Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ganderbal: SSP Khalil Poswal issues strict directives in security review meeting
WMWaqar Manzoor
Nov 03, 2025 12:20:17
To review and strengthen the overall security scenario in the district SSP Ganderbal Khalil Ahmad Poswal chaired a Security Review Meeting at the Conference Hall, DPO Ganderbal. The meeting was attended by Gazetted Officers, Officers of the Army and CAPF’s, including SHO’s and DO’s of the district. During the meeting, detailed discussions were held on the prevailing security situation, deployment strategies, coordination mechanisms, and law and order preparedness across the district. SSP Ganderbal Shri Khalil Ahmad Poswal-JKPS emphasized the need for close synergy among all security agencies, timely intelligence sharing, and enhanced area domination to ensure peace and stability. He also directed the officers to maintain high alertness, strengthen patrolling and checkpoint systems, and adopt a people-friendly policing approach to enhance public confidence and cooperation. SSP Ganderbal appreciated the efforts of the officers in maintaining peace and harmony and urged them to continue their work with dedication, professionalism, and a proactive approach towards emerging challenges.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NTNagendra Tripathi
Nov 03, 2025 18:48:54
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर से बड़ी खबर — सांसद रवि किशन को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को रामगढ़ताल थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने कॉल के दौरान खुद को बिहार का निवासी बताया था, लेकिन जांच में उसकी असलियत कुछ और ही निकली. गोरखपुर की रामगढ़ताल थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. दरअसल 30 अक्टूबर को एक शख्स ने गोरखपुर के सांसद और अभिनेता रवि किशन को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी. आरोपी ने यह कॉल सांसद के निजी सचिव शिवम द्विवेदी के मोबाइल पर की थी. इस मामले में मिली तहरीर के आधार पर रामगढ़ताल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया. एसएसपी राजकरन नय्यर ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को लगाया था. जिसके बाद पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और जांच के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने पहले अपना पता बिहार बताया था, लेकिन पुलिस जांच में उसकी पहचान अजय कुमार यादव, पुत्र रामफेर यादव, निवासी हाउस नंबर 1703/07, स्ट्रीट नंबर 03, फतेहगढ़ मोहल्ला, बग्गा कला, लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया है. वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने सांसद की सुरक्षा व्यवस्था को भी और मजबूत कर दिया है.
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Nov 03, 2025 18:48:38
Bihar:समस्तीपुर में चुनाव ड्यूटी पर आए ASI पर युवक को तीसरी मंजिल से फेंकने का आरोप, गुस्साए ग्रामीणों ने कॉलेज में जमकर तोड़फोड़ और किया हंगामा। शराब के नशे में होने का आरोप भी बताया गया। एंकर :विधानसभा चुनाव ड्यूटी पर आए एक सब-इंस्पेक्टर की हरकत से सोमवार की देर शाम पूरा इलाका तनावग्रस्त हो गया। मामले का समस्तीपुर जिले के उजियारपुर विधानसभा के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के रामपुर जलालपुर स्थित पीटीसी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में हंगामे का केंद्र बन गया। आरोप है कि विधानसभा चुनाव ड्यूटी पर आए एक सब-इंस्पेक्टर ने शराब के नशे में एक युवक को बेरहमी से पीटकर छात्रावास की तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण उग्र हो गए। सैकड़ों की भीड़ कॉलेज पहुंची, मुख्य द्वार बंद कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और आरोपी एसआई की गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार वार्ड संख्या 21 निवासी मनीष कुमार (27), पिता चीना दास, मजदूरी कर परिवार चलाता है और चार बच्चों का पिता है। सोमवार शाम कॉलेज चौक के पास किसी बात को लेकर एसआई से उसकी कहासुनी हो गई। बताया गया कि एसआई नशे की हालत में था। पहले उसने चौक पर मनीष की पिटाई की और फिर जबरन कॉलेज परिसर के छात्रावास में ले गया। आरोप है कि छात्रावास के कमरे में मनीष को लाठी और पिस्टल के बट से बेरहमी से पीटा गया। इसी बीच पिस्टल से वार कर उसका दांत तोड़ दिया गया और फिर तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया गया। मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी विवेक कुमार शर्मा और थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने कॉलेज परिसर में जमकर तोड़फोड़ की। भीड़ ने हॉस्टल में रखे टेबल-कुर्सी, सीसीटीवी कैमरे और जनरेटर को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी एसआई का नाम अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। मामले की उच्चस्तरीय जांच जारी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और दोषी दरोगा पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
RKRaj Kumar Bhati
Nov 03, 2025 18:48:18
Delhi, Delhi:दिल्ली में गोलीकांड! गीता कॉलोनी में मोमोज खाने पहुंचे युवक पर जानलेवा हमला राजधानी दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में रविवार देर रात गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, रात करीब 10 बजकर 10 मिनट पर 22 वर्षीय आदित्य को उसके चाचा द्वारा डॉ. हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरुआती सूचना में झगड़े की बात कही गई थी, लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची तो एटीएम के पास सड़क पर खून के धब्बे देख सब हैरान रह गए। जांच में खुलासा हुआ कि घायल की पीठ में गोली लगी है और उसका लीड रीढ़ की हड्डी में फंसा हुआ है। पुलिस पूछताछ में घायल की पत्नी ने चौंकाने वाला खुलासा किया — आदित्य की आपराधिक पृष्ठभूमि है और दोपहर में उसके कुछ दोस्तों ने उसे पैसों के लेनदेन को लेकर धमकाया था। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला उसी विवाद से जुड़ा हो सकता है। घायल फिलहाल होश में है लेकिन हमलावरों के नाम बताने से बच रहा है। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाकर मामला हत्या के प्रयास के तहत दर्ज कर लिया है। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस अपराधियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
0
comment0
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
Nov 03, 2025 18:47:48
Delhi, Delhi:दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में बदमाश को पैसों के विवाद में मारी गोली...घायल का अस्पताल में चल रहा है इलाज - हमलावर गोली मारकर फरार दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में रात करीब 10 बजे सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति आदित्य पुत्र सुभाष निवासी गीता कॉलोनी, दिल्ली, उम्र 22 वर्ष को झगड़े में घायल अवस्था में उसके चाचा मुरारी शर्मा द्वारा भर्ती कराया गया है। मौके पर की गई प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि घायल आदित्य पुत्र सुभाष अपनी पत्नी भूमि के साथ मोमोज खाने आया था, तभी उसे पीठ में गोली लगी.. हेडगेवार अस्पताल में घायल का उपचार चल रहा है पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला की 3-4 इसके जानकार ने उससे पैसे लौटाने की धमकी दी थी प्राथमिक जांच में यह प्रतीत होता है कि यह घटना पैसों के विवाद के चलते घायल और उसके साथियों के बीच हुई है.. घायल आदित्य पर थाना प्रीत विहार में एक डकैती के मामले (FIR संख्या 242/25, धारा 118/309(4)/309(6)/311/3(5) BNS, जून 2025) में गिरफ़्तार हो चुका है। पुलिस जांच कर रही है
0
comment0
Report
HBHemang Barua
Nov 03, 2025 18:47:35
0
comment0
Report
ALArup Laha
Nov 03, 2025 18:46:55
Belna, West Bengal:ভিনরাজ্যে ফের এক পরিযায়ী শ্রমিকের মৃত্যু হল। মৃতের নাম মিঠুন রায় (৩৫)। বাড়ি পূর্ব বর্ধমানের কামারকিতা গ্রামে। ঘটনায় শোকের ছায়া নেমে এসেছে গোটা এলাকায়। পরিবারের সূত্রে জানা গিয়েছে, ৫-৬ মাস আগে ধান রোয়ার কাজে শ্রমিকদের একটি দল তামিলনাড়ু গিয়েছিল। সেই দলেরই একজন ছিলেন মিঠুন। কয়েকদিন আগে খবর আসে, তিনি খেজুর গাছের রস খেয়ে অসুস্থ হয়ে পড়েছেন। ২৬ অক্টোবর তাঁকে স্থানীয় হাসপাতালে ভর্তি করা হয়। চিকিৎসা চলছিল, কিন্তু শনিবার রাতে, প্রায় রাত ৮টা নাগাদ পরিবারে খবর আসে তাঁর মৃত্যু হয়েছে। মৃতের কাকা অশোক মণ্ডল বলেন, “ছেলেটা কাজের খোঁজে গিয়েছিল, কিন্ত আর ফিরল না। খবরটা পেয়ে আমরা বাকরুদ্ধ।” স্থানীয় বাসিন্দা সনৎ দাস জানান, “মধ্যম তুলনায় মিঠুন খুব পরিশ্রমী ছিল। হঠাৎ এমনভাবে চলে যাওয়ায় সবাই শোকে স্তব্ধ।” স্ত্রী ভাড়ু রায় কান্নাজড়িত গলায় বলেন, “ও বলেছিল ক’মাসের মধ্যে ফিরে আসবে। এখন শুধু ওর দেহটাই ফিরছে।” পরিবারের সদস্যরা ইতিমধ্যেই তামিলনাড়ুতে পৌঁছেছেন মৃতদেহ আনার জন্য। সোমবার মিঠুনের দেহ কামারকিতা গ্রামে পৌঁছাবে বলে জানা গেছে。
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Nov 03, 2025 18:45:37
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। राजधानी रायपुर के चर्चित सूदखोर और हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की खंडपीठ ने रोहित तोमर और वीरेंद्र तोमर की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। हालांकि, अदालत ने दोनों की पत्नियों और भतीजे की अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली है। मामले की सुनवाई के दौरान शासन की ओर से पेश हुए शासकीय अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि तोमर बंधु लंबे समय से अवैध सूदखोरी के कारोबार में लिप्त हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि दोनों भाइयों के खिलाफ लगभग 16 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। शासन की ओर से अदालत में तोमर बंधुओं का पूरा आपराधिक रिकॉर्ड प्रस्तुत किया गया, जिसमें बताया गया कि उनकी आपराधिक प्रवृत्ति शुरू से ही रही है।पुलिस ने हाल ही में तोमर बंधुओं के घर पर छापा मारा था, जिसमें कई ब्लैंक चेकबुक, हथियार, और कारतूस बरामद किए गए। इसके अलावा, जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि दोनों बिना किसी लाइसेंस के अवैध सूदखोरी का धंधा चला रहे थे। शासकीय अधिवक्ता के तर्कों और प्रस्तुत दस्तावेजों पर विचार करने के बाद अदालत ने माना कि यह मामला गंभीर प्रकृति का है और अभियुक्तों के आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें अग्रिम जमानत देना उचित नहीं होगा। परिणामस्वरूप, कोर्ट ने दोनों भाइयों की याचिका को खारिज कर दिया। रायपुर के तोमर बंधु लंबे समय से शहर में अवैध सूदखोरी और धमकी के मामलों को लेकर चर्चा में रहे हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इनके खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी, वसूली और अवैध लेनदेन से संबंधित कई मामले दर्ज हैं। पुलिस और प्रशासनिक अमले ने हाल के महीनों में इनके ठिकानों पर लगातार कार्रवाई की है।
0
comment0
Report
KKKamal Kumar
Nov 03, 2025 18:45:23
Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर— आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक शाला हरणगढ़ में आज लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया। स्कूल की छुट्टी के बाद शिक्षकों और चपरासी की लापरवाही के कारण कक्षा पहली की छात्रा को कक्षा में ही बंद कर दिया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम पीवी-8 निवासी गुंजन मंडल रोजाना स्कूल बस से घर लौटती थी, लेकिन सोमवार को जब वह बस से घर नहीं पहुंची तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। उन्होंने खोजबीन शुरू की और शाम करीब पांच बजे स्कूल पहुंचे। वहां उन्हें स्कूल भवन के अंदर से बच्चे की रोने की आवाज सुनाई दी। सूचना पर स्कूल की शिक्षिका और चपरासी पहुंचे, जिन्होंने ताला खोलकर बच्ची को बाहर निकाला। बताया गया कि छुट्टी के समय बच्ची कक्षा में सो गई थी, जिस पर किसी शिक्षक या चपरासी ने ध्यान नहीं दिया और कमरे में ताला लगाकर स्कूल बंद कर दिया गया। प्रधान पाठिका दिक्षिका साहू ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तुरंत चपरासी को फोन कर ताला खुलवाया और बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं परिजनों ने कहा कि यदि बच्ची बेहोश हो जाती या किसी अनहोनी का शिकार हो जाती, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी स्कूल की होती। इस घटना से ग्रामीणों और परिजनों में शिक्षकों के प्रति भारी नाराजगी है। घटना की सूचना मिलते ही स्कूल के प्राचार्य मौके पर पहुंचे और परिजनों से इस गंभीर लापरवाही के लिए माफी मांगी।
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Nov 03, 2025 18:31:08
Nagaur, Rajasthan:डीडवाना : NIOS के एग्जाम में चीटिंग करवाने का मामला आया सामने चीटिंग का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल डीडवाना उपखंड के पावटा गांव का बताया जा रहा मामला डीडवाना के सरकारी विद्यालय में NIOS के एक्जाम में खुले आम चीटिंग करने का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित डॉ भीमराव अंबेडकर आवासीय बालिका विद्यालय का बताया जा रहा है। हम ऐसे किसी भी वीडियो को सत्यता का दावा नहीं करते。 डीडवाना जिला मुख्यालय से सटे छापरी के डॉ भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय में NIOS के एक्जाम में बोर्ड पर लिख कर चीटिंग करवाने का वीडियो वायरल हो रहा है। हम इस वीडियो की सत्यता का दावा नहीं करते लेकिन एक सरकारी विद्यालय में धड़ले से करवाई जा रही चीटिंग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर न केवल वायरल हो रहा है बल्कि NIOS के एक्जाम पर ही सवालिया निशान उठा रहा है और वो भी संस्था में कार्यरत सरकारी अध्यापकों द्वारा जो बहुत ही बड़ा चिंता का विषय है और इस परीक्षा की साख पर भी सवाल खड़े कर रहा है। यह वीडियो किसने बनाया है इसकी जानकारी नहीं मिली है लेकिन वीडियो वायरल होते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है और आनन फानन में जिला शिक्षा अधिकारी ने इसकी जांच के लिए टीम भी गठित कर दी है।
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Nov 03, 2025 18:30:21
Bihar:समस्तीपुर में ASI के शराबी व्यवहार पर जमकर बवाल, कॉलेज में तोड़फोड़ और किया हंगामा। विधानसभा चुनाव ड्यूटी पर आए सब-इंस्पेक्टर की हरकत से पूरा इलाका तनावग्रस्त हो गया। मामला समस्तीपुर जिले के उजियारपुर विधानसभा के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के रामपुर जलालपुर स्थित पीटीसी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में देर शाम हंगामे का केंद्र बन गया। आरोप है कि विधानसभा चुनाव ड्यूटी पर आए एक सब-इंस्पेक्टर ने शराब के नशे में एक युवक को बेरहमी से पीटकर छात्रावास की तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण उग्र हो गए। सैकड़ों की भीड़ कॉलेज पहुंची, मुख्य द्वार बंद कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और आरोपी एसआई की गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार वार्ड संख्या 21 निवासी मनीष कुमार (27), पिता चीना दास, मजदूरी कर परिवार चलाता है और चार बच्चों का पिता है। सोमवार शाम कॉलेज चौक के पास किसी बात को लेकर एसआई से उसकी कहासुनी हो गई। बताया गया कि एसआई नशे की हालत में था। पहले उसने चौक पर मनीष की पिटाई की और फिर जबरन कॉलेज परिसर के छात्रावास में ले गया। आरोप है कि छात्रावास के कमरे में मनीष को लाठी और पिस्टल के बट से बेरहमी से पीटा गया। इसी बीच पिस्टल से वार कर उसका दांत तोड़ दिया गया और फिर तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया गया। मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी विवेक कुमार शर्मा और थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने कॉलेज परिसर में जमकर तोड़फोड़ की। भीड़ ने हॉस्टल में रखे टेबल-कुर्सी, सीसीटीवी कैमरे और जनरेटर को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी एसआई का नाम अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। मामले की उच्चस्तरीय जांच जारी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और दोषी दरोगा पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top