Back
अंता उपचुनाव में भाजपा फिर जीत का दावा, मोरपाल सुमन पर जोर
VSVishnu Sharma
Oct 20, 2025 09:31:34
Jaipur, Rajasthan
अंता विधानसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने एक बार फिर जीत का दावा किया है। बीजेपी नेताओं का मानना है कि पार्टी प्रत्याशी मोरपाल सुमन की छवि और क्षेत्र में लगे लड़ाका कार्यकर्ताओं की बदौलत चुनाव में जीत हासिल होगी।
अंता उपचुनाव में जीत को लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों के नेताओं की ओर से दावे किए जा रहे हैं। दीपावली पर बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने अंता विधानसभा उप चुनाव को लेकर कहा कि जनता में जबरदस्त उत्साह है। बीजेपी के प्रत्याशी को जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है। बीजेपी प्रत्याशी निष्कलंक और ज़मीन से जुड़ा हुआ है। वो जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने वाला है। जनता का आशीर्वाद लगातार मिल रहा है। बीजेपी प्रत्याशी मोरपाल सुमन बेदाग है, उस पर किसी भी प्रकार का कोई मुकदमा या आरोप नहीं है। जनता सब देख रही है और खुद निर्णय कर रही है। राठौड़ ने कहा कि नामांकन में बिना किसी बड़े नेता और आयोजन के हजारों लोगों की खुद ही उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि जनता का भरोसा बीजेपी पर है। आने वाले समय में सभी बड़े नेता प्रचार में जुटेंगे और भाजपा पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी।
वहीं बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनियां ने कहा कि बीजेपी संगठन के तौर पर मदन राठौड़ और सरकार के मुखिया के तौर पर भजन लाल शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में अंता चुनाव भारतीय जनता पार्टी जीतेगी। बूथ से लेकर विधानसभा क्षेत्र स्तर तक कार्यकर्ताओं की जबर्दस्त सक्रियता बरकरार है। हमारे तमाम चुनाव लड़ाका लोग वहां पर काम कर रहे हैं, मुझे भरोसा है कि बीजेपी ही वहां चुनाव जीतेगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowOct 20, 2025 12:25:080
Report
SKSunny Kumar
FollowOct 20, 2025 12:24:520
Report
AKAshwani Kumar
FollowOct 20, 2025 12:24:390
Report
AKAshwani Kumar
FollowOct 20, 2025 12:24:150
Report
TSTripurari Sharan
FollowOct 20, 2025 12:23:360
Report
BSBIRENDRA SINHA
FollowOct 20, 2025 12:23:200
Report
RZRajnish zee
FollowOct 20, 2025 12:23:060
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowOct 20, 2025 12:22:520
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowOct 20, 2025 12:22:310
Report
NTNagendra Tripathi
FollowOct 20, 2025 12:22:160
Report
KAKapil Agarwal
FollowOct 20, 2025 12:22:020
Report
JSJitendra Soni
FollowOct 20, 2025 12:21:500
Report
DIDamodar Inaniya
FollowOct 20, 2025 12:21:420
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowOct 20, 2025 12:21:240
Report
ANAJAY NATH
FollowOct 20, 2025 12:20:500
Report