Back
यमुना जल अपवर्तन की DPR शीघ्र, राजस्थान-हरियाणा के संयुक्त प्रयास से रास्ता साफ
ACAshish Chauhan
Nov 27, 2025 12:35:34
Jaipur, Rajasthan
राज्य में यमुना जल लाने का मार्ग प्रशस्तशेखावाटी अंचल में पहुंचेगा यमुना जल, सरकार प्रतिबद्ध - जल संसाधन मंत्री जयपुर-राजस्थान के लिए महत्वपूर्ण अपर यमुना रिव्यू कमेटी की 9वीं बैठक नोएडा के यमुना भवन में हुई। इसमें राजस्थान से जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत शामिल हुए। बैठक में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के भागीरथ प्रयासों से वर्षों से लंबित यमुना जल अपवर्तन कार्य को धरातल पर लाने का मार्गप्रशस्त हुआ है। प्रदेश में अंतिम छोर तक जल उपलब्धता की दिशा में महत्वपूर्ण फैसले ले रही हैं। यमुना जल की यह परियोजना राज्य सरकार की प्राथमिकता में है। उन्होंने बताया कि फरवरी, 2024 में यमुना जल के सम्बंध में एक ऐतिहासिक एमओयू के अनुरूप हरियाणा और राजस्थान सरकार द्वारा संयुक्त टास्क फॉर्स का गठन किया गया। इस फॉर्स द्वारा ही डीपीआर को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के शेखावाटी अंचल सीकर, चूरू, झुंझुनूं सहित आसपास के क्षेत्रों की जल सुरक्षा के लिए यमुना जल बेहद आवश्यक है। रावत ने बताया कि इन प्रगतिरत परियोजनाओं के साथ-साथ मानसून में यमुना नदी के व्यर्थ बहकर जा रहे जल में से आंशिक जल राशि राजस्थान में अपवर्तित करने के लिए परिवहन तंत्र का निर्माण किया जाना आवश्यक है। राजस्थान सरकार द्वारा इस तंत्र की डीपीआर तैयार करने के लिए कार्यादेश जारी किए जा चुके हैं। यह डीपीआर दोनों राज्यों की संयुक्त टास्क फॉर्स के समन्वय से तैयार हो रही है। इसे शीघ्र ही केन्द्रीय जल आयोग के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। जल संसाधन मंत्री ने बताया कि इस तंत्र से न केवल बाढ़ में व्यर्थ बहकर जा रहे जल का सदुपयोग संभव होगा, बल्कि भविष्य की इन परियोजनाओं के जल को राजस्थान में लाकर विभिन्न जिलों में जल सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी। रावत ने हथिनी कुण्ड बैराज से राजस्थान में यमुना जल अपवर्तन के लिए रेणुकाजी, लखवार और किशाऊ को राष्ट्रीय परियोजनाओं का अभिन्न अंग मानकर वित्तीय सहायता प्रदान कराने का आग्रह किया। साथ ही, ओखला हैड से गुड़गांव नहर प्रणाली के जीर्णोद्धार कराने को भी अत्यंत आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि नहर की क्षमता बढ़ने से राजस्थान को आवंटित जल भी प्राप्त हो सकेगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SPSohan Pramanik
FollowNov 27, 2025 12:49:220
Report
TSTripurari Sharan
FollowNov 27, 2025 12:48:530
Report
HBHemang Barua
FollowNov 27, 2025 12:47:45Noida, Uttar Pradesh:Priyanka Chaturvedi Mumbai and Delhi in a competition as to which city has worse AQI. Visuals from today.
0
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowNov 27, 2025 12:47:37Unnao, Uttar Pradesh:मिड पीटीसी- हालांकि दबंगों ने क्यों युवक की पिटाई की...इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है...लेकिन मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है
0
Report
WMWaqar Manzoor
FollowNov 27, 2025 12:47:250
Report
DSdevendra sharma2
FollowNov 27, 2025 12:47:160
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowNov 27, 2025 12:47:080
Report
ACAshish Chauhan
FollowNov 27, 2025 12:46:510
Report
HBHemang Barua
FollowNov 27, 2025 12:46:430
Report
STSharad Tak
FollowNov 27, 2025 12:46:290
Report
PCPUSHKAR CHAUDHARY
FollowNov 27, 2025 12:46:150
Report
KSKAMARJEET SINGH
FollowNov 27, 2025 12:46:020
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowNov 27, 2025 12:45:460
Report
ACAshish Chauhan
FollowNov 27, 2025 12:45:280
Report
PCPranay Chakraborty
FollowNov 27, 2025 12:45:130
Report