Back
राजस्थान बजट: पर्यटन बढ़ाने के लिए बड़ी घोषणाएं और हवेलियों के संरक्षण की योजना
DRDamodar Raigar
Feb 11, 2026 12:32:50
Jaipur, Rajasthan
दामोदर प्रसाद
जयपुर
एंकर— भजनलाल सरकार का वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट आज वित्त मंत्री दीया कुमारी द्वारा आज विधानसभा में राज्य बजट पेश किया,,,,इस बजट को सभी वर्गो के लिए समावेशी बताया जा रहा,,,, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी कई घोषणाएँ की गई है,,,, पर्यटन स्थलों का विकास और प्रचार, स्थानीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देना, और पर्यटन से जुड़े उद्योगों को प्रोत्साहन देना, बजट राजस्थान को प्रगति के पथ पर ले जाने वाला,विकसित राजस्थान के सकंल्प वाला बजट बताया,,,,,,,,
राजस्थान बजट में भजनलाल सरकार के नेतृत्व में वित्त मंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन क्षेत्र में खुलकर बजट दिया है,,,,,,अब तो सरकार ने बजट घोषणा में फिल्म और नई पर्यटन नीति की घोषणा की है,,,,,सरकार का प्रयास है कि फिल्म नीति के लिए राजस्थान केंद्र बनाना,,,,इससे प्रदेश में पर्यटकों बढने से रोजगार के अवसर बढेंगे,,,,,,
- खुरी, जैसलमेर में अल्ट्रा लक्ज़ਰੀ विशेष पर्यटन क्षेत्र (STZ) की स्थापना की जाएगी।
- कुलधरा में पर्यटकों के लिए सुविधा केंद्र की स्थापना।
- पुष्कर, खाटू श्याम जी, देशनोक, डिग्गी एवं मंडावा में प्रवेश मार्गों को मॉडल सड़कों के रूप में विकसित करते हुए सौंदर्यीकरण के माध्यम से पर्यटक एवं तीर्थयात्रियों सुविधाओं हेतु प्रावधान
- भरतपुर में 100 करोड़ रुपये की लागत से ब्रज कन्वेंशन सेंटर की स्थापना।
- राज्यभर में चिन्हित बावड़ियों के संरक्षण एवं पुनरुद्धार (रिस्टोरेशन) के कार्य किए जाएंगे।
- शेखावाटी हवेली संरक्षण योजना के अंतर्गत झुंझुनूं, सीकर एवं चूरू जिलों की 660 से अधिक हवेलियों में फसाड इम्प्रूवमेंट, स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण के कार्य किए जाएंगे तथा पर्यटन इकाई के रूप में विकसित करने हेतु इच्छुक हवेली मालिकों को वित्तीय सहायता दी जाएगी।
- शेखावाटी क्षेत्र की हवेलियों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने हेतु यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने के प्रयास किए जाएंगे।
- पश्चिमी राजस्थान में जैसलमेर, बीकानेर, जालोर, जोधपुर एवं बाड़मेर को जोड़ते हुए थार सांस्कृतिक सर्किट विकसित किया जाएगा।
- झुंझुनूं में वॉर म्यूज़ियम की स्थापना की जाएगी।
- वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत 6,000 वरिष्ठ नागरिकों को हवाई मार्ग से पशुपतिनाथ (काठमांडू) सहित अन्य तीर्थ स्थलों की यात्रा कराई जाएगी तथा 50,000 वरिष्ठ नागरिकों को एसी ट्रेन द्वारा विभिन्न तीर्थ स्थलों की यात्रा कराई जाएगी।
- ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु होमस्टे संचालकों को बैंक ऋण पर ब्याज अनुदान (इंटरेस्ट सब्सिडी) प्रदान की जाएगी।
- सांस्कृतिक एकीकरण को प्रोत्साहित करने हेतु संभाग स्तर पर लोक नृत्य महोत्सवों का आयोजन किया जाएगा।
- टूरिस्ट असिस्टेंस फोर्स (TAF) के कैडर के सौंदर्यीकरण, महिला कर्मियों की तैनाती तथा टूरिस्ट गाइड्स की सुविधाओं के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान।
- प्रमुख त्योहारों जैसे होली, दीपावली आदि के अवसर पर मंदिरों में सौंदर्यीकरण एवं आरती जैसे आयोजनों हेतु प्रावधान।
- देवस्थान विभाग की रिक्त भूमि पर बीओटी मॉडल के माध्यम से धर्मशालाओं के विकास हेतु नई नीति बनाई जाएगी।
- सवाई माधोपुर एवं बांसवाड़ा में फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन की स्थापना की जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMATUL MISHRA
FollowFeb 11, 2026 14:04:590
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowFeb 11, 2026 14:04:090
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 11, 2026 14:03:530
Report
SLSanjay Lohani
FollowFeb 11, 2026 14:03:340
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowFeb 11, 2026 14:03:200
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowFeb 11, 2026 14:03:000
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 11, 2026 14:02:430
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 11, 2026 14:02:270
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 11, 2026 14:02:110
Report
AMAbhishek Mathur
FollowFeb 11, 2026 14:01:530
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 11, 2026 14:01:350
Report
TCTanya chugh
FollowFeb 11, 2026 14:01:180
Report
BBBindu Bhushan
FollowFeb 11, 2026 14:01:040
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 11, 2026 14:00:500
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 11, 2026 14:00:310
Report