Back
राजस्थान में पहला नेफेड बाजार उद्घाटन: किसानों को उचित मूल्य उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद
ACAshish Chauhan
Feb 13, 2026 13:15:38
Jaipur, Rajasthan
सहकारिता मंत्री ने किया राज्य के प्रथम ‘नेफेड बाजार’ का उद्घाटन,किसानों को उपज का उचित मूल्य, उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण सामग्री होगी उपलब्ध:सहकारिता मंत्री
सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम कुमार दक ने नेहरू सहकार भवन में नेशनल एग्रीकल्चर को-ऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया लि. (नेफेड) द्वारा शुरु किये गए रिटेल आउटलेट ‘नेफेड बाजार’ का फीता काटकर उद्घाटन किया। ‘किसान से किचन तक’ की संकल्पना पर आधारित इस ‘नेफेड बाजार’ के माध्यम से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध होंगे।
दक ने इस अवसर पर कहा कि सहकारिता केवल एक व्यवस्था नहीं है बल्कि विश्वास, सहभागिता और सामूहिक विकास का माध्यम है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश में सहकारी आन्दोलन को सशक्त बनाने के लिए निरन्तर प्रयासरत है। राज्य के इस प्रथम ‘नेफेड बाजार’ का शुभारम्भ किसानों की समृद्धि एवं उपभोक्ताओं की सुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
सहकारिता मंत्री ने कहा कि वर्ष 1958 से किसानों की सहकारी संस्था के रूप में नेफेड किसानों को उचित मूल्य और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। राजस्थान जैसे कृषि प्रधान राज्य में इस प्रकार की पहलें अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नेफेड बाजार न केवल उपभोक्ताओं को शुद्ध, प्रमाणित और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराएगा बल्कि किसानों के लिए स्थायी और लाभकारी विपणन की व्यवस्था भी सुनिश्चित करेगा। साथ ही, उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में राज्य के अन्य जिलों में भी ‘नेफेड बाजार’ स्थापित किए जाएंगे
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 13, 2026 14:45:190
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 13, 2026 14:38:160
Report
RTRAJENDRA TIWARI
FollowFeb 13, 2026 14:38:00Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा के सरकारी स्कूल में बच्चे के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने के दो वीडियो सामने आए हैं
0
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowFeb 13, 2026 14:37:490
Report
DRDivya Rani
FollowFeb 13, 2026 14:37:160
Report
RZRajnish zee
FollowFeb 13, 2026 14:37:010
Report
AYAmit Yadav
FollowFeb 13, 2026 14:36:480
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 13, 2026 14:36:320
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 13, 2026 14:36:230
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 13, 2026 14:36:090
Report
NSNeha Sharma
FollowFeb 13, 2026 14:36:020
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 13, 2026 14:35:490
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowFeb 13, 2026 14:35:360
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 13, 2026 14:35:190
Report
VKVipan Kumar
FollowFeb 13, 2026 14:34:470
Report