Back
जलमहल घटना में लैपर्ड हमला: सेल्फ डिफेंस बनाम वन कानून पर सवाल
ACAshish Chauhan
Nov 16, 2025 12:38:06
Jaipur, Rajasthan
लैपर्ड को पीटना सेल्फ डिफेंस या वन अधिनियम का उल्लंघन? जलमहल घटना के बाद सवाल उठे, दो लोग बुरी तरह जख्मी. जयपुर-नाहरगढ़ वन्यजीव अभयारण्य की गुर्जर घाटी में एक मकान में लैपर्ड घुस आया. इस दौरान लैपर्ड से संघर्ष के बीच दो लोग बुरी तरह से जख्मी हुए. एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें तीन लोग लैपर्ड को कंबल ओढ़ाकर दबोचे हुए दिखाई दे रहे और एक व्यक्ति लाठी-डंडे से लैपर्ड के सिर पर मारते हुए दिखा रहा. वायरल होने के बाद वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची. लोगों का कहना था कि अचानक लैपर्ड ने गोविंदी देवी के पैर पकड़ लिए. पैर छुड़ाने को मुश्किल से छोड़ा गया. लैपर्ड के हमले में गोविंदी बुरी तरह घायल हो गईं, वह एसएमएस अस्पताल में भर्ती हैं, करीब 40 टांके आए हैं. वहीं लैपर्ड के हमले में स्थानीय निवासी लोकेश का हाथ ज़ख्मी हुआ है. लोग कहते हैं कि सेल्फ डिफेंस के लिए लैपर्ड को कंबल में दबोचा गया. वीडियो में लाठी डंडे से मारते दिख रहे. वन अधिकारी रेंजर रघुवेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि वन अधिनियमों के उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. सेल्फ डिफेंस में लैपर्ड को डंडे से नहीं मार सकते. इसलिए चोटिल लोगों के विरुद्ध वन विभाग केस दर्ज करेगा. वन अधिनियम क्या कहता है? वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के उल्लंघन पर दंड निर्धारित है; न्यायालय दोषी ठहराए तो कैद और/या जुर्माना हो सकता है. घायल लैपर्ड की तलाश जारी है; वन विभाग घायल लैपर्ड को रेस्क्यू कर रहा है. सवाल यह भी है कि जंगल से निकलकर लैपर्ड बार बार आबादी क्षेत्र में क्यों पहुंच रहा है? क्या सच में जंगल में शिकार नहीं मिल रहा?
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSantosh Kumar
FollowMar 17, 2026 09:35:410
Report
ADAnup Das
FollowMar 17, 2026 09:35:290
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 17, 2026 09:35:000
Report
ANAnil Nagar1
FollowMar 17, 2026 09:34:350
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 17, 2026 09:34:280
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 17, 2026 09:34:20Noida, Uttar Pradesh:BHUBANESWAR (ODISHA): ASHOK KUMAR DAS (CONGRESS) ON CROSS-VOTING IN ODISHA RAJYA SABHA POLLS
0
Report
ASARUN SINGH
FollowMar 17, 2026 09:34:010
Report
HGHarish Gupta
FollowMar 17, 2026 09:33:330
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 17, 2026 09:31:490
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowMar 17, 2026 09:31:380
Report