icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
VSVishnu Sharma16 Sept 2025, 07:23 am

कल से सेवा पखवाड़ा: पीएम मोदी की जीवनी प्रदर्शनी से जनता जुड़ी

Jaipur, Rajasthan:सेवा पखवाड़ा कल से, प्रदर्शनी में साकार करेंगे पीएम मोदी की जीवनी, सेवा कार्यों से जनता से बढ़ाएंगे जुड़ाव नोट - विजुअल और बाइट जयपुर vishnu प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर बीजेपी 17 सितम्बर से गांधी-शास्त्री जयंती 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाने जा रही है। इस दौरान बीजेपी सेवा कार्यों, खेलकूद, रक्तदान-स्वास्थ्य शिविर, मैराथन तथा केंद्र राज्यों की योजनाओं के आधार पर जन भावना को पार्टी से जोड़ेगी। प्रदर्शनियों के माध्यम से पीएम मोदी की जीवन वृत लोगों को बताया जाएगा। भारत के प्रधानमंत्री और विश्व के लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी का 17 सितम्बर को जन्म दिवस है। बीजेपी पीएम मोदी के जन्म दिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाने जा रही है। पीएम मोदी के जन्म दिन अर्थात कल से गांधी और शास्त्री जयंती तक यह सेवा पखवाड़ा चलेगा। इस पखवाड़े में सेवा के विविध कार्यक्रमों के साथ ही सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्य किए जाएंगे। इससे पहले सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों का सफल क्रियान्वयन हो, इसके लिए राजस्थान बीजेपी की ओर से प्रदेश स्तरीय कार्यशाला के बाद जिलों में कार्यशालाएं आयोजित की गई। कार्यशालाओं में जनप्रतिनिधियों, नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बताया कि पखवाड़ा के दौरान कौन कौन से कार्यक्रम आयोजित किए जाने। इन कार्यक्रमों के जरिए अधिक से अधिक जन भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया गया। बीजेपी नेताओं ने कहा कि सेवा पखवाड़े के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं को पीछे रहकर आमजन को आगे रखना है। प्रत्येक कार्यक्रम से आम जन को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। यह प्रयास किया जाएगा कि इस दौरान किसी प्रकार की राजनीति नहीं दिखे। बीजेपी नेता चाहते हैं कि यह पखवाड़ा जनता को समर्पित होना चाहिए। लोगों को समझाना होगा कि पीएम मोदी ने सेवा कार्यों में राजनीति नहीं की बल्कि राष्ट्रधर्म के लिए जनता के हित में काम किया। इसके लिए अधिक से अधिक स्थानों पर पीएम मोदी के जीवन को साकार करती हुई प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इधर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का भी कहना है कि केंद्र और राज्य सरकार ने जनता की भलाई के लिए इतने काम किए हैं जिनकी गिनती भी नहीं है। कार्यकर्ताओं को लोगों तक इन कार्यों को लेकर जाना है। हर सेक्टर में सरकार लोगों की भलाई के लिए योजनाएं लेकर आई है। चार महापुरुषों की जयंती .... सेवा पखवाड़े के दौरान पीएम मोदी के साथ ही तीन महापुरुषों के जन्म दिवस पर भी आ रहे हैं। इन दिनों में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सबसे पहले 17 सितम्बर को पीएम नरेंद्र मोदी, 25 सितम्बर को पंडित दीन दयाल उपाध्याय तथा दो अक्टूबर को महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री की जयंती आएगी। दो अक्टूबर को गांधी जयंती के साथ ही शास्त्री जयंती प्रमुख रूप से मनाने के लिए कहा गया है। शास्त्री की फोटो लगाकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दो अक्टूबर को गांधी के साथ शास्त्री ..... बीजेपी नेतृत्व ने कहा कि इस बाद 2 अक्टूबर को गांधीजी के साथ लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी पूरे उल्लास और धूमधाम से मनाई जाए। अधिकतर जगह शास्त्री की मूर्तियां नहीं लगाई गई। ऐसे में बूथ स्तर पर शास्त्रीजी के चित्र पर माल्यार्पण किया जाए। संगोष्ठियां आयोजित कर शास्त्री की जीवनी बताई जाए। सेवा पखवाड़े में ये होंगे कार्यक्रम 17 सितम्बर - रक्तदान शिविर, सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा 17 से 24 सितम्बर तक - जन सहभागिता के लिए स्वास्थ्य शिविर , सामुदायिक केंद्रों पर पीएम मोदी का लाइव 17 सितम्बर से दो अक्टूबर - प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी -रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे 19-20 सितम्बर - नरेंद्र मोदी के जीवन एवं उपलब्धियां, विकसित भारत पर प्रबुद्ध संवाद, पीएम मोदी पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर पुस्तकों का वितरण 21 सितम्बर को - युवा मोर्चा की ओर से नमो मैराथन होगी, प्रदेश में पांच बड़े शहरों जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा और अलवर में बड़े स्तर पर मैराथन 25 सितम्बर - पंडित दीनदयाल जी के चित्र पर पुष्पांजलि वृक्षा रोपण एक पेड़ मां के नाम बूथ कार्यकर्ता बैठक और कार्यकर्ता के घर भोजन किया जाएगा -पंडित दीनदयाल के जीवन पर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी - प्रदेश सरकार, स्थानीय नगर निकाय आत्मनिर्भर भारत का प्रचार, मेले प्रदर्शन का आयोजन 27 और 28 सितम्बर - प्रदेश के विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान दिव्यांगों को उपकरण वितरण, मोदी को शुभकामनाएं- धन्यवाद 2 अक्टूबर को - स्वच्छता अभियान गांधी-शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि खादी की वस्तुओं की खरीद और प्रोत्साहन सरकार विकसित भारत चित्रकला प्रतियाेगिता आयोजित करेगी सरकार, निकाय प्रदेश में नमो वन, नमो पार्क नामकरण करेगी बाइट - मदन राठौड़, प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

प्रतापगढ़-मंदसौर रोड पर पिता-पुत्र की हत्या: प्रमुख आरोपी अजमेर से गिरफ्तार

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़-मंदसौर रोड पर पिता-पुत्र को पिकअप से टक्कर मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को अजमेर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने योजनाबद्ध तरीके से अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिकअप को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी कुशाल खान पठान थाना हथुनिया का हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर अपराधी बताया गया है, जिसके खिलाफ 11 प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार 6 सितंबर को मोखमपुरा निवासी जावेद खान पठान ने थाना प्रतापगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उसके पिता ने करीब तीन साल पहले गोवर्धनपुरा निवासी कुशाल खान पठान से सात लाख रुपये उधार लिए थे। इनमें से कुछ रकम वापस करने के बावजूद कुशाल खान द्वारा ब्याज पर ब्याज जोड़कर रकम की मांग की जा रही थी। इसी रुपयों की.ranjish को लेकर 6 सितंबर को जावेद के पिता शाहबाज खान पठान और भाई शोयब खान पठान मोटरसाइकिल से प्रतापगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान अवलेश्वर टोल से आगे बसाड़ की सरहद में प्रतापगढ़-मंदसौर रोड पर पीछे से पिकअप से टक्कर मार दी गई, जिससे दोनों की मौत हो गई। मामले में थाना प्रतापगढ़ पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। बांसवाड़ा से मोबाइल फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया और मौके से साक्ष्य जुटाए गए。 जांच के दौरान 13 सितंबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मामले में वांछित मुख्य आरोपी कुशाल खान पठान अजमेर दरगाह क्षेत्र और रेलवे स्टेशन के आसपास होटल, मुसाफिरखाने या गेस्ट हाउस में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम अजमेर पहुंची और अभय कमांड सेंटर के कैमरों की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने भेष बदलकर दरगाह क्षेत्र की गलियों में पैदल तलाश की। इसी दौरान दरगाह के पास एक गली में कुशाल खान दिखाई दिया, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने कुशाल खान पिता दिलावर खान पठान, उम्र 48 वर्ष, निवासी गोवर्धनपुरा, थाना हथुनिया, जिला प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर शाहबाज खान पठान और शोयब खान पठान को मोटरसाइकिल से प्रतापगढ़ जाते समय पिकअप से टक्कर मारने की बात स्वीकार की है। आरोपी को 15 सितंबर को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस को उसका पीसी रिमांड मिला है。 पुलिस अब आरोपी से वारदात में शामिल अन्य लोगों और कथित षडयंत्र के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार कुशाल खान पठान थाना हथुनिया का हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर अपराधी है तथा उसके खिलाफ 11 प्रकरण दर्ज हैं। मामले में घटना में प्रयुक्त पिकअप भी पुलिस ने जब्त कर ली है।
0
0
Report

Jodhpur Nagar Nigam: BJP 45 सीटों से बड़ा दल, बोर्ड की राह निर्दलीयों पर

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर नगर निगम में भाजपा 45 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी जोधपुर नगर निगम आम चुनाव 2026 में वार्ड संख्या 50 के परिणाम के साथ ही नगर निगम के सभी 100 वार्डों के परिणाम सामने आ गए हैं। वार्ड 50 में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी हेमा राम चौधरी ने 1,725 मत प्राप्त कर 83 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशी युवराज को 1,642 मत मिले। इनमें 1,641 मत ईवीएम और एक डाक मतपत्र का रहा। वार्ड 50 में निर्दलीय प्रत्याशी रिंकू मेवाड़ा को 540, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी दीपक जांगिड़ को 155 और निर्दलीय प्रत्याशी देशराज सिंह को 113 मत मिले। वहीं 82 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। मतदान के दौरान मशीन में तकनीकी खराबी के कारण इस वार्ड का परिणाम निर्धारित समय पर घोषित नहीं हो सका था। पुनर्मतदान के बाद मतगणना पूरी होने पर गुरुवार सुबह परिणाम घोषित किया गया। वार्ड 50 का परिणाम घोषित होने के साथ नगर निगम के 100 वार्डों में भाजपा के 45, कांग्रेस के 44, आरएलपी के एक और निर्दलीय प्रत्याशियों के 10 पार्षद निर्वाचित हुए हैं। इस तरह किसी भी एक दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। अब निगम बोर्ड के गठन में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही निर्दलीय पार्षदों को अपने पक्ष में लाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। वार्ड 50 में जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। प्रत्याशी हेमा राम चौधरी के पुत्र उमेद राम चौधरी ने कहा कि उन्हें जीत का पूरा भरोसा था। उन्होंने कहा कि मशीन खराब होने के कारण परिणाम दो दिन बाद आया, लेकिन परिणाम सुखद रहा। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब भाजपा नगर निगम में बोर्ड बनाएगी।
0
0
Report

चाय बागान की नाली में फँसकर युवक की मौत; शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

Mal Bazar, West Bengal:*চা বাগানের নালায় পড়ে কাদায় মুখ আটকে মৃত্যু...* চা বাগানের নালায় পড়ে কাদায় মুখ আটকে মৃত্যু হলো এক যুবকের। ঘটনাটি ঘটেছে মাল ব্লকের বেতগুলি চা বাগানের ৯ নম্বর সেকসনে। ওই মৃত যুবকের নাম বিমল ওরাও (২৮)। তার বাড়ি ওই চা বাগানের শ্রমিক মহল্লায়। মাল থানার পুলিশ মৃতদেহ উদ্ধার করেছে। স্থানীয় শ্রমিকরা জানায়, এদিন ওই যুবক সম্ভবত প্রকৃতির ডাকে সাড়া দিতে চা বাগানের নালার পার ধরে ঝোপের দিকে যাচ্ছিল। কোন কারনে পা হড়কে নালার মধ্যে মুখ থুবড়ে পড়ে। কাদার মধ্যে মুখ আটকে যাওয়ায় আর উঠতে পারেনি। আশেপাশে কেউ না থাকায় সাহায্য করার মত কেউ পৌঁছাতে পারেনি। ওভাবেই পড়ে থাকতে থাকতে তার মৃত্যু হয়। পুলিশ মৃতদেহ উদ্ধার করে ময়নাতদন্তের জন্য পাঠানোর ব্যবস্থা করেছে। পুলিশ সূত্রে জানা গেছে মৃত্যুর কারণ খুঁজতে তদন্ত শুরু করা হয়েছে。
0
0
Report
Advertisement

एम्स किच्छा में नौकरी फर्जीवाड़ा: स्टिंग में 3 गिरफ्तार, नकद और फर्जी लैटर बरामद

Rishikesh, Uttarakhand:हैडलाइन : एम्स में नौकरी का फर्जीवाड़ा! एम्स किच्छा में भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले शातिर गिरोह का भंडाफोड़, स्टिंग ऑपरेशन में 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 लाख कैश और फर्जी लेटर बरामद! एम्स ऋषिकेश और सुरक्षा विभाग ने एक ऐसा बड़ा खुलासा किया है, जो युवाओं की मेहनत की गाढ़ी कमाई लूटने वाले शातिर गैंग का पर्दाफाश करता है। वी.ओ (1) : निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नर्सिंग ऑफिसर और मल्टीटास्किंग स्टाफ यानी एमटीएस के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा और बदले में लाखों की डिमांड। एम्स ऋषिकेश प्रशासन को इस फर्जीवाड़े की बू आई, तो एक्टिव हुई एम्स सुरक्षा विभाग की इंटेलीजेंस टीम! वी.ओ (2) : योजना पक्की थी। सुरक्षा टीम के एक कर्मी ने खुद 'बेरोजगार युवा' बनकर शातिर ठगों से संपर्क किया। बैराज रोड पर एक सफेद क्रेटा कार में जैसे ही रुपयों का लेन-देन शुरू हुआ—एम्स की सुरक्षा टीम ने चारों तरफ से घेरकर तीनों आरोपियों को रंगे हाथों दबोच लिया! क्या मिला : ₹2,00,000 नकद (Cash) बरामदगी : 2 फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर (नर्सिंग ऑफिसर और एमटीएस) गिरफ्तार: 3 शातिर आरोपी (उधमसिंह नगर, किच्छा के निवासी) कार्रवाई: क्रेटा कार, कैश और फर्जी कागजातों के साथ पुलिस चौकी के हवाले। फाइनल वीओ : उप मुख्य सुरक्षा अधिकारी, सहायक कमांडेंट अनिल चंद्र के मुताबिक, गैंग के तार उधमसिंह नगर के किच्छा से जुड़े हैं। वहीं एम्स के पीआरओ डॉ. श्रीलोय मोहंती ने साफ किया है कि संस्थान में भर्तियां पूरी तरह पारदर्शी होती हैं—दलालों के झांसे में बिल्कुल न आएं।
0
0
Report

प्रधानमंत्री मोदी विश्वकर्मा जयंती पर शिल्पकारों को प्रोत्साहन देंगे, आत्मनिर्भर भारत का संकल्प मजबूत

Noida, Uttar Pradesh:आप सभी को भगवान विश्वकर्मा जयंती की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। देवशिल्पी से जुड़े इस दिव्य अवसर पर निर्माण कार्यों में जुटे देशभर के शिल्पकारों एवं हुनरमंद साथियों को मेरा विशेष अभिनंदन। आपका कौशल एवं परिश्रम विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। राष्ट्र के नवनिर्माण की दिशा में आपके प्रयासों को हरसंभव प्रोत्साहन मिलता रहे, इसके लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। अनादिरप्रमेयश्च अरूपश्च जयाजयः। लोकरूपो जगन्नाथः विश्वकर्मन्नमो नमः॥
0
0
Report
Advertisement

नायब सिंह सैनी के हरियाणा दौरे: अंबाला-नारनौल- कुरुक्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रम

Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आज अंबाला, कुरुक्षेत्र और नारनौल दौरे पर रहेंगे सीएम सुबह अंबाला में 'नमो मैराथन' कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद सीएम 11:00 पेहोवा में महान संत बाबा ईश्वर सिंह जी की 51वीं बरसी कार्यक्रम में होंगे शामिल सीएम नायब सिंह सैनी 1:00 बजे नारनौल में राज्य स्तरीय विश्वकर्मा जयंती समारोह में करेंगे शिरकत सीएम नायब सिंह सैनी शाम 6 बजे कुरुक्षेत्र में रक्तदान शिविर में पहुंचेंगे सीएम शाम 6:30 बजे कुरुक्षेत्र में ही सेवा संकल्प अभियान के दीपोत्सव महोत्सव और ड्रोन शो कार्यक्रम में शिरकत करेंगे सीएम देरNight को कुरुक्षेत्र से वापिस चण्डीगढ़ लौटेंगे
0
0
Report

शादी के 15 महीने बाद बहु ₹1.25 लाख नगदी ले उड़ी: रिश्ते के मामा संग फरार, पुलिस से शिकायत*

RavindraRavindraFollow8m ago
Iteliya Raja, Uttar Pradesh:हमीरपुर जिले के चिकासी थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ शादी के महज 15 महीने बाद एक नवविवाहिता घर से 1.25 लाख रुपये नगद लेकर गायब हो गई। आरोप है कि महिला को उसका रिश्ते का मामा ही ससुराल और मायके वालों की मिलीभगत से भगा ले गया है। पीड़ित ससुर ने अब पुलिस थाना चिकासी में शिकायत दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई है। ​शादी के बाद से ही शुरू हुआ विवाद ​जानकारी के अनुसार, ग्राम करियारी (थाना जरिया) निवासी सिद्धगोपाल ने अपने पुत्र अजय कुमार का विवाह 18 मई 2025 को ग्राम बिलगाँव टीला (थाना चिकासी) निवासी ख्यालीराम की पुत्री राधा के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से संपन्न कराया था। ​पीड़ित पक्ष का कहना है कि विवाह के कुछ समय बाद 'तीसरी विदा' में जब बहु घर आई, तो अजय ने उसे किसी अज्ञात व्यक्ति से छुपकर बात करते हुए पकड़ लिया। जब उससे इस बारे में पूछताछ की गई, तो उसने बात बताने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद से ही घर में आए दिन पारिवारिक कलह रहने लगी। आरोप है कि बहु बात-बात पर प्रताड़ित करने, आत्महत्या करने और ससुराल पक्ष को झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकियां देने लगी। ​1.25 लाख नगदी और जेवर लेकर हुई रफूचक्कर ​स्थिति बिगड़ते देख सिद्धगोपाल ने बहू के माता-पिता को पूरी घटना से अवगत कराया। आरोप है कि मायके पक्ष ने बेटी को समझाने के बजाय उलटा ससुराल वालों से अभद्रता की। बीते 28 अगस्त 2026 को राधा के माता-पिता करियारी गाँव आए और उसे अपने साथ ले गए। ​ससुराल वालों का कहना है कि वे स्त्रीधन समझकर जेवरात ले जाने पर शांत रहे, लेकिन बाद में पता चला कि राधा घर में रखे 1,25,000 रुपये नगद भी चोरी-छिपे अपने साथ समेटकर ले गई थी। ​मामा के साथ भागने की बात आई सामने ​जब ससुराल पक्ष ने बहु को वापस लाने के लिए संपर्क किया, तो मायके वालों ने कुछ दिन रुकने का बहाना बनाकर उन्हें टाल दिया। पीड़ित सिद्धगोपाल का दावा है कि 10 सितंबर 2026 को उन्हें जानकारी मिली कि राधा को उसका रिश्ते का मामा रज्जू (निवासी पथनौड़ी), उसके माता-पिता की सहमति से किसी अज्ञात स्थान पर भगा ले गया है। ​ससुराल पक्ष का आरोप है कि जब उन्होंने इस बात पर राधा के माता-पिता से कड़ाई से पूछा, तो उन्होंने स्वीकार किया कि रज्जू ही उनकी बेटी को ले गया है और अब वे लड़की को वापस भेजने से साफ मुकर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

कुशीनगर साइबर ठगी गैंग का खुलासा; 2 शातिर गिरफ्तार

Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर - कुशीनगर में साइबर ठगी करने वाले गैंग का खुलासा - 2 शातिर साइबर अपराधियों को पुलिस ने दबोचा - साइबर क्राइम थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने की कार्यवाही - चोरी के मोबाइल का लॉक तोड़कर UPI PIN को रीसेट करते थे फ्राड - बैंक खाते में रकम चेक करने के बाद Flipkart समेत अन्य वेबसाइटों से करते थे खरीदारी - सामान फर्जी पते पर मंगवाकर बेच देते थे आरोपी - करीब 8.70 लाख रुपये की खरीदारी से जुड़ा मामला - पुलिस ने 8.50 लाख रुपये कीमत का सामान किया बरामद - 7 मोबाइल, 3 पावर बैंक, ईयरबड्स, आयरन, इंडक्शन, सैंडविच मेकर, सीलिंग फैन, मिक्सर समेत सामान बरामद - गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इरशाद अंसारी और अर्जुन कुमार रजक के रूप में हुई - विशुनपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं दोनों आरोपी - पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए भेजा जेल
0
0
Report

गोड्डा में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश: 2 गिरफ्तारी, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Godda, Jharkhand:बिहार एसटीएफ (पटना) की सूचना पर गोड्डा पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के निर्देशानुसार महागामा थाना क्षेत्र के घाट बलिया गांव में गोड्डा पुलिस और बिहार एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया। छापेमारी में हथियार निर्माण में प्रयुक्त कई मशीनें, 10 अर्धनिर्मित पिस्टल बॉडी, ग्रीप, स्लाइड, बैरल, लोहे की प्लेट व अन्य सामग्री, एक अर्धनिर्मित पिस्टल सेट, देशी रायफल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए। कार्रवाई में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अवैध हथियार निर्माण से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है। अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ गोड्डा पुलिस की यह बड़ी सफलता है。 पुलिस के मुताबिक यह फैक्ट्री कम से कम एक साल से ज्यादा से चल रही थी। अब निर्मित हथियारों के सौदागरों, संलिप्त लोगों और बाजार का पता लगाया जा रहा है。
0
0
Report
Advertisement

मालिनी अवस्थी ने मोदी के जन्मदिन पर स्वास्थ्य और विकास की कामना जाहिर की

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, यूपी: पद्मश्री लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हृदय से बहुत-बहुत बधाई देती हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश ही नहीं, बल्कि विश्व के लोकप्रिय नेताओं में सबसे आगे उनका नाम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हम सबकी ओर से जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई...प्रधानमंत्री की ऊर्जा और सक्रियता हर वर्ष बढ़ती जा रही है। मैं यही प्रार्थना करती हूं कि वे सदैव इसी प्रकार स्वस्थ रहें, शतायु हों और लोक हित में इसी प्रकार से कार्य करते रहें..."
0
0
Report

नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई, सुशासन और समावेशी विकास को नई दिशा

Noida, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। विगत 25 वर्षों में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के कार्यकाल में आपने सुशासन के अनेक नए प्रतिमान स्थापित किए हैं तथा समावेशी विकास को अभूतपूर्व गति एवं नई दिशा प्रदान की है। सांस्कृतिक गौरव की भावना के साथ आधुनिक प्रगति के मार्ग पर चलते हुए हमारे देशवासी, विरासत और विकास के समन्वय को साकार कर रहे हैं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना करती हूं, ताकि आप जन-सेवा और राष्ट्र-निर्माण के अपने अभियान को निरंतर आगे बढ़ाते रहें।
0
0
Report

जिला कलक्टर ने धमोतर क्षेत्र के कार्यालयों और थाने का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने धमोतर क्षेत्र का दौरा कर उप तहसील कार्यालय, उप पंजीयक कार्यालय और पुलिस थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों में संचालित कार्यों, रिकॉर्ड संधारण और आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली। जिला कलक्टर ने अधिकारियों और कार्मिकों को कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उप तहसील कार्यालय और उप पंजीयक कार्यालय धमोतर के निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने विभिन्न कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने आमजन से जुड़े प्रकरणों के त्वरित निस्तारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कार्मिकों के कार्यों की नियमित समीक्षा करने और व्यवस्थाओं का समय-समय पर निरीक्षण सुनिश्चित करने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार मदनलाल सालवी, नायब तहसीलदार नवीन जैन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इसके बाद जिला कलक्टर ने पुलिस थाना धमोतर का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं, रिकॉर्ड संधारण और विभिन्न प्रकरणों की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर पुलिस अधिकारियों से चर्चा की। जिला कलक्टर ने आमजन की शिकायतों और परिवादों पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top