Back
जम्मू में अफवाहों के बीच पेट्रोल-डिज़ल सप्लाई पूरी तरह सामान्य: टैंकर एसोसिएशन
RVRajat Vohra
Mar 26, 2026 08:50:31
Jammu,
जम्मू:
देश के अलग-अलग हिस्सों से पेट्रोल, डीजल और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों को लेकर भय का माहौल बनता दिख रहा है। कई शहरों से पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी कतारों की तस्वीरें सामने आ रही हैं। जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में भी इसी तरह के हालात देखने को मिले हैं。
इसी स्थिति को देखते हुए ज़ी मीडिया ने जम्मू-कश्मीर के ऑयल टैंकर्स एसोसिएशन से बात की। एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी हर्षिष सिंह, एडवायजर सुरिंदर सिंह और टैंकर ड्राइवरों ने स्पष्ट किया कि राज्य में तेल की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और किसी तरह की कमी नहीं है。
हर्षिष सिंह ने बताया कि जम्मू के नरवाल स्थित डिपो में सभी ऑयल कंपनियों के भंडारण केंद्र मौजूद हैं, जहां से रोजाना करीब 350 से 400 टैंकरों में पेट्रोल, डीजल और मिट्टी का तेल भरा जाता है। इस सप्लाई में किसी भी तरह की कोई कमी या बदलाव नहीं आया है।
उन्होंने कहा कि नरवाल डिपो से जम्मू-कश्मीर के सभी 20 जिलों और लद्दाख के 2 जिलों में नियमित रूप से सप्लाई की जाती है।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया, खासकर व्हाट्सएप पर फैल रही अफवाहों के कारण लोग पैनिक में आकर जरूरत से ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं, जिससे बेवजह दबाव बन रहा है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और सामान्य तरीके से ही पेट्रोल-डीजल की खरीदारी करें।
वहीं, टैंकर ड्राइवरों और मालिकों ने यह भी बताया कि कुछ लोग इस स्थिति का फायदा उठाकर कालाबाजारी और मुनाफाखोरी करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JCJitendra Chaudhary
FollowMar 26, 2026 09:56:500
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 26, 2026 09:56:250
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 26, 2026 09:56:17Noida, Uttar Pradesh:रोबोटों के बावजूद कुछ नौकरियां अभी भी इंसान पर निर्भर
0
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 26, 2026 09:56:040
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 26, 2026 09:55:560
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 26, 2026 09:55:47Noida, Uttar Pradesh:Mujhe splendor nahi, cylinder chahiye.
0
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 26, 2026 09:54:490
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 26, 2026 09:54:410
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 26, 2026 09:54:31Noida, Uttar Pradesh:A Hero Saves a Mother Cat & Her Babies From Cold Water to a Warm Home
0
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 26, 2026 09:54:23Noida, Uttar Pradesh:The way he stood there looking around after like 'who’s next?' bro is a menace.
0
Report
ASAmit Singh
FollowMar 26, 2026 09:54:120
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowMar 26, 2026 09:53:550
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 26, 2026 09:53:480
Report
0
Report
ADAnup Das
FollowMar 26, 2026 09:52:000
Report