Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302006
जयपुर ग्रामीण आबकारी टीम ने प्री-वेडिंग पार्टी से 13 पेटी विदेशी शराब पकड़ी
KCKashiram Choudhary
Nov 07, 2025 06:52:49
Jaipur, Rajasthan
काशीराम जयपुर। प्री वैडिंग पार्टी में पकड़ी विदेशी शराब। जयपुर ग्रामीण आबकारी टीम की कार्रवाई। 13 पेटी विदेशी इम्पोर्टेड शराब पकड़ी गई। आधा दर्जन अन्य ब्रांड की शराब भी हुई बरामद। कलवाड़ा स्थित गैलेक्सी बैंक्वेट एंड रिसोर्ट पर की गई कार्रवाई। जयपुर ग्रामीण DEO राजेन्द्र गर्ग और टीम ने की कार्रवाई। महेन्द्र नामक एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार।
11
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AKAshwani Kumar
Nov 07, 2025 11:24:11
Bhagalpur, Bihar:नवगछिया के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के कचहरी मैदान में महागठबंधन की जनसभा में उस वक्त अफरातफरी का माहौल बन गया जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के मंच पर पहुंचते ही भीड़ बेकाबू हो गई। मंच के सामने लगी बैरिकेडिंग तोड़ते हुए सैकड़ों समर्थक और कार्यकर्ता मंच तक जा पहुंचे। लोगों में तेजस्वी से हाथ मिलाने और नजदीक से देखने की होड़ मच गई। तेजस्वी यादव के साथ मंच पर आईपी गुप्ता मौजूद थे। दोनों नेता महागठबंधन के गोपालपुर विधानसभा प्रत्याशी प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव के समर्थन में सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। कार्यक्रम का निर्धारित समय दोपहर 12:30 बजे था, लेकिन तेजस्वी करीब डेढ़ घंटे की देरी से सभा स्थल पहुंचे। उनके पहुंचते ही मैदान में मौजूद समर्थकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। कई कार्यकर्ता सुरक्षा घेरा तोड़कर मंच की ओर दौड़ पड़े। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को पसीने चूट गए। हालांकि अफरातफरी के बीच तेजस्वी यादव ने मंच से लोगों को शांत रहने की अपील की और महागठबंधन के उम्मीदवार के समर्थन में जनता से वोट करने की अपील की। इस दौरान तेजस्वी यादव करीब डेढ़ मिनट तक मंच पर रहे। जब तेजस्वी और आईपी गुप्ता मंच से हेलीकॉप्टर की तरफ गए तो वहां भी समर्थकों में उनसे हाथ मिलाने और नजदीक से की होड़ मंच गई।
0
comment0
Report
KNKumar Nitesh
Nov 07, 2025 11:23:50
Forbesganj, Bihar:फारबिसगंज में पुल धंसने के मामले में भ्रष्टाचार खुलकर सामने आने लगा है, जिस जगह पुल का निर्माण कार्य हुआ है वह फारबिसगंज ग्रामीण कार्य विभाग के अंतर्गत आता है जबकि पुल का निर्माण अररिया ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा करवाया गया , 2019 में 129 मीटर लंबी इस पुल का निर्माण करीब 3.5 करोड़ रुपये की लागत से हुआ था लेकिन यह पुल निर्माण के समय से ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया , खवासपुर में सहवाजपुर से पटेगना जाने वाली सड़क मार्ग में पुल के नदी में धंस जाने के बाद चीफ इंजीनियर के नेतृत्व में 5 सदस्यीय जाँच दल का गठन किया गया है, जांच दल में चीफ इंजीनियर के साथ पुल सलाहकार बालकृष्ण सिंह, राज्य गुणवत्ता आयोग से राजीव रंजन कुमार, तकनीकी विशेषज्ञ रमेश सिंह और आईआईटी पटना के प्रोफेसर वैभव सिंघल शामिल हैं, टीम कल यहाँ पहुँच कर जांच करेगी, पुल के धंस जाने के बाद विभाग द्वारा पुल पर आवागमन पूर्ण रूप से बंद करने का भी दावा किया जा रहा है जबकि पुल से मोटरसाइकिल और लोगो का आवागमन अभी भी चालू है
0
comment0
Report
AMATUL MISHRA
Nov 07, 2025 11:23:28
Banda, Uttar Pradesh:बांदा शहर के कचेहरी पुल के नीचे शुक्रवार को कुछ लोगों ने एक ई रिक्शा चालक से जमकर मारपीट की। वही मारपीट का वीडियो कुछ लोगों ने बना लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग एक व्यक्ति से मारपीट कर रहे हैं। पीड़ित रिक्शा चालक का नाम ब्रजेश सिंह है जो मारपीट में घायल भी हो गया। इसने बताया कि मैं ई रिक्शा को सड़क के किनारे खड़ा कर खाना खा रहा था। उसी दौरान तहसील में काम करने वाले कुछ लोग आए और मेरा ई रिक्शा वहां से हटने लगे। तो मैंने पूछा कि मेरा रिक्शा कहां ले जा रहे हो। और इसी बात पर उन लोगों ने अचानक मुझसे मारपीट शुरू कर दी। फिलहाल ई रिक्शा चालक की तरफ से अभी तक कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। वहीं मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है की मारपीट करने वाला युवक बांदा के भाजपा दंपति नेता का बेटा है। लोग अपने साथियों के साथ मिलकर ई रिक्शा चालक को बेरहमी से पीट रहा है बताया जा रहा है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के स्वराज कॉलोनी मोहल्ले का रहने वाला है दबंग युवक
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Nov 07, 2025 11:23:09
Gorakhpur, Uttar Pradesh:रेलवे स्टेशन पर 99 लाख की बरामदगी, जीआरपी की बड़ी कार्रवाई गोरखपुर: जीआरपी को मिली बड़ी सफलता! एसपी रेलवे के अभियान के दौरान गोरखपुर रेलवे स्टेशन से 99 लाख 9 हजार रुपये कैश बरामद किए गए हैं। SHO जीआरपी अनुज सिंह की टीम ने सघन चेकिंग के दौरान एक यात्री को पकड़ा, जिसके बैग में इतनी भारी रकम पाई गई। आरोपी की पहचान मुकुंद माधव, निवासी मोकामा, बिहार के रूप में हुई है। वह वैशाली ट्रेन से बिहार जाने की फिराक में था। पूछताछ में उसने बताया कि यह रकम गोरखपुर के एक व्यक्ति ने दी थी। फिलहाल जीआरपी ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बरामदगी गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 से हुई है।
0
comment0
Report
BPBHUPESH PRATAP
Nov 07, 2025 11:22:53
Greater Noida, Uttar Pradesh:यूपी के राज्यमंत्री अरुण कुमार सक्सेना पहुँचे ग्रेटर नोएडा दिल्ली एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को लेकर की जा रही है मीटिंग मीटिंग में यूपी पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन, प्रिंसीपल सेकेट्री अनिल कुमार, पॉल्युशन विभाग, सभी तीनों प्राधिकरण के अधिकारी, DM, ट्रैफिक विभाग, गाजियाबाद के अधिकारियों को बुलाया गया बढ़ते प्रदूषण को लेकर विभाग क्या कदम उठा रहे है उसको लेकर चर्चा की जा रही है ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सभागार में हुई मीटिंग समीक्षा बैठक के बाद यूपी के राज्य मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि पिछले साल के मुकाबले इस बार प्रदूषण का स्तर कम है, इसका कारण है कि विभागों की तरफ से तैयारी पहले ही शुरू कर दी गई थी, सभी विभागों के द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा किस तरीके के कम प्रदूषण को कम करने के लिए उठाए जा रहे हैं।
0
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Nov 07, 2025 11:22:40
Chittorgarh, Rajasthan:सुकमा ज़िले के मिलمपल्ली गाँव (थाना जगारगुंडा, तहसील कोटा) में 3 नवम्बर 2025 की शाम नक्सलियों द्वारा एक चर्च और घरों को आग लगाने का मामला सामने आया है. छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर यह आरोप लगाए हैं.. अरुण पन्ना लाल के साथ सुकमा के स्थानीय लोग भी पीसी में शाम हुए.. उन्होंने प्रेस कांफ्रेस कर बताया कि नक्सली मुचाकी देवा, झिथरु और संदीप के नेतृत्व में करीब 200 की भीड़ ने हिंसा और आगजनी की.. साथ ही कहा गांव के कुछ लोग चर्च नही जाने की धमकी दे रहे थे. ग्राम पंचायत भी बुलाई गई थी जबकि गांव वालों का कहना है कि वे वर्षों से शांतिपूर्वक रह रहे हैं और किसी का धर्म परिवर्तन नहीं किया. पीड़ितों ने बताया कि नक्सलियों ने धमकी दी कि अगर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई तो उन्हें मार दिया जाएगा. इस घटना के बाद पीड़ित जंगल में शरण लेने को मजबूर हैं. छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि सरकार, नक्सली और पुलिस सभी धर्म छोड़ने के मुद्दे पर एक ही भाषा बोल रहे हैं.उन्होंने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की.
0
comment0
Report
STSumit Tharan
Nov 07, 2025 11:22:26
Jhajjar, Haryana:अपने एक ही ब्यान में अभय,बिश्नोई और श्रुति चौधरी काे निपटा गई पूर्व मंत्री गीता भुक्कल: अभय चौटाला के कांग्रेस पर लगाए वोट चोरी के बयान पर किया कटाक्ष कहा: विपक्षी नेता नहीं,केवल और केवल भाजपा की राजनीति चमकाने के लिए कर रहे है अभय चौटाला काम: कुलदीप बिश्नोई द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष को भ्रष्टाचारी बताने का भी दिया भुक्कल ने जवाब: पूर्व मंत्री बोली, यह बिश्नोई नहीं बोल रहा है उनका दर्द,पहले कुलदीप बिश्नोई के साथ रह चुके है राव नरेन्द्र यादव: उम्मीद यहीं,कि नए अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी होगी पूरी तरह से मजबूत,कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए कर रहे है अच्छा काम: कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी द्वारा कांग्रेस को कमजोर और बीमार पार्टी बताए जाने पर बोली पूर्व मंत्री भुक्कल कहा: विरोधी होने के नाते श्रुति कर रही है ऐसी बात,सभी को पता है कांग्रेस में उन्हें व उनकी मां किरण चौधरी को मिले थे सम्मानीय पद: कांग्रेस की सदभावना यात्रा में पार्टी के किसी बड़े नेता के शामिल न होने के सवाल का भी दिया जवाब: पूर्व मंत्री बोली, बृजेन्द्र की सदभावना यात्रा से कांग्रेस होगी मजबूत,लेकिन पार्टी की अधिकारिक यात्रा नहीं है पूर्व सांसद की सदभावना यात्रा: पार्टी से मिले निर्देश तो सभी नेता होंगे सदभावना यात्रा में शामिल: भुक्कल ने एक बार फिर लगाया चुनाव आयोग पर भाजपा की कठपुतली बनकर काम करने का आरोप कहा:भाजपाईयों को दी नसीहत,चुनाव आयोग के वकील बनकर ब्यान देने का काम न करे भाजपाई
0
comment0
Report
BSBHARAT SHARMA
Nov 07, 2025 11:21:21
Majitha, Punjab:ਪਿੰਡ ਮਰੜੀ ਖੁਰਦ ਵਿੱਚ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਯੁਵਾ ਨੇਤਾ ਤੇ ਬਿਕਰਮ ਮਜੀਠੀਆ ਦੇ ਕਰੀਬੀ ਨੂੰ ਮਾਰਿਆ ਗੋਲੀਆਂ. ਘਰੋ ਭਤੀਜੀ ਨੂੰ ਕਾਲਜ ਲਈ ਬਸ ਵਿੱਚ ਚੜਾਉਣ ਗਏ ਚਾਚੇ ਨੂੰ ਵਜੀਆ ਗੋਲੀਆ. ਤਿੰਨ ਅਣਪਛਾਤੇ ਨੋਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਪਿੰਡ ਮਰੜੀ ਖੁਰਦ ਦੇ ਮੁਖਵਿੰਦਰ ਤੇ ਚਲਾਇਆ ਗੋਲਿਆ. ਧੜਾਧੜ ਨੋ ਰਾਉਦ ਫਾਇਰ ਚੋ ਪਂਜ ਗੋਲੀਆ ਲਗਣ ਤੋ ਬਾਅਦ ਪੀੜੀਤ ਨੂੰ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹਸਪਤਾਲ ਦਾਖਿਲ ਹਾਲਾਤ ਗੰਭੀਰ. ਪੁਲੀਸ ਕਰ ਰਹੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਜਾਂਚ, ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਕੀਤੀ ਇਨਸ਼ਾਫ ਦੀ ਮੰਗ. ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ:- ਮਾਮਲਾ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦਿਹਾਤੀ ਦੇ ਪਿੰਡ ਮਰੜੀ ਖੁਰਦ ਤੋ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ ਜਿਥੋ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਮੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਤਿੰਨ ਅਣਪਛਾਤੇ ਨੋਜਵਾਨਾ ਵਲੋ ਗੋਲੀਆ ਮਾਰਿਆ ਗਈਆ ਹਨ ਜਿਸਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪਿੰਡ ਵਿਚ ਸਹਿਮ ਦਾ ਮਾਹੋਲ ਬਣਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ. ਇਸ ਸੰਬਧੀ ਮੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਮੈਬਰ ਅਤੇ ਪਿੰਡ ਦੇ ਸਰਪੰਚ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਮੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਜੋ ਕਿ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਦਾ ਕੰਮ ਕਰਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਆਪਣੀ ਭਤੀਜੀ ਨੂੰ ਐਕਟਿਵਾ ਤੇ ਕਾਲਜ ਜਾਣ ਲਈ ਬਸ ਤੇ ਚੜਾਉਣ ਆਇਆ ਸੀ ਅਤੇ ਬਸ ਰਵਾਨਾ ਹੋਣ ਤੋ ਬਾਦ ਮੋਟਰਸਾਇਕਲ ਸਵਾਰ ਤਿੰਨ ਅਣਪਛਾਤੇ ਨੋਜਵਾਨਾਂ ਵਲੋ ਮੁਖਵਿੰਦਰ ਨੂੰ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾ ਨੋ ਰੌਂਦ ਫਾਇਰ ਕੀਤੇ ਜਿਸ ਵਿਚ ਪੰਜ ਗੋਲੀਆਂ ਲਗਣ ਤੇ ਮੁਖਵਿੰਦਰ ਨੂੰ ਗੰਭੀਰ ਹਾਲਤ ਵਿਚ ਹਸਪਤਾਲ ਦਾਖਿਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ ਫਿਲਹਾਲ ਗੋਲੀਆਂ ਮਾਰਨ ਪਿੱਛੇ ਦੇ ਕਾਰਨ ਬਾਰੇ ਅਜੇ ਕੁਝ ਵੀ ਸ਼ਪਸਟ ਨਹੀ ਹੈ। ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਸਾਰੇ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਵਿਚ ਜੁਟੀ ਹੈ ਅਤੇ ਅਸੀ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਕੌਲੌ ਇਨਸ਼ਾਫ ਦੀ ਮੰਗ ਕਰਦੇ ਹਾਂ. ਸ਼ੁਤਰਾ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਤੋ ਗਲ ਕਰੀਏ ਤਾਂ ਮੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਮਰੜੀ ਖੁਰਦ ਹਲਕਾ ਮਜੀਠਾ ਦਾ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਹੈ ਅਤੇ ਬਿਕਰਮ ਮਜੀਠੀਆ ਦਾ ਖਾਸਮਖਾਸ ਦਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਹੋ ਸਕਦਾ ਕਿ ਸਿਆਸੀ ਰੰਜਿਸ਼ ਦੇ ਚਲਦੇ ਉਸ ਨੂੰ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ ਹੋਵੇ ਫਿਲਹਾਲ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਹਰ ਪਖੋ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਬਰੀਕੀ ਨਾਲ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਦਿਹਾਤੀ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਡੀ ਐਸ ਪੀ ਇੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਿੰਡ ਮਰੜੀ ਖੁਰਦ ਤੋ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ ਜਿਥੋ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਮੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਜੋ ਕਿ ਘਰੋ ਭਤੀਜੀ ਨੂੰ ਕਾਲਜ ਲਈ ਬਸ 'ਚ ਚੜਾਉਣ ਲਈ ਗਿਆ ਸੀ ਉਸ ਉੱਤੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਤਿੰਨ ਅਣਪਛਾਤੇ ਨੋਜਵਾਨਾ ਵਲੋ ਗੋਲੀਆ ਮਾਰਿਆ ਗਈ ਮੋਕੇ ਤੋਂ ਸਤ ਦੇ ਕਰੀਬ ਗੋਲੀਆਂ ਦੇ ਖੋਲ ਬ੍ਰਾਮਦ ਹੋਏ ਹਨ ਉਨ੍ਹਾ ਨੂੰ ਅਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਅਮਨਦੀਪ ਹਸਪਤਾਲਾਲ਼ ਵਿਚ ਇਲਾਜ਼ ਦੇ ਲਈ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ ਪੁਲੀਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦੋਸ਼ੀਆ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਜਲਦ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰ ਲਿਆ ਜਾਵੇਗਾ.
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Nov 07, 2025 11:20:12
Mathura, Uttar Pradesh:फेरों के बाद दूल्हे को आए चक्कर, बिना दुल्हन बैरंग लौटी बारात; साढ़े चार लाख रुपए लेने का आरोप मथुरा। नंदगांव में शादी का माहौल उस समय तनाव में बदल गया, जब सात फेरों के बाद विदाई के दौरान दूल्हे को चक्कर आने लगे और वह बेहोश हो गया। दुल्हन पक्ष ने दूल्हे की 'दौरा बीमारी' (मिर्गी या संबंधित बीमारी) की जानकारी छिपाने का आरोप लगाते हुए विदाई से इनकार कर दिया, जिसके बाद बारात को बिना दुल्हन के ही बैरंग लौटना पड़ा। दूल्हा पक्ष ने दुल्हन पक्ष पर बारात के खर्चे के नाम पर जबरन साढ़े चार लाख रुपए लेने का गंभीर आरोप लगाया है। दो बेटों की शादी में विवाद मामला फरीदाबाद के ओगानपुर निवासी पप्पू के परिवार से जुड़ा है। पप्पू के दो बेटों की शादी नंदगांव निवासी बाबूलाल की दो बेटियों से तय हुई थी। रविवार को पप्पू धूमधाम से दोनों बेटों की बारात लेकर नंदगांव पहुंचे। शादी की सभी रस्में और सात फेरे खुशी-खुशी संपन्न हुए, लेकिन विवाद विदाई के समय शुरू हुआ। विदाई के समय बिगड़ी तबीयत सुबह जब बहुओं की विदाई की तैयारी चल रही थी, तभी पप्पू का बड़ा बेटा दीपक चक्कर आने पर बेहोश होकर गिर पड़ा। यह देखते ही दुल्हन पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि दूल्हे को दौरा (मिर्गी) पड़ने की बीमारी है, जिसे जानबूझकर छिपाया गया। इस बात पर दुल्हन (बाबूलाल) अपनी दोनों बेटियों की विदाई न करने पर अड़ गया。 पंचायत में हुआ समझौता मामला बिगड़ने पर गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में यह तय हुआ कि छोटी बेटी की विदाई कुछ दिन बाद कर दी जाएगी। हालांकि, दूल्हा पक्ष (पप्पू) का आरोप है कि इस दौरान दुल्हन पक्ष ने बारात के खर्चे के नाम पर उनसे साढ़े चार लाख रुपए जबरन ले लिए, लेकिन इसके बावजूद आज तक बहुओं को विदा नहीं किया गया। थाने पहुंचा मामला रुपए देने के बाद भी बहुओं की विदाई न होने पर पप्पू गुरुवार को थाना बरसाना पहुंचे और दोनों बहुओं की विदाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक चेतराम शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले ही पंचायत में फैसला हो गया था। थाना प्रभारी के अनुसार, पंचायत में यह बात तय हुई है कि दुल्हन पक्ष जल्द ही लिए गए रुपए वापस करेगा और इस संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। पुलिस दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते के आधार पर मामले को निपटाने का प्रयास कर रही है。
0
comment0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Nov 07, 2025 11:19:28
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के बसौदा गांव में ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जांच के लिए एक टीम पहुंची। टीम ने शिकायत में बताए गए बिंदुओं पर जांच की, जिसमें कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई। जांच के दौरान शिकायतकर्ता और ग्राम प्रधान दोनों मौके पर मौजूद नहीं थे। जल निगम के सहायक अभियंता दीपक कुमार के नेतृत्व में टीम ने यह जांच की। ग्राम सचिव कुबेर सिंह खोखर ने जांच के सभी बिंदुओं पर टीम को सहयोग दिया। टीम को सभी विकास कार्य सही पाए गए। बसौदा गांव के निवासी रिंकू गुप्ता ने ग्राम प्रधान के विकास कार्यों को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। इससे पहले भी ग्राम प्रधान के कार्यों की कई बार जांच हो चुकी है, लेकिन किसी भी जांच में कोई लापरवाही सामने नहीं आई थी। सहायक अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि मौके पर की गई जांच में फिलहाल कोई अनियमितता नहीं मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता द्वारा कई बार शिकायतें की गई हैं, लेकिन जब उसे मौके पर बुलाया जाता है तो वह उपस्थित नहीं होता। ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्य संतोषजनक पाए गए हैं और अधिकारी अपनी जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपेंगे।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top