Back
ताड़पाला में माओवादियों के ठिकाने से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, 5 प्रेशर IED निष्क्रिय
PDPAWAN DURGAM
Oct 14, 2025 04:19:39
Vijayapura, Karnataka
क़र्रेगुट्टा पहाड़ी से माओवादियों के हथियारों का ज़ख़ीरा बरामद. 5 आईएडी बम भी किया गया निष्क्रिय
बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित उसूर थाना क्षेत्र के ताड़पाला इलाके में सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता मिली है। कोबरा 206, केरिपु 229, 153 और 196 बटालियन की संयुक्त टीम ने सर्च अभियान के दौरान माओवादियों के ठिकाने से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, 13 अक्टूबर को ताड़पाला बेस कैंप से सुरक्षा बलों की टीम KGH Foothills इलाके में एरिया डॉमिनेशन और सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इस दौरान दोपहर करीब तीन बजे टीम को जंगल में माओवादियों द्वारा छिपाकर रखी गई बीजीएल निर्माण सामग्री और विस्फोटक वस्तुएँ मिलीं।
बरामद सामान में —
51 जिंदा बीजीएल
100 बंडल एचटी एल्युमिनियम तार
50 स्टील पाइप
20 लोहे की शीट
40 लोहे की प्लेट
भारी मात्रा में बिजली के तार शामिल हैं।
इसके अलावा, माओवादियों द्वारा लगाए गए 5 प्रेशर IED भी बरामद किए गए, जिन्हें बीडीएस टीम ने मौके पर सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया।
सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि बरामद विस्फोटक सामग्री और बीजीएल निर्माण उपकरण यह दर्शाते हैं कि माओवादी किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे थे। हालांकि, सुरक्षा बलों की चौकसी और त्वरित कार्रवाई से इस साजिश को नाकाम कर दिया गया।
इस अभियान के बाद क्षेत्र में सर्चिंग और गश्त की कार्रवाई को और तेज कर दिया गया है ताकि माओवादियों के ठिकानों का पूरी तरह सफाया किया जा सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NDNEELAM DAS PADWAR
FollowDec 07, 2025 12:50:460
Report
HBHemang Barua
FollowDec 07, 2025 12:50:340
Report
0
Report
HBHemang Barua
FollowDec 07, 2025 12:50:250
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowDec 07, 2025 12:50:020
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowDec 07, 2025 12:49:350
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowDec 07, 2025 12:49:020
Report
JSJitendra Soni
FollowDec 07, 2025 12:48:520
Report
AMAbhishek Mathur
FollowDec 07, 2025 12:48:400
Report
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowDec 07, 2025 12:48:300
Report
PTPawan Tiwari
FollowDec 07, 2025 12:48:100
Report
DSDM Seshagiri
FollowDec 07, 2025 12:47:450
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 07, 2025 12:47:300
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowDec 07, 2025 12:46:500
Report