icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
WJWalmik Joshi28 Jul 2025, 09:31 am

जळगावमध्ये ७ महिन्यांपासून फरार रस्तालुटीचा आरोपी अटक!

Jalgaon, Maharashtra:Jalgaon,Reporter-Walmik Joshi AVB FEED ON  2C SLUG-2807ZTJALG_AMALNER_CRIME Assigned by - Date-28 -07-25 File _VDO 4 photo 1 Byte -1 तब्बल सात महिन्यांपासून फरार रस्ता लूट करणाऱ्या सराईत आरोपीला जळगाव स्थानिक गुन्हे शाखेकडून अटक... धरणगाव पोलीस ठाण्यात दाखल गुन्ह्यांमध्ये आरोपी होता सात महिन्यांपासून फरार... अभिजीत भरत सिंह राजपूत असे अटकेतील 27 वर्षीय आरोपीचे नाव असून धुळे जिल्ह्यात दोन जळगाव जिल्ह्यात दोन असे एकूण चार गुन्हे दाखल असल्याची माहिती.. Anc जळगावच्या धरणगाव पोलीस ठाण्यामध्ये दाखल गुन्ह्यात तब्बल सात महिन्यांपासून फरार असलेल्या आरोपीला स्थानिक गुन्हे शाखेने त्याच्या मूळ गावातून अटक केली आहे. अभिजीत भरत सिंह राजपूत असे अटकेतील आरोपीचे नाव आहे. धुळे जिल्ह्यातील मळाने या गावातील तो रहिवासी आहे. या आरोपीवर धुळे जिल्ह्यातील सोनगीर, धुळे पोलीस स्टेशन, अमळनेर पोलीस स्टेशन व धरणगाव पोलीस स्टेशन असे चार गुन्हे दाखल असल्याची माहिती समोर आली आहे. पुढील कारवाईसाठी आरोपीला धरणगाव पोलिसांच्या ताब्यात देण्यात आले आहे
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

TRE-3 पेपर लीक: EOU ने मुख्य अभियुक्त डॉ. मनीष कुमार की गिरफ्तारी की

Patna, Bihar:बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-3) पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त डॉ. मनीष कुमार को गिरफ्तार किया है। EOU की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपी को 27 जुलाई 2026 को साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ आर्थिक अपराध थाना कांड संख्या-06/2024 में भारतीय न्याय संहिता (BNS), आईटी एक्ट और बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। जांच में खुलासा हुआ है कि डॉ. मनीष कुमार का संबंध TRE-3 पेपर लीक गिरोह से था। आरोप है कि वह अभ्यर्थियों से शिक्षक भर्ती परीक्षा में सफलता दिलाने के नाम पर प्रति अभ्यर्थी ₹50 हजार लेने का वादा करता था। परीक्षा से दो-तीन दिन पहले उसने करीब 30 अभ्यर्थियों को पटना के एक होटल में ठहराया, जहां कथित तौर पर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराकर उनकी तैयारी कराई गई। परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी अभ्यर्थियों को वापस उनके गृह जिलों के लिए भेज दिया गया। EOU के मुताबिक, डॉ. मनीष कुमार वर्ष 2021 में NMCH, पटना से MBBS पास कर चुका है। वह कैमूर जिले में चिकित्सक के पद पर कार्य कर चुका है और वर्तमान में सरकारी सेवा से त्यागपत्र देकर पीजी की तैयारी कर रहा था। आर्थिक अपराध इकाई ने बताया कि TRE-3 पेपर लीक मामले में अब तक कुल 296 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। साथ ही मामले के अन्य पहलुओं और इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका की गहन जांच जारी है। EOU ने स्पष्ट किया है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी करने वाले गिरोहों और उनसे आर्थिक लाभ लेने वाले सभी लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
0
0
Report

सासाराम के चंदनपुरा मध्य विद्यालय में शिक्षकों के बीच मारपीट वीडियो वायरल, जांच की मांग

Sasaram, Bihar: वायरल खबर सासाराम से है। जहाँ तिलौथू के चंदनपुरा के मध्य विद्यालय में शिक्षकों के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मध्य विद्यालय, चंदनपुरा के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार एक शिक्षक संतोष कुमार के साथ मारपीट कर रहे हैं तथा स्कूल परिसर में गंदी-गंदी गालियां दी जा रही हैं। इस दौरान प्रधानाध्यापक पर शराब पीने का भी लगाते हुए वीडियो में सुना जा रहा है। चूंकि यह वायरल वीडियो है और इस वायरल वीडियो की हम पुष्टि नहीं करते हैं। मारपीट, गाली-गलौज और हंगामा के इस वीडियो में जो पीला रंग का शर्ट पहने हुए शख्स दिखाई दे रहा है, वह तिलौथू के मध्य विद्यालय चंदनपुरा का प्रधानाध्यापक सुनील कुमार बताया जा रहा है। विद्यालय के अन्य शिक्षक उसे रोकना चाह रहे हैं। लेकिन सुनील कुमार मारपीट पर उतारू है। इस दौरान कुछ महिला शिक्षिका भी दिखाई दे रही है। मारपीट के दौरान संतोष कुमार नामक एक शिक्षक का शर्ट भी फट गया है। इस वायरल वीडियो कि हम पुष्टि नहीं करते हैं। लेकिन उसी तरह से एक विद्यालय में शिक्षकों के बीच मारपीट, कहा सुनी और गंदी-गाली दी जा रही है, शिक्षा के मंदिर में इस तरह के व्यवहार अनुचित है। वीडियो में एक शिक्षक द्वारा प्रधानाध्यापक पर प्रतिदिन शराब पीकर विद्यालय आने का गंभीर आरोप लगाते भी सुनाई दे रहे हैं। यह विवाद किस बात को लेकर हुई है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। ऐसा आरोप है कि कुछ माह पहले यही प्रधानाध्यापक ने एक बच्चे के साथ भी जबरदस्त मारपीट की थी। जिस मामले को रफा दफा कर दिया गया था। एक बार फिर प्रधानाध्यापक पर शराब पीकर अपने ही कॉलीग के साथ मारपीट करने, गाली गलौज करने का आरोप लगा है जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। जिसकी हम पुष्टि नहीं करते हैं।
0
0
Report
Advertisement

अलवर में सूने मकान से CCTV चोरी की कोशिश, दरवाजे टूटे

Alwar, Rajasthan:अलवर में सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। बदमाश मकान में घुसकर एक CCTV कैमरा चोरी कर ले गए और दोनों दरवाजों को क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रार्थिया मंजू शर्मा, निवासी ए-25 पुराना भूरासिद्ध (हाल रोहिणी सेक्टर-8, दिल्ली), ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह अपने बेटे से मिलने दिल्ली गई हुई थीं, जिसके चलते मकान बंद था। इसी दौरान रात में पड़ोसियों को घर के अंदर से आवाजें सुनाई दीं, जिस पर उन्होंने तुरंत पुलिस और मंजू शर्मा को सूचना दी। CCTV फुटेज में दो बदमाश मुख्य गेट के ऊपर से कूदकर अंदर घुसते और रात करीब 12:48 बजे ताला तोड़ते दिखाई दिए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी तब तक फरार हो चुके थे। सुबह जब मंजू शर्मा मौके पर पहुंचीं तो पाया कि एक CCTV कैमरा गायब है और मकान के दोनों दरवाजे टूटे हुए हैं। इसके बाद उन्होंने अरावली विहार थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 305(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई रोहिताश को सौंपी गई है और पुलिस आसपास के CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
0
0
Report

नदी पार जोखिम में ग्रामीण, पुल निर्माण की मांग तेज

Jaipur, Rajasthan:जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण व विद्यार्थी, पुल निर्माण की मांग तेज जालोर जिले के एक गांव में ग्रामीणों और स्कूली विद्यार्थियों को रोजाना अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ रही है। गांव और स्कूल के बीच नदी पर पुल नहीं होने के कारण बच्चे लकड़ी के अस्थायी पुल (झूले) के सहारे या सीधे पानी में उतरकर आवागमन करने को मजबूर हैं। जानकारी के अनुसार, होथीगांव क्षेत्र से ग्राम पंचायत मुख्यालय तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को नदी पार करनी होती है। इस मार्ग से करीब 500 घरों का आवागमन जुड़ा हुआ है। बरसात के दिनों में नदी में पानी की आवक बढ़ने से हालात और भी खतरनाक हो जाते हैं, जिससे बच्चों की स्कूल में उपस्थिति भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार जिला प्रशासन, SDM व जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देकर पुल निर्माण की मांग रखी है। पूर्व विधायक सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी मौके का दौरा कर आश्वासन दिया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। स्थिति यह है कि किसी महिला की डिलीवरी हो या कोई बीमार हो जाए, तो भी लोगों को इसी जोखिम भरे रास्ते से गुजरना पड़ता है। कई बार हादसे होने की आशंका बनी रहती है। गांव से मुख्यालय की दूरी लगभग 4 किलोमीटर है, लेकिन नदी के कारण लोगों को 10 से 15 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पुल निर्माण नहीं हुआ तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। साथ ही प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की है ताकि आमजन व विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके。
0
0
Report
Advertisement

जेपीएससी गड़बड़ी पर बीजेपी-झामुमो के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेजी से जारी

Ranchi, Jharkhand:रांची बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, जब से जेपीएससी गड़बड़ी का मामला आया है हम पूर्व चेयरमैन एल ख्यागते की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं, सरकार उनको बचाने में लगी है। एल ख्यांगते पर तीन बड़े आरोप हैं,ब्लैक लिस्टेड एजेंसी को काम दिया , श्वेता गुप्ता को पूरे एक्जाम का जिम्मा दिया, जबकि तीन महीने पहले ট্রांसफर हो गया था और रिलीव नहीं किया , तीसरा आरोप है जब रिजल्ट जारी हुआ तो तीन सदस्यों ने अनियमितता की बात करते हुए उस पर हस्ताक्षर से मना किया बाइट प्रतुल शाहदेव, प्रदेश प्रवक्ता, बीजेपी झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा, जब सिर्फ आशंका भर आई तो सरकार ने तत्परता दिखाया ,लोगों के मन में जो भ्रम था उसको समाप्त करने के लिए जो आवश्यक कार्रवाई होनी थी वो हुई है। यहां राज्य सरकार ने सीजीएल परीक्षा की भी जांच करवाई और अब कुछ साफ हो गया ,उसी तरह जेपीएससी में भी सब साफ हो जाएगा, जांच होने दीजिए ,जांच के बाद अब कुछ समाने आ जाएगा।
0
0
Report

गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर बम-नुमा वस्तु की सूचना, मॉक ड्रिल स्पष्ट

Jaipur, Rajasthan:गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब साढ़े 11 बजे बम्-नुमा संदिग्ध वस्तु देखे जाने की सूचना से हड़कम्प मच गया। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों को सुरक्षित एरिया की तरफ किया और पुलिस, जिला प्रशासन व बम निरोधक दस्ते को सूचित किया। यह घटना वास्तविक नहीं, बल्कि मॉक ड्रिल थी ताकि सुरक्षा एजेंसियाँ स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था परख सकें। जयपुर एयरपोर्ट व रेलवे स्टेशनों पर ऐसी ड्रिल समय-समय पर की जाती रही है। नवनिर्मित गांधीनगर स्टेशन के प्लेटफार्म 1 के बाहरी सर्कुलेटिंग एरिया में एक डस्टबिन में संदिग्ध वस्तु मिली थी। स्टेशन के अधीक्षक नेSTA धाग कर्मचारियों व यात्रियों को चेताया और सुरक्षित दूरी पर खड़ा किया। बम निरोधक दस्ते ने वस्तु को कब्जे में लिया और टीसीवी वाहन के जरिए डिस्पोज किया गया।
0
0
Report

महबूबा मुफ्ती ने जंतर-मंतर पर गलती मानी, जम्मू-कश्मीर के लोगों से माफी मांगी

Noida, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग महबूबा मुफ्ती ने जंतर-मंतर पर अपनी बात में गलती मानी, J&K के लोगों से माफी मांगी PDP प्रेसिडेंट महबूबा मुफ्ती ने माना कि जंतर-मंतर पर अपनी बात समझाते हुए उन्होंने गलती से एक ज़रूरी लाइन छोड़ दी थी। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के लोगों से माफी मांगी और कहा कि यह गलती उनकी अपनी थी। महबूबा ने साफ किया कि छूटे हुए शब्द थे: "बहाना बनता है सिक्योरिटी फोर्सेस का रखने का।" उन्होंने कहा कि इस गलती से उनके असली बयान का मतलब और कॉन्टेक्स्ट बदल गया। उमर अब्दुल्ला का जिक्र करते हुए, उन्होंने आरोप लगाया कि जब वे विदेश राज्य मंत्री थे, तब उन्होंने कश्मीर में सिक्योरिटी फोर्सेस की कार्रवाई का बचाव किया था। PDP चीफ ने उन आरोपों को खारिज कर दिया कि उनकी बातों की वायरल क्लिप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके बनाई गई थी या उसमें बदलाव किया गया था। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वायरल वीडियो असली और असली है। महबूबा के मुताबिक, यह विवाद सिर्फ़ इसलिए हुआ क्योंकि मीडिया से बातचीत के दौरान ज़रूरी बात को हटा दिया गया था। उन्होंने दोहराया कि उनकी बातों को सही संदर्भ में रखने और गलतफहमी से बचने के लिए यह सफ़ाई ज़रूरी थी। उनका यह बयान जंतर-मंतर पर उनकी बातों को लेकर चल रहे राजनीतिक विवाद के बीच आया है, जिस पर जम्मू-कश्मीर भर की राजनीतिक पार्टियों और सोशल मीडिया यूज़र्स ने तीखी प्रतिक्रियाएँ दी हैं।
0
0
Report
Advertisement

ग्रेटर नोएडा में रेलवे फाटक खुला: मालगाड़ी के गुजरते समय बड़ा हादसा टला

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में रेलवे की बड़ी लापरवाही आई सामने,खुला रहा फाटक गुजरती रही ट्रेन हो सकता था बड़ा हादसा ग्रेटर नोएडा के एनटीपीसी दादरी रेल सेक्शन में रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आई है। सलारपुर गांव के पास रेलवे फाटक खुला रहा, जबकि उसी दौरान मालगाड़ी ट्रेन वहां से गुजरती रही। फाटक के पास एक स्कूल वैन के साथ और भी वाहन वहां पर खड़े रहे, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले को लेकर लोगों में नाराजगी है और रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
0
0
Report

पुल प्रहलादपुर में फायरिंग: एक मौत, एक घायल; CCTV से ताबड़तोड़ जांच

New Delhi, Delhi:साउथ ईस्ट दिल्ली के पुल प्रहलादपुर थाना इलाके में बीती देर रात फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई तो वहीं एक अन्य घायल है। वही इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटना की जांच में जुट गई है। आसपास के लोगों ने बताया कि यह घटना बीती रात 1 से 1:30 बजे की है जब बदमाश मोटरसाइकिल पर आते हैं और घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम देते हैं और मौके से फरार हो जाते हैं। इस घटना के बाद पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं और आसपास लगे CCTV कैमरे को खंगाल रही है। राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद है इसका ताजा उदाहरण 28 जुलाई मंगलवार की रात तकरीबन 1:30 बजे की है जहां पुल पहलादपुर थाना इलाके के लाल कुआं चुंगी नंबर 3 में अपराधियों के द्वारा बेखौफ होकर कई राउंड फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। राधेश्याम और नेमचंद (स्थानीय निवासी) वही इस बारे में दक्षिण पूर्व के डीसीपी डॉ हेमंत तिवारी ने मीडिया को प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि 28 जुलाई की रात लगभग 12:41 बजे, पुल प्रहलादपुर थाना इलाके में फायरिंग की घटना के संबंध में एक PCR कॉल मिली। स्थानीय पुलिस SHO, ACP और ज़िला DCP के साथ घटनास्थल पर पहुंची। घायल को अस्पताल पहुँचाया गया। मृतक की पहचान मोहम्मद इरशाद आलम उर्फ गुड्डू (28 वर्ष) को कई गोलियाँ लगी थीं और गला भी कटा हुआ था, अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया; शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखा गया है। घायल मोहम्मद फारुख (27 वर्ष) के बाएं हाथ में गोली लगी थी जिसे AIIMS ट्रॉमा सेंटर में उनका इलाज किया गया और MLC तैयार की गई। प्राथमिक उपचार के बाद انہیں छुट्टी दे दी गई। क्राइम टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल की जाँच की; फोरेंसिक जाँच के लिए 10 खाली और 2 जिंदा कारतूस बरामद कर ज़ब्त किए गए। कई टीमें बनाई गई हैं। आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए CCTV फुटेज का विश्लेषण, तकनीकी निगरानी और जाँच के अन्य उपाय किए जा रहे हैं। संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की जा रही है और जाँच चल रही है.
0
0
Report
Advertisement

झारखंड-छत्तीसगढ़ में नक्सल सरेंडर अभियान: 16 इनामी माओवादियों ने आत्मसमर्पण

Ranchi, Jharkhand:सारंडा में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। झारखंड पुलिस मुख्यालय में 16 इनामी माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर हिंसा का रास्ता छोड़ मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। वहीं, छत्तीसगढ़ में भी 8 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों ने 11 आधुनिक हथियार, 38 मैगजीन और 1,562 जीवित कारतूस भी सुरक्षा बलों के हवाले किए। सारंडा में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। वर्षों तक संगठन के लिए काम करने वाले 16 इनामी माओवादियों ने झारखंड पुलिस मुख्यालय पहुंचकर आत्मसमर्पण किया। सरेंडर करने वालों में 15 लाख रुपये का इनामी रीजनल कमेटी सदस्य संतोष उर्फ बासुदेव दा, 10 लाख रुपये का इनामी चंदन लोहरा और कई जोनल व सब-जोनल कमेटी के सदस्य शामिल हैं। आत्मसमर्पण के दौरान माओवादियों ने 6 इंसास राइफल, 2 एके-47, 1 एचके-33 राइफल, 1 यूएस कार्बाइन और 1 एम-16 राइफल समेत कुल 11 आधुनिक हथियार पुलिस को सौंपे। इसके अलावा 38 मैगजीन और 1,562 जीवित कारतूस भी सुरक्षा बलों के हवाले किए गए। उधर, छत्तीसगढ़ में भी 8 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है。 लगातार हो रही कार्रवाई और विकास योजनाओं के बीच नक्सली संगठन कमजोर पड़ता दिख रहा है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि सारंडा और आसपास के इलाकों में शांति बहाल करने की दिशा में यह आत्मसमर्पण एक बड़ी सफलता है। और वह दिन दूर नहीं जब पूरे झारखंड को नक्सलियों के आतंक से मुक्त कर लिया जाएगा
0
0
Report

बिहार: 20000 से अधिक पदों पर बहाली जल्द पूरी, मुख्यमंत्री स्तर से निर्णय

Patna, Bihar:PATNA Sunny शिक्षक बहाली के चौथे चरण को लेकर शिक्षा विभाग ने मुख्यमंत्री को अधियाचना भेज दी है मुख्यमंत्री स्तर से एक दो दिनों में उसे BPSC को भेज दिया जाएगा बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि बहाली का रास्ता अब साफ है इसी महीने के अंत तक प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी.... हम लोगों ने छात्रों से कहा था की जुलाई के अंत तक सब कुछ क्लियर कर लिया जाएगा और वादा के अनुरूप मुख्यमंत्री को भेजा गया है.... 20000 से अधिक पदों पर बहाली होनी है सारी प्रक्रिया हो चुकी है और एक-दो दिनों में मुख्यमंत्री स्तर से बैठक करके फैसला लिया जाएगा और BPSC को भेज जाएगा..... बाँकीपुर चुनाव को लेकर मिथिलेश तिवारी ने कहा की जीत डिक्लेयर्ड है विपक्ष के नेता गायब रहते हैं और 2 दिन पहले आए हैं हम बांकीपुर की जनता से आग्रह करेंगे कि आज हेपिटाइटिस डे है... हेपेटाइटिस से भी ख़राब बीमारी राष्ट्रीय जनता दल है उससे दूर रहे.. बाँकीपुर को दो नेता मिले हैं एक राष्ट्रीय स्तर के और दूसरे यहां जमीनी स्तर पर काम करने के लिए तो भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी निश्चित तौर पर यहां जीत रहे हैं.... Iv : मिथलेश तिवारी शिक्षा मंत्री बिहार....
0
0
Report

मैहर हादसे में 12 श्रद्धालु घायल, 3 की हालत गंभीर

Maihar, Madhya Pradesh:मैहर जिले में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, मैहर स्थित मां शारदा के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन देहात थाना क्षेत्र के दुबेही मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 12 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सभी श्रद्धालु रीवा जिले के रहतरा से मां शारदा के दर्शन करने मैहर आए थे। दर्शन के बाद वापस अपने घर लौटते समय दुबेही मोड़ के पास अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे पिकअप सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है। फिलहाल पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top