icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
WJWalmik Joshi31 Jul 2025, 04:18 am

जळगावच्या जंगलात महिलांच्या हत्येचा धक्कादायक शोधकार्य!

Jalgaon, Maharashtra: Jalgaon,Reporter-Walmik Joshi AV FEED ON  2C SLUG-3107ZTJALG AMALNAR 2WOMAN MURDER UPDATE Assigned by - Date- 31 -07-25 File _VDO4 Photo Byte - जळगाव,अमळनेर जळगावच्या अंमळनेर तालुक्यात ज्या जंगलात दोन महिलांच्या हत्या झाल्या, त्याच संपूर्ण जंगलामध्ये भर पावसामध्ये अमळनेर पोलिस सर्च ऑपरेशन राबवत असल्याचे पाहायला मिळत आहे 25 ते 30 पोलीस कर्मचाऱ्यांच्या पथकाच्या माध्यमातून जंगलातला कोपरान कोपरा हा हुडकून काढला जात आहे आणखी काही महिलांचे मृतदेह किंवा मृतदेहाचे अवशेष सापडतात का ? या अनुषंगाने पोलीस कर्मचाऱ्यांचे माध्यमातून जंगलातील झाडे झुडपे संपूर्ण परिसर हुडकून काढला जात आहे जळगावच्या अमळनेर तालुक्यातील जंगलात दोन महिलांची दगडाने ठेचून हत्या केल्याचा प्रकार समोर आला आहे.... महिलांची हत्या करणाऱ्या आरोपी अनिल संदानशिव याला पोलिसांनी अटक केली असून तो पोलीस कोठडीत आहे.. आरोपी अनिल संदानशिव याने अशाच प्रकारे इतरही महिलांची हत्या केली असावी? या शक्यतेच्या अनुषंगाने जंगल परिसरात शोध मोहीम राबवली जात आहे. शोध मोहिमेत जंगल परिसरात आणखी काही संशयास्पद आढळून येते का या दृष्टिकोनातून पोलीस पाहणी करत आहेत.
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

यूपी STF ने बिहार के रौनक गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार, लगभग 150 किग्रा गांजे के साथ

Noida, Uttar Pradesh:यूपी STF को मिली कामयाबी: अंतरराज्य स्तर पर अवैध गांजे की तस्करी व बिक्री करने वाले बिहार के रौनक गैंग का सक्रिय सदस्य प्रिंस व उसके 4 साथियों को गिरफ्तार किया गया। STF द्वारा पकड़े गए अभियुक्त प्रिंस कुमार, आशीष कुमार, सोनू कुमार, राजा कुमार, और रोहित कुमार के पास से 23 पैकेट अवैध गांजा बरामद हुआ। STF ने इन अभियुक्तों के पास से लगभग 150 किलोग्राम गांजा बताया है, जिसकी कीमत लगभग 37,50,000 रुपये बताई जा रही है। STF ने सभी अभियुक्तों को थाना क्षेत्र ट्रॉनिका सिटी लोनी जनपद गाजियाबाद से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि प्रिंस मनेर पटना बिहार का रहने वाला है और दो साल से अपने साथियों के साथ अवैध गांजे की तस्करी व बिक्री का काम कर रहा है।
0
0
Report

IG directs solid plan for traffic improvement in Bilaspur

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग ने यातायात थाना बिलासपुर का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक लेकर यातायात व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली। बैठक में शहर के प्रमुख चौराहों, ट्रैफिक जाम वाले हॉटस्पॉट, दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट और यातायात प्रबंधन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गईं।इस दरमियान प्रेजेंटेशन के माध्यम से यातायात व्यवस्था और अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी दी। आईजी गर्ग ने एक जनवरी 2026 से अब तक ITMS के जरिए काटे गए चालानों और लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए तकनीक का प्रभावी इस्तेमाल करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सड़क हादसों में दोपहिया वाहन चालकों की मौत का बड़ा कारण सिर में गंभीर चोट होना है, इसलिए जिलेभर में हेलमेट जागरूकता अभियान को और व्यापक बनाया जाए। सड़क सुरक्षा के लिए 4-E मॉडल यानी ट्रैफिक इंजीनियरिंग, एजुकेशन, एनफोर्समेंट और इमरजेंसी सर्विस को प्रभावी ढंग से लागू करने पर भी जोर दिया गया। नाबालिगों के वाहन चलाने पर रोक लगाने के लिए स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, मॉल और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों के आसपास विशेष चेकिंग करने की बात कही गई। हाईवे पर खतरनाक तरीके से खड़े ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई, ब्लैक स्पॉट का दोबारा रिव्यू और ट्रैफिक हॉटस्पॉट पर जाम कम करने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया। बैठक में आवारा मवेशियों से होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर भी चर्चा हुई। यातायात विभाग के अनुसार नेहरू चौक से हाईकोर्ट और भोजपुरी मार्ग तक मवेशी बाहुल्य क्षेत्रों में 10 हजार से अधिक मवेशियों को रेडियम रिफ्लेक्टिव बैंड लगाए जा चुके हैं, जबकि सड़कों पर 61 कैटल ऑन रोड बोर्ड लगाए गए हैं। बेलमुंडी और रतनपुर में शेल्टर तथा हेल्पलाइन की व्यवस्था भी संचालित है। आईजी ने इस अभियान को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। इसके अलावा शासन से स्वीकृत सरकंडा, तिफरा और लिंक रोड के तीन नए यातायात थानों को जल्द शुरू करने की प्रक्रिया तेज करने को कहा गया। प्रमुख चौराहों पर जवानों की तैनाती के लिए व्यावहारिक ड्यूटी रोस्टर तैयार करने और अधिकारियों व टैंगो टीमों के बीच बेहतर कार्य-विभाजन पर भी चर्चा हुई। आईजी रामगोपाल गर्ग ने कहा कि शहर में सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और लोगों को सुरक्षित एवं सुगम यातायात उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। हेलमेट और सीट बेल्ट के इस्तेमाल को लेकर जागरूकता के साथ नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी।
0
0
Report
Advertisement

अमरावती अस्पताल में आग हादसा: फायर ऑडिट 37 दिन से अटक, विभाग-PWD टकराव तेज

Amravati, Maharashtra:जिल्हा स्त्री रुग्णालयातील अग्नितांडव; फायर ऑडिटसाठी 37 दिवसांपासून PWD कडे पाठपुरावा, तरीही काम प्रलंबित, आरोग्य विभागाचा आरोप अँकर :- अमरावती जिल्हा स्त्री रुग्णालयातील अग्नितांडवाच्या घटनेनंतर आता आरोग्य विभाग आणि सार्वजनिक बांधकाम विभागातील समन्वयाचा अभाव चव्हाट्यावर आला आहे. रुगणालयाच्या फायर ऑडिटची मुदत संपत असल्याने आरोग्य विभागाने तब्बल 37 दिवसांपासून सार्वजनिक बांधकाम विभागाकडे पाठपुरावा केला होता. यासाठी पत्रव्यवहारासोबतच दूरध्वनीवरूनही सातत्याने संपर्क साधण्यात आला. मात्र PWD कडून केवळ काम प्रोसेसमध्ये आहे करून देऊ अशी उडवाउडवीची उत्तरे मिळत असल्याचा गंभीर आरोप जिल्हा शल्य चिकित्सक तथा प्रभारी वैद्यकीय अधीक्षक डॉ. विनोद पवार यांनी केला आहे. त्यामुळे आता हा वाद PWD विरुद्ध आरोग्य विभाग असा सुरू झाला आहे काय आहे हा वाद पाहूया झी 24 तासचा स्पेशल रिपोर्ट....
0
0
Report

जालगांव के पालधी-तरसोद बायपास के डामरीकरण में भ्रष्टाचार; मंत्री पाटिल बोले कंत्राटदार जेल जाए

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव, पाळधी-तरसोद बायपासच्या डांबरीकरणात भ्रष्टाचार, कंत्रাটदाराला जेलमध्ये टाकले पाहिजे : पालकमंत्री गुलाबराव पाटील संतापले जळगाव शहरातील वाहतूक कोंडी कमी करण्यासाठी उभारण्यात आलेल्या पाळधी ते तरसोद बायपासच्या डांबरीकरणात मोठा भ्रष्टाचार झाल्याचा खळबळजनक आरोप पालकमंत्री गुलाबराव पाटील यांनी केला आहे. बायपासवरील डांबरी रस्ता पूर्णपणे खचला असून, टायर गेलेल्या ठिकाणी चाऱ्या पडल्या आहेत. रस्त्याच्या कामासाठी वापरण्यात आलेले डांबर नकली असल्याचा आरोपही त्यांनी केला. पाळधी ते तरसोद बायपास वरील पुलालगत भराव धसल्याने तसेच रस्त्यावर चाऱ्या पडल्याने दुचाकीस्वारांचे अपघात होत असून, मागील काही दिवसांत दोन-तीन तरुणांना जीव गमवावा लागल्याचे पाटील यांनी सांगितले. या कामाची चौकशी करून दोषी कंत्राटदाराला थेट जेलमध्ये टाकले पाहिजे, अशा शब्दांत त्यांनी संताप व्यक्त केला. दरम्यान, मुसळधार पावसामुळे मध्य रेल्वेच्या उड्डाणपुलालगत बायपास महामार्ग दोन ठिकाणी मोठ्या प्रमाणात भराव खचल्या असल्याने प्रशासनाने वाहतूक बंद केली होती. काही दिवस एकेरी वाहतूक सुरू केल्यानंतर ती पुन्हा बंद झाली आहे. जळगाव शहरातून जाणाऱ्या महामार्गाचेही काम सुरू असून, अधिकाऱ्यांनी त्यावर लक्ष ठेवावे, अन्यथा संबंधित अधिकाऱ्यांवर कारवाई करण्याचे आदेश जिल्हाधिकारीांना दिल्याचेही मंत्री गुलाबराव पाटील यांनी स्पष्ट केले. बाईट गुलाबराव पाटील... पालकमंत्री जळगाव.
0
0
Report

मायावती ने पंजाब में BSP के लिए अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा

Noida, Uttar Pradesh:बी. एस. पी. द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति - दिनांक 25.08.2026 (1) बहुजन समाज पार्टी (बी.पी.) प्रमुख बहन कु. मायावती जी द्वारा पंजाब राज्य में पार्टी के जनाधार को बढ़ाने तथा पार्टी संगठन के कार्यों आदि की आज लम्बी चली बैठक में विस्तृत समीक्षा की गयी तथा उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड के साथ अगले वर्ष के प्रारंभ में होने वाले आगामी विधानसभा आमचुनाव में कर्मठ व ईमानदार लोगों को पार्टी उम्मीदवार बनाने पर विशेष बल । (2) बी. एस. पी. द्वारा पंजाब में विधानसभा आमचुनाव, उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड राज्य की तरह, अकेले अपने बलबूते पर ही लड़कर अच्छा रिज़ल्ट लाने का संकल्प । (3) साथ ही, आगामी 9 अक्टूबर को बी.एस.पी. के जन्मदाता व संस्थापक मान्यवर श्री कांशीराम जी की पुण्यतिथि, पिछले वर्ष के दिशा-निर्देशानुसार ही पूरी तैयारी के साथ सफल बनाने का आह्वान | (4) इसके साथ ही, अगले वर्ष दिनांक 15 जनवरी 2027 को 'जनकल्याणकारी दिवस के मौके पर बी.एस.पी. के आर्थिक सहयोग को पिछली बार से ज़्यादा बेहतर करना होगा, जो कि अम्बेडकरवादी कारवाँ व बी.एस.पी. मूवमेन्ट को आगे बढ़ाने के लिये अति-ज़रूरी है : मा. बहनजी । लखनऊ, 25 अगस्त 2026, मंगलवार बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की चार बार रहीं मुख्यमंत्री व पूर्व सांसद बहन कु. मायावती जी ने आज यहाँ पंजाब राज्य में पार्टी के जनाधार को बढ़ाने तथा पार्टी संगठन के कार्यों आदि की, पार्टी के वरिष्ठ एवं जिम्मेदार लोगों के साथ लम्बी चली बैठक में विस्तृत समीक्षा की तथा उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड राज्य के साथ ही अगले वर्ष के प्रारम्भ में होने वाले अगले विधानसभा आमचुनाव में कर्मठ व ईमानदार लोगों को पार्टी का उम्मीदवार बनाने पर विशेष बल दिया ताकि अच्छा रिज़ल्ट लाकर पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी तथा कांग्रेस व भाजपा आदि पार्टियों के जनविरोधी रवैयों से दुखी एवं त्रस्त राज्य की जनता को बी.एस.पी. के माध्यम से गरीबी, बेरोजगारी आदि से मुक्त एवं आत्म-सम्मान - युक्त सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय' की अम्बेडकरवादी नीतियों व कार्यक्रमों का सही लाभ मिल सके, जो महान संतगुरु संत रविदास जी परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर व उनके अनुयाई बी.एस.पी. के जन्मदाता व संस्थापक मान्यवर श्री कांशीराम जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि भी होगी। बी.एस.पी. की पिछली आल इण्डिया की हुई बैठक में पार्टी संगठन को पोलिंग बूथ स्तर तक तैयार करने व जनाधार को बढ़ाने आदि को लेकर दिये गये दिशा-निर्देशों सम्बंधी फीडबैक लेने के बाद उल्लेखित कमियों को समयबद्ध तरीके से सुधार करने के लिये नये दिशा-निर्देश देते हुये बहन कु. मायावती जी ने कहा कि पंजाब राज्य में पार्टी संगठन को आगामी 9 अक्टूबर को होने वाले मान्यवर श्री कांशीराम जी की पुण्यतिथि के कार्यक्रम को पिछली वर्ष के दिशा-निर्देशानुसार ही पूरी तैयारी के साथ सफल बनाना है। इसके साथ ही, अगले वर्ष दिनांक 15 जनवरी 2027 को आयोजित होने वाले 'जनकल्याणकारी दिवस के मौके पर बी.एस.पी. के आर्थिक सहयोग को बी.एस.पी. पंजाब स्टेट यूनिट को पिछली बार से ज्यादा बेहतर करना है जो अम्बेडकरवादी कारवाँ व मूवमेन्ट को आगे बढ़ाने के लिये जरूरी है。 बी. एस. पी. केन्द्रीय कैम्प कार्यालय, लखनऊ में आयोजित इस बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बारे में बी. एस. पी. प्रमुख बहन कु. मायावती जी ने कहा कि बी.एस.पी. पंजाब का चुनाव भी, उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड राज्य की तरह, बिना किसी से कोई गंठबंधन व समझौता किये हुये अकेले अपने बलबूते पर ही लड़ेगी, जिसकी खास वजह चुनावी गठबंधन से बी.एस.पी. को सीट व वोट प्रतिशत दोनो में होने वाले घाटे (नुकसान) को लेकर पार्टी के लोगों के मनोबल को गिराने से बचाना है। ऐसे में विरोधियों के सभी साम, दाम, दण्ड, भेद आदि हथकण्डों का डट कर सामना करते हुये बेहतर रिज़ल्ट लाने हेतु पूरी तैयारी जारी रखनी है。
0
0
Report
Advertisement

108 एंबुलेंस में चलती प्रसव: गर्भवती मां और बच्चा सुरक्षित

Mandla, Madhya Pradesh:मंडला के निवास से मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करने वाली तस्वीर सामने आई है... यहां प्रसव पीड़ा से कराह रही गर्भवती को अस्पताल ले जा रही 108 एंबुलेंस में ही किलकारी गूंज उठी। महिला ईएमटी ने सूझबूझ दिखाते हुए चलती एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराया। जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं। मामला ग्राम मोहपानी के झिरिया टोला का है, जहां 25 वर्षीय नन्हीं बाई को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। लुहारी से मोहपानी, झिरिया टोला और बस्तरा तक करीब 3 किलोमीटर का कच्चा रास्ता होने के कारण एंबुलेंस को पहुंचने में कुछ समय लगा। इसके बाद पायलट और महिला ईएमटी गर्भवती को लेकर निवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रवाना हुए। लेकिन निवास मुख्यालय से करीब एक किलोमीटर पहले ही महिला की प्रसव पीड़ा तेज हो गई। हालात को देखते हुए महिला ईएमटी ने बिना समय गंवाए चलती एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। एंबुलेंस में बच्चे की किलकारी गूंजी तो परिजनों की चिंता खुशी में बदल गई। भगवान की कृपा से जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं। बाद में दोनों को निवास सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी स्थिति सामान्य बताई। 108 एंबुलेंस के पायलट और महिला ईएमटी की तत्परता और सूझबूझ की अब जमकर सराहना हो रही है。
0
0
Report

दिल्ली के मोरी गेट में बारिश से जर्जर इमारत गिरने से बची जान, पुलिस ने बचाव किया

दिल्ली के मोरी गेट में बारिश से जर्जर इमारत गिरने से बची जान. मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. पुरानी दिल्ली के मोरी गेट इलाके में भारी बारिश के चलते एक बड़ी इमारत अचानक भरभराकर गिरने से बची. मकान के भीतर कुछ लोग थे और दुकान नीचे थी. राहत की बात ये रही कि किसी के hताहत नहीं हुए. पुलिस ने तुरंत बचाव किया. निगम पार्षद ने कहा कि जर्जर इमारतों के सर्वे होते हैं, पर आपसी विवाद के कारण कुछ भवन खाली नहीं हो पाए. सवाल उठते हैं कि अगर बारिश में जर्जर इमारत गिरने का खतरा बढ़े तो जान माल को नुकसान हो सकता है. पुलिस की भूमिका सचमुच सराहनीय रही.
0
0
Report

फरीदाबाद में स्वाइन फ्लू के 6 मामले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में स्वाइन फ्लू के छह मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है。 फरीदाबाद सिविल अस्पताल के सीएमओ डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि स्वाइन फ्लू के प्रमुख शुरुआती लक्षणों में खांसी, जुकाम और बुखार शामिल हैं। संक्रमण से बचाव के लिए नियमित रूप से हाथ धोने, जरूरत के अनुसार मास्क लगाने और भीड़भाड़ वाली जगहों पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सिविल अस्पताल में स्वाइन फ्लू से संबंधित मरीजों के लिए अलग वार्ड की व्यवस्था की गई है। अस्पताल में आवश्यक उपकरण और स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को बेहतर उपचार मिल सके। सीएमओ डॉ. जयंत आहूजा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी लक्षणों को नजरअंदाज भी न करें। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने और लक्षण दिखाई देने पर समय पर डॉक्टर से संपर्क करने की अपील की है।
0
0
Report
Advertisement

कुलदीप वत्स ने अभय चौटाला पर तीखा हमला, इलाज की मांग उठा दी

Jhajjar, Haryana:कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की बैठक में पहुंचे कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने एक बार फिर इनेलो नेता अभय चौटाला पर तीखा हमला बोला. इस दौरान उन्होंने पार्टी के हरियाणा प्रभारी संजय दत्त और कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का स्वागत करते हुए दोनों नेताओं को अच्छा नेता बताया और कहा कि वे पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं. अभय चौटाला पर निशाना साधते हुए कुलदीप वत्स ने तंज कसते हुए कहा कि उनके 가족 को चाहिए कि अभय चौटाला का किसी अच्छे मेडिकल कॉलेज में इलाज करवाएं. वत्स ने आरोप लगाया कि अभय चौटाला के हर कार्यक्रम में दहशतगर्दी की झलक दिखाई देती है. उन्होंने झज्जर में अभय चौटाला के हालिया कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि सम्मान स्वरूप पहनाई जाने वाली मालाओं को भी अभय चौटाला ने पहनने से गुरेज किया और हाथ में झपट्टा मारकर मालाएं लेते दिखाई दिए. कुलदीप वत्स ने कहा कि अभय चौटाला अपने हर संबोधन में किसी न किसी का इलाज करने की बात करते हैं, लेकिन जनता इन लोगों का पहले ही 'परमानेंट इलाज' कर चुकी है. उन्होंने कहा कि जनता अब ऐसे नेताओं की राजनीति को अच्छी तरह समझ चुकी है. इस दौरान उन्होंने विपक्ष द्वारा दीपेंद्र हुड्डा के बयान को लेकर उठाए गए सवाल पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यदि दीपेंद्र हुड्डा ने ऐसी कोई बात कही हो तो साबित करें मैं राजनीति छोड़ दूंगा. बैठक के दौरान कांग्रेस नेताओं ने संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की. कुलदीप वत्स ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करने का आह्वान किया.
0
0
Report

बस्तर पुलिस ने उड़ीसा बॉर्डर से 24.545 किलोग्राम गांजा तस्कर गिरफ्तार

Jagdalpur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़- उड़ीसा बॉर्डर में एक बार फिर बस्तर पुलिस को गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, धनपुंजी फारेस्ट नाका के पास दबिश देकर नगरनार थाने की पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया, आरोपी यहां यात्री बस का इंतजार कर रहे थे, आरोपियों के कब्जे से कुल 24.545 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया, जप्त गांजा की अनुमानित कीमत करीबन 12,27,250 / रूपये आंकी गई है, आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर रायपुर जा रहे थे, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चुमन बघेल और बेनूधर कश्यप के रूप में हुई है दोनों आरोपी बस्तर जिले के भानपुरी क्षेत्र के निवासी है, फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
0
0
Report

हरियाणा में पटवारी- कानूनगो की हड़ताल से राजस्व कामकाज पूरी तरह ठप—आगे क्या होगा?

Hisar, Haryana:हरियाणा में पटवारी और कानूनगो की पिछले 6 दिनों से जारी सांकेतिक हड़ताल से राजस्व विभाग का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है। हिसार के मिनी सचिवालय के सामने प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस हड़ताल के कारण भूमि रजिस्ट्री, म्यूटेशन और अन्य कागजी कार्य पूरी तरह बंद हैं, जिससे आने वाले दिनों में तहसील कार्यालयों में लोगों की भारी भीड़ और लंबी लाइनें लगने की संभावना है। कर्मचारियों का मुख्य विरोध सरकार द्वारा शुरू किए गए नए पोर्टल को लेकर है, जिसमें कई तकनीकी खामियां हैं और कर्मचारियों को इसके संचालन के लिए कोई विशेष प्रशिक्षण भी नहीं दिया गया गया। स्थिति को देखते हुए आज शाम कानूनगो पटवारी एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी, और यदि सरकार ने जल्द ही उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं।
0
0
Report
Advertisement

म MORखण्ड़ी जंगल में नक्सल डम्प बरामद, हथियार-विद्युत सामग्री सहित बड़ी सफलता

Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर, छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। मोरखण्ड़ी के जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्चिंग के दौरान नक्सल डम्प बरामद किया गया। डम्प से हथियारों के साथ वायरलेस सेट, जीपीएस, सोलर प्लेट और बड़ी मात्रा में अन्य नक्सल सामग्री बरामद की गई है। गौरतलब है कि जिला बल, बीएसएफ और बीडीएस टीम द्वारा मोरखण्ड़ी जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में संयुक्त सर्चिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सल डम्प का पता लगाया। सुरक्षा बलों ने डम्प से चार नग भारमार बंदूक, तीन नग भारमार बंदूक बैरल, एक नग वायरलेस सेट, तीन बंडल बिजली वायर, एक नग जीपीएस, एक नग छोटी सोलर प्लेट और एक नग चार्जर बरामद किया है। इसके अलावा नक्सल साहित्य सहित भारी मात्रा में अन्य नक्सली सामग्री भी बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, संवेदनशील और सीमावर्ती क्षेत्रों में जिला बल, बीएसएफ और बीडीएस टीम की संयुक्त कार्रवाई लगातार जारी है। नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जंगल-पहाड़ी इलाकों में सघन सर्चिंग की जा रही है।
0
0
Report

दिल्ली मेट्रो फेज-5 का वॉकथ्रू: शिवाजी स्टेडियम से 9 नए स्टेशन जोड़े जाएंगे

New Delhi, Delhi:दिल्ली मेट्रो फेस 5 का काम दिखाते हुए वॉकथ्रू दिल्ली में मेट्रो फेज 5 के काम की आज से शुरुआत हो गई है शिवाजी स्टेडियम के पास इसकी शुरुआत की जा रही है और यह मजेंटा लाइन से जोड़ा जाएगा आरके आश्रम मेट्रो स्टेशन पर भी काम चल रहा है जहां पर मैजेंटा लाइन का एक्सटेंशन बनाया जा रहा है वहां से शिवाजी स्टेडियम को जोड़ा जाएगा जो मैजेंटा लाइन मेट्रो की जनकपुरी से बोटैनिकल गार्डन तक चलती है यह उसका एक्सटेंशन है इस नए एक्सटेंशन में लगभग 9 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे आज सुबह दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शिवाजी स्टेडियम पहुंचकर मेट्रो के काम की शुरुआत की इसका उद्घाटन किया
0
0
Report

दिल्ली के अस्पतालों में स्वाइनफ्लू के लिए इमरजेंसी आइसोलेशन वार्ड तैयार

New Delhi, Delhi:*LNJP अस्पताल से इमरजेंसी आइसोलेशन वार्ड दिखाते हुए और डॉक्टर के टीटी के साथ डिटेल में रिपोर्ट* राजधानी में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामले देख दिल्ली के अस्पतालों में पूरी तैयारी है और इमरजेंसी आइसोलेशन वार्ड भी तैयार कर दिए गए हैं ताकि मरीज आए तो किसी प्रकार की दिक्कत ना हो जानकारी के अनुसार अभी तक 2000 से ऊपर मामले आ चुके हैं अस्पतालों में लोग बुखार गला खराब ऐसे लक्षणों के साथ पहुंच रहे हैं और इसके लिए दिल्ली के अस्पतालों में पूरी तैयारी कर दी गई है LNJP अस्पताल में इमरजेंसी आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है जिसमें 7 बेड हैं जिसमें से दो वेंटीलेटर हैं और 5 नॉर्मल बेड है जब भी कोई मरीज पहले आएगा इमरजेंसी में उसका चेकअप किया जाएगा सारे टेस्ट किए जाएंगे और फिर उसके लक्षण देखे हुए की कितने ट्रीटमेंट के उसकी जरूरत है या फिर उसके लक्षण कितने सीवर हैं तो उसको आगे शिफ्ट किया जाएगा इसके अलावा भी एलएनजीपी में 70 बेड अवेलेबल है जहां पर लोगों को इलाज दिया जाएगा इमरजेंसी के बाद जहां पर लोगों को शिफ्ट किया जाएगा उसमें आईसीयू के बेड भी शामिल हैं डॉक्टर ने बातचीत के दौरान बताया कि मरीज आ रहे हैं बुखार गला खराब खांसी जुकाम ऐसे लक्षण है उनमें तो उनका पूरा चेक किया जा रहा है हमारे पास सारी तैयारी है बेड हैं किसी तरीके की कोई दिक्कत नहीं है लोगों को जागरूक करने के लिए उन्होंने कहा कि लोगों को अपने हाथ साफ रखना चाहिए अपने आसपास सफाई रखें मास्क पहने किसी से हाथ ना मिलाया हाथ मिलाते हैं तो धोएं इससे virus की चपेट में आने से बच सकते हैं
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top