22 दिन बाद वैष्णो देवी यात्रा फिर शुरू, भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी
Noida, Uttar Pradesh:नैशनल से ड्रैग करें 22 दिन बंद रहने के बाद मां वैष्णो देवी की यात्रा की हुई शुरुआत. देश के विभिन्न कोनों से आए श्रद्धालु जय माता दी के जयकारों के साथ कतारों के खड़े नज़र आए. 26 अगस्त को लैंडस्लाइड के बाद बंद हुई थी यात्रा. लैंडलाइड में 34 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जिसके बाद मौसम खराब रहने और लगातार लैंडस्लाइड के कारण यात्रा को बंद रखा गया था. REPORTER: RAJAT VOHRA, ZEE MEDIA JAMMU VIDEO JOURNALIST: MANIK KERNI FEED INGESTED THROUGH TVU290
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली: संसद मानसून सत्र 2026 में भाजपा सांसद राहुल गांधी छात्र मुद्दे पर प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:Delhi: Parliament Monsoon Session 2026/ BJP MP’s Holds Protest Against Rahul Gandhi Over Jharkhand Student’s Issue/ Visuals0
0
Report
चंबा-पांगी मार्ग पर सतुरंडी नाले में बाढ़, यात्री और मटरवाहक फंसे
Chamba, Himachal Pradesh:चंबा-पांगी मार्ग सतरुंडी नाले में बाढ़ के कारण बंद पांगी से चंबा आ रहे लोग जहां बीच रास्ते में हैं फंसे तो वहीं मटर की गाड़ियां भी अटकी हैं घंटों से रास्ते में वीओ चंबा। चंबा-पांगी मार्ग पर सतरुंडी नाले में बाढ़ के कारण मुख्य बंद हो गया है। इस वजह से जहां चंबा से पांगी की ओर जा रहे कई यात्री और टैक्सियां बीच रास्ते में फंस गई हैं तो वहीं पांगी से चंबा की ओर मटर लेकर आ रहे वाहन भी घंटों से रास्ते में फंसे हैं। बीच रास्ते में फंसे लोगों का कहना है कि जब प्रशासन को पहले से पता था कि सतरुंडी नाले में बाढ़ के कारण मार्ग बंद है, तो चंबा की तरफ से आने वाले वाहनों को ऊपर की ओर स्थापित चेक पोस्ट पर ही क्यों नहीं रोका गया? उन्हें ऐसे स्थान तक जाने की अनुमति क्यों दी गई, जहां आगे रास्ता बंद था? पांगी जैसे दुर्गम क्षेत्र में यात्रा करने वाले लोगों को ऐसी परिस्थितियों में घंटों फंसना केवल परेशानी नहीं, बल्कि सुरक्षा का गंभीर विषय भी है। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और बीमार यात्रियों के लिए ऐसी स्थिति बेहद चिंताजनक हो सकती है। पंगवाल एकता मंच के अध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर और उपाध्यक्ष मगत बडोतरा ने सतरुंडी नाले में फंसे सभी लोगों को तत्काल सुरक्षित सहायता उपलब्ध करवाई जाए। साथ ही सड़क बंद होने की सूचना चेक पोस्ट और अन्य प्रमुख स्थानों पर समय रहते दी जाए और जब तक मार्ग सुरक्षित न हो, वाहनों को पीछे ही रोका जाए। इसके अलावा भविष्य में ऐसी परिस्थितियों में यात्रियों और वाहन चालकों को समय पर सूचना देने की प्रभावी व्यवस्था बनाई जाए। प्रशासन से अपेक्षा है कि इस घटना को केवल एक अस्थायी परेशानी न मानकर जवाबदेही और व्यवस्था में सुधार का विषय माना जाएगा। सड़क बंद होना प्राकृतिक आपदा हो सकती है, लेकिन लोगों को बंद सड़क तक पहुंचने से रोकना प्रशासन की जिम्मेदारी है।0
0
Report
उज्जैन: फव्वारा चौक ट्रेडर्स पर खाद्य सुरक्षा का छापा, 876 लीटर घी जब्त
Ujjain, Madhya Pradesh:फव्वारा चौक स्थित ट्रेडर्स पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 876 लीटर घी किया गया जब्त उज्जैन। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से बाजार में बिक रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर लगातार जांच और कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में विभाग की टीम ने फव्वारा चौक स्थित ट्रेडर्स का निरीक्षण किया。 जांच के दौरान यहां प्योरा श्योर देसी घी का संग्रहण पाया गया। टीम ने मौके से अलग-अलग पैकिंग में कुल 876 लीटर घी जब्त किया, जिसकी कीमत करीब 5 लाख 8 हजार 450 रुपये बताई गई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने घी के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेज दिया है। अब प्रयोगशाला से आने वाली जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी。 खाद्य सुरक्षा विभाग का कहना है कि बाजार में बिक रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर निगरानी लगातार जारी रहेगी और जांच में गड़बड़ी मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
बागपत: मंदिर परिसर में दबे दो युवकों के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के चांदीनगर थाना क्षेत्र के सिंगोली तगा गांव से लगभग 20 दिन पूर्व लापता दिव्यांग अंकुर और उसके दोस्त इसरार के शव लहचौड़ा स्थित गणेश मंदिर परिसर से बरामद हुए हैं। पुलिस ने एक आरोपी की निशानदेही पर मंदिर परिसर में गड्ढा खोदकर दबाये गए दोनों शव बरामद किए। आरोपी उज्ज्वल पांचाल निवासी पूरनपुर नवादा के हवाले से जानकारी मिलती है। पुलिस के अनुसार, दोनों युवकों की हत्या 25 जुलाई को मंदिर के पुजारी नरेश नाथ निवासी कांशीपुर, उत्तराखंड ने अपने एक नाबालिग करीबी और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर की थी। हत्या के बाद शवों को मंदिर परिसर में गड्ढा खोदकर दबा दिया गया था। फिलहाल हत्या के पीछे motive स्पष्ट नहीं है; प्रेम-प्रसंग समेत कई संभावित कारण सामने आ रहे हैं। जांच आगे बढ़ने पर असली वजह का खुलासा किया जाएगा। दो युवकों के शव मंदिर परिसर से मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर जांच कर रही है।0
0
Report
देवरिया में गोवंश तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन: तीन गिरफ्तार, एक घायल
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद में गो-तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बरियारपुर थाना क्षेत्र के मठिया के पास पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस के अनुसार थाना बरियारपुर पुलिस संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप में गोवंश लादकर बिहार ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मठिया के पास घेराबंदी की। इसी दौरान एक पिकअप वाहन मौके पर पहुंचा। पुलिस ने बैरियर लगाकर वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक बैरियर तोड़कर भागने लगा। पीछा करने पर मठिया चौराहे के पास पिकअप रुक गई और उसमें सवार तीनों आरोपी भागने लगे। पुलिस के अनुसार, भाग रहे आरोपियों में से एक ने झाड़ियों की आड़ से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से आरोपी स्वयंवर यादव घायल हो गया। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल आरोपी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया भेज दिया। मौके से पुलिस ने दो अन्य आरोपियों हरिकेश यादव और पन्नेलाल यादव को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने पिकअप वाहन से तीन गोवंश के बछड़े और एक भैंस भी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, इन पशुओं को गोवध के लिए बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, घायल आरोपी स्वयंवर यादव के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें गोवध निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के मुकदमे शामिल है।0
0
Report
कोरबा के गांव में दस फुट कोबरा घुसा; रेस्क्यू टीम ने जंगल में छोड़ा
Korba, Chhattisgarh:एंकर – कोरबा जिला अंतर्गत रजगामार क्षेत्र के केसला गाँव में ग्रामीणों के बीच उस समय हड़कंप मच गया, जब गाँव के एक ग्रामीण मंगत राम के घर की बाड़ी में रखें खपरैल में करीब 10 फीट लंबा किंग कोबरा (पहाड़ चित्ती) घुसा दिखा. जिसे देखते ही घर के सदस्यों के मन में डर का माहौल बन गया. घर की बड़ी में किंग कोबरा दिखने की बात जंगल में आग की तरह फैली और बड़ी संख्या में ग्रामीण किंग कोबरा को देखने के लिए मगत राम के घर इकट्ठा हो गए। घर मालिक ने बिना किसी जोखिम उठाए तत्काल इसकी सूचना वन विभाग और स्नेक रेस्क्यु टीम को दिया. आवासीय क्षेत्र में किंग कोबरा निकलने की सूचना पर वन विभाग की टीम के साथ स्नेक रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंचे. टीम जब गांव में पहुंची उस पूरे गांव में बिजली गुल थी जिसके कारण खपरैल में छिपे विशालकाय किंग कोबरा को सुरक्षित बाहर निकालना बेहद चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही रेस्क्यू टीम के लिए भी खतरा पैदा कर सकती थी। लेकिन जितेंद्र सारथी ने हिम्मत नहीं हारी और अपने साथी बॉबी श्रीवास के संग मिलकर सावधानी और निर्धारित सुरक्षा प्रक्रिया का पालन करते हुए टॉर्च की मदद से काफी मशक्कत के बाद किंग कोबरा को सुरक्षित रेस्क्यू कर थैले में डाला. फिर पंचनामा की कार्यवाई पूरा कर किंग कोबरा को वापस उसके सुरक्षित प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ा गया。 बाइट- मंगत राम0
0
Report
Advertisement
दुर्ग पुलिस ने नकली गोल्ड फ्लैक सिगरेट बेचने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां नकली गोल्ड फ्लैक सिगरेट बेचने वाले दो आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है तो वहीं दोनों ही आरोपियों के पास से 18000 नग नकली सिगरेट भी जप्त की गई है जिसकी कीमत 2 लाख 7 हजार ₹ आंकी गई है फिलहाल पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। दरअसल सिटी कोतवाली पुलिस में आईटीसी लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा लिखित में शिकायत दर्ज कराई थी कि इंदिरा मार्केट के एसएसडी ट्रेडर्स में आईटीसी लिमिटेड कंपनी की गोल्ड फ्लैक प्रीमियम ब्रांड के नाम पर नकली पैकेजिंग और पहचान से मिलते जुलते नकली सिगरेट उत्पादों का विक्रय किया जा रहा था इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी विशाल और निखिल से पूछताछ शुरू की तो पहले तो उन्होंने पुलिस को गुमराह किया लेकिन जब पुलिस ने सख्ती बरती तो दोनों ही आरोपियों ने बताया कि वे पिछले कई साल से गोल्ड फ्लैक प्रीमियम नाम कि नकली सिगरेट बेच रहे थे पुलिस ने आरोपियों के पास से 18 हजार नकली सिगरेट भी बरामद की है फिलहाल दोनों ही आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.0
0
Report
जैसलमेर के फलसूंड में खेत में मिला संदिग्ध गुब्बारा, पुलिस-ग्रामीण खोज शुरू
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर के फलसूंड से खबर फलसूंड क्षेत्र के बांधेवा सरहद पर एक खेत में मिला संदिग्ध गुब्बारा, संदिग्ध गुब्बारा गिरने से मचा क्षेत्र में हड़कंप, नसिर खां के खेत में गिरने से काम कर कृषक बरोच खां ने सरपंच बरकत खां को दी सूचना, सरपंच की सूचना पर थानाधिकारी महादेव गोदारा मय टीम पहुंचे मौके पर, घटना स्थल पर पहुंचने पर गुब्बारा को किसान ने लिया अपने हाथ में हाथ में लेते ही तेज हवा के कारण उड़ गया गुब्बारा आसमान में, ग्रामीण व पुलिस जुट गए गुब्बारा नुमा वस्तु की तलाश में,0
0
Report
रतलाम में स्वतंत्रता दिवस की फाइनल रिहर्सल: ध्वजा रोहण के बाद परेड
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम रतलाम मे भी स्वतंत्रता दिवस के मुख्य आयोजन कि फाइनल रिहर्सल आज कि गयी, इसमें ध्वजा रोहण के बाद हर्ष फायर औऱ पूलिस परेड कि गयी, जिसके बाद बच्चो कि प्रस्तुतिया भी फ़ाइनल रिर्सल मे कि गयी0
0
Report
Advertisement
गोपालपुरा ने रमतीयों प्ले जोन से बच्चों को लत से बचाने की पहल शुरू की
Churu, Rajasthan:सुजानगढ़। तकनीक के इस दौर में बच्चों को मोबाइल और नशे की लत से दूर रखने के लिये ग्राम पंचायत गोपालपुरा ने एक अनूठी पहल की है। ग्राम पंचायत की प्रशासक सविता राठी की सोच से पंचायत भवन के विशाल हॉल में «रमतीयों» प्ले जोन तैयार किया गया है, जो क्षेत्र में चर्चा और प्रेरणा का विषय बना हुआ है। इस प्ले जोन का उद्घाटन गांव की होनहार बालिका नैना राईका, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रणजीत भींचर, ब्रह्माकुमारी के सुजानगढ़ केन्द्र की व्यवस्थापिका बीके सुप्रभा, एसीबीईओ धर्म सिंह मीणा तथा आरपी कैलाश चिनिया ने फीता काटकर किया। प्रशासक सविता राठी ने अपने निजी खर्चे से 55 फीट लंबे और 40 फीट चौड़े हॉल के फर्श पर पेंटिंग के जरिए लूडो, सांप-सीढ़ी, चर-भर, शतरंज और निशाना सर्कल जैसे पारंपरिक और बौद्धिक खेल तैयार करवाए हैं। इस प्ले जोन में रोजाना दोपहर 2 से 5 बजे तक स्कूली बच्चे और गांव के बुजुर्ग साथ मिलकर खेल सकेंगे। प्रशासक सविता राठी ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य गांव के बच्चों को नशे व डिजिटल लत से दूर रखकर उनका शारीरिक और बौद्धिक विकास करना है। राठी ने बताया कि इस प्ले जोन का संचालन और प्रबंधन स्वयं बच्चों द्वारा ही किया जाएगा, ताकि वे खेल-खेल में मैनेजमेंट और नेतृत्व के गुण भी सीख सकें। प्ले जोन को लेकर बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखा गया。0
0
Report
CM के दौरे से पहले किसान आंदोलन तेज, पट्टे- पानी मांगों पर जोर
Sri Ganganagar, Rajasthan:रायसिंहनगर श्री गंगानगर जिले में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से ठीक पहले क्षेत्र में किसान आंदोलन और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। अखिल भारतीय किसान सभा द्वारा 14 अगस्त को अनूपगढ़ में आयोजित होने वाले बड़े प्रदर्शन की चेतावनी के बाद पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क मोड पर आ गया है। किसान सभा के प्रमुख नेता श्योपत राम मेघवाल को उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए किसान नेता के घर के बाहर दो पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। वहीं प्रशासन की इस कार्रवाई के विरोध में और अपनी मांगों को लेकर किसान नेताओं ने आपातकालीन प्रेस वार्ता बुलाई। जहां उन्होंने अपनापक्ष रखा। किसान सभा की प्रमुख मांग है कि वन भूमि, जोड़ पायतन और रकबा राज में लंबे समय से बसे हुए परिवारों को तुरंत आवासीय पट्टे जारी किए जाएं। इसके साथ ही क्षेत्र की फसलों के लिए पर्याप्त तथा नियमित सिंचाई पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और क्षेत्र में लगातार फैल रहे 'मेडिकल चिट्टे' (अवैध नशे) के कारोबार पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया जाए।0
0
Report
डीडवाना-परबतसर क्षेत्र के खाली भवन में शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच जारी
Didwana, Rajasthan:डीडवाना-परबतसर क्षेत्र के खाली भवन में वर्षों से बंद पड़े एक भवन में एक व्यक्ति का शव मिला. शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही 경찰 मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस जांच के दौरान मृतक की शिनाख्त मकराना निवासी राकेश वाल्मीकि पुत्र रतन वाल्मीकि के रूप में हुई. पुलिस अब मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है.0
0
Report
Advertisement
ED ने राजनादगांव के तीन ठिकानों पर रेड मारी; सत्यम विहार में छानबीन शुरू
Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनादगांव के तीन ठिकानों पर ईडी ने रेड मारी. कामठी लाइन में भंसाली किराया भंडार. सत्यम विहार में नाहटा के घरों और दफ्तरों पर छानबीन चल रही है. दो दर्जन ईडी के अधिकारी छानबीन कर रहे हैं.0
0
Report
मुरादाबाद में आदमखोर तेंदुआ पकड़, ग्रामीणों में राहत
Moradabad, Uttar Pradesh:तेंदुए कों लेकर मुरादाबाद से बड़ी खबर, मुरादाबाद वन विभाग के पिंजरे मे कैद हुआ एक और आदमखोर तेंदुआ, लगभग 1 दर्जन लोगो पर अब तक हो चूका तेन्दुओ का हमला, थर्मल इमेजिंग के माध्यम से 3 तेंदुए एक साथ हुए थे ट्रेस, इससे पूर्व इनमे से एक मादा अल्प व्यस्क और एक व्यस्क तेंदुवा वन विभाग के पिंजरे मे हुआ था कैद, जानकारी के मुताबिक अभी और भी हो सकते है तेंदुए, फिलहाल तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की कुछ सांस जरूर ली है, मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र के महलकपुर सेमली का पूरा मामला।0
0
Report
वाराणसी से गुमला जा रही बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, 3 घायल गंभीर
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:वाराणसी से गुमला जा रही एक यात्री बस डिवाइडर से टकराकर अचानक पलट गई जिसका बस सवार कई यात्रियों को चोट लगी।घटना औरंगाबाद के एन एच -19 पर नगर थाना क्षेत्र के ओवरब्रीज के पास की है।सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस तथा आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और फिर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया जहां घायल यात्रियों का प्राथमिक इलाज किया गया।घायलों में 3 की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है जबकि अन्य यात्रियों की स्थिति सामान्य बतायी जा रही है।0
0
Report
Advertisement
