Back
राजस्थान पहला राज्य बना जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत एमओयू साइन करने वाला
ACAshish Chauhan
Mar 17, 2026 16:01:04
Jaipur, Rajasthan
जयपुर- राजस्थान ने ‘हर घर जल’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत नई गाइडलाइन्स के अनुसार केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय के साथ एमओयू करने वाले देश के पहले राज्य बनने का गौरव प्राप्त किया है। यह एमओयू केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैया लाल की गरिमामय उपस्थिति में जल शक्ति मंत्रालय, नई दिल्ली में हस्ताक्षरित किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश की जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए इसके लिए केन्द्र सरकार से आग्रह किया था। वहां से अनुमति मिलने के बाद यह एमओयू साइन किया गया है। यह एमओयू राज्य में जल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। केंद्र-राज्य में समन्वय से मिशन को मिलेगी गति - प्रदेश में डबल इंजन की सरकार प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। इस पहल के माध्यम से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छ जल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी, जिससे विशेष रूप से महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार आएगा और दैनिक जीवन अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनेगा। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जल जीवन मिशन के विस्तारित स्वरूप को स्वीकृति मिलने के बाद मिशन को अधिक प्रभावी, जवाबदेह एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है। यह एमओयू प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक नल से स्वच्छ एवं नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित करने, सेवा गुणवत्ता में सुधार, समयबद्ध लक्ष्य प्राप्ति तथा पारदर्शिता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर केन्द्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना, जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा सहित अन्य केन्द्रीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRaushan Kumar
FollowMar 17, 2026 17:05:30Noida, Uttar Pradesh:हरियाणा कांग्रेस के विधायक गोकुल सेतिया कल चंडीगढ़ में कांग्रेस कार्यालय के बाहर धरना देंगे
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 17, 2026 17:05:180
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowMar 17, 2026 17:05:000
Report
ASARUN SINGH
FollowMar 17, 2026 17:04:150
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowMar 17, 2026 17:04:040
Report
ASABDUL SATTAR
FollowMar 17, 2026 17:03:510
Report
MPMahesh Pareek
FollowMar 17, 2026 17:03:180
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 17, 2026 17:03:000
Report
YNYogesh Nagarkoti
FollowMar 17, 2026 17:02:450
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowMar 17, 2026 17:02:340
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowMar 17, 2026 17:02:250
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 17, 2026 17:02:050
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowMar 17, 2026 17:01:440
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 17, 2026 17:01:140
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 17, 2026 17:01:000
Report