Back
राजस्थान भाजपा सोशल मीडिया वॉरियर्स दो साल की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाने का प्रयास
VSVishnu Sharma
Dec 07, 2025 13:35:11
Jaipur, Rajasthan
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सूचना क्रांति के युग में सोशल मीडिया जनता के बीच पहुंचने का मजबूत और सरल माध्यम है। बीजेपी के सोशल मीडिया वॉरियर्स कांग्रेस के भ्रामक प्रचार के खिलाफ लड़ें। साथ ही मजबूत तथ्यों के साथ उनका जवाब देकर जनता को असलियत बताएं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया से जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाएं। दुर्गापुरा कृषि अनुसंधान केन्द्र में बीजेपी के सोशल मीडिया वॉरियर्स की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में प्रदेशभर से बीजेपी से जुड़े करीब एक हजार सोशल मीडिया एन्फ्लुएंसर बुलाए गए। बीजेपी आईटी और सोशल मीडिया से जुड़े इन एन्फ्लुएंसर सरकार की दो साल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का जिम्मा दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की आकांक्षाओं से बने संकल्प पत्र का क्रियान्वयन करते हुए राज्य सरकार प्रदेश का सर्वांगीण विकास कर रही है। लगभग दो वर्ष के कार्यकाल में करीब 70 फीसदी संकल्प पत्र के वादों को पूरा भी कर लिया गया है। भाजपा सरकार ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र को बिना भेदभाव के 28 करोड़ रुपए दिए हैं। सीएम ने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता भ्रामक प्रचार कर जनता को बरगला रहे हैं। इनको सोशल मीडिया वॉरियर्स मुंह तोड़ जवाब दें। इसके लिए सही तथ्यों का इस्तेमाल कर अपनी बात सोशल मीडिया के माध्यम से कहें ताकि लोगों तक जानकारी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय पेपर लीक हुए जिससे युवाओं के सपनों के साथ कुठाराघात हुआ। भाजपा की सरकार में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। राज्य सरकार 2 वर्षों में युवाओं को 92 हजार सरकारी नियुक्तियां दे चुकी है। इस माह लगभग 15 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार के गठन के समय प्रदेश के विकास का रोडमैप तैयार किया गया, जिसके अनुसार योजनाओं और नीतियों का क्रियान्वयन किया जा रहा है। हमने लंबित रामजुल सेतु लिंक परियोजना और यमुना जल समझौते को गति दी है। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के दौरान लगभग 35 लाख करोड़ रुपये से अधिक के MOUs किए गए। इनमें से 7 लाख करोड़ से अधिक के धरातल पर उतर चुके हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। आज राजस्थान में किसानों को किसान सम्मान निधि, पशुपालकों को डेढ़ लाख का गोपालक क्रेडिट कार्ड दिया जा रहा है। करीब 22 जिलों के किसानों को दिन के समय में बिजली उपलब्धता शुरू भी हो चुकी है। सोशल मीडिया से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता पार्टी के मजबूत स्तंभ हैं। वे जन-जन तक राज्य सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाएं और पार्टी को मजबूत करेंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JAJhulan Agrawal
FollowMar 03, 2026 04:18:020
Report
KSKashish Singh
FollowMar 03, 2026 04:17:250
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 03, 2026 04:17:03Udaipur, Rajasthan:उदयपुर
उदयपुर से खबर,
तैयार के गोदाम में लगी आग,
प्रताप नगर थाना इलाके के ट्रांसपोर्ट नगर की घटना,
सूचना पर दमकल की गाड़ियां पहुंची मौके पर,
आग पर काबू पाने का प्रयास जारी,
0
Report
AOAjay Ojha
FollowMar 03, 2026 04:16:560
Report
LSLaxmi Sharma
FollowMar 03, 2026 04:16:000
Report
WJWalmik Joshi
FollowMar 03, 2026 04:15:480
Report
SSSHARVAN SHARMA
FollowMar 03, 2026 04:15:400
Report
RSRAKESH SINGH
FollowMar 03, 2026 04:15:270
Report
ANAnil Nagar1
FollowMar 03, 2026 04:15:090
Report
UJUmesh Jadhav
FollowMar 03, 2026 04:04:50Thane, Maharashtra:कल्याणात होळी उत्साहात साजरी...टिटवाळ्यातील हरिओम व्हॅली सोसायटीची एक सोसायटी एक होळी... कल्याण के टिटवाला में होळी की 30 साल की परंपरा जारी
0
Report
UJUmesh Jadhav
FollowMar 03, 2026 04:04:180
Report
IKIsateyak Khan
FollowMar 03, 2026 04:03:500
Report
AYAmit Yadav
FollowMar 03, 2026 04:03:360
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 03, 2026 04:03:200
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowMar 03, 2026 04:03:100
Report
