Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
190010
PDP ने Sakina Itoo के निजी शिक्षकों के बयान पर एकता की मांग की
FWFAROOQ WANI
Mar 17, 2026 09:21:37
Srinagar,
PDP Slams Sakina Itoo’s Remarks on Private Teachers, Urges Unity in Education Sector Srinagar, March 17: The Jammu and Kashmir Peoples Democratic Party (PDP) on Tuesday strongly criticized Education Minister Sakina Itoo over her recent remarks regarding the qualifications of private school teachers, terming them “unfortunate” and “divisive.” In a statement, PDP spokesperson Syed Tajamul expressed deep concern, stating that such comments undermine the contribution of thousands of private school teachers who continue to serve under challenging conditions. “Private school teachers, despite working on modest salaries and with limited resources, have played a significant and commendable role in sustaining and advancing education in Jammu and Kashmir. Much of the progress visible in the sector can be attributed to their dedication and perseverance,” he said. Tajamul emphasized that the teaching profession should not be fragmented along institutional lines. “Teachers, whether in government or private institutions, share the same responsibility of nurturing young minds. Drawing comparisons or creating divisions only sends a negative message to students and society at large,” he added. He also raised a critical question regarding public perception and institutional trust. “If private school teachers are perceived to be less qualified, why do many government employees, including teachers, choose private schools for their children? This contradiction reflects the ground realities and the confidence people repose in these institutions,” he remarked. Highlighting the larger issue of unemployment, Tajamul noted that the region is not short of qualified individuals but lacks adequate opportunities. “Across Kashmir, one can find highly educated youth struggling to secure appropriate employment. Postgraduates working as drivers, B.Ed. holders in unrelated professions, and graduates in low-paying jobs are no longer exceptions but a concerning norm,” he said. He urged public representatives to exercise responsibility and sensitivity in their statements, particularly on matters concerning education. “While constructive criticism is essential in a democratic society, remarks that appear dismissive of any section only weaken the collective effort to improve the system,” he said. The PDP reiterated that both government and private educators are integral to the region’s educational framework and called for a more inclusive and respectful approach to addressing challenges in the sector.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PKPrakash Kumar Sinha
Mar 17, 2026 10:40:36
Patna, Bihar:बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित चिनाकोठी में मंगलवार सुबह नारकोटिक्स टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। टीम मादक पदार्थों की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची थी, तभी स्लम में छिपे शरारती तत्वों ने अचानक पथराव और रोड़ेबाजी शुरू कर दी, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। हंगामे के बीच नारकोटिक्स टीम ने आकाश धाकड़ नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, भीड़ के उग्र होने से टीम कुछ देर के लिए वहां फंस गई। स्थिति बिगड़ती देख बुद्धा कॉलोनी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद टीम सुरक्षित बाहर निकल सकी। आरोपी की मां सुनीता देवी ने आरोप लगाया कि छापेमारी के दौरान पड़ोस के कुछ लोगों ने उनके बेटे के पास स्मैक का थैला फेंक दिया, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि टीम की ओर से तीन-चार राउंड फायरिंग की गई, जिससे लोग डरकर घरों में छिप गए। बताया जा रहा है कि झड़प के दौरान कुछ शरारती तत्व स्मैक और नकदी छीनकर नाले में फेंककर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आकाश धाकड़ का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। एएसपी लॉ एंड ऑर्डर कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि नारकोटिक्स टीम पर हमले की घटना गंभीर है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमले में शामिल सभी दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
WJWalmik Joshi
Mar 17, 2026 10:39:54
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव में जिल्ह्यात व्यावसायिक गॅस सिलेंडर मिलत नसल्याने परमिट रूम बीयर बार हॉटेल मधील किचन बंद करण्याची वेळ आली आहे. गॅस सिलेंडर पुरवठा बंद झाल्याने किचनमधील चपाती, चायनिज आदि पदार्थ बनवणे बंद झाले आहेत; अनेक पदार्थ तयार होणे बंद झाले आहेत. गॅस सिलेंडर नसल्याने किचनमध्ये स्वयंपाकी कमी झाले आहेत. सुमारे 20 हजाराहून अधिक वेटर व कामगार व स्वयंपाकी बेरोजगार झाले आहेत. व्यवसायावर अवलंबून असलेल्या किचन बंद होण्यामुळे मालकांनी कामगार कमी केले आहेत. हॉटेल असोसिएशनचे अध्यक्ष ललित पाटील यांनी दिलेल्या माहितीनुसार साडेसहाशे परमिट रूम बार पैकी जवळपास 300 हॉटेलमधील किचन बंद झाले आहेत. आमच्या प्रतिनिधी वाल्मीक जोशी यांनी या ठिकाणाचा आढावा घेतला.
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 17, 2026 10:38:41
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन मध्य प्रदेश के उज्जैन एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा भेरूगढ़ थाना क्षेत्र के उनेल रोड स्थित गोयला बुजुर्ग गांव के पास हुआ, जहां एक स्विफ्ट डिजायर कार और आयशर वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। वहीं घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। एडिशनल एसपी आलोक शर्मा ने बताया कि हादसे में शामिल आयशर वाहन को जब्त कर लिया गया है, जबकि उसका ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। घायलों का इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है。 बाइट - एडिशनल एसपी आलोक शर्मा
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Mar 17, 2026 10:38:10
Tonk, Rajasthan:बैंक में दिनदहाड़े चोरी: किसान के 1.50 लाख रुपये पार दूनी कस्बे में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। फसल के पैसे जमा कराने आए एक व्यक्ति के बैग से अज्ञात चोरों ने 1 लाख 50 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित बुद्धि प्रकाश मीणा निवासी नयागांव रानीपुरा बैंक में राशि जमा कराने पहुंचे थे। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्तियों ने मौका पाकर उनके बैग से नकदी पार कर दी। पूरी घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें दो संदिग्ध युवक बैग से पैसे निकालते हुए नजर आ रहे हैं। घटना की सूचना दूनी पुलिस थाने में दे दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 17, 2026 10:37:59
Kherli, Rajasthan:खेड़ली में अज्ञात वाहन की टक्कर से 30 वर्षीय युवक की मौत, कंपनी मैनेजर था मृतक अलवर जिले के खेड़ली थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा दारोदा के समीप हुआ, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान जितेंद्र सिंह चौधरी निवासी गांव मूढेरा, थाना नगर के रूप में हुई है। वह चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत था। जानकारी के अनुसार, वह महुआ से कंपनी का काम निपटाकर अपनी मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहा था, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना के बाद घायल युवक को रात में कठूमर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चूंकि हादसा खेड़ली थाना क्षेत्र में हुआ था, इसलिए शव को खेड़ली उपजिला अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। बाइट: बिक्रम सिंह (मृतक का भाई) समुद्र सिंह, हेड कांस्टेबल, थाना खेड़ली
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Mar 17, 2026 10:37:31
Mathura, Uttar Pradesh:जनपद मथुरा में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण को लेकर उन सभी सड़कों और मार्गों का निरीक्षण किया जा रहा है, जहाँ वर्तमान में सिविल वर्क चल रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से परिक्रमा मार्ग के सभी प्रवेश द्वारों और संवेदनशील पॉइंट्स का भी जायजा लिया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा गोल्फ कार्ट के जरिए रास्तों का रियल-टाइम मुआयना किया जा रहा है। इसका उद्देश्य यह सटीक आकलन करना है कि एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचने में कितना समय लगेगा। इसके अतिरिक्त, ऊँची इमारतों और छतों पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती (Rooftop Duty) के लिए विस्तृत योजना बनाई गई है। Yातायात प्रबंधन के तहत प्रशासन का मुख्य लक्ष्य यह है कि श्रद्धालुओं और आम जनता को वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान कम से कम परेशानी हो। इसके लिए कई स्थानों पर रूट डायवर्जन लागू किया जा रहा है। आने-जाने वाले लोगों के लिए वैकल्पिक रास्तों (Alternative Routes) का निर्धारण किया गया है। पुलिस लगातार इन वैकल्पिक मार्गों और डायवर्जन के बारे में जागरूकता अभियान चला रही है ताकि लोग पहले से सतर्क रहें। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया, "हम लोग एक सुदृढ़ पुलिस प्रबंधन सुनिश्चित कर रहे हैं। किसी भी श्रद्धालु या आम नागरिक को वीवीआईपी भ्रमण के कारण असुविधा न हो, इसके लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित कर उनका प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।" बाइट--एसपी देहात-सुरेश चंद्र रावत
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Mar 17, 2026 10:35:23
Kishanganj, Bihar:बिहार में शराबबंदी को सख्ती से लागू करने का अभियान जारी है। किशनगंज जिले में उत्पाद विभाग की टीम ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में बड़ा झटका देते हुए तस्करों के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। ट्रकों के अंदर गुप्त तहखाने बनाकर छिपाई गई कुल 2088 लीटर विदेशी शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया हैं। उत्पाद थाना अध्यक्ष ने कहा कि रविवार और सोमवार को दो दिनों में किशनगंज के रामपुर और गलगलिया चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने दो ट्रकों को रोका। जो बाहर से ट्रक पूरी तरह खाली नजर आ रही थी, लेकिन गहन जांच में पता चला कि दोनों ट्रकों के गुप्त तहखाने में शराब छुपाकर तस्करी को अंजाम दे रहा था। पहली कार्रवाई में रामपुर चेकपोस्ट पर 1143 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। इसमें दो तस्कर रंजीत कुमार और अखिलेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वही दूसरी कार्रवाई गलगलिया चेकपोस्ट पर हुई, जहां ट्रक के अंदर छुपाया गया 945 लीटर विदेशी शराब के साथ शक्ति कुमार और राजू कुमार नामक दो अन्य तस्कर को गिरफ्तार किया है। ये भी वैशाली जिले के ही रहने वाले हैं। कुल मिलाकर 2088 लीटर शराब जब्त की गई। उत्पाद विभाग के थाना अध्यक्ष संगम कुमार विद्यार्थी ने बताया कि तस्कर कितने भी शातिर क्यों न हों, हम पूरे तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ हमारा अभियान लगातार जारी रहेगा।
0
comment0
Report
IKIsateyak Khan
Mar 17, 2026 10:34:39
Danapur, Bihar:पटना के रानीतालब मे अवैध बालू खनन के खिलाफ बालू माफियाओं का पुलिस पर फायरिंग ईंट-पत्थरों से भी किया हमला। पुलिस को आत्मरक्षा में करनी पड़ी फायरिंग। 7 पुलिसकर्मी घायल। पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त । पकड़े गए आधा दर्जन ट्रैक्टर को छुड़ाकर ले भागे माफिया ।पुलिस ने 15 नामजद सहित 100 अज्ञात लोगों पर किया प्राथमिक दर्ज । राजधानी पटना के रानी तालाब थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस और बालू माफियाओं के बीच झड़प हो गई। पुलिस टीम जब धनराज छपरा घाट पर छापेमारी करने पहुंची तभी अवैध रूप से बालू उत्खनन कर रहे लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध रूप से बालू का उत्खनन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने पुलिस टीम पर पहले ईंट-पत्थर से हमला किया फिर फायरिंग भी कर दी जिसने आधा दर्जन पुलिस कर्मी घायल हो गए माफियाओं के द्वारा पुलिस की गाड़ी को भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया हालात बिगड़ने पर पुलिस को आत्मरक्षा में कई राउंड फायरिंग करनी पड़ी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस द्वारा पूरे इलाके में छापेमारी अभियान चलाया गया जिसके बाद एक दर्जन ट्रैक्टरों को जप्त किया गया इसके बाद बालू माफियाओं के द्वारा आधे दर्जन ट्रैक्टरों को छुड़ाकर ले गए पुलिस ने तीन मोटरसाइकिल सहित कई ट्रैक्टर को भी जप्त किया पुलिस ने 15 नामजद सहित सौ अज्ञात लोगों पर एफ आई आर दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की रही है
0
comment0
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
Mar 17, 2026 10:34:20
Patna, Bihar:राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में वोट में भाग नहीं लेने पर मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद का बयान सामने आया है, कांग्रेस विधायक ने कहा कि जो उम्मीदवार थे वह हम लोग के सिद्धांत के अनुरూప नहीं थे और महागठबंधन के तरफ से कभी उनसे इस उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने के लिए नहीं कहा गया, आगे उन्होंने कहा कि जो उम्मीदवार दिया गया है वो सिर्फ राजद के उम्मीदवार थे, क्योंकि महागठबंधन की उम्मीदवार कोई साधारण निचले तबके के लोग या कार्यकर्ता होना चाहिए था पर ऐसा नहीं किया गया है इसलिए उन्होंने वोट में भाग नहीं लिया, मनिहारी से कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद से जब कोई लालच या दबाव पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसा कोई बात नहीं है, जिसको जो कुछ कहना है कहते रहे वह अपने सिद्धांत पर कायम है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top