
Jaipur, Rajasthan
राठौड़ का इंतजार शास्त्र पर प्रहार, बोले- पूर्व सीएम गहलोत को दृष्टिभ्रम, हकीकत शास्त्र की बात करते तो अच्छा लगता
जयपुर vishnu
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने पूर्व सीएम अशाेक गहलोत के इंतजार शास्त्र पर करारा पलटवार किया। राठौड़ ने कहा कि गहलोत इंतजार शास्त्र से भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं, वो हकीकत शास्त्र की बात करते तो अच्छा लगता। गहलोत झूठे आरोप लगा रहे हैं, लगता है उन्हें दृष्टि भ्रम है, जो टुकड़ों में बंटी कांग्रेस की हकीकत नहीं दिखाई दे रही है।
मीडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध को लेकर भले ही जनता आशंकित है, लेकिन कांग्रेस और बीजेपी नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इंतजार शास्त्र तथा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर्ची के बयानाों के जरिए सरकार पर हमला कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ इस पर पलटवार करते हुए कहते हैं कि “इंतजार शास्त्र” और पर्ची जैसे बयानों से कांग्रेस नेताओं के बीच मतभेद उजागर हो रहे हैं. राठौड़ ने कहा कि वैश्विक संकट के बीच प्रधानमंत्री ने सभी दलों की बैठक बुलाकर टीम इंडिया की भावना से काम करने का आह्वान किया है। पीएम राजनीति से दूर से लोगों को पैनिक से बचाने के लिए अपील करते हैं. वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी 26 मार्च को सर्वदलीय बैठक बुलाते हैं. राठौड़ ने कहा पीएम और सीएम लोगों को धैर्य बनाए रखने की अपील करते हैं. उसी समय तीन बार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बयान देकर इंतजार शास्त्र की बात करते हैं. लेकिन वो हकीकत शास्त्र की बात करते तो अच्छा लगता। डोटासरा कहते हैं पर्ची आई है तब सर्वदलीय बैठक बुलाई। प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली बयान देते हैं कि सारी समस्याओं के लिए अविलंब बैठक बुलानी चाहिए। बैठक में जूली सरकार के साथ की बात करते हैं. लेकिन टुकड़ों में बंटी कांग्रेस अलग अलग मतभेदों को सड़क पर लेकर उतरती है, गहलोत और डोटासरा इंतजार शास्त्र और पर्ची की बात करते हैं.
पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि वर्तमान में पश्चिम एशिया में ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच चल रहे युद्ध को एक माह पूरा हो चुका है. उससे पूरी दुनिया प्रभावित है. उन्होंने बताया कि यूएई और बहरीन जैसे खाड़ी देश, जहां से विश्व के लगभग 80 प्रतिशत पेट्रोलियम उत्पाद आते हैं. इस संकट की जद में हैं. भारत भी अपनी जरूरत का करीब 80 प्रतिशत पेट्रोलियम इन्हीं देशों से आयात करता है. ऐसे में उत्पादन में कमी और कीमतों में बढ़ोत्तरी स्वाभाविक है.
राठौड़ ने कहा कि कच्चे तेल की कीमत 122 डॉलर प्रति बैरल से अधिक होने के बावजूद केंद्र सरकार ने 10 रुपये एक्साइज ड्यूटी घटाकर राहत दी कि ताकि कंपनियां दाम नहीं बढ़ाए। इससे जनता को राहत मिलेगी। जिससे करीब 1.75 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व नुकसान हो रहा है. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने 24 घंटे हेल्पलाइन शुरू की है और गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए हैं. कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है.
राठौड़ ने भरोसा दिलाया कि देश में पेट्रोल और डीजल का लगभग 60 दिन तथा एलपीजी का एक माह का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है. जिससे घबराने की आवश्यकता नहीं है. राठौड़ ने कहा कि कोरोना काल के समय भाजपा ने सरकार का सहयोग किया. जबकि कांग्रेस ने आपदा में भी अवसर तलाशते हुए दवाओं और उपकरणों की खरीद में भ्रष्टाचार किया. उस वक्त पूर्व नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, मैनें और सतीश पूनियां ने खड़ा होते हुए कहा था कि कोराेना में हम सरकार का सहयोग करेंगे। आज राजनीतिक चश्में से हर चीज नहीं देखी जाती, लेकिन कांग्रेस की ओछी राजनीति है कि वो प्रदर्शन कर रही है. हालांकि कांग्रेस के जिला या राजधानी पर हुए प्रदर्शन में तीन अंकों तक भी संख्या नहीं पहुंच पाई। कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं है , भ्रष्टाचार में लिप्त टुकडों में बंटी कांग्रेस एक अंगुली कर रही है तो चार अंगुली उनकी तरफ है.
वैभव को क्यों भूल रहे हैं ग Geहालोत !
राठौड़ ने कहा कि गहलाेत नसीहत देते है. कि भजनलाल सरकार में मंत्री पुत्रों को सरकार से अलग रहना चाहिए। नसीहत ठीक है. किसी भी मंत्री पुत्र की सरकार में दखलंदाजी नहीं है । हालांकि गहलोत सबसे ज्यादा पुत्र मोह में फंसे रहे हैं। उन्होंने अपने पुत्र वैभव गहलोत को चुनाव में पैराशूट से उतारा दूसरे नेताओं का हक मारा, लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया. आरसीए चुनाव में भी रामेश्वर डूडी की अनदेखी कर वैभव की ताजपोशी की गई । वैभव गहलोत के इन्वेस्टमेंट की बात उठी, और वो इंतजार शास्त्र की बात करते है. तो राजस्थान की जनता ने 32 दिन इंतजार किया। युवाओं आईपीडी टावर की बात करते है. युवाओं की क्या स्थिति थी पेपरलीक आम धारणा बन गई थी। आईपीडी टावर को लेकर उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने बिना उचित योजना और विशेषज्ञ सलाह के परियोजनाएं शुरू कीं, जिन्हें वर्तमान सरकार सुधारकर आगे बढ़ा रही है. इंतजार शास्त्र के साथ दृष्टिभ्रम भी है उनको 17 मंजिल थी, अब 23 मंजिल की परियोजना है. उन्होंने बताया कि परियोजना जनवरी 2027 तक पूरी होने की संभावना है.
कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई :आर्थिक मोर्चे पर उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2026-27 में राजस्थान की जीएसडीपी 21.52 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है. जो कांग्रेस शासनकाल की तुलना में लगभग 41.93 प्रतिशत अधिक है. प्रति व्यक्ति आय 1.67 लाख रुपये से बढ़कर 2.02 लाख रुपये हो गई है.राठौड़ ने कहा कि यह समय राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का नहीं, बल्कि एकजुट होकर काम करने का है. उन्होंने कांग्रेस से “ओछी राजनीति” छोड़ने की अपील करते हुए कहा कि भजनलाल सरकार हर परिस्थिति में प्रदेश हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NBNARAYAN BEHERA
FollowMar 28, 2026 16:17:320
Report
NSNiroj Satapathy
FollowMar 28, 2026 16:17:190
Report
ADAbhijeet Dave
FollowMar 28, 2026 16:17:060
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 28, 2026 16:16:47Noida, Uttar Pradesh:IPL 2026 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 में भगदड़ में जान गंवाने वाले फैंस के सम्मान में बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिज़र्व की हैं।
0
Report
AMAbhishek Mathur
FollowMar 28, 2026 16:16:370
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowMar 28, 2026 16:16:250
Report
ASABDUL SATTAR
FollowMar 28, 2026 16:16:140
Report
MTMD. TARIQ
FollowMar 28, 2026 16:15:570
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 28, 2026 16:15:370
Report
740
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 28, 2026 16:01:25Noida, Uttar Pradesh:इस आईडी में बृजेश सिंह का फोटो है।
784
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowMar 28, 2026 16:01:15931
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 28, 2026 16:00:59820
Report
ASAkash Sharma
FollowMar 28, 2026 16:00:40844
Report
ASASHISH SRIVASTAVA SUL
FollowMar 28, 2026 16:00:11892
Report