ओमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में by-elections की तैयारी तेज, कश्मीर कांग्रेस ने बढ़ाई उम्मीदें
National Conference Provincial President (Kashmir) Showkat Ahmad Mir chaired a meeting with block functionaries from Soibugh in the Budgam Assembly segment at the party headquarters, Nawa-e-Subha. During the meeting, Mir urged the party cadre to gear up for the upcoming by-elections in the constituency, emphasizing the pro-people initiatives and good governance ushered in under the leadership of Omar Abdullah. District President Budgam, G. N. Bhat, was also present on the occasion. The functionaries reaffirmed their commitment to abide by the party’s decision regarding the selection of the candidate for the segment.0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर की पहली बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोल दी
Jaipur, Rajasthan:Deepak goyal big जयपुर-पहली बारिश में नगर निगम के दावों की खुली पोल कुछ मिनटों की बारिश… और शहर पानी-पानी। ड्रेनेज सिस्टम फेल, सड़कों पर पानी का कब्जा। नाले साफ होने के दावों के बीच जगह-जगह जलभराव। सवालों के घेरे में नगर निगम की तैयारी। बारिश से पहले सफाई अभियान के दावे हुए बेअसर। ना नालियां दुरुस्त, ना पानी निकासी का इंतजाम। चारदीवारी इलाके में सबसे ज्यादा बारिश का असर। कई जगह पानी में डूबी गाड़ियां, लोग परेशान। पहली बारिश ने दिखाया स्मार्ट सिटी के ड्रेनेज सिस्टम का सच। कुछ देर की बारिश में ही शहर की सड़कों पर आफत। नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा के दावों पर उठे सवाल। बारिश से पहले की तैयारी सिर्फ कागजों तक सीमित?0
0
Report
बीकानेर में DG स्पेशल ऑपरेशन की सुरक्षा समीक्षा, अलर्ट जारी
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर डीजी स्पेशल ऑपरेशन आनंद श्रीवास्तव बीकानेर में, इंटरनेशनल सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा की, सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, डीजी स्पेशल ऑपरेशन ने लिया जायजा डीजी स्पेशल ऑपरेशन आनंद श्रीवास्तव पहुंचे बीकानेर सीमा क्षेत्र बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश और एसपी मृदुल कच्छावा रहे साथ मौजूद अधिकारियों ने ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर सुरक्षा हालात का लिया जायजा सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर लिया फीडबैक संवेदनशील इलाकों में पहले से है सख्त निगरानी सीमा से जुड़े क्षेत्रों में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क उच्च अधिकारियों द्वारा लगातार की जा रही है मॉनिटरिंग सीमा सुरक्षा और आंतरिक सुरक्षा को लेकर एजेंसियां अलर्ट मोड पर0
0
Report
निर्जला एकादशी के अवसर पर मोदी फ्रेंड क्लब ने शुद्ध केसर-इलायची शर्बत वितरित किया
Tonk, Rajasthan:एंकर- निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर शहर के घंटाघर चौराहे पर मोदी फ्रेंड क्लब की ओर से श्रद्धालुओं और राहगीरों को शुद्ध केसर-इलायची का शर्बत पिलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांत प्रचारक शिवलहरी, पंडित राजकुमार शर्मा एवं पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने किया। इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि मोदी फ्रेंड क्लब लगातार 13वें वर्ष निर्जला एकादशी पर शर्बत वितरण का आयोजन कर रहा है। अतिथियों ने इस सेवाकार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित होने की उम्मीद जताई। बाइट -01- शिवलरी जी,प्रान्त प्रचारक बाइट -02- राजकुमार शर्मा, पंडित जी बाइट -03- भगवान भंडारी, आयोजक0
0
Report
Advertisement
सिमडेगा में गांजा तस्करी के मुख्य सप्लायर आशीष साहु गिरफ्तार
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा: जलडेगा थाना के गांजा तस्करी मामले में फरार चल रहे मुख्य सप्लायर आशीष साहु उर्फ आशीष साव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे जलडेगा क्षेत्र से पकड़ा। आरोपी के पास से 2.40 लाख रुपये नकद, एक एटीएम कार्ड, महिंद्रा स्कॉर्पियो और मोबाइल फोन जब्त किया गया। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि इसी मामले में पहले 27.998 किलोग्राम गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया था।0
0
Report
खूंटी में नया बस स्टैंड उद्घाटन, जाम से मुक्ति और रोजगार के अवसर
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । खूँटी में आज बस स्टाप का उद्घाटन किया गया। जिसमें एसडीओ दीपेश कुमारी, नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टुटी, कार्यपालक पदाधिकारी दीप्रिया मिंज, जिला परिवहन पदाधिकारी हरिशंकर बारीक की अगुवाई में नया बस पड़ाव का शुभारम्भ किया गया। जहाँ आज से सभी ओर आवागमन करने वाले दूरगामी बसें रुकने लगी हैं। खूंटी जो कि जिला का मुख्य केन्द्र है और वहां एक भी बस स्टैंड नहीं थी। जहां लोग बस से उतर या चढ़ सकें। लोग सड़कों पर ही बस रुकवाकर चढ़ते और उतरते हैं। वहीं इस ब स्टैंड बनने से खूंटी को एक सौगात मिला है। इससे लोग भी काफी खुश हैं। इस उद्घाटन के मौके पर , बसों के चालकों को नगर पंचायत अध्यक्षा रानी टुटी एसडीओ दीपेश कुमारी सहित सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने माला पहनाकर व फूल देकर स्वागत किया। आज जमीन के दावेदार से विवादों के बीच आपाधापी में किया गया उद्घाटन कार्यक्रम किया गया। इस नये बस पड़ाव का शुभारम्भ होने से शहर को जाम से मुक्ति मिलने की उम्मीद है। साथ ही, छोटे वाहन जैसे टैम्पो व टुक-टुक चलानेवालों के लिए भी आर्थिकोपार्जन का माध्यम होगा। इस बस स्टैंड के बनने से लोगों में काफी उत्साह और उम्मीदें हैं, जिससे पूरा हो सकेगा। एसडीओ दीपेश कुमारी ने बतायी कि आज नए बस स्टैंड का शुभारंभ किया गया इसी बस स्टैंड से छोटी और बड़ी गाड़ियाँ आवागमन करेंगी। इससे लोगों को सुविधा भी मिलेगी और शहर में बढ़ती भीड़ की समस्या से निजात मिलेगा। शहर में जहां-तहां सड़कों पर वसीम व छोटी गाड़ियाँ रुकती थी अब वो नहीं रुकेंगी। इसके लिए मैं और मेरे साथ प्रशासनिक पदाधिकारी थाना सभी लोग मिलकर इस पर काम करेंगे। नगर पंचायत की अध्यक्षता रानी टूटी ने बताई की पिछली बार में जीती थी तो मैं घोषणा की थी की खूंटी में बस स्टैंड बनाऊंगी । इसी दृष्टि कौन से उसे समय बस स्टैंड का योजना बनाया गया था और फिर मैं जीत गई हूं और इस बार मुझे इसका उद्घाटन करना हुआ। इससे खुशी मिलती है कि एक तो जहां तहां बस खड़े होने से सड़क जाम हो जाती थी उससे निजात मिलेगा और छोटी गाड़ियों के लिए भी यह बस स्टैंड आमदनी का एक माध्यम बनेगा। बस स्टैंड बनने से दुकानें भी लगेंगी। और उनके लिए रोजगार का आमदनी का श्रोत भी बनेगा। नगर पंचायत की प्रशासक दीप्रिया मिंज ने बताई कि यह बस स्टैंड बनने की काफी वर्षों के बाद आज से बस पड़ाव शुरू हो रहा है। जिसका उद्घाटन आज हुआ। इस बस स्टैंड के शुरू होने से काफी हद तक शहर जाम की स्थिति से मुक्ति मिलेगी। लोग इधर-उधर वाहन खड़ा नहीं करेंगे। इसका लोगों को लाभ मिलेगा। जिला परिवहन पदाधिकारी हरिशंकर बारिक ने बताया कि खूंटी में बस स्टैंड नहीं था बस स्टैंड बनने से लोगों को आवागमन करने में सुविधा मिलेगी। क्योंकि यहां सिमडेगा और राउरकेला के अलावे चाईबासा सहित विभिन्न जिलों और राज्यों की गाड़ियां इधर से गुजरती है जो बस स्टैंड पर ही रुकेंगे। इधर उधर सड़कों पर नहीं रुकेंगे। इससे बस स्टैंड से बस पकड़ने में सुविधा मिलेगी।0
0
Report
BRO ने 12 दिनों में चिशोटी में 140 फीट बेली ब्रिज बनाकर यातायात बहाल किया
Jammu, 12 दिन में BRO का कमाल! चिशोटी में 140 फीट का बेली ब्रिज तैयार, मचैल से फिर जुड़ा सड़क संपर्क Kishtwary, 25 जून : करीब 10 महीने पहले बादल फटने से कटे जम्मू-कश्मीर के मचैल इलाके का सड़क संपर्क अब फिर से बहाल हो गया है। सीमा सड़क संगठन यानी BRO ने महज 12 दिनों में 140 फीट लंबा ट्रिपल-डबल रिइनफोर्स्ड बेली ब्रिज तैयार कर चिशोटी में यातायात बहाल कर दिया है। यह पुल रणनीतिक और धार्मिक, दोनों दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 14 अगस्त 2025 को किश्तवाड़ जिले के चिशोटी क्षेत्र में आए भीषण बादल फटने से पुराना पुल बह गया था, जिससे गुलाबगढ़ और मचैल के बीच का एकमात्र सड़क संपर्क पूरी तरह टूट गया था। इसके बाद सीमा सड़क संगठन (BRO) के प्रोजेक्ट संपर्क ने युद्धस्तर पर काम शुरू किया और केवल 12 दिनों में 140 फीट लंबा ट्रिपल-डबल रिइनफोर्स्ड बेली ब्रिज तैयार कर दिया; इस पुल का वर्चुअल उद्घाटन व्हाइट नाइट कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल पी.के. मिश्रा ने किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पद्दर-नागसेनी के विधायक सुनील कुमार शर्मा भी मौजूद रहे। इस चुनौतीपूर्ण परियोजना को 35 बॉर्डर रोड्स टास्क फोर्स की 118 रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी ने सेना के इंजीनियरों के सहयोग से कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और खराब मौसम के बीच पूरा किया। पुल के निर्माण में साइट तैयार करने, एबटमेंट बनाने, बेली ब्रिज लॉन्च करने और एप्रोच रोड विकसित करने जैसे सभी कार्य रिकॉर्ड समय में पूरे किए गए। यह सड़क किश्तवाड़–गुलाबगढ़–कुंडल–माछैल मार्ग का महत्वपूर्ण हिस्सा है और भविष्य में प्रस्तावित उमासी ला दर्रे के जरिए लद्दाख के ज़ांस्कर क्षेत्र तक रणनीतिक संपर्क स्थापित करने में भी अहम भूमिका निभाएगी। रणनीतिक महत्व के अलावा यही सड़क मचैल माता मंदिर तक पहुंचने का प्रमुख मार्ग भी है। हर वर्ष तीन लाख से अधिक श्रद्धालु मचैल माता यात्रा में शामिल होते हैं। जुलाई में शुरू होने वाली वार्षिक यात्रा से पहले पुल का तैयार होना श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। BRO का कहना है कि यह पुल केवल सड़क संपर्क बहाल करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे दूरदराज़ मचैल क्षेत्र के लोगों की सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। यह परियोजना भारतीय सेना और BRO के समन्वय, इंजीनियरिंग क्षमता और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में तेज़ी से काम करने की मिसाल बनकर सामने आई है।0
0
Report
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का प्रेस वार्ता; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
Begun, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ने स्टेशन रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की। जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया की अध्यक्षता और पीसीसी उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी हंगामी लाल मेवाड़ा की मौजूदगी में कांग्रेस नेताओं ने देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों को गंभीर मुद्दा बताया। नेताओं ने कहा कि बार-बार परीक्षाएं रद्द होने से विद्यार्थियों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है और उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार इस मुद्दे पर गंभीर नहीं है। प्रेस वार्ता में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तथा संबंधित एजेंसियों पर कार्रवाई की मांग की गई।0
0
Report
कुंवर प्रणव चैंपियन पर जाति-आधारित आरोपों का नया वीडियो वायरल, पुलिस ने मामला दर्ज
Dehradun, Uttarakhand:एंकर पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और विवादों का हमेशा से चोली दामन का साथ रहा है। कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन एक बार आप फिर नए विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। देखिए आखिर क्या है पूरा मामला एक दिन पहले एक कुमार प्रणव सिंह चैंपियन का गाड़ी को ओवरटेक करने के मामले में किसी व्यक्ति को धमकाने का ऑडियो वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है। ऐसा पहली बार नहीं है जब कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन किसी विवाद में फंसे हो। पहले भी धमकाने और गोलीबारी के मामलों में चैंपियन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है और वह जेल भी जा चुके हैं। हालांकि कुंवर प्रणव चैंपियन का कहना है कि यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाया हुआ ऑडियो वीडियो है। बाइट कुंवर प्रणव चैंपियन पूर्व विधायक कांग्रेस के senior नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने इस मामले में कहा है कि कुंवर प्रणव चैंपियन जब कांग्रेस में थे तो भाजपा अक्सर हर मामले में कांग्रेस को कोसती थी। लेकिन अब जब कुंवर प्रणव चैंपियन भाजपा में है तो भाजपा को सभ्य नजर आते हैं। भाजपा को जवाब देना चाहिए कुंवर प्रणव चैंपियन के खिलाफ क्या कार्रवाई करेंगे। किसी दलित व्यक्ति को जाति सूचक शब्दों से संबोधित करना किसी भी तरह से उचित नहीं है। ऐसे में उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए बाइट प्रीतम सिंह वरिष्ठ नेता कांग्रेस0
0
Report
खुर्जा में निर्माणाधीन मकान की छत से मजदूर की मौत
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: खुर्जा में निर्माणाधीन मकान की छत से गिरकर मज़दूर की मौत。 शव लेकर थाने पहुंचे परिजनों ने पुलिस से लगाई कार्रवाई की गुहार。 हापुड़ के पिलखुवा का निवासी था 34 वर्षीय चमन पुत्र हरि सिंह。 ठेकेदार के घर पर रहकर सेट्रिंग लगाने का कार्य करता था चमन。 ठेकेदार पर बिना सुरक्षा उपकरण के कार्य करवाने का आरोप。 पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजन को शांत कराया。 कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के न्यू शिवपुरी कॉलोनी में बाइट कल हुआ हादसा।0
0
Report
Advertisement
कोटा में Prahlad Gunjal के नेतृत्व में किसान-पशुपालक धरना, भूमि बेदखली के खिलाफ
Kota, Rajasthan:कोटा में प्रहलाद गुंजल का शक्ति प्रदर्शन: किसानों-पशुपालकों के साथ धरने पर बैठे, बोले- जमीनों से जबरन बेदखल किए जा रहे ग्रामीण कोटा। कांग्रेस नेता Prahlad Gunjal के नेतृत्व में गुरुवार को बड़ी संख्या में किसान, पशुपालक और ग्रामीण कोटा के सीएडी सर्किल पर एकत्रित हुए और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने वन विभाग, कोटा विकास प्राधिकरण (केडीए) और प्रशासन की कार्यप्रणाली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने को संबोधित करते हुए प्रहलाद गुंजल ने आरोप लगाया कि पिछले दो वर्षों से कोटा और बूंदी जिलों के पशुपालकों तथा ग्रामीणों का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। गुंजल ने कहा कि वन विभाग दशकों से जंगल क्षेत्रों में बसे गांवों की कृषि भूमि और पशु बाड़ों को उजाड़ने की कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर लोगों को उनकी पुश्तैनी जमीनों और आजीविका के साधनों से जबरन बेदखल किया जा रहा है। उनके अनुसार हाल ही में कोलाना और अमरकुंआ क्षेत्र में हुए विवाद इस स्थिति के ताजा उदाहरण हैं, जिनसे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है。 उन्होंने कहा कि कोटा विकास प्राधिकरण का दायरा बढ़ाकर सैकड़ों गांवों तक फैला दिया गया है, जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की जमीनों और मकानों पर संकट खड़ा हो गया है। प्रदर्शन में शामिल ग्रामीणों का आरोप था कि केडीए द्वारा उन गरीब परिवारों के मकानों और जमीनों को भी हटाया जा रहा है, जो पिछले 30 से 100 वर्षों से वहां निवास कर रहे हैं और नियमानुसार आवंटन के पात्र हैं। ग्रामीणों का दावा है कि इस कार्रवाई से लगभग 200 गांवों के लोग सीधे प्रभावित हो रहे हैं। धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन की कार्रवाई की तुलना अंग्रेजी शासन से करते हुए कहा कि अपनी जमीन और आजीविका बचाने के लिए शांतिपूर्ण विरोध कर रहे ग्रामीणों पर गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं और उन्हें जेल भेजा जा रहा है। रानपुर थाना क्षेत्र में ग्रामीणों के साथ कथित अमानवीय व्यवहार और पुलिस कार्रवाई का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की。 धरने में वन अधिकार अधिनियम 2006 को पूरी तरह लागू करने की मांग उठाई गई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जो लोग पिछले 75 वर्षों या तीन पीढ़ियों से वन क्षेत्रों में निवास कर रहे हैं, उन्हें किसी भी कीमत पर बेदखल नहीं किया जाना चाहिए। इसके साथ ही बरड़ क्षेत्र सहित अन्य इलाकों में दशकों से काबिज लोगों के विपरित कब्जों का नियमन कर उन्हें भूमि आवंटित करने की मांग भी रखी गई。 ग्रामीणों ने यह भी सवाल उठाया कि जब शहरी भूमि कन्वर्जन के मामलों में बिल्डरों को 20 प्रतिशत सिवाईचक भूमि का पट्टा देने का प्रावधान है तो गांवों में वर्षों से निवास कर रहे लोगों के साथ अलग व्यवहार क्यों किया जा रहा है। धरने में आदिवासी भील समुदाय को संरक्षण देने और उनके अधिकारों की रक्षा करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। प्रहलाद गुंजल ने कहा कि जिन गांवों की बात की जा रही है वे करीब 200 से 400 वर्ष पुराने हैं और वहां पीढ़ियों से लोग निवास कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने ग्रामीणों की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया और दमनकारी नीतियों पर रोक नहीं लगाई तो बड़ा जनआंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाले हालात की पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन की होगी। धरने में बड़ी संख्या में किसान, पशुपालक, ग्रामीण और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे。 प्रहलाद गुंजल धीरज गुर्जर कांग्रेस वरिष्ठ नेता0
0
Report
झाऱालावाड़ में निर्जला एकादशी पर श्रद्धा और भक्तों की भारी भीड़
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ झालावाड़ में आज आस्था और श्रद्धा का सबसे बड़ा पर्व निर्जला एकादशी पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की इस एकादशी को सभी 24 एकादशियों में सबसे कठिन और सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। इस अवसर पर झालावाड़ के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखाई दी। इस अवसर पर झालावाड़ के मंगलपुरा चौराहे पर श्याम प्रेमी बंधुओ द्वारा गर्मी को देखते हुए शीतल पेय शरबत वितरित किया गया।0
0
Report
GDA के खिलाफ किसान धरना: 92 एकड़ जमीन के बदले प्लॉट अभी नहीं
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र के भोपुरा तिराहे पर किसानों और भोपुरा के ग्रामीणों ने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि वर्षों पहले GDA ने उनकी करीब 92 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया था और बदले में किसानों को 6 प्रतिशत विकसित प्लॉट देने का वादा किया था, लेकिन आज तक यह वादा पूरा नहीं किया गया। धरने पर बैठे किसानों का कहना है कि जमीन अधिग्रहण के समय उन्हें आश्वासन दिया गया था कि निर्धारित नीति के तहत उन्हें विकसित प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। हालांकि, कई साल बीत जाने के बावजूद किसानों को प्लॉट नहीं मिले हैं और हर बार केवल आश्वासन देकर मामला टाल दिया जाता है। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। किसानों ने GDA प्रशासन से तत्काल वार्ता कर लंबित मामलों का निस्तारण करने की मांग की। इनमें किसान नेता अमित कसाना और ग्रामीण नवीन ने भी किसानों की समस्याओं को उठाते हुए प्राधिकरण पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। बाईट - अमित कसाना, किसान नेता बाईट - प्रदीप कुमार सिंह, अपर सचिव, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण0
0
Report
Advertisement
कर्णप्रयाग तलवारबाजी मामला: डीआईजी यशवंत चौहान जांच अधिकारी नियुक्त
Karnaprayag, Uttarakhand:कर्णप्रयाग में 16 जून को सिक्खों और स्थानीय लोगो के बीच हुई तलवारबाजी की घटना में पुलिस की भूमिका की जांच करने के लिए शाषन द्वारा डीआईजी यशवंत चौहान को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।0
0
Report
पैसों के लेनदेन पर विवाद: दबंग पिता-पुत्र ने अधेड़ को पीटा, गोली चली
Mahoba, Uttar Pradesh:एंकर-महोबा में पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दबंग पिता-पुत्र ने एक अधेड़ को लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया और गोली चला दी। घायल को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच में जुटी है। चरखारी कोतवाली क्षेत्र के गौरहरी गांव का मामला है। गांव के रामगोपाल राजपूत और फूलसिंह राजपूत के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। फूलसिंह का आरोप है कि पिता-पुत्र ने लाठी-डंडों से पीटकर उसे लहूलुहान किया, इसके बाद उन्होंने बंदूक और तमंचा लाकर गोली चला दी जिससे वह घायल हो गया। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों की निगरानी में इलाज हो रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ चरखारी ने बताया कि गौरहरी गांव में रुपये के लेन-देन को लेकर मारपीट हो गई, घायल फूलसिंह को परिजनों के साथ सीएचसी चरखारी में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। घटना के हर पहलू की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी समेत 11 के खिलाफ 1100 बीघा जमीन मामला आज
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস তৃনমূলের অভিষেক বন্দ্যোপাধ্যায় সহ 11 জনের নামে ১১০০ বিঘা খাস জমি, এবং ১১০০ বিঘার মধ্যে ৪৫০ বিঘা জমির মাটি কেটে বিক্রি ও লুটের মামলা হল আজ কৃষ্ণনগর জিলা আদালতে। আইনজীবী শীর্ষেন্দু দাস বলেন শাজাহান শেখ, চাঁদু শেখ, হাফিজুল শেখ, হাসমত সেখ,সাইদুল সেখ,নজরুল শেখ, বিদ্যুৎ সরকার, সমীর প্রামানিক,কিয়ামত শেখ,আরমান শেখ, এবং অভিষেক বন্দ্যোপাধ্যায় এর নামে মামলা হয়েছে আজ,বিচারপতি পুলিশ রিপোর্ট চেয়েছে। অভিযোগ কারী পরাশুর মন্ডল। তৃণমূল সরকারের আমলে বারবার পুলিশ কে, নাকাসিপাড়া প্রাক্তন বিধায়ক কল্লোল খাঁ কে জানিয়ে কোনো লাভ হয়নি,শুধু হুমকি। তাই আজ মামলা।0
0
Report
Advertisement
