Back
बस संचालकों का चक्का जाम: बॉडी कोड और लगेज के विरोध में दिन की हड़ताल
KCKashiram Choudhary
Jan 24, 2026 06:00:45
Jaipur, Rajasthan
बस संचालकों का चक्काजाम
- आज प्रदेशभर में निजी बसों का चक्काजाम, परिवहन विभाग की नीतियों का विरोध
- नए बस बॉडी कोड को लेकर विरोध, लगेज कैरियर हटाने की कार्यवाही का विरोध
जयपुर。
राज्य में बस संचालकों द्वारा आज एक दिन की सांकेतिक चक्काजाम हड़ताल की जा रही है। बस ऑपरेटर एसोसिएशन, राजस्थान, बस ऑपरेटर सोसायटी, कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस ऑपरेटर आदि संगठनों ने चक्काजाम का आह्वान किया है। बस संचालकों द्वारा आज एक दिन की चक्काजाम हड़ताल केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में की जा रही है। बस संचालकों का आरोप है कि नए कानूनों के नाम पर बस संचालकों को परेशान किया जा रहा है। 1 सितंबर 2025 से बसों के नए बॉडी कोड नियम लागू होने के बाद नई बनने वाली बसों के पंजीयन में परेशानी आ रही है। राज्य में किसी भी बस बॉडी निर्माता के पास नया टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट नहीं है, ऐसे में नई बनने वाली बसों का पंजीयन नहीं हो पा रहा है। वहीं बसों की छतों से लगेज कैरियर हटाने के परिवहन विभाग के आदेश का भी विरोध किया जा रहा है। बस संचालकों का तर्क है कि बस में 45 किलो तक वजन ले जाने की सवारी को अनुमति है। ऐसे में इतने लगेज को कहां रखा जाए। इस मुद्दे को लेकर परिवहन विभाग को ज्ञापन देने के बावजूद समाधान नहीं होने को लेकर चक्काजाम किया जा रहा है। वहीं बस संचालकों ने आज शाम 5 बजे हड़ताल के मुद्दे को लेकर बैठक भी बुलाई है। बैठक में एक दिन की सांकेतिक हड़ताल को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदलने को लेकर भी निर्णय किया जाएगा।
ये भी हैं बस संचालकों की प्रमुख मांगें
- चुनावों में निजी बसों का किराया पड़ोसी राज्यों के समान हो
- राष्ट्रीयकृत मार्ग पर अन्य मार्ग की बसों को ओवरलैप में छूट 50 किमी हो
- लोक परिवहन सेवा परमिट की अवधि 10 वर्ष की जाए
- टीपी की वैधता 24 घंटे की होनी चाहिए
- उपनगरीय में अन्य मार्गों को जोड़ने का आदेश दिया जाए
- वरिष्ठ नागरिक और महिला यात्रियों को किराए में छूट निजी बसों में भी लागू हो
- स्टेज कैरिज बसों में लगेज कैरियर नहीं हटाया जाए
- एमनेस्टी योजना लागू की जाए
- ओवर हैंग का जुर्माना 5000 रुपए है, ऐसी बसों को जुर्माना लेकर छोड़ा जाए
- बसों के अल्टरेशन में गलत पंजीयन करने वाले अफसरों पर भी कार्रवाई हो
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JGJugal Gandhi
FollowJan 24, 2026 07:21:500
Report
SBShowket Beigh
FollowJan 24, 2026 07:21:290
Report
WMWaqar Manzoor
FollowJan 24, 2026 07:20:470
Report
SKSantosh Kumar
FollowJan 24, 2026 07:20:38Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी के कारण, बंद पड़े मुख्य हाईवे और लिंक सड़कों को फिर से खोलने के लिए जिला प्रशासन युद्धस्तर पर काम कर रहा है。
0
Report
ADAnup Das
FollowJan 24, 2026 07:19:390
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowJan 24, 2026 07:19:28Noida, Uttar Pradesh:PANCHKULA (HARYANA): union MINISTER MANOHAR LAL KHATTAR PARTICIPATES IN MISSION ROZGAR MELA/ VISUALS/ MANOHAR LAL KHATTAR (UNION MINISTER) & HARDEEP SINGH PURI (UNION MINISTER) S/B
0
Report
PPPraveen Pandey
FollowJan 24, 2026 07:19:190
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowJan 24, 2026 07:19:080
Report
SKSantosh Kumar
FollowJan 24, 2026 07:18:480
Report
DSDM Seshagiri
FollowJan 24, 2026 07:18:330
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowJan 24, 2026 07:17:590
Report
SNShashi Nair
FollowJan 24, 2026 07:17:39Hisar, Haryana:इन्फो: हरियाणा में मौसम फिर से चली ठंडी हवाएं लाइव 9 am
0
Report
HCHEMANT CHAPUDE
FollowJan 24, 2026 07:17:280
Report
JGJugal Gandhi
FollowJan 24, 2026 07:15:250
Report
SNShashi Nair
FollowJan 24, 2026 07:15:130
Report