एकनाथ खडसे: संकटांना हरवून वाढदिवस साजरा करत आहेत!
Jalgaon, Maharashtra:Jalgaon,Reporter-Walmik Joshi AVB FEED ON 2C SLUG- 0209ZTJALG EKNATH KHADSE MANOJ JARNGE Assigned by - Date- 02 -09-25 File _VDO 2Photo Byte -2 एकनाथ खडसे बाईट एकनाथ खडसे यांचा आज वाढदिवस अनेक संकटे माझ्यावर येऊन गेले विरोधकांनी मला मागे ओढण्याचं काम केलं तरी ही डगमगता जनतेच्या आशीर्वादाने उभा आहे -एकनाथ खडसे आणि सर्वांच्या आशीर्वाद माझ्या पाठीशी आहे महाराष्ट्राचे अधिक सेवा करण्याचे संधी मेला मिळावी एवढी प्रार्थना ईश्वरचरणी करतो अशी प्रतिक्रिया आज एकनाथ खडसे वाढदिवसा प्रसंगी दिली एकनाथराव खडसे ऑन जरांगे पाटील आरक्षण आंदोलन मराठा समाजाला 10 टक्के आरक्षण या आधी जे दिलेला आहे घटना दुरुस्ती करून मराठा आरक्षण मिळू शकतं? यासाठी घटनेत दुरुस्ती करावी लागेल - जरांगे पाटील यांना आणखी वेळ वाढवून हवी असेल तर सरकारने याबाबत निर्णय घ्यावा.. बाईक एकनाथराव खडसे..0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बाबाओं ने मौर्य के खिलाफ जूतों से इलाज की धमकी दी, हलचल बढ़ी
Bhopal, Madhya Pradesh:स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ भड़के बाबा बोले जहाँ मिलेगा खड़ाऊँ और जूतों से इलाज होगा स्वामी प्रसाद मौर्य की मुश्किल बढ़ रही बाबा भड़क गए हैं मौर्य के राम को लेकर बयान पर ... बाबाओं ने नारेबाजी करते हुए एलान किया कि मौर्य जहाँ मिलेगा संत जूते से उसकी अक्ल ठिकाने लगाएंगे... औकात में रहे स्वामी प्रसाद मौर्य राम को लेकर एक शब्द भी बर्दाश्त नहीं...आज चंदा चोरी राम ने खोली है... स्वामी प्रसाद मौर्य सनातनी कहलाने लायक तत्काल वो मौलाना अपने नाम में लगाए... (संतो के साथ चौपाल)0
0
Report
सागर अस्पताल में दवा के बदले शराब, मरीज का वीडियो वायरल
Sagar, Madhya Pradesh:दवा की जगह दारू, अस्पताल में मरीज ने झपकाए - सागर जिला अस्पताल में मरीज़ दवाई की जगह शराब पीते हुए वीडियो वायरल हुआ… वायरल वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि कुछ ही देर पहले उसे बोतल लगी हुई थी जिसका उसके हाथ पर भी निशान है, नर्स के लाख मना करने के बाद भी मरीज शराब पीता रहा... दवाई की जगह दारू का खेल मरीज अस्पताल में खेल रहा है।0
0
Report
अलीगंज सेक्टर D-102 में एसी ओवरहीटिंग से आग, दो पहिए वाहन भी जल गए
Noida, Uttar Pradesh:अग्निकांड से जुड़ी खबर विद्युत सुरक्षा निदेशालय ने अलीगंज सेक्टर डी 102 भवन में लगी आग का कारण एसी कंप्रेसर का ओवरहीटिंग होना पाया है निदेशालय ने अपनी प्रारम्भिक जांच रिपोर्ट में इसका जिक्र किया तीन सदस्यीय टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि ओवरहीटिंग के कारण ही कम्प्रेशर में ब्लास्ट हुआ था बिल्डिंग की निकासी और प्रदेश द्वार पर लगे एयर कंडीशन के आउटडोर यूनिटों का निरंतर चलना था इस दौरान वेंटिलेशन न होने के कारण आउटडोर के आसपास के एरिया में तापमान काफी बढ़ गया था इसके कारण ओवरहीटिंग हुई और कम्प्रेशर में आंतरिक दोष आने के कारण धमाका हुआ धमाके से निकली चिंगारी अन्य आउटडोर यूनिट तक पहुंच गई, जिसके कारण कुछ अन्य कम्प्रेशर में भी धमाका हुआ और आग ने चंद मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया इसके कारण आउटडोर बाक्स के नीचे खड़े दो पहिया वाहन, सामग्री भंडार एवं बिल्डिंग में आग फैल गई विपरीत परिस्थिति में कोई निकासी मार्ग न होने से फंसे व्यक्ति व बच्चे निकल नहीं सके0
0
Report
Advertisement
राम मंदिर डोनेशन मामले: SIT गठित, 10-15 दिन में दोषियों पर कार्रवाई की चेतावनी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने राम मंदिर डोनेशन मामले पर कहा, \"इसमें पहले से ही जांच चल रही है। SIT का गठन हुआ है। मुख्यमंत्री जी ने कहा है 10-15 दिन रुके दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।\"0
0
Report
दिल्ली के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जेपी नड्डा से मुलाकात की
Raipur, Chhattisgarh:ब्रेक दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की JP नड्डा से मुलाकात0
0
Report
हरिद्वार के ज्वालापुर में युवक पिटाई का वीडियो वायरल, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार के ज्वालापुर से युवकों की बर्बरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ युवक एक युवक को बेल्ट से बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है की घटना ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के सराय के पास की है और सभी युवक भी ज्वालापुर क्षेत्र के कस्साबान मोहल्ले के रहने वाले हैं। दरअसल वीडियो में जिस लड़के की पिटाई की जा रही है उसका नाम शादाब है। शादाब की अबूजर नाम के युवक से घर के बाहर तेज बाइक ना दौड़ाने को लेकर बहस हुई थी। इसके बाद अबूजर ने शादाब को समझौते की बात कह बाहर बुलाया था। हालांकि इस दौरान उसने अपने साथियों के साथ मिलकर शादाब पर हमला कर दिया। हमले में शादाब गंभीर रूप से घायल है। जिसका एम्स ऋषिकेश में इलाज चल रहा है। पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर अबुजर, फरहान, हारीश, बेलन और शाहरुख के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।0
0
Report
Advertisement
पीलीभीत: 80 वर्षीय वृद्ध ने 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने पकड़ लिया
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में एक बार फिर इंसानियत शर्मसार हुई है। यहाँ 80 वर्षीय बुजुर्ग ने 15 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ की व दुष्कर्म का प्रयास किया। ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़कर आरोपी को पुलिस के हवाले किया है। बताया जा रहा है थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव में 80 वर्षीय बुजुर्ग नौबत सिंह 15 वर्षीय मंदबुद्धि बालिका घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। घटना के समय बच्ची घर में अकेली थी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे रंगे हाथों दबोच लिया। स्थानीय लोगों के आक्रोश के बीच पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी नौबत सिंह को हिरासत में ले लिया। पुलिस अब पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा रही है और नाबालिक के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।0
0
Report
थानागाजी में 5 वर्षीय बालिका के साथ दरिंदगी, ग्रामीणों में उबाल
Thanagazi, Rajasthan:(विजुअल में पीड़िता के परिजन भी हो सकते है ) थानागाजी में 5 वर्षीय मासूम से दरिंदगी, ग्रामीणों में उबाल; आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भड़का आक्रोश अलवर जिले के थानागाजी विधानसभा क्षेत्र के टहला थाना इलाके में पांच वर्षीय मासूम बालिका के साथ हुई दरिंदगी की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है और पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है। घटना की सूचना मिलते ही थानागाजी विधायक कांति मीणा मौके पर पहुंचीं और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। विधायक कांति मीणा ने घटना को बेहद निंदनीय बताते हुए कहा कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अपराध प्रशासन की विफलता को दर्शाते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों के खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो जन आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए । बुधवार शाम एसपी सुधीर चौधरी भी मामले की गम्भीरता को देखते हुए टहला थाने पहुंचे इस दौरान घटना की विस्तृत जानकारी लेकर ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा ।0
0
Report
सपोटरा में मानवाधिकार रक्षकों को सामाजिक कल्याण योजनाओं पर एक दिवसीय प्रशिक्षण
Karauli, Rajasthan:सामाजिक कल्याण योजनाओं एवं अधिकारों पर मानवाधिकार रक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित, सपोटरा। जिला प्रशासन करौली एवं एक्शनएड इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा पात्र नागरिकों को उनके अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से पंचायत समिति सभागार सपोटरा में सामाजिक कल्याण योजनाओं एवं अधिकारों पर मानवाधिकार रक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।0
0
Report
Advertisement
स्काउट-गाइड अभिरुचि शिविर का रंगारंग समापन करौली में
Karauli, Rajasthan:रंगारंग कार्यक्रम के साथ स्काउट गाइड अभिरुचि शिविर संपन्न, करौली। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय करौली के तत्वाधान में राजकीय बापू उच्च प्राथमिक विद्यालय करौली में आयोजित किया जा रहे ग्रीष्मकालीन अभिरुचि एवं कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ । सीओ स्काउट अनिल कुमार गुप्ता ने बताया की 18 मई से स्थानीय बापू विद्यालय में संचालित किऐ जा रहे ग्रीष्मकालीन अभिरुचि एवं कौशल प्रशिक्षण शिविर के संभागीयों ने समापन समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समा बांध दिया ।0
0
Report
नंदराम टेंट हाउस में भीषण आग, लाखों का नुकसान; फायर ब्रिगेड तीन घंटे में काबू
Niwari, Madhya Pradesh:एंकर- निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में देर रात नंदराम टेंट हाउस की दुकान में लगी भीषण आग, आग लगने से टेंट हाउस की दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर हुआ खाक, आग इतनी भीषण थी की दुकान के बाहर खड़ा पिकअप वाहन भी आग की चपेट में आ गया और वह भी जलकर खाक हो गया, आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के राधा सागर तालाब के पास की घटना, फिलहाल आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है, जांच के बाद ही पता चल सकेगा की आखिर दुकान में यह भीषण आग किस वजह से लगी थी।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गोल्डन आई मॉल में T3 टॉवर की नौवीं मंजिल पर आग
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गोल्डन आई मॉल में T3 टॉवर की नौवीं मंजिल पर आग, सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की जताई जा रही है।0
0
Report
Advertisement
CBI का nationwide एक्शन: 16 राज्यों में 80 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी
Noida, Uttar Pradesh:डिजिटल अरेस्ट गैंग पर CBI का देशभर में बड़ा एक्शन, 16 राज्यों में 80 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी देशभर में तेजी से बढ़ रहे "डिजिटल अरेस्ट" साइबर ठगी के मामलों पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ा अभियान चलाया है। ऑपरेशन चक्र-6 के तहत CBI ने 16 राज्यों में एक साथ 80 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के लिए 60 विशेष टीमों का गठन किया गया था。 CBI की छापेमारी पंजाब, गुजरात, दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, असम, पश्चिम बंगाल, मणिपुर, कर्नाटक और ओडिशा में की गई。 जांच के दौरान CBI ने चेन्नई और कोलकाता से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये लोग फर्जी कंपनियां बनाकर और बैंक खातों का नेटवर्क तैयार करके साइबर ठगों की मदद करते थे। जांच एजेंसी के मुताबिक इन खातों के जरिए करीब 2 करोड़ रुपये की ठगी की रकम को इधर-उधर किया गया। CBI की जांच में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। ठगों ने भारत के सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट से मिलता-जुलता एक फर्जी वेबसाइट डोमेन तैयार कर रखा था। इसी नकली वेबसाइट का इस्तेमाल कर लोगों को यह विश्वास दिलाया जाता था कि उनके खिलाफ कोर्ट या जांच एजेंसियों की कार्रवाई चल रही है और उन्हें "डिजिटल अरेस्ट" किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री की शिकायत पर CBI ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच में सामने आया है कि आरोपी फर्जी कोर्ट ऑर्डर, नकली नोटिस और कानून प्रवर्तन एजेंसीों के नाम पर बनाए गए जाली दस्तावेज अपलोड करके लोगों को डराते थे और उनसे पैसे ऐंठते थे। छापेमारी के दौरान कई डिजिटल डिवाइस, मोबाइल फोन, बैंकिंग रिकॉर्ड और अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इनकी फोरेंसिक जांच की जा रही है। CBI का कहना है कि इस नेटवर्क ने सिर्फ भारतीय नागरिकों को ही नहीं बल्कि कई अन्य देशों के लोगों को भी अपना शिकार बनाया हो सकता है। इस संबंध में संबंधित देशों की कानून प्रवर्तन एजेंसियों को भी जानकारी दी जा रही है。 मामले की जांच जारी है और CBI का कहना है कि डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों के पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.0
0
Report
करा घाट के पास ट्रैक्टर-ट्राली पलटी: दो लोग फंसें, बचाव शुरू
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले के ककरा घाट चिरहकला के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बिल्डिंग मटेरियल का लोहा लेकर गाडरवारा से ककरा घाट की ओर जा रही लोहे के सरियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के दौरान ट्राली के अंदर दो लोग फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे का वीडियो हुआ वायरल, गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्राली के सामने अचानक एक जानवर आ जाने से चालक ने वाहन को बचाने का प्रयास किया, जिससे ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि समय रहते रेस्क्यू होने से बड़ा हादसा टल गया।0
0
Report
दयालबंद में विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजन ने पति-सास-ससुर पर हत्या का आरोप
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर के दयालबंद इलाके में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। मृतका अदिति मौर्या के मायके वालों ने पति रविकांत मौर्य, सास-ससुर, ननद और नंदोई पर गला घोंटकर हत्या करने और मामले को आत्महत्या का रूप देने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतका के भाई अखिलेश वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वर्ष 2019 में शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा अदिति को शारीरिक और मानसिक रूप से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसकी जानकारी वह अक्सर फोन पर दिया करती थी। परिजनों का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें अदिति से बात नहीं करने दी जा रही थी और 23 जून को भी उसके साथ मारपीट की गई थी, जिसके कुछ समय बाद ही उसकी मौत की सूचना दी गई। अस्पताल में जब परिजनों ने शव देखा, तो अदिति की पीठ, हाथ, पैर, ठुड्डी और गले पर गंभीर चोटों के निशान व सूजन देखकर वे स्तब्ध रह गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और फॉरेंसिक (FSL) टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल सिटी कोतवाली थाना पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
