गंडरबल में फर्जी अधिकारी ने किया लाखों का धोखा, FIR दर्ज
Ganderbal, Ganderbal Police has registered a case FIR No. 136/2025 U/s 318 BNS at Police station Ganderbal against a notorious fraudster, Illyas Hameed Bhat, S/o Abdul Hameed Bhat, R/o Bakura, Ganderbal, for impersonating as an influential/high-ranking Government officer. Investigation has revealed that the accused impersonated at different times as DySP NIA, Administrator in Kashmir University and even as a senior officer in the Enforcement Directorate. By posing as a senior government officer, the accused lured and cheated several individuals on the pretext of providing government jobs, in return for money. He also prepared fake and forged documents, including job appointment letters and identity cards. After getting the warant from the court, police today conducted a search today at his residence and recovered incriminating material, including forged job appointment orders and fake identity cards. It is pertinent to mention that one FIR has already been registered against him in Police Station Nishat, Srinagar, in a similar case. Ganderbal Police appeals to the general public that if anyone has been cheated or defrauded by the said individual, they should come forward and report the matter to the police.0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रामनगर गौकशी बस्ट: 120 किलोग्राम प्रतिबंधित गौमांस के साथ दो गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर में गौकशी के मामले का खुलासा करते हुए रामनगर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से लगभग 120 किलोग्राम प्रतिबंधित गौमांस और मांस काटने के उपकरण बरामद किए गए हैं। इस मामले में पुलिस ने पहली बार पशु स्वामी को भी आरोपी बनाया है, जिस पर कथित तौर पर गौवंश तस्करों को उपलब्ध कराने का आरोप है; पूरा नेटवर्क एक संगठित गौ तस्करी गिरोह के सामने आने की संभावना है. रामनगर कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए प्रभारी क्षेत्राधिकारी रामनगर विमल प्रसाद ने बताया कि 5 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक वीरेंद्र बिष्ट द्वारा चेकिंग के दौरान बड़ी मस्जिद के पास स्थित स्लाटर हाउस में कार्रवाई की गई थी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए थे, लेकिन वहां से करीब 120 किलोग्राम प्रतिबंधित गौमांस और मांस काटने के उपकरण बरामद किए गए. मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के निर्देश पर रामनगर पुलिस टीम का गठन किया गया; टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र तथा सर्विलांस की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की. पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान फैजी पुत्र रियासत अली, 21 वर्ष, निवासी मीट मार्केट के पास ब्लॉक रोड खताड़ी रामनगर और अयान पुत्र नदीम, 24 वर्ष, निवासी मीट मार्केट के पास ब्लॉक रोड खताड़ी रामनगर को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया. वहीं इस मामले में दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, इनमें कथित तौर पर गौवंश उपलब्ध कराने वाला पशु स्वामी भी शामिल है जिसे पुलिस ने नामजद किया है, उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं. मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में गौकशी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है; रामनगर में संचालित बड़ी मीट दुकानों की भी जांच कराए जाने के लिए आदेश दिए गए हैं. पुलिस के अनुसार इस कार्रवाई के बाद गौ तस्करी से जुड़े नेटवर्क की अन्य कड़ियाँ भी जांची जा रही हैं.0
0
Report
CCTV से खुला वनरक्षक बनाम ग्रामीण मामला, लकड़ी लेकर जाने का सुराग
मारपीट के आरोपों से घिरे वनरक्षक का CCTV ने खोला दूसरा पहलू, कंधे पर लकड़ी का बंडल लेकर जाता दिखा ग्रामीण, अब जांच पर टिकी नजरें। एंकर सवाई माधोपुर के रणथंभौर अभ्यारण्य क्षेत्र से सामने आए वनरक्षक और ग्रामीण विवाद में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद अब कहानी ने नया मोड़ ले लिया है। फलौदी रेंज के नाका बोदल क्षेत्र की लक्ष्मीपुरा वन चौकी पर तैनात वनरक्षक गोविंद राठौड़ पर बुजुर्ग ग्रामीण धन्नाराम कुशवाह ने रास्ते में रोककर डंडे से मारपीट करने और अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए थे। आरोपों का वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया, लेकिन जब पूरे घटनाक्रम की पड़ताल के लिए संबंधित मार्ग के CCTV फुटेज खंगाले गए तो तस्वीर कुछ अलग नजर आई। CCTV में ग्रामीण कंधे पर लकड़ी का बंडल लेकर जाता दिखाई दे रहा है। वन विभाग के अनुसार लकड़ी वन क्षेत्र से लाई जा रही थी। वनरक्षक का दावा है कि गश्त के दौरान ग्रामीण को लकड़ी और कुल्हाड़ी के साथ रोका गया था। पूछताछ में उसने जंगल से लकड़ी काटकर लाना बताया। वनरक्षक के मुताबिक चौकी चलने को कहने पर ग्रामीण भागने लगा, जिसे पकड़कर पास के मकान पर बैठाया गया। वहीं वनरक्षक ने मारपीट के आरोपों से इनकार करते हुए खुद को फोन पर धमकी मिलने की बात कही है। ऐसे में वायरल वीडियो, CCTV फुटेज और दोनों पक्षों के दावों के बीच अब असली सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी। वीडियो-1. सोशल मीडिया पर वायरल बुजुर्ग के आरोपों का वीडियो। वीडियो-2. CCTV फुटेज में धौंक की लकड़ी कंधे पर ले जाता दिखा बुजुर्ग। वर्जन- गोविंद राठौड़, वनरक्षक0
0
Report
औरैया पुलिस ने चेन स्नेचिंग वाले बदमाश को गिरफ्तार किया; नकदी और तमंचा बरामद
Auraiya, Uttar Pradesh:एंकर:औरैया जनपद की थाना कोतवाली औरैया पुलिस ने चेन स्नेचिंग करने वाले बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।पुलिस ने बदमाश के पास से नकदी,तमंचा कारतूस और मोटर साइकिल बरामद की है।पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश को जेल भेज दिया है।घटना के संबंध में बता दें कि 30 जुलाई को औरैया कोतवाली के मिहौली इलाके में एक बाइक पर रघुनन्दन नाम का व्यक्ति पुत्री और बहन को लेकर औरैया आ रहा था तभी अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसकी बहन के गले में पड़ी चेन छीन कर भाग गए।जिसकी रिपोर्ट औरैया कोतवाली दर्ज की गई थी।तभी से पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगी थी आज पुलिस ने चेकिंग के दौरान काले रंग की अपाचे गाड़ी को आता देख रुकने का इशारा किया तो वह गाड़ी दौड़ाने लगा इसी बीच हड़बड़ाहट में बाइक फिसल गई जिससे दोनों लोग गिर गए जबतक पुलिस पहुंचती उसमें एक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया जबकि ज्ञानेंद्र उर्फ साहिल निवासी घाटमपुर कानपुर घायल हो गया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।पुलिस की तलाशी में उसके पास 15500 रुपए नकदी,तमंचा कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद की।पकड़े गए बदमाश ने चेन स्नेचिंग की घटना करने की बात को स्वीकार किया है।फिलहाल पुलिस ने ज्ञानेंद्र उर्फ साहिल को जेल भेज दिया है।0
0
Report
Advertisement
डॉ. सोनिया नित्यानंद को KGMU में दूसरा कार्यकाल, इतिहास बनाईं पहली कुलपति
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ डॉ. सोनिया नित्यानंद को KGMU में लगातार दूसरा कार्यकाल KGMU के इतिहास में लगातार दूसरा कार्यकाल पाने वाली पहली कुलपति बनीं तीन साल के लिए दोबारा कुलपति नियुक्त हुईं डॉ. सोनिया नित्यानंद दोबारा नियुक्ति से KGMU में उनके नेतृत्व को मिलेगा विस्तार विश्वविद्यालय में उनके नेतृत्व और कार्यों को लगातार आगे बढ़ने की उम्मीद0
0
Report
दाहोद में विश्व आदिवासी दिवस के जश्न के दौरान पथराव, डीजे विवाद से तनाव
Dahod, Gujarat:दाहोद ब्रेकिंग दाहोद में विश्व आदिवासी दिवस के जश्न के दौरान हंगामा गोदरा रोड पर मुवालिया चौकड़ी के पास हुआ विवाद डीजे बजाने के मामले में पुलिस के साथ बातचीत के दौरान लोगों द्वारा पथराव पथराव होने पर पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले पथराव की घटना से कई वाहनों को हुआ भारी नुकसान पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील आदिवासी समाज द्वारा डीजे पर प्रतिबंध लगाया गया था विश्व आदिवासी दिवस पर दाहोद में अनुमति प्राप्त करके सांस्कृतिक रैली शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित की गई थी। रैली समाप्त होने के बाद 'आप' (आम आदमी पार्टी) के नेताओं ने निजी वाहनों और डीजे से रास्ता जाम कर दिया। रास्ता जाम होने से एंबुलेंस और सरकारी बसें फंस गईं, जिससे भारी ट्रैफिक जाम लग गया。 पुलिस द्वारा आधा घंटा समझाने के बावजूद लोगों के न मानने पर बल प्रयोग करना पड़ा。 हंगामा करने वाले लोगों को पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए घटनास्थल से तत्काल प्रभाव से तितर-बितर कर दिया。 पूरी घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आगे की जांच करेगी。 प्राथमिक जांच के मुताबिक इस पूरी घटना में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है।0
0
Report
झारखंड में छात्रों का आंदोलन जारी, 10 अगस्त को विधानसभा घेराव की घोषणा
Ranchi, Jharkhand:अपने विभिन्न मांगों को लेकर 16 दिनों से आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ आज तकरीबन 5 घंटे से ज्यादा वक्त तक झारखंड सरकार की डेलिगेट्स की तरफ से वार्ता हुई। कई मांगों पर सहमति बनी लेकिन jssc सीजीएल की परीक्षा को रद्द और सीबीआई जांच करने पर सहमति नहीं बन पाई। इसीलिए छात्रों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी उनका आंदोलन जारी रहेगा और कल यानी 10 अगस्त को लाखों की संख्या में छात्र विधानसभा का घेराव करेंगे। आंदोलन की अगुवाई कर रहे छात्र पीयूष ने बताया कि झारखंड के इतिहास का सबसे बड़ा और शांतिपूर्ण घेराव कल होगा।0
0
Report
Advertisement
हापुड़ में चेकिंग के दौरान विद्युत तार चोर गैंग का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ जिले की सिम्भावली थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान विद्युत तार चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से करीब 2.5 कुन्तल चोरी का विद्युत तार, 40,000 रुपए की नकदी, तार काटने का कटर, प्लास, रबर के ग्लव्स, हुक, एक तमंचा, कारतूस, 4 चाकू और घटना में इस्तेमाल की गई 2 गाड़ियां वेन्यू कार व रॉयल एनफील्ड बाइक बरामद की हैं. पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान मोनिश, अरबाज, नाजिम निवासी अमरोहा तथा नौशाद व जमशेद निवासी बिजनौर के रूप में हुई है. पूछताछ में अभियुक्तों ने बाबूगढ़, बहादुरगढ़, गाजियाबाद, मेरठ और संभल जैसे कई क्षेत्रों में विद्युत तार चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त बेहद शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिन पर गाजियाबाद, संभल, बिजनौर और हापुड़ में विद्युत तार चोरी और आर्म्स एक्ट से संबंधित 7 दर्जन 84 से भी अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. फिलहाल, पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर सभी अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है.0
0
Report
रायबरेली में कांवड़ यात्रा पर आस्था का माहौल, पुलिस ने पुष्पवर्षा से स्वागत किया
Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर.. रायबरेली में कांवड़ यात्रा को लेकर आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कांवड़ यात्रियों के जयकारों से शहर गूंज उठा है। कांवड़ियों के स्वागत के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी रही है। इस दौरान त्रिपुला चौराहे पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह, सीओ सिटी आशीष निगम व शहर कोतवाल शिव शंकर सिंह समेत पुलिसकर्मियों ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ियों को पानी, फल और मिठाई वितरित कर उन्हें मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ. शशिकांत शर्मा ने भी ढोल-नगाड़ों के साथ कांवड़ियों का स्वागत किया। उन्होंने पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों का उत्साह वर्धन किया0
0
Report
रोहतास में दशकों बाद रणवीर सेना के नारे गूंजे, जोगिया घटना के बाद समर्थक एकजुट
Sasaram, Bihar:रोहतास में दशकों बाद एक बार फिर गूंजा रणवीर सेना के नारे खबर रोहतास जिला के दिनारा से है। जहां 5 अगस्त को दिनारा के जोगिया गांव में एक मजदूर की हत्या के बाद हुए उपद्रव में जहां आरोपी अजीत तिवारी के घर को आग के हवाले कर दिया गया था तथा कई वाहन जला दिए गए थे। उसके बाद भारी संख्या में उनके शुभचिंतक दिनारा के जोगिया गांव पहुंचे बक्सर तथा भोजपुर जिला से बड़ी संख्या में लोग जोगिया गांव पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। इस दौरान "रणवीर सेना अमर रहे" तथा "ब्रहेश्वर मुखिया अमर रहे" के नारे भी लगे। खासकर हत्या के आरोपी अजीत तिवारी के उस मकान का जायजा लिया। जहां ग्रामीणों द्वारा आग लगा दी गई थी। बता दे की जोगिया गांव में 5 अगस्त को चंदेश्वर चौधरी नामक एक मजदूर की हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप अजीत तिवारी पर लगा था। इसके बाद उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में उनकी गिरफ्तारी हुई थी। मृतक का शव एक दिन के बाद नहर से बरामद हुआ था। उसे दौरान हुए भारी उपद्रव के बाद आज बड़ी संख्या में लोग अजीत तिवारी के आवास पर पहुंचे। बता दे की इस दौरान प्रतिबंधित संगठन रणवीर सेना के प्रमुख रहे "ब्रहेश्वर मुखिया अमर रहे" के नारे भी लगाए गए। वहीं युवाओं ने प्रतिबंधित संगठन रणवीर सेना अमर रहे के नारे लगाए। भोजपुरी से पहुंचे मोनू सिंह ने कहा कि यह घटना काफी दुर्भाग्यपूर्ण थी। जिस तरह से पुलिस के सामने ही उपद्रवियों ने लूटपाट किया, गाड़ियों में आग लगाया गया। पूरे घर को तहस नहस कर दिया गया। यह काफी निंदनीय है। इसकी घोर निंदा की जानी चाहिए तथा 16 अगस्त तक अगर उपद्रवियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन किया जाएगा.0
0
Report
Advertisement
बोकारो में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर छेड़छाड़, SC-ST एक्ट मामला दर्ज
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में पद्म भूषण दिशोम गुरु स्व0 शिबू सोरेन के चित्र से छेड़छाड़ के मामले को लेकर सिटी थाना में SC-ST के तहत मामला दर्ज किया गया है. CCTV को भी खंगाला जा रहा है. बताते चले कि पद्म भूषण दिशोम गुरु स्व0 शिबू सोरेन के तैल चित्र के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में बोकारो के सिटी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. बताया जा रहा है कि बीती रात सेक्टर-1 टाउन हॉल के समीप लगे गुरुजी के तैल चित्र के ऊपर किसी असामाजिक तत्वों ने स्व0 पंडित गौरी शंकर का फोटो लगा कर उसे ढक दिया था. जब समर्थकों को इसकी जानकारी मिली तो वे आक्रोशित हो गए. बड़ी संख्या में गुरुजी के समर्थक तुरन्त मौके पर पहुंचे और दूसरे फोटो को हटाया गया. इसके बाद सभी सिटी थाना पहुंचे और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की. सिटी थाना प्रभारी सुदामा दास ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत मौके पर पहुंचकर जायजा लिया. पुलिस ने SC-ST एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. समर्थकों ने कहा कि दिशोम गुरु का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. वहीं पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी. बोकारो के सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है.0
0
Report
बस्सी में उधार कपड़े को लेकर दुकान तोड़फोड़, कर्मचारियों से मारपीट CCTV में कैद
Jaipur, Rajasthan:उधार में कपड़े नहीं दिए तो दुकान में तोड़फोड़ हुए। दुकान में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से मारपीट की गई। दुकान में लगे CCTV कैमरे में पूरी घटना कैद हुई है। पीड़ित ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। बस्सी के बस स्टैंड के पास की यह घटना है।0
0
Report
विदिशा में स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रभक्ति कार्यक्रमों की धूम
Vidisha, Madhya Pradesh:स्वतंत्रता दिवस से पहले विदिशा में राष्ट्रभक्ति से जुड़े आयोजनों का सिलसिला शुरू हो गया है। अगस्त क्रांति दिवस से शुरू हुए हर घर तिरंगा अभियान के तहत खेल स्टेडियम से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी, सामाजिक संगठनों के सदस्य और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर निकली यह यात्रा खेल स्टेडियम से गांधी चौक और नीमताल तक पहुंची। इस दौरान देशभक्ति के नारों के साथ तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया। गांधी चौक स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। अभियान के तहत 17 अगस्त तक जिलेभर में अलग-अलग राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं 13 अगस्त को विदिशा में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।0
0
Report
Advertisement
बस हादसे में श्रद्धालु घायल, जिला अस्पताल भेजा गया—मामला गरियाबंद
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद ब्रेकिंग भूतेश्वर नाथ से वापसी के दौरान पुल पर हुई बस हादसे का शिकार... रायपुर से भूतेश्वर नाथ आये श्रद्धालु की बस हुई हादसे का शिकार... सामने से आ रहे वाहन को साइड देने के दौरान बस सड़क से नीचे उतरी... इस दौरान साइड से चल रहा एक व्यक्ति बस की चपेट में आने से घायल होकर इलाज के लिए 112 वाहन में तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया... सड़क के दोनों किनारों पर लगा लंबा जाम, पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा।0
0
Report
सSingaroli में गांजा तस्करों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन: 910 ग्राम गांजा बरामद
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में गांजा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! दो दिन में 4 ठिकानों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई... 4 आरोपियों के कब्जे से 910 ग्राम गांजा बरामद... जब्त गांजे की कीमत करीब 11 हजार 500 रुपये... विंध्यनगर-जयंंत पुलिस ने 3 आरोपियों से पकड़ा 621 ग्राम गांजा... बैढ़न पुलिस ने बलियरी में 289 ग्राम गांजा किया जब्त... चारों आरोपियों पर NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज... सिंगरौली जिले में अवैध गांजा की बिक्री और तस्करी के खिलाफ सिंगरौली पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए चार अलग-अलग स्थानों से 910 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान चार आरोपियों को पकड़ा और सभी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/20(बी) के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। पुलिस के मुताबिक थाना विंध्यनगर और चौकी जयंंत की संयुक्त टीम ने गांजा बिक्री के खिलाफ तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। इस दौरान अनिल उर्फ भोला कुशवाहा से 252 ग्राम, कुसुम देवी से 168 ग्राम और आशीष कुमार सोनी से 201 ग्राम गांजा बरामद किया गया। तीनों के कब्जे से कुल 621 ग्राम गांजा जब्त किया गया। वहीं बैढ़न थाना पुलिस ने बलियरी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 24 वर्षीय करण शाह, पिता खजांची शाह के कब्जे से 289 ग्राम गांजा बरामद किया। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 4,500 रुपये बताई गई है। इस मामले में अपराध क्रमांक 1045/26 दर्ज कर NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। सिंगरौली पुलिस के अनुसार, जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, भंडारण और बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत के निर्देशन, DIG रीवा हेमंत चौहान के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक सिंगरौली सियाज के.एम.के नेतृत्व में की गई।0
0
Report
वंदना विहार में प्रार्थना सभा को लेकर विरोध, पुलिस ने मामला नियंत्रण में लिया
Dhamtari, Chhattisgarh:स्लग - प्रार्थना सभा को लेकर वंदना विहार में विरोध, पुलिस ने संभाला मामला धमतरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित वंदना विहार कॉलोनी में एक घर में प्रार्थना सभा आयोजित किए जाने की सूचना पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध जताते हुए नारेबाजी की..... कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि घर में कथित रूप से चंगाई सभा आयोजित की जा रही थी..... हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यूपी और बिहार से लोगों को काम दिलाने के नाम पर बुलाकर कथित सभा में शामिल कराया जाता है..... साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सभा में छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के प्रावधानों का पालन नहीं किया जा रहा है..... हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है..... विरोध प्रदर्शन और हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया...... पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है...... वही एएसपी डीसी पटेल ने कहा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी0
0
Report
Advertisement
