Back
बीसलपुर शटडाउन से जयपुर में एक दिन पेयजल सप्लाई बाधित, कल से सामान्य
ACAshish Chauhan
Mar 29, 2026 10:02:59
Jaipur, Rajasthan
जयपुर-अब जयपुर में दो दिन की बजाय एक दिन ही पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी. बीसलपुर के शटडाउन के चलते शहर में आज पेयजल सप्लाई नहीं हुई. बीसलपुर की साईजिंग लाइन में लीकेज के साथ साथ शहर में मेंटनेंस का काम किया जा रहा है, इस लिए पानी की सप्लाई बाधित रहेगी.
जयपुर-भीषण गर्मी के लिए खतरा टला-
जयपुर की लाइफ लाइन बीसलपुर का शटडाउन चल रहा है. जिस कारण आज जयपुर शहर में पानी की सप्लाई नहीं हुई. पीएचईडी दावा कर रहा है कि दो दिन बजाय जयपुर में एक ही दिन सप्लाई बाधित रहेगी. सुरजपुरा फिल्टर प्लांट से 26 किलोमीटर की दूरी पर साईजिंग पाइप लाइन में बड़े लीकेज के कारण शटडाउन लिया गया. हालांकa विभाग का दावा है कि इस लीकेज को शटडाउन के दौरान ठीक कर लिया गया. यदि इस लीकेज को ठीक नहीं करते तो मई जून में गर्मी में पाइप लाइन दबाव झेल नहीं पाती. क्योंकि भीषण गर्मी में पानी की क्षमता और बढ़ जाएगी, जिस कारण लाइन के लीकेज होने का खतरा था. दूसरी तरफ इस शटडाउन के बीच शहर में टंकियों की सफाई और छोटे लीकेज को भी ठीक किया जा रहा है. जिस कारण जयपुर में आज सप्लाई नहीं हुई, लेकिन दावा किया जा रहा है कि कल से जयपुर में पेयजल सप्लाई नियमित रूप से होगी.
शटडाउन के दौरान क्या क्या काम हुआ?
- मुख्य साईंज़िंग लाइन में जयपुर से 95 किलोमीटर की दूरी पर बड़ा लीकेज को ठीक किया गया. जानकारों का कहना है कि इस लीकेज से महीनों से रोजाना करीब 50-70 लाख लीटर पानी की बर्बाद हो रही थी.
- सुरजपुरा प्लांट से 5 किलोमीटर की दूरी पर मुख्य लाइन का लीकेज ठीक किया गया.
- अमानीशाह, शास्त्री नगर पंप हाउस पर CWR की सफाई की गई.
- घाटगेट के नजदीक पाइप लाइन में 700 एमएम का वॉल्व लगाया गया.
- माउंट रोड पर 350 एमएम की लाइन से लीकेज को सुधारा गया.
- गेटोर तिराहे पर 300 एमएम वॉल्व को रिप्लेस किया गया.
- मुरलीपुरा में पंप रिपेयरिंग, एमएस हेडर, सीडब्लूआर की सफाई का काम होगा.
- नांगल जैसा बोहरा में पंपसेट का काम किया जाएगा.
विभाग का दावा, तय समय से पहले होगा काम-
जलदाय विभाग ने दावा किया है कि कल सभी सप्लाई पूरी से नॉर्मल होगी. शाम 5 बजे तक मेन्टेनेंस के सारे काम पूरे होंगे. इंटेक से पपिंग चालू कर दी जाएगी. रात 9 बजे तक बालावाला पंप हाउस तक पानी आ जाएगा, जिसके बाद कल सुबह से सभी सप्लाई सामान्य होगी. हालाँकि पीएचईडी ने पहले सोमवार को भी पानी के कटौती बात की थी, लेकिन अब सोमवार से फिर पेयजल सप्लाई नार्मल रहेगी.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PKPrakash Kumar Sinha
FollowMar 29, 2026 11:05:140
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowMar 29, 2026 11:04:420
Report
MSManish Sharma
FollowMar 29, 2026 11:04:260
Report
ADArjun Devda
FollowMar 29, 2026 11:03:460
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 29, 2026 11:03:250
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 29, 2026 11:02:570
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowMar 29, 2026 11:02:430
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowMar 29, 2026 11:02:190
Report
DTDinesh Tiwari
FollowMar 29, 2026 11:01:460
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowMar 29, 2026 11:01:310
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 29, 2026 11:01:180
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 29, 2026 11:00:300
Report
PSPRABHAM SRIVASTAVA
FollowMar 29, 2026 11:00:140
Report
ASAJEET SINGH
FollowMar 29, 2026 10:49:53724
Report
CRCHANDAN RAI
FollowMar 29, 2026 10:49:34751
Report