कुलगाम में दहेज उत्पीड़न के खिलाफ प्रदर्शन, क्या है सच्चाई?
Kulgam, Protest Held at Kulgam Over Alleged Dowry Harassment Case Kulgam, Locals from Chatbal Kulgam today staged a protest and blocked the Shopian-Kulgam road, disrupting traffic movement . The protest was in response to an alleged dowry harassment case involving a local woman, Shabnam Akhtar, who was married a few years ago in the Manzgam area. According to Shabnams Sister Shabnam has been continuously harassed by her husband and in-laws for dowry.They further alleged that an attempt was made to burn her on the previous day, which prompted public outrage. In a parallel development, family members from the boy’s side said that the matter has been sub judicial.they also demanding a fair investigation and appropriate action in the matter. Station House Officer (SHO) Kulgam, Subzar Ahmed, reached the spot and held dialogue with protesters. He assured the protesters that the matter would be thoroughly investigated and action would be taken strictly as per the law. Following the assurance from police authorities, the protesters dispersed peacefully and traffic was restored.0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कानपुर देहात में गैस-निर्दोष युवक पिटाई मामले के वीडियो के वायरल होने के साथ कानपुर देहात में चौकान Declaration
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात में युवक की डंडों और बेल्ट से पिटाई। झींझक रोड स्थित रामजानकी गेस्ट हाउस के पास हुई मारपीट। सैलून पर बाल कटवाने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद। विवाद बढ़ने पर युवकों ने एक युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल। वायरल वीडियो में डंडों और बेल्ट से हमला करते दिखे युवक। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक युवक को पकड़ा। पुलिस ने दोनों पक्षों के दो युवकों को हिरासत में लिया। दोनों के खिलाफ शांति भंग की हुई कार्रवाई, अन्य पहलुओं की जांच जारी। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र का मामला0
0
Report
2027 चुनाव: योगी सनातन के साथ विकास का रिपोर्ट कार्ड, बेंगलुरु में निवेश मेले तैयारी
Noida, Uttar Pradesh:2027 के चुनाव में योगी सनातन के साथ साथ विकास का रिपोर्ट कार्ड लेकर उतरेंगे और बेंगलुरु में योगी का निवेश मेला इसी तैयारी का हिस्सा माना जा रहा है0
0
Report
लोहगढ़ किले हत्याकांड: सिया-केतन पर संदिग्ध घटनाक्रम का खुलासा
Mumbai, Maharashtra:लोर्हगढ़ किला हत्याकांड पुलिस जांच में सामने आए कई चौंकाने वाले तथ्य पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक केतन के परिवार ने पूछताछ के दौरान कई ऐसी जानकारियां दीं, जिनसे जांचकर्ताओं को यह समझने में मदद मिली कि केतन बेहद सतर्क स्वभाव का युवक था और अनावश्यक जोखिम लेने से बचता था। परिवार ने बताया कि ट्रैकिंग के दौरान भी केतन हमेशा 10 से 20 फीट की दूरी बनाकर चलता था। यहां तक कि गोवा यात्रा के दौरान भी उसने समुद्र में उतरकर स्नान नहीं किया था। इन जानकारियों के बाद पुलिस को यह मानना मुश्किल लगने लगा कि केतन खुद किसी खतरनाक जगह पर जाकर जोखिम उठाएगा। घटना वाले दिन केतन के चाचा दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक पुलिस के साथ रहे। इस दौराना पुलिस लगातार केतन के स्वभाव, उसकी आदतों और व्यवहार को समझने का प्रयास कर रही थी। पूछताछ के दौरान पुलिस ने परिवार से यह भी पूछा कि क्या उन्हें किसी पर शक है, लेकिन उन्होंने किसी पर संदेह होने से इनकार कर दिया। पुलिस के अनुसार, एक सवाल लगातार जांच टीम के मन में था कि केतन आखिर 18 दिनों के भीतर तीन बार लोहगढ़ किले पर क्यों गया था। इसी कड़ी में 21 जून को 18 जून का सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की गई। शुरुआती तौर पर फुटेज में सब कुछ सामान्य दिखाई दिया। पुलिस ने सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक के फुटेज खंगाले। इसी दौरान जांचकर्ताओं की नजर एक संदिग्ध युवक पर पड़ी, जिसने हुडी और कैप पहन रखी थी। पुलिस ने जब उस दिन का तापमान गूगल पर जांचा तो वह करीब 33 डिग्री सेल्सियस पाया गया। ऐसे मौसम में हुडी पहनकर घूमने वाले व्यक्ति को लेकर पुलिस के मन में कई सवाल उठे। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज दोबारा देखा गया और इस बार पूरा फोकस उसी हुडी पहने युवक पर रखा गया। फुटेज में दिखाई दिया कि वह युवक नीचे से दौड़ते हुए आया और जैसे ही उसने केतन और सिया को देखा, वह अचानक रुक गया और बैठ गया। पुलिस का दावा है कि फुटेज में हुडी पहने युवक ने हाथ से इशारा किया, जिस पर सिया ने भी हल्का सा संकेत किया। उस दौरान सिया बार-बार पीछे मुड़कर देख रही थी। जांच में यह भी सामने आया कि किले के इलाके में बंदरों द्वारा कई सीसीटीवी कैमरों के तार तोड़ दिए गए थे, जिससे कुछ हिस्सों की रिकॉर्डिंग प्रभावित हुई। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध युवक के वहां पहुंचने से पहले सिया लगातार नीचे की ओर देख रही थी। पुलिस ने यह भी बताया कि मोबाइल नेटवर्क की समस्या के कारण केतन का ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर नहीं हो पा रहा था, जो क़िले पर जाने के लिए टिकट लेना होता है। इसी वजह से केतन और सिया कुछ समय तक उसी स्थान पर खड़े रहे थे。 जांच के दौरान पुलिस टीम घटनास्थल पर भी पहुंची। वहां केतन के चाचा विजय दिखाई दिए, जो घटनास्थल देखने जा रहे थे। पुलिस उन्हें अपने साथ पुलिस स्टेशन ले आई और उनसे भी विस्तृत पूछताछ की गई। सूत्रों के मुताबिक, केतन की बहन संजना से भी करीब 8 से 9 घंटे तक पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद पुलिस को यह महसूस हुआ कि मामले में कुछ न कुछ गड़बड़ी जरूर है। परिवार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 4 जून को केतन को लोहगढ़ जाने की अनुमति नहीं दी थी, जिसके चलते सिया ने केतन से झगड़ा किया और काफ़ी रोने का नाटक किया जिसके चलते परिवार के लोग ने 14 जून को उन्हें लोहगढ़ किल्ला जाने दिया। वहीं 17 जून को केतन ने अपनी मां को बताया था कि 18 जून को सिया के दोस्त ने सरप्राइज प्लान किया है, जिसके चलते उसे जाने की अनुमति मिल गई। पुलिस जांच में सामने आए आरोपों के अनुसार, सिया ने कथित तौर पर योजना बनाई थी कि किले पर पहुंचने के बाद वह थकने का बहाना कर बैठ जाएगी। इसे संकेत मानकर चेतन को कार्रवाई करनी थी। आरोप है कि जैसे ही सिया बैठी, केतन भी रुक गया और उसी दौरान चेतन ने उसे धक्का देकर खाई में गिरा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और सभी तकनीकी व परिस्थितिजन्य साक्ष्यों को खंगाल रही है।0
0
Report
Advertisement
सीसीटीवी से खुला सिया-चेतन हत्या मामला; आरोपी कबूल, प्लानिंग की पुष्टि
Mumbai, Maharashtra:जाँच अधिकारी दिनेश तायड़े के साथ बातचीत दिनेश तायड़े ने बताया की सिया को केतन से शादी नहीं करना था इसलिए उसने हत्या की चेतन और सिया के बीच पिछले एक साल में २ हज़ार कॉल्स हुए है जिसमे क़रीब २२० घंटे बातचीत हुई थी सीसीटीवी से ये पूरा केस खुला जिसमे सिया और आरोपी चेतन देखे गए थे एक दूसरे को इशारा करते हुए सीसीटीवी में चेतन अपनी आइडेंटिटी छिपा रहा था इसलिए शक बढ़ा सिया ने ३१ मई ,१४ जून को भी मारने का प्लान बनाया था हालांकि उस दिन चेतन साथ में था या नहीं इसकी जांच की जा रही है दोनों एक दूसरे पर अपनी आरोप डाल रहे है उन्होंने कबूली भी दे दी है हत्या की0
0
Report
कुर्मी समाज के खिलाफ सोशल मीडिया विवाद: नेताओं ने कड़ी कार्रवाई की मांग
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर। सोशल मीडिया पर कुर्मी समाज के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर बुधवार को मध्य प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय इकाई समाज के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। समाज ने रामनगर निवासी दीपा मिश्रा एवं कैलाश मिश्रा पर समाज की भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। रामसुशील पटेल के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर वायरल कथित ऑडियो एवं अन्य डिजिटल सामग्री में कुर्मी समाज के प्रति अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया है। समाज ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है。 बाइट रामसुशील पटेल (कुर्मी समाज जिला अध्यक्ष)0
0
Report
आलीराजपुर में अवैध रेत उत्खनन: प्रशासन ने अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना लगाया
Jobat, Madhya Pradesh:आलीराजपूर में अवैध रेत उत्खनन करने वाले माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कलेक्टर के सख्त निर्देश के बाद सोरवा के दरवाडिया फलिया क्षेत्र में अवैध उत्खनन पर 2 करोड़ 71 लाख 20 हजार रुपये का भारी-भरकम जुर्माना (अर्थदण्ड) लगाया गया है। बीते 12 जून को नायब तहसीलदार, खनिज निरीक्षक और थाना प्रभारी की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर मौके से एक पोकलेन और एक जेसीबी मशीन ज़ब्त की थी। प्रभारी जिला खनिज अधिकारी और डिप्टी कलेक्टर तपीस पांडे के मुताबिक, इस काले कारोबार में 5 लोगों की संलिप्तता पाई गई है, जिन पर यह करोड़ों का जुर्माना ठोंका गया है। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि जिले में अवैध उत्खनन और खनिजों के अवैध परिवहन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
हथगांव तिहरे हत्याकांड: मुन्नू सिंह की संपत्ति DM के आदेश से कुर्क
Fatehpur, Uttar Pradesh:हथगांव तिहरे हत्या काण्ड के आरोपी की गैंगस्टर के तहत संपत्ति हुई कुर्क 50 लाख से अधिक की संपत्ति डीएम के आदेश से हुई कुर्क तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी है मुन्नू सिंह, इसके खिलाफ एक दर्जन के लगभग दर्ज हैं आपराधिक मुकदमें डीएम के आदेश पर स्थानीय पुलिस और खागा तहसील प्रशासन ने पहुंचकर की संपत्ति जप्त किसान नेता और उसके भाई और बेटे की अपने तीन साथियों के साथ मिलकर की थी दिन-दहाड़े हत्या जिला प्रशासन की कार्रवाई से मचा हड़कंप हथगांव थाना क्षेत्र के आखिरी गांव का मामला0
0
Report
राजस्थान: APO में अधिकतम 30 दिन, सभी विभागों को कड़ी गाइडलाइनों के साथ
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में अधिकारियों और कर्मचारियों को बिना स्पष्ट कारण लंबे समय तक APO में रखने पर सरकार ने सख्ती दिखाई है। वित्त विभाग ने नया परिपत्र जारी कर साफ कर दिया है कि अब APO का इस्तेमाल सजा देने या अनुशासनात्मक कार्रवाई का विकल्प नहीं बनेगा।किसी कर्मचारी को 30 दिन से ज्यादा APO में रखने के लिए वित्त विभाग की मंजूरी लेनी होगी। राजस्थान में अधिकारियों और कर्मचारियों को विभागीय प्रमुख मनमाने तरीके से APO में नहीं रख सकेंगे। वित्त विभाग ने राजस्थान सेवा नियम 1951 के नियम 25-ए के तहत विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करते हुए सभी विभागों को सख्ती से इनका पालन करने के आदेश दिए हैं। सरकार ने माना है कि पहले जारी कई APO आदेश नियमों के विपरीत थे, जिन्हें हाई कोर्ट भी समय-समय पर रद्द कर चुका है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि APO केवल सीमित परिस्थितियों में ही किया जा सकेगा। जैसे अवकाश से लौटने पर, प्रतिनियुक्ति या प्रशिक्षण से वापस आने पर, नई पोस्टिंग का इंतजार होने पर, ट्रांसफर स्वीकार नहीं करने की स्थिति में या फिर जनहित और प्रशासनिक आवश्यकता के विशेष मामलों में। साथ ही विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि छुट्टी या डेप्युटेशन से लौटने वाले कर्मचारियों के पोस्टिंग आदेश पहले ही जारी किए जाएं ताकि अनावश्यक रूप से APO की स्थिति ही पैदा न हो। सरकार ने साफ कर दिया है कि APO किसी भी स्थिति में सजा की कार्रवाई का माध्यम नहीं बनेगा। किसी कर्मचारी को APO में रखने का कारण आदेश जारी करते समय लिखित रूप से बताना होगा। साथ ही ट्रांसफर के बाद अधिकारी या कर्मचारी को नई जगह जॉइन करने से रोकने की परंपरा को भी गलत बताते हुए इसे तुरंत बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। नई गाइडलाइन के मुताबिक किसी भी कर्मचारी को 30 दिन से अधिक APO में नहीं रखा जा सकेगा। यदि विशेष परिस्थितियों में अवधि बढ़ानी हो तो वित्त विभाग की पूर्व स्वीकृति लेना अनिवार्य होगा। इतना ही नहीं, यदि 30 दिन के भीतर पोस्टिंग नहीं होती है तो संबंधित विभाग के प्रमुख सचिव या सचिव को हर महीने इसकी रिपोर्ट मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजनी होगी। पूरे मामले की हर तीन महीने में मुख्य सचिव स्तर पर समीक्षा भी होगी। सरकार का दावा है कि इन नए निर्देशों से प्रशासन में पारदर्शिता बढ़ेगी, कर्मचारियों के साथ निष्पक्ष व्यवहार सुनिश्चित होगा और APO जैसी व्यवस्था का दुरुपयोग रुकेगा। वहीं राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इस फैसले को लंबे समय से चली आ रही उस व्यवस्था पर अंकुश के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें कई बार अधिकारियों को बिना स्पष्ट कारण लंबे समय तक APO में रखा जाता था।0
0
Report
राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े उदयपुर में सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े पहुँचे उदयपुर सर्किट हाउस पहुँचने पर संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने की राज्यपाल की अगवानी सर्किट हाउस में राज्यपाल का है रात्रि विश्राम का कार्यक्रम, कल सुबह सादडी, पाली जाने का है कार्यक्रम,0
0
Report
Advertisement
सिंदरू की हाईटैक नर्सरी का मंत्री जोराराम कुमावत ने निरीक्षण किया
Pali, Rajasthan:सिंदरू में बनी हाईटैक नर्सरी का मंत्री जोराराम कुमावत ने किया निरीक्षण मानसून में रियायती दर पर मिलेंगे एक लाख पौधे कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक जोराराम कुमावत ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिंदरू में नव-स्थापित हाईटैक नर्सरी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नर्सरी की आधुनिक सुविधाओं और वहां तैयार हो रहे पौधों का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री कुमावत ने बताया कि वन विभाग की यह नर्सरी पिछले दो दशकों से भी ज्यादा समय से बेहद जर्जर और खस्ताहाल स्थिति में पड़ी थी। क्षेत्र के पर्यावरण और विकास को ध्यान में रखते हुए इस जगह का पूरी तरह कायाकल्प किया गया है। अब इसे एक अत्याधुनिक हाईटैक नर्सरी के रूप में विकसित कर दिया गया है।0
0
Report
झीतड़ा में ग्रामीण सेवा शिविर में 92 मामलों का निस्तारण, पट्टे और पेंशन राहत
Pali, Rajasthan:झीतड़ा में लगा ग्रामीण सेवा शिविर-2026, राजस्व विभाग ने 92 प्रकरणों का मौके पर किया निस्तारण, 30 नामांतरण, 18 अभिलेख शुद्धिकरण और 40 प्रमाण पत्र आवेदन निपटाए, 3 आवासीय भूमि पट्टे जारी, पात्रों को मिली राहत, लंबित पट्टा प्रकरण का समाधान, उम्मेदसिंह को लम्बे समय बाद मिला पट्टा, कन्या देवी को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की स्वीकृति, 25 जून को दिवान्दी में आयोजित होगा ग्रामीण सेवा शिविर, सहित ग्रामीणजन रहे मौजूद0
0
Report
मारवाड़ जंक्शन में पाइपलाइन लीकेज से पानी बर्बाद, गांव परेशान
Pali, Rajasthan:मारवाड़ जंक्शन पाली इनफॉर्मर से सुरेश पवार जिला रिपोर्टर संदीप राठौड़ हजारों लीटर पानी व्यर्थ निकल रहा है, जलदाय विभाग उदासीन. खौड़ गांव में 200 गांवो को पीने का पानी पहुंचाने वाली मुख्य पाइपलाइन (जवाई प्रोजेक्ट) की लाइन लीकेज होने की वजह से रोजाना हजारों लीटर पानी नदी में बह रहा है, इस पानी से नदी में गंदगी भी पसर रही है। वहीं दूसरी ओर बहुत से गांवों के लोगों को पीने के पानी के लिए दूर दराज कुओं पर निर्भर है, उन्हें पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। पाइपलाइन लीकेज से कई जगह प्रेशर कम हो जाता है, जिससे अंतिम छोर के गांव को पानी नहीं पहुंच पा रहा है, ग्रामीणों द्वारा सेवा शिविर और रात्रि चौपाल में शिकायत की गई लेकिन खाने-पूर्ति के अलावा कुछ भी नहीं हुआ।0
0
Report
Advertisement
EWS आरक्षण में सुधार की मांग: बैरवा ने कहा नौकरी और राजनीति में मौका
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा विधायक डीडी बैरवा का बड़ा बयान EWS आरक्षण को लेकर दिया बयान कहा एसटी/एससी आरक्षण की तरह EWS में भी हो नौकरियों के साथ साथ राजनीति में भी मिले जगह पूर्व में EWS आरक्षण में थी कठिनाइयां लेकिन गहलोत सरकार ने सरलीकरण करते दिया लाभ बैरवा ने कहा मेरे विधायक बनने में सवर्ण समाज का आशीर्वाद ऐसे में में इनका हमेशा रहूंगा कर्जदार जब भी मेरी जरूरत हो तो मुझे बताए तन मन धन से करूंगा सहयोग EWS की विचार गोष्ठी में बोले विधायक इस दौरा कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौड़ सहित अन्य रहे मौजूद दौसा में EWS आरक्षण जनजागृति मंच की विचार गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें ईडब्ल्यूएस आरक्षण में व्याप्त खामियों को दूर करने की मांग की खासकर भूमि और आवास संबंधी शर्तों को समाप्त करने की मांग रखी गई इस दौरान दौसा विधायक डीडी बैरवा भी विचार गोष्ठी में शामिल हुए जहां उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा एसटी / एससी आरक्षण की तरह ईडब्ल्यूएस में भी सरकारी नौकरियों के साथ-साथ राजनीति में भी जगह मिले उन्होंने कहा पूर्व में केंद्र ने ईडब्ल्यूएस आरक्षण शुरू किया लेकिन इसमें इतनी त्रुटियां थीं कि लोगों को लाभ नहीं मिल सकता था लेकिन तत्कालीन अशोक गहलोत सरकार ने এতে सरलीकरण करते हुए लोगों को ईडब्ल्यूएस का लाभ दिया विधायक बैरवा ने कहा मुझे विधायक बनने में सवर्ण समाज का आशीर्वाद रहा और जब भी मेरी जरूरत हो तो मुझे बता देना तन मन धन से पूरा सहयोग करूंगा मैं हमेशा इस समाज का कर्जदार रहूंगा मेरे पिता ने यहां से दो बार चुनाव लड़ा लेकिन वह चुनाव हारे सवर्ण समाज ने मुझे आशीर्वाद दिया तो मैं विधायक बन गया वही पर्यटन विभाग के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौर ने कहा 2019 में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए ईडब्ल्यूएस आरक्षण व्यवस्था शुरु हुई लेकिन वर्तमान में पात्रता शर्तों के कारण वास्तविक जरूरतमंद परिवार इसका लाभ नहीं ले पा रहे ऐसे में इसमें सुधार की आवश्यकता है0
0
Report
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी SSKM अस्पताल पहुंचे, घायल से मुलाकात
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): WEST BENGAL CM SUVENDU ADHIKARI ARRIVES AT SSKM HOSPITAL TO MEET INJURED / VISUALS0
0
Report
कोटगांव में 35 वर्षीय युवक की हत्या, खंडहर मकान में लहूलुहान शव मिला
Narmadapuram, Madhya Pradesh:जिले के कोटगांव में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 35 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव उसके घर से महज 50 फीट दूर एक खंडहरनुमा मकान में मिला। मृतक की पहचान संजय मालवीय के रूप में हुई है। युवक का गला किसी धारदार हथियार से रेता गया था, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। प्रारम्भिक जांच में पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है। इसके कुछ घंटों बाद ही उसकी लाश बरामद होने से पुलिस इस एंगल को गंभीरता से जांच रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही मामले के खुलासे कर सकती है।0
0
Report
Advertisement
