Back
धार भोजशाला में प्रवेश पर कड़े प्रतिबंध, आपत्तिजनक सामग्री पर रोक
PSPramod Sharma
Jan 22, 2026 05:04:50
Dhar, Madhya Pradesh
BHAR (MP)
*भोजशाला में प्रवेश करते समय अनपेक्षित सामग्री/वस्तुएं ले जाने संबंधी प्रतिबंधात्मक आदेश*
- धार भोजशाला बसंत पंचमी शुक्रवार पूजन के मद्देनजर एक अन्य प्रतिबंधात्मक आदेश के तहत तय किया गया है प्रशासन ने कि भोजशाला में प्रवेश करने वाले दोनों समुदायों के व्यक्ति पूजन सामग्री, अक्षत एवं फूल के अतिरिक्त अन्य कोई सामग्री (जैसे मोबाइल फोन, बैग, कैमरा, पानी की बोतल आदि) बिना सक्षम अनुमति के अपने साथ नहीं ले जा सकेंगे। कोई भी व्यक्ति घातक हथियार जैसे चाकू, छुरा, बल्लम, तलवार, लाठी तथा आग्नेय शस्त्र (एम.एल. गन, 12 बोर, 315 बोर, एन.पी. बोर पिस्टल/रिवॉल्वर आदि) अपने साथ लेकर नहीं चल सकेंगे। विस्फोटक पदार्थ जैसे हथगोला, बम आदि साथ लेकर चलने पर भी प्रतिबंध रहेगा।
*बोतल/केन में खुले रूप से डीजल/पेट्रोल विक्रय पर प्रतिबंध*
पेट्रोलियम पदार्थ (पेट्रोल/डीजल/केरोसिन आदि) का बोतल, कैन अथवा खुले रूप में विक्रय भी प्रतिबंधित रहेगा। समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया, व्हाट्सएप, फेसबुक अथवा अन्य किसी माध्यम से धार्मिक उन्माद फैलाने वाली सामग्री का प्रसारण एवं प्रचार-प्रसार प्रतिबंधित रहेगा। उल्लंघन की स्थिति में भारतीय न्याय संहिता एवं आई.टी. एक्ट के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
*किसी भी आयोजन की पूर्वानुमति लेना जरूरी*
- आदेश अवधि में किसी भी प्रकार के रैली, जुलूस, धरना-प्रदर्शन अथवा आयोजन हेतु संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। अनुमति हेतु प्रस्तुत सूचना में निम्नलिखित समूह का नाम, प्रस्तावित गतिविधियों का स्वरूप, आयोजन का मार्ग, प्रतिभागियों की अनुमानित संख्या व आयोजन हेतु उत्तरदायी व्यक्ति का नाम, पता एवं व्यवस्था की जानकारी दी जाना अनिवार्य होगी। यह आदेश कानून व्यवस्था के कार्य में संलग्न लोक सेवकों, ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल तथा विशेष रूप से अधिकृत व्यक्तियों पर लागू नहीं होगा।
*अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरूद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई*
धार जिले में ज्वलनशील पदार्थ पेट्रोल-डीजल के अवैध विक्रय की रोकथाम हेतु गठित विभिन्न जांच दलों द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। बसंत पंचमी के अवसर पर मदिरा का क्रय-विक्रय भी प्रतिबंधित किया गया है। धार में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य- से अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरूद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है। अभी तक 4526 लोगों से तक़रीबन 40 करोड़ रुपये से अधिक का बाउंड ओवर करवाया गया है।
*लगातार बैठकों का आयोजन*
पुलिस अधीक्षक मंयक अवस्थी ने बताया कि धार में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा साम्प्रदायिक सौहार्द का वातावरण कायम रखने के लिए आपसी संवाद का दौर लगातार जारी है। क्षेत्र में नागरिकों के साथ जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। अभी तक मोहल्ला समिति की 31 बैठकें एवं मुस्लिम समुदाय के साथ कुल 21 बैठक ली जा चुकी हैं।
*सुरक्षा के माकूल इंतजाम-बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात*
- धार क्षेत्र में सुरक्षा के माकूल इंतजाम किए गए है। चौकस निगरानी रखी जा रही है। धार में 6461 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों का बल तैनात रहेगा। इसमें पुलिस अधीक्षक स्तर के 13, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के 25, उप पुलिस अधीक्षक/नगर पुलिस अधीक्षक स्तर के 67, नगर निरीक्षक स्तर के 107, उपनिरीक्षक/सहायक उपनिरीक्षक स्तर के 393, प्रधान आरक्षक/आरक्षक स्तर के 4375 अधिकारी/कर्मी तैनात किए गए हैं। क्षेत्र में कुल 933 महिला बल भी तैनात है। कुल 08 आरएएफ प्लाटुन की तैनाती भी की गई है। इसके साथ ही लगभग डेढ़ से दो हजार और पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का आना अपेक्षित है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SBShowket Beigh
FollowJan 22, 2026 06:35:170
Report
SBShowket Beigh
FollowJan 22, 2026 06:35:080
Report
WMWaqar Manzoor
FollowJan 22, 2026 06:34:320
Report
SPShiv Pratap Singh Rajput
FollowJan 22, 2026 06:34:080
Report
VRVikash Raut
FollowJan 22, 2026 06:33:500
Report
VKVijay1 Kumar
FollowJan 22, 2026 06:33:350
Report
VTVinit Tyagi
FollowJan 22, 2026 06:33:230
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowJan 22, 2026 06:33:050
Report
ASAVNISH SINGH
FollowJan 22, 2026 06:32:450
Report
TCTanya chugh
FollowJan 22, 2026 06:32:350
Report
VVvirendra vasinde
FollowJan 22, 2026 06:32:160
Report
TSTarun Sharma
FollowJan 22, 2026 06:31:37Mumbai, Maharashtra:Devendra Fadnavis, CM Maharashtra
0
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowJan 22, 2026 06:31:31Hansi, Haryana:हांसी के गीता चौक के पास हादसा, एक की मौत, दो ट्रकों की टक्कर; ओवर स्पीड का मामला; पुलिस मौके पर
0
Report
JSJitendra Soni
FollowJan 22, 2026 06:31:150
Report