Back
भोर से रात तक शिला माता मंदिर पर आस्था का सैलाब जयपुर में
DGDeepak Goyal
Sept 28, 2025 15:45:06
Jaipur, Rajasthan
DEEPAK GOYAL:99829-33000
LOCATION-JPR
FEED-TVU
__
Anchor::भोर होते ही आमेर का शिला माता मंदिर श्रद्धा की तरंगों से सराबोर हो उठा। सुबह से रात तक भक्तों की आस्था का सैलाब कतारों में दिखा। कहीं पुष्प और नारियल हाथ में लिए श्रद्धालु थे, तो कहीं कनक दंडवत करते हुए आस्था का संदेश देते भक्त। माता के जयकारों से मंदिर मार्ग गुंजायमान रहा और पूरा दिन मानो एक जीवंत आस्था उत्सव में तब्दील हो गया। छठ मेले के अवसर पर शहर और आसपास के गांवों से आए पदयात्रियों ने खास दृश्य रच दिया। माथे पर “जय माता दी” लिखी पट्टी, हाथों में ध्वज और चेहरे पर आस्था का तेज, हर कदम मानो मां की भक्ति में ढल गया हो। कभी दंडवत करते, कभी हाथों में नारियल लिए, तो कभी ध्वज थामे भक्त… सबके स्वर अलग थे पर भावना एक—“मां के दर पर सुख-समृद्धि की कामना। शिला माता मंदिर पुजारी बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि कल रात 10 बजे निशा पूजन होगा। 30 सितंबर को अष्टमी पर शाम 4:30 बजे पूर्णाहुति की जाएगी। जबकि 2 अक्टूबर दशहरे पर सुबह 10:30 बजे नवरात्र उत्थापना के साथ पर्व का समापन होगा।
वॉक थ्रू--दीपक गोयल, जी मीडिया जयपुर।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VSVISHAL SINGH
FollowSept 28, 2025 17:18:030
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowSept 28, 2025 17:17:510
Report
PSPradeep Soni
FollowSept 28, 2025 17:16:260
Report
IAImran Ajij
FollowSept 28, 2025 17:16:130
Report
BTBrajesh Tiwari
FollowSept 28, 2025 17:15:450
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowSept 28, 2025 17:15:130
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowSept 28, 2025 17:07:171
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowSept 28, 2025 17:07:030
Report
MGMOHIT Gomat
FollowSept 28, 2025 17:06:520
Report
ADAjay Dubey
FollowSept 28, 2025 17:05:510
Report
SSSUNIL SINGH
FollowSept 28, 2025 17:05:400
Report
NTNagendra Tripathi
FollowSept 28, 2025 17:05:230
Report
AMALI MUKTA
FollowSept 28, 2025 17:05:150
Report
NMNilesh Mahajan
FollowSept 28, 2025 17:05:000
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowSept 28, 2025 17:04:400
Report