Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ranchi834002
झारखंड विधानसभा ने महतो के बयान को प्रोसिडिंग से हटाने का निर्देश
KJKamran Jalili
Mar 10, 2026 13:16:49
Ranchi, Jharkhand
भोजनावकाश के बाद सदन की कार्यवाही जयराम महतो की टिप्पणी को प्रोसिडिंग से हटाने का निर्देश झारखंड विधानसभा में मंगलवार को श्रम, नियोजन एवं कौशल विकास तथा उद्योग विभाग के अनुदान मांग बजट पर चर्चा के दौरान उस समय हल्की नोकझोंक की स्थिति बन गई, जब विधायक जयराम महतो द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर की गई टिप्पणी पर संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने जयराम महतो के वक्तव्य को सदन की कार्यवाही (प्रोसिडिंग) से हटाने की मांग की, जिस पर विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने उक्त टिप्पणी को कार्यवाही से हटाने का निर्देश दे दिया। दरअसल, विभागीय बजट पर कटौती प्रस्ताव लाते हुए विधायक जयराम महतो ने अपने भाषण में कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाल ही में अपने धनबाद दौरे के दौरान यह कहा था कि यदि निजी कंपनियां 75 प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं देती हैं, तो स्थानीय लोग उन कंपनियों पर कब्जा कर लें। जयराम महतो के इस बयान के बाद सदन में सत्ता पक्ष की ओर से आपत्ति दर्ज कराई गई। संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि जयराम महतो के पास इस बात का कोई प्रामाणिक प्रमाण नहीं है कि मुख्यमंत्री ने धनबाद दौरे के दौरान ऐसा कोई बयान दिया था। उन्होंने कहा कि सदन के बाहर कही गई किसी भी बात को बिना अध्यक्ष की अनुमति के सदन के भीतर उठाना संसदीय परंपराओं के अनुरूप नहीं है। मंत्री ने यह भी कहा कि यदि किसी सदस्य के पास किसी बयान से संबंधित ठोस प्रमाण नहीं है, तो उसे इस प्रकार का उल्लेख सदन में नहीं करना चाहिए। इसके बाद उन्होंने जयराम महतो के वक्तव्य को सदन की कार्यवाही से हटाने की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने हस्तक्षेप करते हुए जयराम महतो द्वारा कही गई उक्त टिप्पणी को सदन की प्रोसिडिंग से हटाने का निर्देश दे दिया। इसके बाद सदन की कार्यवाही आगे बढ़ी और विभागीय बजट पर चर्चा जारी रही。 अनुदान मांग पर कटौती प्रस्ताव का कांग्रेस ने किया विरोध, सरकार के प्रयासों का किया बचाव झारखंड विधानसभा में श्रम, नियोजन एवं कौशल विकास तथा उद्योग विभाग के अनुदान मांग बजट पर लाए गए कटौती प्रस्ताव का कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बेरोजगारी दूर करने के लिए ईमानदारी से प्रयास कर रही है और रोजगार सृजन की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। सदन में चर्चा के दौरान प्रदीप यादव ने कहा कि वर्तमान समय में झारखंड बेरोजगारी के मामले में देश में तीसरे स्थान पर है, जो इस बात का संकेत है कि राज्य सरकार इस दिशा में प्रयासरत है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उद्योगों को और अधिक प्रोत्साहन देने तथा औद्योगिक वातावरण को बेहतर बनाने की दिशा में सरकार को और काम करने की जरूरत है。 उन्होंने श्रम विभाग की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि विभाग के अंतर्गत श्रमिकों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, लेकिन बड़ी समस्या यह है कि इन योजनाओं की जानकारी श्रमिकों तक सही ढंग से नहीं पहुंच पा रही है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि श्रमिकों के घर में श्राद्ध जैसे अवसरों पर भी सरकार की ओर से आर्थिक सहायता देने की व्यवस्था है, लेकिन अधिकांश श्रमिकों को इसकी जानकारी ही नहीं है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि इन योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक श्रमिक इसका लाभ उठा सकें। प्रदीप यादव ने केंद्र सरकार की नीतियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की नीतियां उद्योग को बढ़ावा देने और बेरोजगारी कम करने के अनुरूप नहीं हैं। उनका आरोप था कि केंद्र सरकार का ध्यान सार्वजनिक क्षेत्र को मजबूत करने के बजाय बड़े कॉरपोरेट घरानों, विशेषकर अदानी और अंबानी समूहों पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि एचईसी की वर्तमान स्थिति किसी से छिपी नहीं है। केंद्र सरकार की नीति पहले सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को कमजोर करने की होती है और बाद में उन्हें निजी हथों में सौंपने की कोशिश की जाती है। विदेश यात्राओं को लेकर भी उन्होंने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश यात्रा पर जाते हैं तो उसकी सराहना की जाती है, लेकिन जब झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विदेश जाते हैं तो उस पर सवाल उठाए जाते हैं। प्रदीप यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री की विदेश यात्राओं का उद्देश्य राज्य में निवेश लाना और उद्योग तथा रोजगार के अवसर बढ़ाना है। सदन की कार्यवाही कल 11:00 बजे तक के लिए स्थगित
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ATALOK TRIPATHI
Mar 10, 2026 14:35:09
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर यज्ञ कार्यक्रम से लौट रहे युवक को दबंग ने मारी गोली, गंभीर, वाराणसी रेफर, 4 के खिलाफ नामजद FIR-SP CITY जंगीपुर थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव के राइस मिल के पास दबंग ने मारी गोली सीने में गोली लगने से 23 वर्षीय विशाल यादव गंभीर घायल घायल विशाल अभी कुछ दिन पहले जेल से छूट कर आया था गाजीपुर मेडिकल कॉलेज से वाराणसी ट्रामा सेंटर किया गया रेफर घायल के पिता ने गांव के ही गोल्डेश यादव पर लगाया गोली मारने का आरोप घटना के बाद आरोपी मौके से फरार, पुलिस कर रही तलाश पुरानी रंजिश को लेकर वारदात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस गाजीपुर के जंगीपुर थाना क्षेत्र में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान उस समय सनसनी फैल गई जब प्रसाद ग्रहण कर घर लौट रहे एक युवक को दबंग ने गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। मामले में एसपी सिटी डॉ राकेश मिश्रा ने बताया कि आपसी रंजिश में विशाल नाम के युवक को कल देर शाम में गोली लगी है। जिससे वो घायल हो गया है। इलाज के लिए उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा गया है। गोली से घायल विशाल यादव कुछ दिन पहले जेल से छूटकर आया था। गोली कांड मामले में घायल के पिता की तहरीर पर 4 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वहीं घटना के बाबत बताया जा रहा है कि जंगीपुर थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में सात दिवसीय यज्ञ का आयोजन चल रहा था और सोमवार को उसकी पूर्णाहुति थी। इसी दौरान गांव निवासी 23 वर्षीय विशाल यादव प्रसाद ग्रहण कर घर लौट रहा था। आरोप है कि गांव के ही गोल्डेश यादव ने राइस मिल के पास विशाल को घेर लिया और उसके सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही युवक मौके पर ही गिर पड़ा, जिससे कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को तत्काल मेडिकल कॉलेज गाजीपुर ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पीड़ित के पिता रामाश्रय यादव का आरोप है कि उनके बेटे और आरोपी के बीच पहले से रंजिश चल रही थी, इसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद जब रामाश्रय यादव घर से बाहर निकले तो आरोपी ने उन पर भी फायरिंग कर दी, हालांकि वह बाल-बाल बच गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ जंगीपुर थाने में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Mar 10, 2026 14:34:35
Sawai Madhopur, Rajasthan:जिला-सवाई माधोपुर खंडार उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत पाली के अंतर्गत मीनाखेड़ी गांव में वर्षों पुराने आम रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को प्रशासन ने सख्ती के साथ हटवा दिया। टापरा से सत्रहमील गुदलाव तक जाने वाले इस मार्ग को गांव के कुछ दबंगों ने तारबंदी कर बंद कर दिया था, जिससे किसानों और ग्रामीणों को खेतों तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा था। शिकायत मिलने के बाद खंडार तहसीलदार जयप्रकाश रोनल के निर्देश पर राजस्व और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से अतिक्रमण हटवाकर रास्ता खुलवाया। इस दौरान मौके पर थोड़ी देर के लिए माहौल गर्मा गया लेकिन राजस्व टीम और हैड कांस्टेबल सीटूराम ने समझाईश कर मामला शांत करवाया। नायब तहसीलदार पुष्कर सिंह ने बताया कि यह मार्ग वर्षों से आमजन के उपयोग में रहा है और दो गांवों के बीच सबसे सुगम संपर्क मार्ग माना जाता है। प्रशासनिक टीम ने मीनाखेड़ी के खसरा नंबर 370/5 सिवायचक भूमि पर कार्रवाई करते हुए तारबंदी, पत्थर और कंटीली झाड़ियों को हटाया तथा लगाए गए सीमेंट के पोल भी तुड़वाए। कार्रवाई के दौरान गिरदावर राजेश बैरवा, श्योजीराम, पटवारी कमल राठौर, मेवा चौधरी सहित राजस्व टीम और बहरावंडा खुर्द पुलिस चौकी से हेड कांस्टेबल सीटूराम मय जाप्ता मौजूद रहे। रास्ता बहाल होने पर ग्रामीणों ने प्रशासन का आभार जताया।
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Mar 10, 2026 14:33:48
Jhalawar, Rajasthan:गंगधार (झालावाड़) झालावाड़ जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने मंगलवार को उन्हेल थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना प्रभारी रामकरण कटारिया के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने जिला कलेक्टर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर राठौड़ ने थाना परिसर का जायजा लेते हुए महिला बैरक, शस्त्रागार, हवालात, कंप्यूटर कक्ष और पुलिस बैरक का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इसके बाद जिला कलेक्टर ने विश्व विख्यात जैन तीर्थ पहुंच भगवान नागेश्वर पार्श्वनाथ के दर्शन किए और सड़क मार्ग से झालावाड़ के लिए रवाना हो गए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार गणेश खंगार और पटवारी राहुल मोरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं गंगधार पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर का स्वागत किया।
0
comment0
Report
PSPrabhanjan Singh
Mar 10, 2026 14:33:22
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Mar 10, 2026 14:33:04
Betul, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम मालेगांव के पास नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई और करीब 6 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार 21 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार साईखेड़ा निवासी धनराज विश्वकर्मा, उनकी पत्नी मायाबाई, पुत्री आरती और प्रीतम नागपुर में एक रिश्तेदार के कार्यक्रम में शामिल होकर मारुति इको कार से वापस साईखेड़ा लौट रहे थे। इसी दौरान मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम मालेगांव के पास कार चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और तेज रफ्तार कार हाईवे से पलटते हुए खाई में जा गिरी। हादसे में आरती विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि धनराज और मायाबाई के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं प्रीतम को मामूली चोट आई है। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 10, 2026 14:32:49
Sikar, Rajasthan:रींगस में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक व नशीली दवाइयां जब्त सीकर जिले के रींगस में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक सहित भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद की हैं। सीकर डीएसटी टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से रींगस के डाकवालों के मोहल्ले में दबिश देकर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। डीएसटी टीम के एएसआई महेश यादव ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 14 टोकन स्मैक, 2400 ट्रामाडोल कैप्सूल और 19 शीशी एम्रेक्स की नशीली दवाइयां जब्त की हैं। मामले में रींगस निवासी साहिल और सुशील को गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि सीकर डीएसटी टीम को इलाके में नशे के कारोबार की सूचना मिली थी। इसके बाद डीएसटी टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए डाकवालों के मोहल्ले में दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से स्मैक और नशीली दवाइयों का जखीरा बरामद हुआ। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार युवकों से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी इलाके में लंबे समय से नशीली दवाइयों का कारोबार कर रहे थे। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इन नशीले पदार्थों की सप्लाई कहां से हो रही थी और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Mar 10, 2026 14:32:29
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण (NHIS) पर क्षेत्रीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। NHIS का संचालन अप्रैल 2026 से मार्च 2027 के दौरान देशभर में किया जाएगा। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में घरेलू आय के आकलन के लिए व्यापक और वर्गीकृत आंकड़े संकलित किए जाएँगे, ताकि आय के वितरण, जीवन स्तर और आर्थिक गतिविधियों के बारे में नीति-निर्माताओं को साक्ष्य-आधारित जानकारी मिल सके। करीब 200 क्षेत्रीय अधिकारी और कर्मचारी प्रशिक्षण लेंगे, जिनमें वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी, संख्या सुपरवाइजर और संख्या मित्र शामिल हैं, जो राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, चंडीगढ़ और दिल्ली केंद्र शासित प्रदेशों के 30 क्षेत्रीय उप-क्षेत्रीय कार्यालयों से होंगे।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 10, 2026 14:32:15
Alwar, Rajasthan:दिल्ली में युवक की हत्या के विरोध में अलवर में मशाल जुलूस, सर्व हिन्दू समाज ने की कड़ी कार्रवाई की मांग अलवर से बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन तरुण बुटोलिया की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना के विरोध में अलवर में सर्व हिन्दू समाज के बैनर तले लोगों ने जेल चौराहे पर मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया。 प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में सर्व हिन्दू समाज के लोग मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि गुब्बारा गिरने जैसी छोटी सी बात को लेकर इतना बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जिसके बाद कुछ असामाजिक तत्वों ने इस जघन्य घटना को अंजाम दिया。 प्रदर्शनकारियों ने बताया कि हमले के दौरान तरुण को बचाने पहुंचे उसके पिता मामराज बुटोलिया और चाचा रमेश कुमार बुटोलिया को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था。 सर्व हिन्दू समाज के लोगों ने मशाल जुलूस निकालकर मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच कराने की मांग की। साथ ही आरोपियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को तत्काल उचित आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग भी की.
0
comment0
Report
JRJAIDEEP RATHEE
Mar 10, 2026 14:31:24
Sonipat, Haryana:किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: मदीना गांव में बेटी तन्नू की शादी में हुए शामिल, चूरमा-दूध का लिया स्वाद कांग्रेस नेता Rahul Gandhi मंगलवार सुबह गोहाना के बरोदा हलके के मदीना गांव में एक गरीब किसान के घर शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे। दरअसल किसान संजय की बेटी तन्नू की शादी में शरीक होने के लिए राहुल गांधी खुद गांव मदीना पहुंचे, जहां सांसद Deepender Singh Hooda सहित ग्रामवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मलिक खाप के प्रतिनिधि मलिक राज मलिक ने समाज की ओर से राहुल गांधी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। शादी समारोह में राहुल गांधी ने किसान संजय की बेटी तन्नू को शुभकामनाएं दीं और ग्रामीणों से हरियाणवी पगड़ी के महत्व के बारे में भी जानकारी ली। वहीं उन्होंने तन्नू के हाथ में बंधे कागना की रस्म के बारे में भी पूछा। गांव पहुंचने पर राहुल गांधी को हरियाणा का पारंपरिक व्यंजन चूरमा और दूध परोसा गया, जिसे उन्होंने बड़े चाव से खाया और हरियाणा के देसी खाने की जमकर सराहना की। गौरतलब है कि कुछ समय पहले राहुल गांधी अचानक किसान संजय के खेत में पहुंचे थे, जहां उन्होंने किसानों की समस्याओं को करीब से समझा था और खेत में ही हरियाणवी रोटी, चटनी और लस्सी का स्वाद लिया था। उसी दौरान उन्होंने किसान संजय से उनकी बेटी की शादी में आने का वादा किया था। अब उसी वादे को निभाते हुए राहुल गांधी मदीना गांव पहुंचे और करीब एक घंटे तक किसान परिवार के साथ समय बिताया। मीडिया से बातचीत करते हुए किसान संजय के परिवार और रिश्तेदारों ने बताया कि देश के बड़े नेता का उनकी बेटी की शादी में पहुंचना उनके लिए किसी सपने से कम नहीं है। वहीं सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने राहुल गांधी के हरियाणा पहुंचने पर उनका आभार जताया।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top