Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302006
सीएम ने पदाधिकारियों से प्रवास तेज करने और जनता की उम्मीदें पूरी करने कहा
VSVishnu Sharma
Dec 07, 2025 13:05:24
Jaipur, Rajasthan
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीजेपी के नए पदाधिकारियों की क्लास ली। उन्होंने साफ कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान करें, उनकी समस्याएं सुनें। कार्यकर्ताओं तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें। लोगों से सम्पर्क बनाएं इसके लिए ज्यादा से ज्यादा प्रवास करें। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की टीम 18 महीने बाद आई है। नई टीम आने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने रविवार को पहली मीटिंग ली। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय, संगठन की मजबूती तथा सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। राठौड़ ने पदाधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार जनहितैषी और लोककल्याणकारी नीतियों पर उत्कृष्ट कार्य कर रही है। सरकार किसानों, महिलाओं, युवाओं सहित समाज के हर वर्ग के लिए नई योजनाएं शुरू कर रही है। बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने, राइजिंग राजस्थान आयोजित करने तथा नई नीतियों के क्रियान्वयन पर तेज़ी से कार्य हो रहा है। मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों को कहा कि संगठन के कार्यों को तरजीह दें और प्रमुखता से करें। उन्होंने सत्ता और संगठन के साथ समन्वय बनाकर कार्यकर्ताओं से प्यार से पेश आने के लिए कहा। आम जन को हमारे से अपेक्षा है, उस अपेक्षा पर खरे उतरना है। मुख्यमंत्री ने पदाधिकारीयों के प्रवास पर ज़ोर दिया। प्रत्येक पदाधिकारी ज़िम्मेदारी से प्रवास करें। सीएम ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वो खूब प्रवास करते थे, कभी कभी पारिवारिक जिम्मेदारी को छोड़कर प्रवास करते थे। ऐसे में सभी पदाधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा प्रवास करने चाहिए। प्रवास के दौरान जिला अध्यक्ष की सहमति से कार्यालय में रहना चाहिए。 पार्टी का चेहरा, उनका काम दिखना चाहिए .... मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पदाधिकारियों का चयन सोच समझ के साथ किया गया। पदाधिकारी पार्टी का चेहरा है, इसलिए पदाधिकारी की नैतिक जिम्मेदारी है कि वो कार्यकर्ताओं के साथ ही जनता के कार्यों पर भी विचार करें। कांग्रेस के भ्रामक प्रचार पर प्रहार करें। सरकार के विकास योजनाओं को लाभार्थी तक पहुँचाएं। सरकार के काम ऐतिहासिक हुए हैं उन कार्यों का प्रचार करें। कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के बल पर ही संगठन मजबूत होता है और इन्हीं कार्यकर्ताओं की बदौलत 2028 में फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। हर कार्यकर्ता से प्यार से बात करना है । कार्यालय में सीटिंग दें कोई न काेई पदाधिकारी बैठे कार्यकर्ताओं की सुनें । कार्यकर्ताओं को तव्वजो मिलनी चाहिए। वह पार्टी के लिए वोट मांगता है, ऐसे में उसके कार्य को प्राथमिकता से साथ सुनकर निपटारा करना चाहिए। दो साल की उपलब्धियाँ को पहुंचाएं... सीएम भजनलाल ने एक एक पदाधिकारी से पूरी डिटेल के साथ परिचय लिया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की भी तारीफ करते हुए बताया कि वो संघ प्रचारक, विधायक और सांसद तथा अब प्रदेश अध्यक्ष हैं। इनके मन में किसी के लिए भी संशय नहीं है। सीएम ने कहा कि संगठन में दायित्व मिला है तो सरकार की दो साल की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाएं। पदाधिकारियों की निर्णय क्षमता ऐसी होनी चाहिए जो जनता के कल्याण में सहायक सिद्ध हो। संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का निर्माण अत्यंत आवश्यक है और यह एक सतत प्रक्रिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी को अपने कार्य और उत्तरदायित्व का निरंतर आत्म-मूल्यांकन करते रहना चाहिए, जिससे संगठन और स्वयं दोनों को मजबूती मिलती है। बैठक में संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान, सरकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Jan 14, 2026 20:38:16
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा-उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा दिनांक 13 जनवरी 2026 को नोएडा स्थित होटल छवि में एक विशेष जनरल मीटिंग का आयोजन किया गया,इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप भटनागर ने की, जबकि बैठक में जनरल सेक्रेटरी जी.एस. राठौर विशेष रूप से उपस्थित रहे,बैठक में संगठनात्मक मजबूती और प्रदेश में रोलर स्पोर्ट्स के विकास को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए,इसी क्रम में सर्वसम्मति से कुछ महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की गईं, जिन्हें अध्यक्ष और जनरल सेक्रेटरी द्वारा विधिवत अनुमोदित किया गया,जनपद इटावा से नरेश कुमार भदौरिया को उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन का जॉइंट सेक्रेटरी नियुक्त किया गया,वहीं हरिकेश सिंह को डाउनहिल और अल्पाइन का चेयरमैन तथा श्रीमती अर्चना को उत्तर प्रदेश रोलर डर्बी की चेयरपर्सन बनाया गया,इन नियुक्तियों से प्रदेश में रोलर स्पोर्ट्स को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है,खास बात यह है कि जनपद इटावा के लिए यह गर्व का विषय है कि जिले से खिलाड़ियों और खेल प्रशासन को राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व मिला है,बैठक के अंत में अध्यक्ष संदीप भटनागर और जनरल सेक्रेटरी जी.एस. राठौर ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में रोलर स्पोर्ट्स निरंतर प्रगति करेगा।
0
comment0
Report
Jan 14, 2026 20:15:26
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा-जसवंतनगर से दुखद खबर सामने आई है,राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई,घटना जसवंतनगर थाना क्षेत्र के मलाजनी गांव के पास की है, जहां दो दिन पहले एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे मजदूर को टक्कर मार दी थी,हादसे में गंभीर रूप से घायल 35 वर्षीय मजदूर को मौके पर मौजूद लोगों की मदद से तत्काल सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया था,मृतक की पहचान मलाजनी गांव निवासी राजू पुत्र गौरी शंकर कठेरिया के रूप में हुई है,परिजनों के मुताबिक रविवार शाम राजू सड़क पार कर रहा था,तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी,इलाज के दौरान राजू की हालत लगातार नाजुक बनी रही और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया,राजू मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था,सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची,पुलिस के अनुसार शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report
Jan 14, 2026 20:12:08
0
comment0
Report
Jan 14, 2026 20:07:42
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में नाबालिग से कुकर्म की सूचना के बाद उस वक्त हंगामा मच गया,जब एक होटल को लेकर गंभीर आरोप सामने आए,आरोपों की खबर फैलते ही इलाके में भीड़ जुट गई,और गुस्साए लोगों ने होटल में घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी,होटल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ देर के लिए हालात बेकाबू हो गए,सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए पूरे मामले की गहन जांच शुरू की,पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ,जिसमें नाबालिग से कुकर्म के लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार पाए गए। पुलिस के अनुसार,बिना पुष्टि के फैली अफवाह के चलते भीड़ ने कानून अपने हाथ में ले लिया,फिलहाल इलाके में शांति है,लेकिन पुलिस अब होटल कर्मियों के साथ मारपीट करने वालों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है,थाना इकदिल क्षेत्र का मामला ।
0
comment0
Report
Jan 14, 2026 19:37:37
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा । जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने जनपद में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। अपेक्षित प्रगति न होने और लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और कई अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में यूपी सिडको, लोक निर्माण विभाग और जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यों में सुधार लाने के आदेश दिए गए। साथ ही यूपी पीसीएल यूनिट-32 अलीगढ़ से होमगार्ड्स कार्यालय निर्माण की जानकारी उपलब्ध कराने की भी बात कही । जिलाधिकारी ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी और सभी विभाग जिम्मेदारीपूर्वक समन्वय के साथ कार्य करें।
0
comment0
Report
Jan 14, 2026 19:35:33
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के जसवंतनगर स्थित लुधपुरा स्टेशन मार्ग पर एक चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी अचानक आग की लपटों में घिर गई,प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक,आग लगने के कुछ ही पलों बाद स्कूटी की बैटरी तेज धमाके के साथ फट गई, जिससे पूरा इलाका दहल उठा,स्कूटी चला रहे सिसहाट निवासी विपनेश ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते स्कूटी छोड़ दी और कूदकर अपनी जान बचाई,वहीं मौके पर मौजूद कांस्टेबल अरविंद धीरेन की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। धमाके और आग की लपटों से आसपास के दुकानदारों में दहशत फैल गई,स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए बालू, मिट्टी और समरसेबल पंप की मदद से आग पर काबू पाया, जिससे पास की दुकानों को जलने से बचाया जा सका,हालांकि घटना की सूचना देने के बावजूद दमकल की गाड़ी समय पर मौके पर नहीं पहुंची, जिसको लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराज़गी देखने को मिली।
0
comment0
Report
Jan 14, 2026 18:48:47
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर। जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना गाजीपुर पुलिस, एसओजी और इंटेलीजेंस विंग की संयुक्त टीम ने 92.06 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई बुधवार रात 13/14 जनवरी को चेकिंग के दौरान की गई। पकड़ा गया अभियुक्त राजेश महरा (30 वर्ष) निवासी ग्राम खांडा, थाना अनूपपुर, जनपद अनूपपुर (मध्य प्रदेश) है। अभियुक्त इको वैन से गांजे की खेप लेकर जा रहा था। पुलिस ने मौके से 92.06 किलोग्राम गांजा, एक इको वैन (MP65 ZC 8284) और 650 रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले में थाना गाजीपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। कार्रवाई के दौरान एक अन्य आरोपी प्रकाश नापित उर्फ बड़कू, निवासी रामपुर, थाना आमलई, जनपद शहडोल (मध्य प्रदेश) मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि फरार अभियुक्त की तलाश में दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कार्रवाई में थानाध्यक्ष गाजीपुर हनुमान प्रताप सिंह, एसओजी प्रभारी विनोद कुमार यादव तथा इंटेलीजेंस विंग प्रभारी उपनिरीक्षक विनोद मिश्र अपनी-अपनी टीमों के साथ शामिल रहे
0
comment0
Report
Jan 14, 2026 18:31:11
0
comment0
Report
Jan 14, 2026 18:28:35
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर। दिल्ली हाबड़ा रेल लाइन पर मलवां व कुरस्तीकलां रेलवे स्टेशन के बीच मंगलवार रात डाउन लाइन फ्रैक्चर हो गया। पटरी दो भागों में होने के बाद राजधानी सहित अन्य ट्रेनें पास हो गई। गनीमत यह रही कि बड़ा हादसा टल गया। रात में पटरियों की पेट्रोलिंग कर रहे पेट्रोल मैन ने फ्रैक्चर पटरी देख कर अफसरों को जानकारी दी। जिसके बाद सम्पूर्ण क्रांति सहित पूर्वा एक्सप्रेस को पीछे के स्टेशनों पर रोक दिया गया। इस दौरान करीब आधा घंटा तक ट्रैक बाधित रहा। रात्रि ड्यूटी कर रहे पेट्रोल मैन ने मध्य रात्रि करीब 12:00 बजे रेल फ्रैक्चर को देखने के बाद अफसरों को जानकारी दी। जिसके बाद मलवां रेलवे स्टेशन पर नई दिल्ली से राजेंद्र नगर टर्मिनल जा रही 12394 डाउन सम्पूर्ण क्रांति सहित कंसपुर गुगौली रेलवे स्टेशन पर नई दिल्ली से जा रही 12304 डाउन पूर्वा एक्सप्रेस को रोक दिया गया। जो 30 मिनट तक खड़ी रहीं। 12:30 बजे ट्रैक से ट्रेनों को पास कराया गया। रेलवे लाइन में आने वाले फ्रैक्चर के बाद सम्बंधित विभागीय कर्मियों द्वारा फ्रैक्चर वाले स्थान पर ज्वागल प्लेट लगाकर ट्रेनों का संचालन शुरू कराया। इस दौरान ट्रेनों को 30 के कासन पर चलाया गया। बताते हैं कि यदि समय से फै्रक्चर को न देखा जाता तो तेज रफ्तार ट्रेनों का संचालन होने के चलते दो सेंमी का फ्रैक्चर बड़ा होने की संभावनाएं थी। जिससे ट्रेने बेपरटरी होकर हादसे का शिकार हो सकती थी। सर्दियों में रेलवे पटरियां सिकुड़ने के कारण उसके क्रेक होने का खतरा बढ़ जाता है। बीते दिनों भी फ्रैक्चर आने के कारण हादसा टल गया था जो एक बार फिर से टल गया। पटरी में फ्रैक्चर आने के बाद रेलवे के इंजीनियरिंग व एस एंड टी (सिग्नल एवं दूरसंचार) विभाग के कर्मियों द्वारा पटरी की वेल्डिंग करने के लिए 11:45 बजे वंदे भारत के पास होने के बाद कॉरीडोर ब्लॉक लिया गया। जिसके बाद वेल्डिंग कर दोपहर 02:00 बजे ट्रैक को बहाल किया जा सका।
0
comment0
Report
Jan 14, 2026 18:22:16
1
comment0
Report
Jan 14, 2026 18:21:36
Bachlota, Uttar Pradesh:हापुड़ कोतवाली के इंस्पेक्टर विनोद पांडे ने शराबियो अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है, जिससे इलाके में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है। उनके नेतृत्व में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों और बदमाशों पर लगातार नकेल कसी जा रही है। प्रमुख कार्रवाइयाँ इंस्पेक्टर विनोद कुमार पांडे ने 7 जनवरी 2026 को हापुड़ क्षेत्र में 38 लोगों को सार्वजनिक रूप से शराब पीने के आरोप में पकड़ा ओर आज 27 लोगो को पकड़ा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की। इसके अलावा, दिल्ली रोड पर चेकिंग के दौरान बदमाशों से मुठभेड़ हुई, जिसमें शातिर अपराधी घायल हो गया और स्कूटी चोरी का खुलासा हुआ। अपराध नियंत्रण प्रयासउनके आने के बाद से हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में अपराध दर घटी है, अपराधी उनके नाम से डरने लगे हैं। शहर क्लीन अभियान के तहत हिस्ट्रीशीटरों को जिला बदर किया गया, जैसे दीपक के खिलाफ ढोल बजाकर मुनादी। दिसंबर 2025 में वे कपूरपुर से हापुड़ कोतवाली प्रभारी बने।
0
comment0
Report
Jan 14, 2026 18:18:59
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर - असोथर के टीकर गांव में मंगलवार देर रात किसान की सिर काट कर हत्या कर दी गई।जब सुबह बेटी नलकूप पहुंची तो पिता का शव नलकूप के पीछे अरहर के खेत में मिला। खून से लथपथ शव देख कर बेटी बेहोश हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। टीकर निवासी 45 वर्षीय सुमेर सिंह उर्फ प्यारे लाल रोड किनारे अपने खेतों के पास नलकूप में रहते थे। नलकूप की कोठरी के साथ वहीं एक नया मकान भी बनवा रखा था। सुमेर सिंह रात को वहीं रुकते थे। हर सुबह चाय नाश्ते के लिए अपने पुराने मकान पहुंचते थे। बुधवार सुबह जब काफी देर तक घर नहीं पहुंचे तो, छोटी बेटी राधिका नलकूप पहुंची। वहां नलकूप में पिता नहीं थे। पीछे जाकर देखा तो वहां पिता का शव पड़ा था। राधिका पिता का शव देख कर बेसुध हो गई। शोर मचाया तो ग्रामीण इकट्ठा हुए। मौके पर पुलिस पहुंची। शव को आनन फानन में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने रोड जाम कर दी। एसएसपी, सीओ, मौके पर पहुंचे । थाना प्रभारी धीरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि हत्या की वजह अभी साफ नहीं है। जांच की जा रही है। केस दर्ज किया जा रहा है।
100
comment0
Report
Advertisement
Back to top