Back
पश्चिमी विक्षोभ से राजस्थान में बारिश, जयपुर समेत कई जिलों में मौसम बदला
PTPreeti Tanwar
Jan 23, 2026 11:02:37
Jaipur, Rajasthan
पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, जयपुर समेत कई जिलों में बारिश
प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। राजधानी जयपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से मेघगर्जन के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश जिलों के लिए अलर्ट जारी करते हुए तेज आंधी, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी दी। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई।
मौसम विभाग के अनुसार जैसलमेर, बीकानेर, गंगानगर, जोधपुर और बाड़मेर में पश्चिमी विक्षोभ का अधिक असर रहेगा। वहीं चूरू, सीकर, नागौर, अजमेर और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं।
24 घंटे में पुष्कर में सबसे ज्यादा बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश रिकॉर्ड की गई। अजमेर के पुष्कर में सबसे अधिक 13.0 मिमी बारिश दर्ज हुई। कुछ स्थानों पर वज्रपात और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जबकि कहीं-कहीं हल्का से मध्यम कोहरा भी देखा गया।
तापमान में गिरावट
प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान जवाई बांध (पाली) में 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान जैसलमेर में 6.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। जयपुर में अधिकतम तापमान 25.1 और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहा।
आज भी रहेगा असर, दो दिन बाद मौसम शुष्क
मौसम विज्ञानिक राधेश्याम शर्मा के अनुसार शुक्रवार को पूर्वी और उत्तरी राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर जारी रहेगा। भरतपुर, जयपुर और शेखावाटी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में इसका असर धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा। इसके बाद अगले दो दिनों तक मौसम शुष্ক रहने के आसार हैं।
बाईट- मौसम विज्ञानिक राधेश्याम शर्मा
फिर बढ़ेगी सर्दी
24 और 25 जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन उत्तरी हवाओं के असर से तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। 26 से 28 जनवरी के बीच एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। 27 जनवरी को इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा। इस दौरान उदयपुर, अजमेर, भरतपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्रों में मावठ की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार 28 जनवरी के बाद मौसम सामान्य होगा, लेकिन उत्तरी हवाओं के चलते ठंड बनी रहेगी। फरवरी के पहले सप्ताह तक सर्दी का असर जारी रहने और नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना भी मौसम विभाग की ओर से जताई गई है
प्रीति सैनी जी मीडिया जयपुर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RBRAKESH BHAYANA
FollowMar 11, 2026 12:52:280
Report
DSDeepesh shah
FollowMar 11, 2026 12:51:480
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 11, 2026 12:51:320
Report
ADArjun Devda
FollowMar 11, 2026 12:51:200
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowMar 11, 2026 12:51:010
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowMar 11, 2026 12:50:380
Report
JPJitendra Panwar
FollowMar 11, 2026 12:50:270
Report
AMAbhishek Mathur
FollowMar 11, 2026 12:50:140
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowMar 11, 2026 12:50:030
Report
MGMOHIT Gomat
FollowMar 11, 2026 12:49:530
Report
ASABDUL SATTAR
FollowMar 11, 2026 12:49:450
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 11, 2026 12:48:310
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 11, 2026 12:46:430
Report
SGSANJEEV GIRI
FollowMar 11, 2026 12:46:320
Report
KJKunal Jamdade
FollowMar 11, 2026 12:45:580
Report