Back
ZEE मीडिया स्टिंग ऑपरेशन जंगल के बाद ड्राइवर का लाइसेंस निरस्त; सफारी पर रोक
ACAshish Chauhan
Feb 10, 2026 07:17:03
Jaipur, Rajasthan
जयपुर-ZEE MEDIA के स्टिंग “ऑपरेशन जंगल” का असर हुआ है. वन महकमे के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद कुमार ने निर्देश के बाद एक्शन हुआ है. पूरे प्रकरण की 7 दिन में रिपोर्ट मांगी है. जंगल में अवैध सफारी करवाने वाले की पिक्चर भी खुल गई है, लेकिन अभी पर्दे के पीछे की कहानी जांच में और खुल सकती है. वन महकमे में हड़कंप- ZEE MEDIA के स्टिंग “ऑपरेशन जंगल” के बाद वन महकमे में हड़कंप मच गया. पडालाल के बाद विभाग ने 3 आदेश निकाले. वन विभाग की जांच में सामने आया है कि दलाली करने वाला परमेश कुमार मीणा झालाना सफारी में निजी पर्यटक ड्राइवर निकला. अवैध रूप से जंगल सफारी करवाने वाले निजी पर्यटक ड्राइवर परमेश कुमार मीणा का लाइसेंस निरस्त कर दिया. डीसीएफ विजयपाल सिंह ने माना कि ज़ी मीडिया रिपोर्टर को अवैध सफारी करवाई, जिसके बाद उन्होंने अवैध सफारी करवाने वाली जिप्सी को बैन कर दिया. जांच रिपोर्ट आने तक आमागढ़-झालाना लेपर्ड सफारी में वो जिप्सी प्रतिबंधित रहेगी, जिसमें जी मीडिया संवाददाता आशीष चौहान ने अवैध सफारी की. 7 दिन में रिपोर्ट देनी होगी- ड्राइवर परमेश मीणा को भी सफारी में प्रतिबंधित किया. वन संरक्षक मोनाली सेन को प्रकरण की जांच के आदेश दिए. वन संरक्षक जयपुर को 7 दिन में रिपोर्ट देनी होगी, CWLW केसीए अरुण कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किए. इसके साथ ही भविष्य में इस प्रकार के प्रकरण दोबारा ना हो, इसके लिए सुझाव मांगे. जी मीडिया संवाददाता ने झालाना में बिना टिकट लेपर्ड सफारी की. अवैध सफारी में रिपोर्टर की टिकट चेक नहीं किया और ना ही कोई आईडी दी. इस पूरे मामले में हॉफ पवन उपाध्याय ने कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद दोषियों पर एफआईआर दर्ज होगी. आदेश में क्या लिखा- डीसीएफ विजयपाल सिंह ने स्टिंग के बाद आदेश निकाला. जिसमें लिखा है कि जी राजस्थान द्धारा झालाना लैपर्ड रिजर्व में अवैध रूप से सफरी करवाने की खबर प्रसारित गई है. खबर में रिपोर्टर द्धारा वाहन चालक परमेश मीणा द्धारा अवैध रूप से 16 दिसंबर को झालाना लैपर्ड रिजर्व में सफारी करवाने के बारे में बताया गया. इस संबंध में प्राथमिक तौर पर पर्यटक वाहन चालक परमेश मीणा द्धारा सफारी वाहन RJ14-TD-8809 द्धारा सफारी के लिए अवैध रूप से करवाना पाया गया. विस्तृत जांच रिपोर्ट आने तक झालाना आमागढ लैपर्ड सफारी में प्रवेश से प्रतिबंधित किया जाता है सफारी के नियम क्या कहते है? सफारी करने के लिए टिकट विंडो या विभाग की वेबसाइट से टिकट लेकर सफारी कर सकते है. इसके लिए प्रति व्यक्ति 834 और पूरी जिप्सी बुक करने के लिए 5004 रूपए राज्य सरकार ने निर्धारित की हुई है. यदि टिकट बुक करवाते के लिए फर्जी आईडी का इस्तेमाल किया तो टिकट रद्द किया जाएगा. लेकिन जी मीडिया रिपोर्टर ने बिना टिकट झालाना की जंगल सफारी की. दलाल परमेश कुमार मीणा ने बिना टिकट अवैध रूप से 7 हजार की दलाली लेकर जंगल सफारी करवाई.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DNDinesh Nagar
FollowFeb 10, 2026 09:17:390
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowFeb 10, 2026 09:17:150
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 10, 2026 09:17:00Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, UP के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कानपुर लैंबॉर्गिनी एक्सीडेंट केस पर, उन्होंने कहा, ... केस की जांच चल रही है, और पुलिस बिना किसी लापरवाही के सख्त एक्शन लेगी ...
0
Report
HNHARENDRA NEGI
FollowFeb 10, 2026 09:16:470
Report
RSRahul shukla
FollowFeb 10, 2026 09:16:300
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowFeb 10, 2026 09:16:120
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 10, 2026 09:16:010
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 10, 2026 09:10:230
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowFeb 10, 2026 09:10:090
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 10, 2026 09:09:53Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में एक ही घर से पांच लोगों के शव मिले
दिवाल पर लिखा था सुसाईड नोट
0
Report
TCTanya chugh
FollowFeb 10, 2026 09:09:190
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 10, 2026 09:09:110
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 10, 2026 09:08:550
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 10, 2026 09:08:400
Report
GSGAUTAM SARKAR
FollowFeb 10, 2026 09:08:220
Report